झारखंड

View All
Published / 2021-12-08 17:10:48
श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर निवारनपुर, रांची में मना श्री सीताराम विवाह महोत्सव

रांची। श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर निवारनपुर रांची में बुधवार को भगवान श्री सीताराम का विवाह महोत्सव हुआ। उक्त महोत्सव के दौरान कुसाई कॉलोनी 56 सेट श्री जानकी जीवन कुंज राम मंदिर कुसईसे बारात तपोवन में आई, जहां ठाकुर जी का भव्य स्वागत तपोवन मंदिर में किया गया। उसके बाद तपोवन मंदिर में श्रीसीताराम विवाह विधि-विधान पूर्वक कराया गया। महंत ओमप्रकाश शरण ने अपनी निगरानी में कोरोना महामारी को देखते हुए श्रीसीताराम जी महाराज का विवाह उत्सव संपन्न कराया। मौके पर पुजारी रामविलास, पुजारी गोपाल दास, पुजारी कृष्ण कुमार पांडे, कुसई कॉलोनी पुजारी सुजीत पांडे, अयोध्या दास, जितेंद्र कुमार, तपोवन के भक्तगण ने बारात आए गणमान्य सभी भक्तजनों का स्वागत किया।

Published / 2021-12-08 14:12:14
कोडरमा : छह लोग 18 जैक से सात दिनों में शिव मंदिर को चार फीट तक ऊपर उठायेंगे, काम शुरू

कोडरमा। शहर में पहली बार किसी मकान को जैक के माध्यम से ऊपर उठाया जा रहा है। दरअसल, शहर के गुरुद्वारा रोड खटीक मोहल्ला में 125 वर्ष पहले बने शिव मंदिर में अक्सर बरसात के दिनों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 125 वर्ष पहले मंदिर का निर्माण होने के बाद मंदिर के मंदिर के आसपास कई नए मकान जमीन से 2 से 3 फीट की ऊंचाई पर बना दिये गये। इसके बाद बरसात के दिनों में मंदिर के आसपास जलजमाव होने लगी है। बारिश के बाद 2 से 3 दिनों तक मंदिर में पानी भरा रहता था। इसके समाधान को लेकर मंदिर से जुड़े लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जैक लिफ्टिंग से किसी भी मकान को ऊपर उठाने की जानकारी मिली। मंदिर से जुड़े लोगों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की कंपनी एमएमजेए से संपर्क किया। इसके बाद कंपनी की टेक्निकल टीम ने मंदिर का निरीक्षण करने के बाद मंदिर को जैक क्लिपिंग तकनीक के माध्यम से ऊपर उठाने की बात कही। इसके बाद कंपनी के 6 लोग 18 जैक के माध्यम से मंदिर को जमीन की सतह से 4 फीट ऊपर उठाने में जुटे हुए हैं। कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि 7 दिनों के भीतर 120 स्क्वायर फीट के मंदिर को पूरी तरह से 4 फीट ऊपर कर दिया जाएगा। इसके बाद मंदिर के नीचे ईंट, सीमेंट से फिलिंग की जाएगी। मौके पर पूजा देवी ने बताया कि 1896 में उनके दादा ससुर सागरमल शर्मा जो कि एक मारवाड़ी ब्राह्मण थे। उन्होंने अपने निजी जमीन पर इस मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में शिवलिंग के अलावे शीतला माता, हनुमान जी, माता पार्वती जी, गणेश जी एवं नंदी बाबा की प्रतिमा स्थापित है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है जहां शिव पार्वती जी का विवाह संपन्न कराया जाता है। इसके अलावा अन्य दिनों में भी श्रद्धालु  पूजा पाठ करने मंदिर पहुंचते हैं।  बरसात के दिनों में मंदिर के जलमग्न होने की समस्या के समाधान के लिए उनके ससुर ने शिवलिंग को ऊंचा करने का प्रयास किया था। लेकिन जैसे ही उन्होंने इस कार्य को शुरू किया मंदिर एवं मंदिर के आसपास अनेक प्रकार के सांप और विषैले जीव निकलने लगे इसके बाद कार्य को रोक दिया गया। वही मंदिर से जुड़े राजू कुमार यादव ने बताया कि  जैक लिफ्टिंग तकनीक की जानकारी होने के बाद मंदिर को जैक लिफ्टिंग के माध्यम से जमीन की सतह से 4 फिट ऊपर किया जा रहा है। इस कार्य के लिए कंपनी के साथ 51 हजार रुपये में एग्रीमेंट हुआ है। जिसमें कंपनी ने जैक लिफ्टिंग के दौरान मंदिर की संरचना में किसी प्रकार की क्षति होने पर उसकी भरपाई कंपनी के द्वारा करने का एग्रीमेंट किया है।  हालांकि कंपनी के निदेशक ने दावा किया है कि उनके पास प्रशिक्षित लोगों को एक पूरी टीम है। मंदिर की संरचना को कोई क्षति नहीं पहुंचेगी उनके परिवार के द्वारा वर्षों से इस प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। अब तक उनके द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में दो मंजिला  से लेकर 4 मंजिला तक और अन्य कई मंदिरों की लिफ्टिंग और शिफ्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक किया जा चुका है। मौके पर  कैलाश शर्मा ,चंदन यादव, प्रदीप यादव, राजेश शर्मा, उमेश सोनकर, जितेंद्र सोनकर, रमेश सोनकर समेत मंदिर से जुड़े अन्य कई लोग मौजूद थे।

Published / 2021-12-08 12:40:20
गुमला : उपायुक्त ने राष्ट्रीय नेहरू हॉकी कप के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के 16 प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

गुमला। राष्ट्रीय नेहरू हॉकी कप के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय गुमला में संचालित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के 16 प्रतिभागियों को आज उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने सुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय नेहरू हॉकी कप के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले 16 सफल प्रतिभागी पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय में संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थी हैं। ये सभी 16 सफल प्रतिभागी 26 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नेहरू हॉकी कप के क्वार्टर फाइनल्स मैच में झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा सहित जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून सहित 16 सफल प्रतिभागी व अन्य उपस्थित थे।

Published / 2021-12-08 12:39:13
रन्हे खेल मैदान में हुई प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता

गुमला। घाघरा प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को रन्हे खेल मैदान में की गयी। टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा, विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव, शिक्षक विजय साहू, राजस्व कर्मी सुशील कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। बालिका वर्ग में फाइनल मैच घाघरा बनाम शिवराजपुर पंचायत के बीच हुआ। जिसमें एक गोल से घाघरा पंचायत की टीम ने जीत हासिल की। वहीं बालक वर्ग में चुंदरी बनाम शिवराजपुर पंचायत के बीच हुआ जिसमें शिवराजपुर पंचायत की टीम भी एक गोल से जीत हासिल की। मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले और अनुशासन में रहकर बच्चे खेल को खेलें ।खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है प्रखंड स्तरीय इस तरह का कार्यक्रम होने से खिलाड़ियों में छुपी हुई प्रतिभा निखारने का एक मंच प्रदान होता है वहीं विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा और विधायक प्रतिनिधि संजीव उराव ने खिलाड़ियों को अपने आपको नशा पांन से दूर रहकर खेलने की बात कही ।साथ ही यह भी कहा कि खेल में भी लोग अपना कैरियर बना रहे हैं ।वही शुशील कुमार ने बताया कि दोनों विजेता टीम को जिला स्तर पर होने वाले जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होंगे और प्रखंड स्तर से खेलेंगे। वहीं अतिथि ने विजेता उपविजेता बालक और बालिका वर्ग की टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों में डेविड तिर्की, बबलू उराव, बासु उरांव, रोहित उरांव, मोहित राजेश सहित कई खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

Published / 2021-12-08 12:37:49
गुमला : जिले भर में कई जगह लगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर

गुमला। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज सदर प्रखंड के टोटो, चैनपुर प्रखंड के बारडीह, जारी प्रखंड के गोविंदपुर, सिसई प्रखंड के उत्तरी बरगाँव, पालकोट प्रखंड के नाथपुर तथा कामडारा प्रखंड के रेड़वा पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया। आज आयोजित पंचायतस्तरीय शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को पोषण से संबंधित जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए स्टॉल के माध्यम से संबंधित पंचायतवासियों के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए ग्रामीणों का आॅन-द-स्पॉट स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें कोविड टीकाकरण का डोज दिलाते हुए उन्हें कोविड टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही उनसे शिविर में धान अधिप्राप्ति, पेंशन, केसीसी, आॅनलाइन लगान रसीद/ दाखिल खारिज/ सीमांकन/ मकान क्षति/ फसल क्षति संबधी आवेदन प्राप्त किए गए।सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में चिकित्सा अनुदान योजनांतर्गत आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। शिविरों में वनाधिकार पट्टा, जाति आवासीय, राशन कार्ड, विधवा/ वृद्धावस्था/ दिव्यांग पेंशन, ग्रीन कार्ड आदि का लाभ दिलाने हेतु संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करते हुए कार्यों का निष्पादन भी किया गया। पालकोट प्रखंड के नाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में 20 लाभुकों को वृद्धावस्था पेंशन तथा 02 लाभुकों को विधवा पेंशन का लाभ दिलाया गया। वहीं 02 लाभुकों के बीच 50 हजार की राशि का केसीसी वितरित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में 90 लाभुकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इसके साथ ही 20 लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया तथा जॉब कार्ड नवीकरण हेतु 50 लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजन के तहत 05-05 हजार की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा 21 लाभुकों से नए योजनाओं में जोड़ने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए। सिसई प्रखंड के उत्तरी बरगाँव में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा के द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। चैनपुर प्रखंड के बारडीह पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में लाभुकों के बीच सोना सोबरन धोती/ साड़ी-लुंगी योजना के तहत वस्त्रों का वितरण किया गया। शिविर में श्रम अधीक्षक एतवारी महतो द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई-श्रम कार्ड हेतु ई-श्रम पोर्टल पोर्टल पर निबंधन कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही आॅन-द स्पॉट लाभुकों का ई-श्रम पोर्टल पोर्टल पर निबंधन भी कराया गया।

Published / 2021-12-08 12:36:10
13 दिसंबर तक सभी लंबित डाटा को आनलाइन करें : उपायुक्त

गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आईटीडीए भवन के सभागार में की गई। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण, टीकाकरण के डाटा की आनलाइन प्रविष्टियों की स्थिति तथा लंबित प्रविष्टियों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने 02 दिसंबर के पूर्व के टीकाकरण की स्थिति, टीकाकरण के डाटा की आनलाइन प्रविष्टि तथा लंबित आनलाइन प्रविष्टियों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों से प्रतिदिन टीकाकरण हेतु किए जाने वाले अनुश्रवण की जानकारी प्राप्त की गई। रायडीह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा विगत 16 जनवरी 2021 से प्रखंड में प्रारंभ हुए टीकाकरण के डाटा की आनलाइन प्रविष्टियों में पाए जाने वाले अंतरों का सटीक विश्लेषण नहीं किए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीपीएम को फटकार लगाई। वहीं चैनपुर बीपीएम द्वारा लगातार कार्य के प्रति उदासीनता एवं संवेदनहीनता दिखाए जाने, आनलाइन डाटा प्रविष्टियां लंबित रखने तथा टीकाकरण से संबंधित आंकड़े समर्पित नहीं करने पर उपायुक्त ने संबंधित बीपीएम को कार्य से बर्खास्त करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उपायुक्त ने अब तक प्राप्त कोवीशील्ड तथा कोवैक्सीन के कुल वायल की संख्या, कुल टीकाकरण की संख्या, टीकाकरण के डाटा का शत-प्रतिशत आनलाइन प्रविष्टि तथा लंबित डाटा प्रविष्टियों की जानकारी प्रतिवेदित करने का निर्देश सभी बीपीएम को दिया। उन्होंने सभी बीपीएम को 13 दिसंबर तक कोविड टीकाकरण के सभी लंबित डाटा की प्रविष्टि सुनिश्चित करने अन्यथा संबंधित बीपीएम के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने शत-प्रतिशत आनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त कंप्यूटर आपरेटरों को प्रतिनियुक्त कर युद्धस्तर पर लंबित डाटा की प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने छूटे हुए डाटा का भी आंकलन कर उनकी भी प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित एएनएम तथा वीएलई के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रविष्टि के कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीडीसी कर्ण सत्यार्थी ने प्रतिदिन टीकाकरण के उपरान्त आनलाइन डाटा प्रविष्टियों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। बीपीएम द्वारा कार्य के प्रति उदासीनता दिखाए जाने पर उप विकास आयुक्त ने फटकार लगाते हुए टीकाकरण के कार्यों को गंभीरता से लेने, कार्य पद्धति में सुधार लाने तथा लंबित डाटा की शत-प्रतिशत आनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीपीएम को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का प्रतिदिन मूल्यांकन करते हुए लंबित डाटा के साथ-साथ प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण के आंकड़ों/ डाटा का भी ससमय आनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में अपर समाहर्त्ता ने 02 दिसंबर से पहले तक के टीकाकरण की स्थिति, आॅनलाइन प्रविष्टि का लेखा जोखा तथा 03 से 07 दिसंबर तक लंबित प्रविष्टियों की प्रखंडवार समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में लगभग 31000 डाटा प्रविष्टि लंबित पाए गए। इसपर उन्होंने सभी बीपीएम को अपने संबंधित एएनएम द्वारा संधारित पंजी की जाँच कर लंबित डाटा का आंकलन करने का निर्देश दिया। साथ ही आंकलन करते हुए 13 दिसंबर तक सभी लंबित डाटा को शत-प्रतिशत आॅनलाइन प्रविष्ट करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उनहोंने दिसंबर माह से पूर्व के लंबित डाटा की प्रविष्टियां भी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, अप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, डीपीएम स्वास्थ्य जया रेशमा खाखा, डीपीसी यूनिसेफ अपूर्वा सेन, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गुमला सदर (शहरी/ ग्रामीण)/ घाघरा/ पालकोट/ बसिया/ कामडारा/ बसिया/ सिसई/ भरनो/ बिशुनपुर/ चैनपुर/ डुमरी, सीएससी मैनेजर रंजन नंदा व अन्य उपस्थित थे।

Published / 2021-12-08 12:12:33
ई-रिक्शा एसोसिएशन ने विधायक डॉ नीरा यादव को सौंपा मांगपत्र, विधायक ने दिया समाधान का भरोसा

कोडरमा। ई रिक्शा जिला एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनय शांडिल्य के नेतृत्व में ई रिकशा प्रतिनिधि मंडल के द्वारा कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के आवास पर भेंटवार्ता की। जहां एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष ने मांगपत्र के माध्यम से कहा की ई -रिकशा चालकों को रुट मैप के तहत झुमरी तिलैया नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 1 से 28 तक सीमा क्षेत्र निर्धारित किया जाना सुनिश्चित करना चाहिए। वहीं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस चौक एवं महाराणा प्रताप चौक के निकट टेम्पो स्टैंड का पड़ाव होना जरूरी है। रेलवे परिसर के अंदर टेम्पो का परिचालन होने से ई-रिक्शा के चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिससे ई रिक्शा चालक की दैनिक मजदूरी पर भी असर पड़ता है। वहीं विधायक डॉ नीरा यादव ने सभी प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही टेम्पो स्टैंड के प्रतिनिधियों तथा ई -रिकशा प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर समुचित निराकरण किया जाएगा। जिससे टेम्पो स्टैंड के लोगों को तथा ई-रिक्शा चालकों के आपसी सौहार्द बना रहे। वहीं ई रिक्शा कोडरमा जिला एसोशिएशन के महामंत्री पंचम महतो, उपाध्यक्ष बैजू प्रसाद गुप्ता,कोषाध्यक्ष रामजी मोदी, मंत्री अर्जुन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार केसरी, मो अमानत, दीपक विश्वकर्मा, सिकंदर पासवान, संतोष यादव, तेजस्वी कुमार, विकास कुमार साव, दिनेश साव, गोल्डन कुमार, सुमित राज, राजकुमार पंडित, प्रदीप कुमार गुप्ता, संजय कुमार साव, संतोष पंडित, सौरभ कुमार केशरी, रवि कुमार, मुस्ताक, सवरन कुमार ने मांग पत्र सौंपा।

Published / 2021-12-08 12:10:18
कोडरमा : सहायक लोको पायलटों का तीन दिनी धरना कार्यक्रम

कोडरमा। एआईएलआरएसए के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक कोडरमा लॉबी में सभी लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट एआई एलआरएसए के बैनर तले त्रिदिवसीय रिले हंगर फास्ट कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलाया जा रहा है। बुधवार को इसकी अध्यक्षता आशुतोष कुमार ने की। मौके पर उपस्थित शाखा सचिव कपींद्र कुमार एवं शाखा सह सचिव एस यादव के साथ सैकड़ों रनिंग स्टाफ धरना पर मौजूद रहे। धरना 7 सूत्री मांगों को लेकर दिया जा रहा है। इनकी मांगों में एनपीएस समाप्त कर फिर से ओपीएस लागू करने, निजी करण व निगमीकरण को रोकने, रात्रि भत्ता सीलिंग 43600 को समाप्त कर अविलंब पूर्व की भांति लागू करने, एएलपी को 820 का वरीयता अभिलंब देने, पायलट का दर्जा अभिलंब देने, प्रत्येक विभाग में रिक्त पड़े पदों को यथाशीघ्र भरने आदि मांगे प्रमुख हैं। आयोजन को सफल बनाने में रंजीत कुमार, रोशन कुमार, सुजीत कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, सतीश कुमार, रवि रंजन, मोहम्मद रिजवान, दिनेश कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार सिंह, उमाशंकर प्रसाद, गौतम कुमार, जुल्फीकार अली, उपेंद्र कुमार यादव, सुधीर कुमार, सुनील कुमार सिंह, विनोद कुमार, अजीत कुमार, नितीश कुमार, आशुतोष कुमार, पंकज कुमार और दिलीप दास का योगदान रहा।

Page 1566 of 1655

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse