गुमला। यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पब्लिक सेक्टर के दो बैंकों के निजीकरण की कोशिश के खिलाफ गुरुवार को बैंक आॅफ इंडिया गुमला के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मियों का दो दिवसीय हड़ताल शुक्रवार तक जारी रहेगा। कर्मियों की हड़ताल में जाने से बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया हैं। गुरुवार की सुबह निर्धारित समय 10 बजे मेन रोड स्थित बैंक आॅफ इंडिया के समीप बैंककर्मी एकजुट हुए और लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि बैंकों का निजीकरण का हम विरोध करते हैं। वही, पेंशन संबंधित विसंगतियों को दूर किया जाए और पांच दिवसीय बैंकिंग की व्यवस्था लागू की जाए। सरकार द्वारा लाई गई बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट का हम विरोध करते हैं। तीन लंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में सरकार पहल नहीं करती है तो एसोसिएशन के निर्देश पर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। बैंकों के कामकाज ठप होने से आमजनों को काफी परेशानी हुई। मौके पर गौरी शंकर कुमार, नीलिमा कुमारी, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
गुमला। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला के महामंत्री मिशिर कुजूर और भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र सिन्हा और भाजपा सदस्य हरिहर कुमार ने विजय दिवस पर गुमला पुगु घांसी टोली के वीर शहीद सैनिक चामू उरांव के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मिशिर कुजूर ने कहा कि आज शहीद चामू उरांव के जैसे वीर सपूत पर देश गर्व की अनुभूति करता है। हम गुमला वासी के लिए यह और भी ज्यादा गर्व का विषय है कि शहीद चामू उरांव जैसे महान सैनिकों का जन्म इस गुमला की धरती पर हुआ है। किंन्तु कहीं न कहीं ऐसे सैनिकों का सम्मान करने में सरकार भूल कर रही है जो एक गंभीर विषय है। ऐसे शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों के जीवन यापन की चिंता निश्चित तौर पर सरकार को करनी चाहिए। कार्यक्रम में शहीद के भतीजे बिनोद उरांव और उनकी धर्मपत्नी ने आये हुए नेता मिशिर कुजूर से गुहार लगाया कि उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी एक पक्का मकान व शहीद को दिए हुए जमीन पर अधिकार दिए जाने की मांग की। इस पर मिशिर कुजुर ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मौके शहीद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। मौके पुगु गांव के जीवित रॉय, घुड़ा उरांव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
गुूला। गुमला चेंबर आॅफ कॉमर्स में स्कूल का समय आठ के बजाय 10 बजे से करने की मांग की। गुरुवार को गुमला चेंबर आॅफ गुमला का एक प्रतिनिधि मंडल चेंबर अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल की अगुवाई में गुमला उपायुक्त से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञात रहे कि पिछले तीन-चार दिनों से वातावरण में अचानक बदलाव आया है और तापमान काफी गिर गया है। सर्द हवाएं चलने लगी है इससे आम नागरिकों को परेशानी तो हो ही रही है। विशेष रुप से बच्चों का स्कूल जो सुबह 8:00 बजे से शुरू होता है, इसके लिए ग्रहणीयों को 6:00 बजे ही उठ कर बच्चों को तैयार करना होता है। इतने ठंड में बच्चों के साथ में उनके अभिभावकों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में अभिभावकगण मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसी संदर्भ में गुमला चेंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल ने चेंबर के पदाधिकारी व सदस्यों से मंथन करने के बाद यह निर्णय लिया कि उपायुक्त गुमला से मिलकर यह मांग की जाए कि स्कूल का समय 2 घंटे बढ़ाकर प्रात: 8 के बजाय 10 बजे से शुरू कराया जाए। इसी के आलोक में एक लिखित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया, उसकी एक कॉपी जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में भी दिया गया। संबंधित विभाग में यथाशीघ्र इसमें सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय चेंबर अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल के साथ उपाध्यक्ष राजेश लोहानी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सब्बू, मुन्नी लाल साहू, मो इम्तियाज व प्रणय कुमार आदि उपस्थित रहे।
घाघरा। राज्य कर उपायुक्त गुमला अंचल ने घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में झारखंड पेशा कर निबंधन एवं विवरणी हेतु शिविर गुरुवार को लगाया गया। शिविर में दुकानदार सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुए शिविर में उपस्थित वाणिज्य कर पदाधिकारी प्रशांत मिंज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनका भी सालाना टर्नओवर 5 लाख से नीचे है उन पर किसी तरह की टैक्स नहीं लगेगी। जिनका सालाना टर्नओवर 5 लाख से ऊपर है वैसे व्यक्तियों को सरकार के जीएसटी के दायरे में आते है और वह सरकार को टैक्स देते हैं आप टैक्स की चोरी न करें जो भी लोग टैक्स देने के दायरे में हैं वैसे लोग टैक्स भरे साथ ही जीएसटी जो लोग लेकर टैक्स नहीं भर रहे हैं वे टैक्स जरूर भरें। अन्यथा प्रत्येक दिन के प्लांटी के हिसाब से पैसा जमा करना पड़ेगा। आप सभी दुकानदार और अन्य व्यक्ति व्यक्ति जो जीएसटी के दायरे में आते है शिविर में जीएसटी निबंधन के साथ-साथ माइग्रेशन भी करदाता करा सकते हैं। मौके पर बीडीओ विष्णु देव कच्छप, दुकानदार मनोज साहू, सप्पू साहू, विपिन साहू, अजय जयसवाल सहित कई दुकानदार उपस्थित थे
गुमला। अब बहुत हुआ इंतजार वादा पूरा करो सरकार के स्लोगन के साथ गुमला जिले के समस्त प्रखंडों में समस्त विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 15 और 16 दिसंबर को सांकेतिक विरोध जताया। संबंधित समस्त कर्मी उक्त स्लोगन लगे कार्ड को लगाकर अपने कर्तव्य दायित्वों को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की बात कही थी। किंतु आज दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सकारात्मक पहल नहीं की गयी। इस बाबत जिला संयोजक सुमित कुमार नंद ने जिले के सभी नई पेंशन स्कीम के मित्रों को कार्यक्रम की सफलता की बधाई देते हुए कहा कि जिले के सभी कर्मचारी एकजुट है राज्य कमेटी के आह्वान पर हम सब सरकार को उनके वादे को याद दिला रहे हैं। वहीं जिला कोषाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक सरकार अपने वादे को पूरा नहीं करती तब तक राज्य स्तर पर प्रांतीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा न करने के रवैये से संपूर्ण राज्य कर्मियों में निराशा का भाव उत्पन्न हो गया है। 15 तथा 16 दिसंबर को प्रतीकात्मक विरोध में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, समाहरणालय संघ, सहकारिता विभाग, वन विभाग, अल्पसंख्यक शिक्षक संघ अभियंता संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सहित कई विभागों के पेंशन विहीन कर्मचारी बैच लगाकर अपने बुढ़ापे के सहारे के लिए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली हेतु आग्रह किया। जिला संयोजक सुमित कुमार नंद ने एनएमओपीएस के बैनर तले समस्त विभाग के कर्मचारियों से अपील की कि हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। जहां एक ओर सांसद विधायक कुछ दिनों के लिए पद पर रहने के बाद पुरानी पेंशन के हकदार हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारी जो 35 से 40 वर्षों तक अपने जीवन को विभाग के प्रति समर्पित करता है उन्हें पेंशन की सुविधा से वंचित कर दिया गया है, जिसके कारण उनका बुढ़ापा काफी मुश्किलों से गुजरता है। कई कर्मचारी नई पेंशन स्कीम से सेवानिवृत्त हो रहे हैं तथा उन्हें पेंशन के नाम पर 300 से 400 रुपये दिए जा रहे हैं। यह मानव अधिकार का हनन है साथ ही सामाजिक रूप से कमजोर भी किया जा रहा है। बुढ़ापे में जब पैसे की सर्वाधिक आवश्यकता होती है तो दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता है। नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत पेंशन सुरक्षा गारंटी का अभाव तथा कर्मचारियों के पैसे को शेयर मार्केट में निवेश के आधार पर मिले रिटर्न को पेंशन का आधार बनाया जाना बिल्कुल अतार्किक है। अगर यह व्यवस्था इतनी ही अच्छी है तो विधायक और सांसदों को भी नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत शामिल करना चाहिए। इसी क्रम में दो दिवसीय ट्विटर अभियान के माध्यम से भी सरकार के प्रति विरोध दर्ज किया गया। जिला संयोजक ने सभी प्रखंडों की कार्यकारिणी कमिटी एवम प्रत्येक न्यू पेंशन स्कीम से आच्छादित कर्मचारियों को उनके सहयोग तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया साथ ही समस्त संघों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सहयोग एवं समर्थन की अपील की।
कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आॅफ एजुकेशन झुमरी तिलैया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर महाविद्यालय की स्वयंसेवक मंशिका जैन, दयानंद कुशवाहा पवन कुमार, श्वेता कुमारी, सोनम बाखला, गीता कुशवाहा, अनुपम कुमार सिंह, लक्ष्मी कुमारी ने महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड में जाकर वहां के ग्रामीणों को जागरुक किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने ग्रामीणों को मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि संविधान की दृष्टि में सभी लोग एक समान की अवधारणा को समझाया। कॉलेज के स्वयंसेवक दयानंद कुशवाह ने ग्रामीणों को संविधान की महत्ता के बारे में बताया सभी स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। मौके पर कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने संविधान के तैयार होने की प्रक्रिया पर विस्तृत विचार व्यक्त किया। मौके पर कॉलेज के प्राध्यापकगण मोहित तिवारी, वागीश दुबे, मृदुला भगत, कृष्ण कुमार सिंह, अजय गुप्ता, मनीष पासवान, रोहित कुमार उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देखरेख में हुआ।
कोडरमा। आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के नगर परिषद झुमरी तिलैया वार्ड संख्या-24, डोमचांच प्रखंड के जानपुर पंचायत व जयनगर प्रखंड के तेतरोन पंचायत में शिविर लगाया गया। बीडीओ व प्रखंड के कर्मियों ने ग्रामीणों को इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार आपकी सुविधा के लिए पहुंची है, इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का आॅन द स्पॉट प्रयास किया जा रहा है। कुछ समस्याओं जिनका निष्पादन आॅन द स्पॉट संभव नहीं है, उसे सप्ताह भर में निष्पादित कर दिया जाएगा। आपके अधिकार आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गरांटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जायेंगे।
कोडरमा। बागीटांड़ स्टेडियम कोडरमा के प्रांगण में झारखंड शिक्षा परियोजना कोडरमा के सौजन्य से जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त आदित्य रंजन ने भी शिरकत किया। उपायुक्त आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, एसडीओ मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कस्तूरबा संगम 2021 का शुभारंभ किया। कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 के माध्यम से उपायुक्त ने अपनी पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम होने से हमें आगे बढ़ाने की ऊर्जा मिलती है। ऐसे कार्यक्रम से अपने अंदर की छिपे हुनर को दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा संगम एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है, जिसका बच्चे इंतजार करते हैं। ऐसे कार्यक्रम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप हर क्षेत्र में बेहतर करें। अपने स्कूल, शिक्षका का मान-सम्मान राज्य स्तर पर रौशन करें। खेलकूद, गायन, नृत्य या विज्ञान प्रदर्शनी में बहुत कुछ अच्छा करते हैं, तो आप अपने स्थान का नाम रौशन कर सकते हैं। कस्तूरबा संगम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। कस्तूरबा विद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो हमें सूचित करें तत्काल निराकरण किया जायेगा। राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास में पठन-पाठन के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कस्तूरबा संगम कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अत्यंत ही सुनहरा अवसर है। ऐसे आयोजन से माता-पिता एवं समुदाय भी बच्चों को आगे बढ़ते देखकर विद्यालय से जुड़ते हैं। इस तरह की गतिविधियों का संचालन विभिन्न स्तर पर कराने से छात्राओं में शैक्षणिक विकास के साथ-साथ गैर शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। कस्तूरबा संगम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान करते हुए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से गुणात्मक सुधार करना है। जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, विज्ञान बैंड प्रदर्शन प्रतियोगिता की गयी। जिले के सारे कस्तूरबा विद्यालय के बच्चियों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगायी थी, जहां उपायुक्त ने बच्चियों के विज्ञान से संबंधित बनी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही प्रतियोगिता में सफल बच्चियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, एसडीओ मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, एडीपीओ शिव मल्लिक व स्कूल के शिक्षणगण व बच्चे मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse