सिमरिया। मंगलवार को सिमरिया विधायक किशुन दास ने मुरवे स्थित नव निर्मित रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड पेट्रोल पंप का उद्घाटन पूजा अर्चना एवं फीता काट कर किया। मौके पर विधायक एवं अतिथियों ने पेट्रोल पंप कैंपस में वृक्षारोपण एवं गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया। उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रिलायंस कंपनी का पेट्रोल पंप सिमरिया में नहीं रहने के कारण लोगो को इसके द्वारा मिल रही सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा था। अब रिलायंस कम्पनी के द्वारा दी जा रही हर सुविधाओं से सिमरिया के लोग भी लाभान्वित हो पाएंगे। उन्होंने पेट्रोल पंप के पुष्पित पल्लवित होने का कामना किया। मौके पर पेट्रोल पंप के संचालक सुधिर कुमार सिंह ने बताया की यह पंप न्यु जनरेशन ओटोमेसन पंप है। हमारे यहां ई कामर्स बिजनेस के साथ साथ सिमरिया वासियों के लिये डोर टू डोर 20 लिटर पैकेट फ्युल कंटेनर पेट्रोल की सुविधा, पहली बार उपलब्ध करवाई जा रही है। हमारे यहाँ ग्राहकों को शुद्धता की फुल गारंटी दी जाएगी। ग्राहकों की सुविधा के लिये शौचालय, कैफे, वाइल्ड विंड कन्विनियंस स्टोर की सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही सिएनजी और इलेक्ट्रिक मैकिल चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। मौके पर सिमरिया पूर्वी जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह, पश्चिमी जिप सदस्य अनामिका देवी, अनितेसानंद मानव, विधायक प्रतिनिधि सुधिर सिंह, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहु, जिला मंत्री मिथलेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
बेरमो/ललपनिया। गोमिया प्रखंड के ललपनिया में अखिल झारंखड श्रमिक संघ टीटीपीएस ललपनिया की बैठक यूनियन कार्यालय में मंगलवार को हुई। यहां बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ अध्यक्ष विक्रम कुमार ने किया। वही इस दौरान टीटीपीएस परियोजना में कार्यरत मजदूरों, विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं को लेकर यूनियन आगामी 29 दिसम्बर से टीटीपीएस के मेन गेट के समक्ष अनिश्चिततकालीन अनशन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कर रहे संघ अध्यक्ष विक्रम कुमार ने कहा यूनियन द्वारा प्रबंधन को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के द्वारा शातिंपुर्ण आदोंलनकर मजदूरों की समस्या होया विस्थापितो का निरंतर ध्यान आकृष्ट किया जाता रहा है। इतना ही नही यूनियन के संरक्षक सह गोमिया के विधायक डा लबोंदर महतो के द्वारा बीते दिन झारखंड के राजभवन के समक्ष 1 दिवसीय धरना देकर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया ताकि समस्याओं का समाधान हो। इसके बावजूद मजदूरों की समस्याओं के निदान के प्रति टीवीएनएल प्रबंधन गभींर नही है,अतंता गत्वा बाध्य होकर यूनियन के द्वारा आगामी 29 दिसम्बर से ललपनिया प्लांट मेन गेट के समक्ष अनिश्चित कालीन अनसन की तैयारी का निर्णय लिया गया है। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष जगेश्वर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष भीम साव एवं दीपक ठाकुर, सचिव कुलदीप प्रजापति, कोषाध्यक्ष सचितानंद महतो, छत्रधारी साव, लोखनाथ प्रजापति, हरिहर साव समेत दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।
बेरमो। इंसानियत जिंदा है। इस बात का परिचायक कथारा के मुख्य लोगों के सहयोग से सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ राज के निधन के उपरांत उनके मित्र तथा सहयोगी साथियों ने दोनों बच्चों के लिए एक लाख पांच हजार रुपये का धन संग्रह कर राज्य के पूर्व मंत्री गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के हाथों से दोनों बच्चे को दिया गया। माधव लाल सिंह ने कहा बहुत भाग्य से लोग मनुष्य का स्वरुप लेकर पृथ्वी पर जन्म लेते हैं, जो शरीर उपकार के साथ सामाजिक कार्यों में अपने सहभागिता का निर्वाह के कार्य में होता है। वही इंसान की पूंजी है। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में विश्वनाथ ने अलग पहचान बनाई थी। आज असमय चला जाना परिवार के साथ समाज की बड़ी क्षति है। उनके निधन के बाद उनके सहयोगी साथियों ने उनके बच्चों के भविष्य को देखते हुए जो सहयोग किया है। वह समाजिक कार्यकर्ता के दायित्व का निर्वाह कर रहे लोगों के प्रति सच्ची सहानुभूति है। मौके पर श्रमिक नेता व विश्वनाथ राज के अजीज मित्रों में शामिल अजय कुमार सिंह ने कहा राज का निधन अत्यंत ही पीड़ादायक है। परिवार तथा समाज ने एक जागरुक साथी को खोया है। सबके बीच में अपने कार्य प्रणाली से विश्वनाथ राज ने अलग जगह और पहचान बनाई थी। आज जिस प्रकार समाज का और अच्छे लोगों का सहयोग मिल रहा है। उससे परिजनों में एक भरोसे का विश्वास कायम होता है। सभी लोगों ने भविष्य में भी बच्चियों के पठन पाठन में हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया। मौके पर विजय यादव, गोपाल राम, कमल कांत सिंह, मनोज सिंह, पवन कुमार, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, बिंदु चंद सहित अन्य शामिल थे।
कोडरमा। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा में कुष्ठ संबंधित कार्यशाला और कुष्ठ एवं फ्लेरिया से पीड़ित विकलांग मरीजों का सेल्फ केयर प्रशिक्षण का आयोजन जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार की अध्यक्षता में की गयी। कोडरमा जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र डोमचांच से 11 मरीज आये थे, जिसमें 9 कुष्ठ से विकलांग एवं 2 फ्लेरिया से थे। इस कार्यशाला में मरीजों का सेल्फ केयर का अभ्यास कराया गया एवं उन्हें सेल्फ केयर किट, सहायक सामग्री, एमसीआऱ चप्पल दिया गया। डॉ रमण ने बताया कि जो व्यक्ति पूर्व में कुष्ठ से ग्रसित हुए थे, उनमें इलाज के बाद या इलाज के दौरान विकलांग होने का खतरा बना रहता है। जिससे बचाव हेतु कुछ सावधानियां बरतनी आवश्यक है। जिनके हाथ या पैर में विकलांगता है, उन्हें दिन में 2 बार 15 से 20 मिनट तक पानी में डुबाकर रखना है। फिर भींगे हुए अंग को रगड़ के साफ करना है। उसके बाद भींगे हुए ही तेल लगा लें ताकि हाथ और पैर में घाब नहीं ही सके एवं मरीजों को विकलांग होने से बचाया जा सके। इस कार्यशाला सह सेल्फ केयर प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अनिल कुमार, डॉ फरहाना महफूज, डॉ सोमेश, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मो मोनाजिर अहसान, फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन, काशीनाथ चक्रवर्ती एनएलआर झारखण्ड, अचिकित्सा सहायक सुनील कुमार, अरुण कुमार एवं सहिया संगीता विश्वास, रानी कुमारी मौजूद थे।
लोहरदगा। स्थानीय ललित नारायण स्टेडियम में आगामी 15 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे तीन दिवसीय प्रसिद्ध कथावाचक पूज्या जया किशोरी जी के कार्यक्रम नानी बाई रो मायरो की सफलता को लेकर एक आवश्यक बैठक कार्यक्रम स्थल में अशोक यादव राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि की अध्यक्षता में हुई। विदित हो कि पूज्या जया किशोरी जी का झारखंड के लोहरदगा में पहला कार्यक्रम होना तय हुआ है। भव्य कार्यक्रम की सफलता के लिए संचालन समिति का गठन किया गया है। संरक्षक धीरज प्रसाद साहू (राज्यसभा सांसद) समन्वयक अशोक यादव, सूखैर भगत, स्वागत समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, निशीथ जायसवाल, देवाशीष कार, सज्जा प्रभारी संजय बर्मन, जगदीप भगत, प्रदीप विश्वकर्मा, पार्किंग व्यवस्था प्रभारी प्रभात भगत, कंवलजीत सिंह, मोहन दुबे, दीपक जयसवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी किशोर कुमार वर्मा, दीपक महतो, जय प्रकाश शर्मा, प्रेस प्रभारी विशाल डुंगडुंग, अरुण राम, राहुल कुमार स्वच्छता प्रभारी मुकेश दुबे, रोहन श्याम, विजय सिंह, पिंटू साहू, राजकुमार डे, निमंत्रण पत्र वितरण प्रभारी मनोज जयसवाल, संदीप कुमार गुप्ता, पंकज जयसवाल, सुधीर अग्रवाल बैच एवं कार पास प्रभारी आलोक राय, अभय वर्मा, भास्कर दास गुप्ता, प्रवीण कुमार (एल आई सी) स्वास्थ्य एवं कोविड-19 सुरक्षा प्रभारी देशराज गोयल, सजल कुमार, राहुल कुमार, प्रसाद वितरण प्रभारी अजय पंकज, सुधीर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संदीप कुमार गुप्ता, मलय दत्ता, कार्यालय प्रभारी मुरारी गोस्वामी राहुल कुमार, सतीश जयसवाल, लालमोहन केसरी, कमल केसरी, वॉलिंटियर्स प्रभारी रमेश साहू, सुमित राय, दीपक साहू, गोपाल साहू, हनी साहू, दुर्गा प्रजापति, सरोज प्रजापति, ब्रजेश सिंह, गुड्डू तमेड़ा, नीरज साहू अभिषेक किसलय, राजन मेहता, सजल कुमार, निखिल गौरव, मृत्युंजय मधुप, मिथलेश वर्मा, अभिषेक सिन्हा आयोजन समिति सदस्य के रूप में डॉ गणेश प्रसाद, मनोज प्रसाद (अधिवक्ता), राजेंद्र प्रसाद खत्री, हनुमान राजगड़िया, मदन मोहन पांडेय, डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी, रामवृक्ष प्रसाद साहू, कामेश्वर प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, विजय जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, नवीन पटेल, विनोद सिंह, सुरेश ठाकुर, चंद्र किशोर प्रसाद, दीपा पोद्दार, नेहा अग्रवाल, अविनाश कौर, कुमारी, जहान्वी गोयल, नारायण अग्रवाल, सुबोध राय, अरुण वर्मा, राजेंद्र महतो (राजू) लोहरदगा जिला के निवासियों का सौभाग्य है कि इनका अमृतवाणी को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सभी लोगों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अमृतवाणी का श्रवण कर पूण्य के भागी बनें। कार्यक्रम में भाग लेने लिए मास्क की अनिवार्यता है। उक्त जानकारी सुखेर भगत ने दी।
लोहरदगा। सोमवार को लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन ने लोहरदगा स्थित समाहरणालय मैदान में सुबह 6 बजे से क्रॉस कंट्री ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता करायी। लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव सुखैर भगत ने बताया कि इस ट्रायल और चयन प्रतियोगिता में 14 से 20 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिका भाग लिए जिसमें 2 किलोमीटर 6 किलोमीटर 8 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर लम्बी दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 20 वर्ष से ऊपर आयु वर्गओपन टू आॅल महिला पुरुषों का भी चयन ट्रायल हुआ। सभी सफल चयनित प्रतिभागी झारखंड स्टेट एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित आगामी 23-12-2021 को गढ़वा में राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लेंगे। आज का रिजल्ट बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग-प्रथम प्रेरणा पन्ना, द्वितीय मोनिका टोप्पो, तृतीय प्रिया कुमारी भगत, चतुर्थ होलीका कुमारी। बालिका 16 वर्ष आयु वर्ग : प्रथम क्रांति कुमारी, द्वितीय मोनिका कुमारी, तृतीय सीमा कुमारी, चतुर्थ आभा कुमारी। बालिका 18 वर्ष आयु वर्ग : प्रथम रीता कुमारी, द्वितीय सुमन उरांव, तृतीय राखी कुमारी, चतुर्थ हेमा कुमारी। बालिका 20 वर्ष आयु वर्ग : प्रथम आकृति कुजूर, द्वितीय अनिता कुमारी, तृतीय सुराखी कुमारी, चतुर्थ सीता कुमार साहू। ओपन टू आॅल महिला वर्ग : प्रथम अनिता कुमारी, द्वितीय मनिका उरांव, तृतीय पूजा उरांव, चतुर्थ सरिता कुमारी। बालक 14 वर्ष आयु वर्ग : प्रथम सूरज कुमार, द्वितीय अनुज उरांव, तृतीय विकास महतो, चतुर्थ मोहित उरांव। बालक 16 वर्ष आयु वर्ग : प्रथम शिवाकुमार साहू, द्वितीय मोहन भगत, तृतीय धीरज उराव, चतुर्थ रंजीत कुजूर। बालक 18 वर्ष आयु वर्ग : प्रथम अर्जुन उरांव, द्वितीय अनिल उरांव, तृतीय कृष्णा उरांव। बालक 20 वर्ष आयु वर्ग : प्रथम अरविंद यादव, द्वितीय अनिल उरांव, तृतीय उज्जवल मुंजनी, चतुर्थ मंगलेश्वर उरांव। ओपन टू आॅल पुरुष वर्ग : प्रथम विलियम उरांव, द्वितीय चिरंजीत उरांव, तृतीय एजाज अंसारी, चतुर्थ समीर उरांव। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नेसार अहमद जगदीप भगत सलीम अंसारी तनवीर गौहर मनोज गोप सोमा उरांव उदय दत्ता धर्मेंद्र भगत किशोर उरांव संतोष राम सुनील साहू विनय उरांव प्रिंस मिंज विकास महतो विनोद महली नेहा टोप्पो अनीता लकड़ा एवं समीर तिर्की का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रांची। झारखंड के राज्यपाल-सह-राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस से आज उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके खण्डेलवाल ने राजभवन में भेंट की। मौके पर राज्यपाल ने राज्य में उच्च शिक्षा के विकास के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने, विश्वविद्यालयों में बेहतर आधारभूत संरचनाएं विकसित करने व उच्च शिक्षा को राज्य के युवाओं के मध्य सर्वसुलभ बनाने के लिए चर्चा की। वहीं रमेश बैस ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति में सुधार लाना नितांत आवश्यक है और ये उनकी प्राथमिकता भी है। राज्य में शैक्षणिक वातावरण बेहतर हो, इसके लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने उच्च शिक्षा के विकास में आ रही विभिन्न अड़चनों व व्यवधानों को दूर करने के लिए निदेश दिया।
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर सहारा इंडिया बैंक शाखा में इन दिनों जमाकर्ताओं का हर दिन हुजूम लग रहा है। जमा अवधि पुरा हो जाने के पश्चात भी उन्हें परिपक्व राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। डेढ़-दो साल पहले जमा राशि का अवधि पुरा हो जाने के बाद भी परिपक्व राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। हर दिन बैंक शाखा में दर्जनों लोग पहुंच कर हंगामा मचा रहे हैं। चक्रधरपुर शाखा में करीब डेढ़ साल से राशि का भुगतान बंद है। लॉकडाउन लगने के बाद से किसी भी जमाकर्ता की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। करीब 6 हजार जमाकर्ताओं का टर्म पुरा हो चुका है। जिन्हें तकरीबन 18 करोड़ रुपए राशि का भुगतान किया जाना है। लेकिन किसी भी जमाकर्ता को राशि नहीं दी जा रही है। जिससे ग्राहक परेशान हैं। उन्हें अपनी राशि की फिक्र सता रही है । इस संदर्भ में शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि केवल चक्रधरपुर नहीं बल्कि पुरे भारत में सहारा इंडिया परिवार में यही स्थिति है। इसका मुख्य कारण यह है कि सहारा इंडिया परिवार की ओर से चलाई जा रही बचत योजनाओं पर सेकुरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आॅफ इंडिया (सेबी) ने अपना शिकंजा कस दिया है। जिस कारण सहारा इंडिया कंपनी इस समय निवेशकों का पैसा न लौटाने के गंभीर किस्म के आरोपों से जूझ रही है । इस कंपनी तथा सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। शाखा प्रबंधक के अनुसार सहारा और सेबी के विवाद में सबसे अधिक परेशान हमारे ग्राहक हो रहे हैं। जबतक सेबी व सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक नहीं हटाई जाती है, तब तक ग्राहकों के जमा पैसे लौटाने में दिक्कत हो रही है। कोर्ट के निर्देश पर 24 हजार करोड़ की राशि भी किस्तों में जमा कर दी गई है। सेबी को सहारा रियल स्टेट, हाउसिंग लिमिटेड आदि के कागजात की जांच करनी है। राशि जमा होने के बाद जांच की जानी थी, लेकिन अब तक सेबी ने कागजात की जांच नहीं की है। कागजात जांच होने के पश्चात सभी तरह के विवाद खत्म हो जाएंगे और जमाकर्ताओं की राशि का भी भुगतान कर दिया जाएगा। शाखा प्रबंधक श्री सिंह के मुताबिक सहारा परिवार के पास परिसंपति की कमी नहीं है। ग्राहकों को धैर्य से काम लोना होगा। किसी एक ग्राहक का भी पैसा नहीं डूबेगा। सभी की राशि विलंबित ब्याज के साथ दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ जमाकतार्ओं को अभिकर्ता अपने स्तर से राशि का भुगतान जरूर कर रहे हैं। शेष का हम क्रमबद्ध आवेदन जमा ले रहे हैं। फिर राशि आते ही सबों को क्रमबद्ध राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse