झारखंड

View All
Published / 2021-12-15 17:41:18
जया किशोरी के भजनों पर झूम उठे लोहरदगा के लोग

लोहरदगा। ललित नारायण स्टेडियम में बुधवार को सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूज्या जया किशोरी द्वारा नानी बाई रो मायरो एवं भजन का शुभारंभ हुआ।लोहरदगा की पावन धरती पर पहली बार राज्यसभा सांसद प्रसाद साहू एवं समस्त साहू परिवार और लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विश्वविख्यात भजन गायिका जया किशोरी के कथा एवं भजनों से लोहरदगा जिला भक्तिमय हुआ।कथा सुनने के लिए हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु पंडाल में उमड़े। कथावाचन को पहुंची बाल व्यास पूज्य जया किशोरी ने कथा का शुभारंभ जय श्री राधे, जय श्री राधे.... गीत के साथ की। उन्होंने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि नानी बाई रो मायरो अटूट श्रद्धा पर आधारित प्रेरणादायी कथा है। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया जाता है। भगवान को यदि सच्चे मन से याद किया जाए तो वे अपने भक्तों की रक्षा करने स्वयं आते हैं। जया किशोरी ने कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि नानी बाई रो मायरो की शुरूआत नरसी भगत के जीवन से हुई। नरसी का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में आज से 600 साल पूर्व हुमायूं के शासनकाल में हुआ। नरसी जन्म से ही गूंगे-बहरे थे। वो अपनी दादी के पास रहते थे। उनके एक भाई-भाभी भी थे। भाभी का स्वभाव कड़क था। एक संत की कृपा से नरसी की आवाज आ गई तथा उनका बहरापन भी ठीक हो गया। कथा के बीच जया किशोरी के मधुर भजनों पर पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। मौके पर शेफाली साहू, राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मनु साहू, राहुल साहू, वंदना साहू, रोहित साहू, हर्षित साहू, रुचि साहू, सच्चिदानंद चौधरी, दिनेश साहू, अरुण गुप्ता, रोहित प्रियदर्शी उरांव, अशोक यादव, निशिथ जायसवाल, सूखैर भगत, राजेन्द्र खत्री, ओम प्रकाश सिंह, कमल केशरी, लालमोहन केशरी, अजय पंकज, किशोर कुमार वर्मा, सतीश जायसवाल, पंकज जायसवाल, जगदीप भगत, अरुण वर्मा, राहुल कुमार, संजय बर्मन, विशाल डुंगडुंग, सुमित रॉय, सन्दीप गुप्ता, प्रभात भगत, सजल कुमार, प्रदीप विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Published / 2021-12-15 17:17:32
केंद्र सरकार के समक्ष रांची सांसद संजय सेठ और पलामू सांसद बीडी राम ने उठाया HEC और मेकॉन का मुद्दा

एबीएन डाक, रांची। एचईसी के कामगारों के वेतन भुगतान और मेकॉन की समस्याओं को सांसद संजय सेठ और विष्णु दयाल राम ने केंद्र सरकार के सामने रखा है। दोनों सांसदों ने केंद्रीय इस्पात मंत्री आरपी सिंह और केंद्रीय भारी उद्योग सचिव अरुण गोयल से मुलाकात कर इस संबंध में चर्चा की। संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि देश के इस्पात उत्पादन में मेकॉन की भूमिका सराहनीय रही है। फिलहाल, वहां 1500 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। मेकॉन के अधिकारियों और कर्मचारियों के पे रिवीजन समेत अन्य समस्याओं के समाधान पर विचार करने की जरूरत है। साथ ही इस्पात उत्पादन में मेकॉन से बेहतर सहयोग लेने की दिशा में भी मंत्रालय की ओर से पहल करनी चाहिए। संजय सेठ और बीडी राम ने इस्पात सचिव के सामने एचईसी कर्मियों की स्थिति को रखा। एचईसी में लंबे समय से चल रहे मजदूरों के हड़ताल, मजदूरों की आर्थिक स्थिति, उनके पारिवारिक स्थिति के साथ एचईसी की जमीनी हकीकत की भी जानकारी दी। सांसदों ने सचिव से आग्रह किया कि जल्द से जल्द श्रमिकों के भुगतान की व्यवस्था की जाये। 2500 से अधिक परिवार इसी भुगतान पर निर्भर हैं। वहीं हड़ताल की वजह से एचईसी में उत्पादन भी ठप है। ऐसे में उनकी हड़ताल जल्द खत्म कराई जानी चाहिये।

Published / 2021-12-15 14:51:55
दुमका : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में डीसी ने 39 लाभुकों को दिलाया लाभ

शिकारीपाड़ा। प्रखंड के हीरापुर पंचायत सचिवालय में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम बुधवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी रवि शंकर शुक्ला ने संताली में अभिवादन जोहार कर किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त पेंशन, राशनकार्ड आदि से संबंधित समस्याओं की तत्काल निष्पादित की जाएगी। सरकार की योजनाओं की लाभ ससमय पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर डीसी श्री शुक्ला व झामुमो के केंद्रीय सदस्य आलोक सोरेन द्वारा पेंशन के 39 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र 6 लाभुकों को राशनकार्ड, दो दिव्यांग लाभुको को श्रवणयंत्र दिया गया। साथ ही दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्रासन व दो गोद भरायी की रश्म कराई गई। इस अवसर पर डीईओ मसूदी टूडू, बीडियो संतोष कुमार चौधरी, सीओ राजू कमल, बीसीईओ रिजवान खान, झामुमो युवा नेता प्रभुनाथ हांसदा आदि उपस्थित थे।

Published / 2021-12-15 13:03:23
सरकार आपके द्वार : नवरत्नगढ़ नगर पहुंचे विधायक और जिप अध्यक्ष

गुमला। सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित नवरत्न गढ़ में आपके अधिकार,आपका सरकार और आपके द्वार के तहत बुधवार को एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन किया गया था। एक दिवसीय शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, मुखिया जयंती देवी, उपमुखिया रुक्मिण देवी, बीडीओ सुनीला खलखो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि उरांव, सीओ अरुणिमा खलखो के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी ग्रामीणों के जरूरतों के संबंध में जानकारी दिए और कई ग्रामीणों का आवेदन भी लिया गया। ग्रामीणों ने जिन समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। उस में प्रमुख रूप से वृद्धा विधवा व विकलांग पेंशन, श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, कृषि, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य पालन, पीएम आवास सहित विभिन्न विभागों में 350 से ज्यादा आवेदन प्रप्त हुए। जेएसएलपीएस ने एक महिला समूह को सब्जी ट्रे दिया। शिविर में आये लोगों को कोविड19 का कोवीशिल्ड वैक्सीन भी दिया गया। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने आए हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के दिए हुए योजनाओं का लाभ उठाएं यहां अपना आवेदन दें ताकि आपको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। वही कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में सिसई विधायक जीगा सुसारन होरों भी पहुंचे। मौके पर समाजसेवी दामोदर सिंह, वृंदा सिंह, जेएसलपीए की बीपीएम रिजवाना खान समेत विभिन्न विभाग के कर्मचारियों के अलावा कई जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित हुए।

Published / 2021-12-15 13:02:29
यदि आपके हाथों में हुनर है, तो आपको रोजगार जरूर मिलेगा : उपायुक्त

गुमला। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के शृंखला में जिला प्रशासन गुमला एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज रोजगार मेला का आयोजन नगर भवन में किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद तथा जेएसएलपीएस के राज्यस्तरीय पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि यदि आपके हाथों में हुनर है, तो आपको रोजगार अवश्य मिलेगा। उन्होंने रोजगार मेले के विषय में कहा कि जिस वक्त देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है, और जिसके कारण पूरे देशभर में युवाओं को बेरोजगारी जैसे समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उस वक्त जेएसएलपीएस के इस रोजगार मेले का आयोजन यहां के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने प्रतिभागियों से रोजगार मेले में भाग लेने वाली 11 कंपनियों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर अपनी योग्यता के आधार पर अपना आवेदन संबंधित कंपनियों को समर्पित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सभी 11 कंपनियां आपके हुनर/ दक्षता को पहचानकर आपके हुनर के अनुरूप आपको रोजगार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने जेएसएलपीएस को रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को रोजगार की तलाश में बाहरी राज्यों के स्थान पर अपने राज्य में ही रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर सभी प्रतिभागियों को कोरोना के दोनों डोज अवश्य लगवाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने रोजगार मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए टीकाकरण स्टॉल पर भी जाकर नि:शुल्क कोरोना का टीका लगवाने की अपील की। रोजगार मेले में उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जेएसएलपीएस एक ऐसी संस्थान है जिसका मुख्य उद्देश्य मानव संसाधनों को विकसित करना है। आज आयोजित यह रोजगार मेला भी इसी उद्देश्य को सिद्ध कर रहा है। उन्होंने मेले में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रोजगार मेले का भरपूर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया तथा उन्होंने भविष्य में भी जेएसएलपीएस द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने की कामना की। 11 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडो को पूर्ण करने वाले युवाओं को नि:शुल्क रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, अत: आप सभी अपनी-अपनी योग्यताओं के आधार पर कंपनियों का चयन करें। मौके पर रोजगार मेले की भूमिका प्रकाश डालते हुए डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जेएसएलपीएस, ग्रामीण विकास विभाग राज्य के युवाओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन कर रही है, जो दिनांक 11 दिसंबर से 17 दिसंबर 2021 तक राज्य के चुनिंदा जिलों में आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में वैसे युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है जो या तो पढ़ाई छोड़ चुके हैं या पढ़ाई पूरी करके रोजगार की तलाश में है, वैसे युवाओं को संगठित क्षेत्र में वेतन आधारित रोजगार से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जिले के युवाओं को सीधे रोजगार प्रदान करने के लिए इस रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्र के 11 रोजगार प्रदाताओं ने हिस्सा लिया है। जो निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करने वाले युवाओं को नि:शुल्क रोजगार प्रदान करेंगे, यानि सीधे नौकरी में भर्ती करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जो युवा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के मापदंडों को पूर्ण करते हों एवं अपने रूची के ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी करना चाहते हैं उन युवाओं के लिए न्यूनतम तीन महीने का नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण का भी प्रावधान है, जिसके पश्चात उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रावधान है। रोजगार मेले में उपायुक्त ने 04 प्रतिभागियों क्रमश: सरस्वती कुमारी, सकीना कुमारी, शिखा कुमारी तथा सुनीता बखला के बीच आॅफर लेटर का वितरण किया। उन्होंने रोजगार हेतु राज्य के बाहर जाने वाले इन सभी प्रतिभागियों के भोजन/ आवासन की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दियआ। साथ ही बाहर जाने वाले प्रतिभागियों के मोबाइल नंबर संधारित करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड राज्य में मिलने वाले रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता देते हुए यहां के युवाओं को राज्य के अंदर ही रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। रोजगार मेले में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, डीपीएम जेएसएलपीएस गुमला सुजीत बारी, जेएसएलपीएस के राज्य स्तरीय पदाधिकारी, डीपीएम सिमडेगा मनीषा सांचा, जेएसएलपीएस के प्रणव, प्रतिभागी/ रोजगार प्रदाता व अन्य उपस्थित थे।

Published / 2021-12-15 12:53:15
गुमला : 19 को आजसू के जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे सुदेश महतो

गुमला। आजसू पार्टी गुमला जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू की अध्यक्षता में गुमला परिसदन में आजसू जिला समिति की बैठक हुई। जिसमें 19 दिसंबर को आजसू पार्टी गुमला जिला का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। सम्मेलन की सफलता के लिए एक तैयारी समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, केंद्रीय सचिव गोपीनाथ सिंह, केंद्रीय सदस्य दुर्गा साहू, जिला सचिव बोनी फास कुजूर, सह सचिव गोलू श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष तुलसी साहू, नगर प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता, गुमला प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार खड़िया, अनिल खड़िया, विनोद खड़िया, चैनपुर प्रखंड प्रवक्ता सद्दाम हुसैन, पार्टी के युवा अध्यक्ष उत्तम कुमार, छात्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज साहू, ज्ञान प्रकाश, सानू कुमार, अनीश पुरी, विनीत कुमार, अनूप साहू, रिशु कुमार, धीरज साहू, छत्रपाल साहू, पिछड़ी जाति महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक साहू, दिनेश यादव, मेघनाथ साहू, दीपक साहू, मनदीप महली, सुजीत कुमार, छात्र संघ प्रदेश सचिव संदीप साहू, राजा साहू, धीरज कुमार, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय मोदी भगत, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंदु देवी, सुमति उरांव सहित पार्टी की अनुषंगी इकाई के जिला एवं प्रखंड के अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी को रखा गया है। इनके नेतृत्व में गुमला जिला में आजसू पार्टी के संगठन को मजबूत करने संगठनात्मक ढांचा को नए सिरे से विकसित करने के उद्देश को लेकर पार्टी का जिला सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है। जिला सम्मेलन के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि गुमला जिला प्रभारी एवं लोहरदगा विधानसभा के पूर्व विधायक आंदोलनकारी नेता कमल किशोर भगत, पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता सह पार्टी के संस्थापक नेता डॉ देवशरण भगत, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी जी होंगे।

Published / 2021-12-15 12:22:05
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल : बालक वर्ग में कोडरमा और बालिका वर्ग में चंदवारा चैंपियन

कोडरमा। जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूनार्मेंट का फाइनल मैच में बुधवार को बालक वर्ग में कोडरमा ने चंदवारा और बालिका वर्ग में चंदवारा ने मरकच्चो को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग के मैच में चंदवारा ने मरकच्चो को एक गोल से हराया। इसमें गोल करने और प्रदर्शन के आधार पर चंदवारा की रंजू कुमारी को मैन आॅफ द मैच और मरकच्चो की सुमन कुमारी को मैन आॅफ द सीरीज का खिताब मिला। वहीं बालक वर्ग में कोडरमा ने चंदवारा को 2-1 से पराजित किया। इसमें कोडरमा की ओर से मुकेश यादव ने दो गोल और चंदवारा की ओर से मंटू यादव में एक गोल किया। कोडरमा के मुकेश यादव को मैन आॅफ द मैच और संदीप यादव को मैन आॅफ द सीरीज का खिताब मिला। जबकि बेस्ट गोलकीपर का वार्ड कोडरमा के सुरेश कुमार को दिया गया। इस मौके पर नागेश्वर राणा, धीरज पांडेय, संतोष कुमार, नित्यानंद, सोनू गुप्ता और छोटे लाल यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता मौजूद थीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। हमें खेल को खेल भावना से खेलनी चाहिए। खेल के दौरान हमें अलग-अलग रहन-सहन, विचारधारा, खानपान के लोगों से रू-बरू होने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कोडरमा में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है और जिला प्रशासन इसको तलाशने में लगा हुआ है। जबकि डीडीसी लोकेश मिश्रा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि हार जीत खेल की विशेषता है। लोग हार कर भी सीखते हैं और जीत कर भी सीखते हैं। बस मन में जीत की ललक होनी चाहिए। इस मौके पर एसडीओ मनीष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, कोडरमा वीडियो रेशमा डुंगडंग, चंदवारा प्रमुख लीलावती देवी, संजय कुमार, मुखिया राजकुमार यादव, महेंद्र यादव, धीरज कुमार के अलावा धर्मेंद्र सिंह, संदीप सिंहा, राकेश पांडेय और अरशद खान समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

Published / 2021-12-15 12:17:07
4500 रुपये घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम की ओर से की गई छापेमारी में 4500 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है। मामला जयनगर प्रखंड के डंडाडीह पंचायत का है। आरोप है कि पंचायत सचिव टोकन साव पंचायत भवन में मनरेगा और 15वे वित्त की योजना मद में घूस ले रहे थे। टीम की ओर से रंगेहाथ पकड़े जाने पर सचिव ने दावा किया कि वह यह पैसे अपने बच्चे की ट्यूशन फीस भरने के लिए उधार ले रहे थे। वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता डंडाडीह निवासी लाखपत यादव की ओर से अउइ को बताया गया था कि पंचायत सचिव को ओर से विभिन्न योजनाओं के मद में पैसे की मांग की जाती है। टीम की ओर से शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद टीम बुधवार को पंचायत भवन पहुंची। पंचायत सचिव को मनरेगा से 1500 तथा 15 वें वित्त की योजना मद से 3000 रुपये की रिश्चत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने टीम को गुमराह करने की भरपूर कोशिश की। बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ है। इस लिए परिवार की जरुरतें पूरी करने के लिए वह ऋण की मांग कर रहा था। टीम की ओर से आरोपी की दलील को सिरे से खारिज कर दिया गया। बताया गया कि उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। इसके अलावा उसकी आर्थिक स्थिति की हकीकत का पता लगाने के लिए जांच का दावा किया गया।

Page 1552 of 1655

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse