झारखंड

View All
Published / 2021-12-13 12:56:48
गुमला के विभिन्न प्रखंडों में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

गुमला। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज सदर प्रखंड के मुरकुंडा, रायडीह प्रखंड के पीबो, घाघरा प्रखंड के कोहीपाठ, सिसई प्रखंड के छारदा, बसिया प्रखंड के कलिगा तथा कामडारा प्रखंड के रामतोलेया पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया। आज आयोजित पंचायतस्तरीय शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को पोषण से संबंधित जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए स्टॉल के माध्यम से संबंधित पंचायतवासियों के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए ग्रामीणों का आॅन-द-स्पॉट स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें कोविड टीकाकरण का डोज दिलाते हुए उन्हें कोविड टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही उनसे शिविर में धान अधिप्राप्ति, पेंशन, केसीसी, आॅनलाइन लगान रसीद/ दाखिल खारिज/ सीमांकन/ मकान क्षति/ फसल क्षति संबधी आवेदन प्राप्त किए गए।सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में चिकित्सा अनुदान योजनांतर्गत आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। शिविरों में वनाधिकार पट्टा, जाति आवासीय, राशन कार्ड, विधवा/ वृद्धावस्था/ दिव्यांग पेंशन, ग्रीन कार्ड आदि का लाभ दिलाने हेतु संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करते हुए कार्यों का निष्पादन भी किया गया। सिसई प्रखंड के छारदा पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में परियोजना निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता ने सहभागिता कर पंचायतवासियों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। शिविर में 10 लाभुकों के बीच दवा वितरण किया गया। असंगठित क्षेत्र के कामागारों को ई-श्रम कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर में 40 लाभुकों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कर ई-श्रम कार्ड उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार जेएसएलपीएस द्वारा 10 सदस्यीय दो समूहों के बीच प्रति समूह के आधार पर 01 लाख तथा 10 सदस्यीय एक समूह के बीच प्रति समूह के आधार पर 02 लाख का क्रेडिट लिंकेज ऋण उपलब्ध कराया गया। शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पंचायतवासियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वरा लगाए गए स्टॉल में 40 लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया गया। घाघरा प्रखंड के कोहिपाठ में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में पंचायतवासियों ने राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन, आवास आदि से संबधित आवेदन समर्पित कर अपने व्यक्तिगत थता सामूहिक समस्याओं के निष्पादन की गुहार लगाई।

Published / 2021-12-13 12:55:51
परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22

गुमला। जिलास्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 (बालक-बालिका) का आयोजन परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, प्रशिक्षु डीएसपी तथा जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। खेल का आगाज उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी द्वारा फुटबॉल को किक मार कर किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिलास्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 (बालक-बालिका) का उद्देश्य जिले में खेल को बढ़ावा देना है। खेल नगरी गुमला के पंचायतों तथा गांवों में छिपे प्रतिभाओं को आगे लाना है। उनकी प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें राज्य/ राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के विकास को लेकर कृत्संकल्पित, अत: खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने तथा पंचायतों में खेल के विकास के दृष्टिकोण से पोटो हो खेल योजना चलाई का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत पंचायतों में खेल का मैदान भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों को अपने पूरी क्षमता के साथ खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि खेल नगरी गुमला ने फुटबॉल के खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर छिपे हुए प्रतिभाओं को निखारकर गुमला के इस पहचान को कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उदेश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाना है ताकि गांव में छिपे इन प्रतिभाओं को भी खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान किया जा सके। सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागी राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर गुमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल नगरी गुमला के विकास के मद्देनजर जिला प्रशासन गुमला द्वारा निरंतर कई कार्य किए जा रहे हैं, आगे भी जिला प्रशासन द्वारा जिले की प्रतिभाओं को निखारकर तथा तराशकर उन्हें राज्य/ राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। स्वागत भाषण में जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून ने जिलास्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में एक अवसर प्रदान करना है। ताकि ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का परचम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहरा सकें। उन्होंने आगे कहा कि जिलास्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिससे वह अपने प्रतिभा के बल कर जिला एवं राज्य का नाम रौशन कर सकते है। फुटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम : बालक वर्ग -1.पालकोट बनाम विशुनपुर, पालकोट 5-4 से जीता। 2.घाघरा बनाम भरनो, भरनो 1-0 से जीता। 3.रायडीह बनाम बसिया, बसिया 4-3 से जीता। बालिका वर्ग - 1. गुमला बनाम पालकोट, गुमला 2-0से जीता। 2.घाघरा बनाम सिसई, घाघरा ट्राइब्रेकर में 5-4 से जीता। 3.गुमला बनाम कामडारा, गुमला 2-0 से जीता। मैच रेफरी का कार्य संपादन स्टीफन बाड़ा, मनोज साहु, प्रमोद साहु द्वारा किया गया। आयोजन के सफल संचालन में भगवान चंद्र दीक्षित, रिजवान अली, प्रभात रंजन तिवारी, बीरबल लोहरा, सुबीर कुजूर, पीटर किंडो, नरेश लोहरा, शिवशंकर पर्साद सिन्हा, ईश्वर दत्त पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मंच का संचालन सोनाली त्रिपाठी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, प्रशिक्षु डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून, जिला युवा पदाधिकारी नेहरू युवा केंद्र गुमला मोना प्रेरणा सुरीन सहित अन्य उपस्थित थे।

Published / 2021-12-13 12:54:53
दिव्यांग बंधुओं के सम्मान एवं समाज में समान भागीदारी दिलाने के लिए होगा मूक बधिर फुटबॉल टूर्नामेंट

गुमला। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमृता भगत, जिला कांग्रेस सचिव फिरोज आलम एवं मूक बधिर प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद अख्तर के संयुक्त पहल से खेल नगरी गुमला जिला में मूक बधिर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में कराने का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त गुमला को आवेदन दिया गया जो गुमला जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा झारखंड सरकार के फुटबॉल खेल निदेशक को भेजा गया। उन्होंने कहा कि हमने फुटबॉल खेल निदेशक, उपनिदेशक से मोराबादी रांची के कार्यालय में मुलाकात कर मूक बधिर फुटबॉल टूर्नामेंट कराने के लिए आग्रह किया है। झारखंड पारा ओलंपिक संघ के निदेशक से मूक बधिर फुटबॉल टूर्नामेंट कराने की अनुमति ली जा रही है। गुमला प्रशासन के साथ मिलकर गुमला जिला में इस खेल का आयोजन होना सौभाग्य की बात होगी मूक बधिर फुटबॉल खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करना और सम्मान दिलाना हमारी प्राथमिकता है तथा यह खेल रोमांचित और रोचक होगी। प्रमंडलीय स्तर पर यह खेल होगी जिसमें 6 टीमें भाग लेंगे। उपायुक्त गुमला एवं जिला खेल पदाधिकारी गुमला पूर्ण रूप से इस खेल का आयोजन कराने हेतु सहयोग कर रहे हैं।

Published / 2021-12-13 12:53:55
दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम का गवाह बने गुमला के भाजपाई

गुमला। शक्ति मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा गुमला जिला मोदी जी के सम्मान में हर हर महादेव के गगनभेदी नारे लगाये। सामाजिक समरसता,अखंडता और एकता का अद्भुत नजारा लाइव प्रसारण में देखा गया। मौके पर भाजपा गुमला ने ब्राह्मण, प्रबुद्धजनों में प्रो बीएन पांडेय, डॉ गुप्तेश्वर पाठक, पुजारी कमलेश मिश्रा, शंकर मिश्रा, विनोद पाठक, राज किशोर पाठक, मृत्युंजय मिश्र को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी, सत्य नारायण पटेल, मिसिर कुजूर, संजय वर्मा, देवदत्त भारती, विनोद कुमार, दामोदर कशेरा, अजीत कुमार, विपिन सिंह, अरविंद मिश्रा, देवेंद्र लाल उरांव, संजय सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, निर्मल कुमार, रविंद्र सिन्हा, हरिहर कुमार, बालकेश्वर सिंह, किरण बाला बाड़ा, दिनेश्वर प्रसाद, लक्ष्मी विश्वकर्मा, शंभु सिंह, निर्मल गोयल, रवि शंकर सिंह, सागर उरांव, संजीव कुमार, संतोष सिंह, भिखेश्वर नागमणि, बबलू कुमार वर्मा, कुंदन कुमार, नितेश गुप्ता, गणेश प्रसाद साहू, विद्या मिश्रा, संदीप प्रसाद, विकास कुमार सिंह, किशन बड़ाईक, गीता मिश्रा, ललिता गुप्ता, पायल तिवारी, सुधीर नंद, उदय प्रसाद शर्मा, निर्मल कुमार, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, सूरज राम, दिनेश चौधरी, चतुर साहू, जगदीश राम आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published / 2021-12-13 12:53:01
कल दुमका रवाना होगी कोडरमा की बालक-बालिका टीम, दोनों टीमों में 12-12 खिलाड़ी चयनित

कोडरमा। 16वीं झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता बालक एवम बालिका का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गांधी मैदान दुमका मे 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगी। इसको लेकर कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन ने 12 बालक एवम 12 बालिकाओं का चयन किया गया है। इनका 10 दिवसीय प्रशिक्षण भी संपन्न हो गया है। कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिन्हा और सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोडरमा की टीम 15 दिसंबर को दुमका के लिए रवाना होगी। जिसमें कोच प्रवीण कुमार दास, सुनील कुमार साव, बनाये गए हैं। दुमका में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी एसोसिएशन आॅफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, महासचिव बिपिन कुमार सिंह व राज्य स्तरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी का उपस्थित रहेंगे।

Published / 2021-12-13 12:34:07
वनकर्मियों ने वाहन सहित 35 बोटा लकड़ी किया जब्त

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। वन क्षेत्र के सिंगरसी पंचायत के तालझारी गांव के जंगलों से साल के पेड़ों की कटाई कर रहे तस्करों के प्रयास को वन विभाग ने विफल कर दिया पाकुड़ वन प्रमंडल पदाधिकारी के मिली गुप्त सूचना पर आमरपाड़ा वन क्षेत्र पदाधिकारी के देखरेख में टीम गठित कर फॉरेस्ट टीम ने छापेमारी कर जंगल से 407 ट्रक सहित 35 बोटा साल के लकड़ी को जब्त कर वन विभाग अमड़ापाड़ा लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वनरक्षी सुनील कुमार साहा नजरुल इस्लाम सहित वनकर्मी की टीम ने छापेमारी कर ट्रक (जेएच 18 सी 2590) सहित 35 पीस साल के बोटा जब्त कर वन कार्यालय अमड़ापाड़ा में लाया गया है। मामूल हो कि जिले भर में लड़की माफियाओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जंगलों से कीमती पेड़ो को काट कर रात के अंधरे में अन्यत्र ले जाया जाता है।

Published / 2021-12-13 12:29:48
चतरा के भाजपाइयों ने बड़े स्क्रीन पर दिखाया दिव्य काशी-भव्य काशी का सीधा प्रसारण

चतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिव्य काशी काॉरिडोर लोकार्पण किया। इस मौके पर जिले के सभी मंडलों के देवालय और धार्मिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए भाजपाइयों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में एलईडी स्क्रीन पर भाजपाइयों ने दिव्य काशी काॉरिडोर लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा। भाजपा जिला मंत्री सतीश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जिले के सभी मंडलों में एलईडी स्क्रीन के जरिए सीधा प्रसारण किया गया है। ताकि देश के लोग काशी विश्वनाथ के नए स्वरूप यानी दिव्य काशी का दर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि वाराणसी से सांसद बनने के बाद देश की सत्ता पर काबिज हुए प्रधानमंत्री ने काशी वासियों से जो वायदा किया था उसे अब दिव्य काशी के रूप में वहां की जनता को देने जा रहे हैं। जिससे न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, मंडल प्रभारी सुरेश शर्मा, जिला महामंत्री मृत्यंजय सिंह, जिला मंत्री सतीश सिंह, रत्न शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुधीर राय, निरंजन सिंह, शिव कुमार राणा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Published / 2021-12-13 12:28:47
पाकुड़ के 12 मंडलों के मंदिर में हुआ दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के पाकुड़ जिलाध्यक्ष बलराम दुबे के नेतृत्व में सोमवार को 12 मंडलों के मंदिरों में दिव्य काशी,भव्य काशी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण का सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं ने देखा। जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि ऐसी महान काशी के लिए दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय जन नेता भारत की पुरातन संस्कृति को दुनिया भर में पुन: प्रतिष्ठित करने वाले ध्वजवाहक एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी दिव्य काशी भव्य काशी के सपने को साकार कर रहे हैं। देश के सभी ज्योतिर्लिगों पर भव्य कार्यक्रम किया गया। देशभर में लगभग 51,000 स्थानों पर बड़े स्क्रीन लगाये गये, जिस पर दिव्य काशी, भव्य काशी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखने के लिए सभी प्रमुख मंदिरों मठों एवं अन्य धार्मिक संस्थानों पर बड़े स्क्रीन लगाए गए। पाकुड़ नगर में बिरसा चौक के हनुमान मंदिर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, विश्वनाथ भगत, हिसाबी राय, राजा साह, पार्वती देवी, रतन भगत, पार्थ रक्षित, कुंदन सिंह, पिंका पटेल, विक्रम मिश्रा, प्रकाश जायसवाल, गणेश रजक उपस्थित हुए। वहीं पाकुड़ नगर में पंकज साह, दादपुर में सदानंद रजवार, नवीनगर में अरुण चौधरी, गंधाईपुर में मनोरंजन सरकार, हिरणपुर में कैलाश सिंह, बिचामहल में तरुण साह, अमड़ापाड़ा में राकेश दास, पाकुड़िया में विजय भगत, बिरकीट्टी में मोजेश टुडू, महेशपुर में साधन झा और कैराछत्तर में अरुण भगत के नेतृत्व में मंदिरों में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Page 1556 of 1655

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse