लोहरदगा। भाईचारा व हिन्दू-मुस्लिम सिक्ख-ईसाई एकता का प्रतीक शहीद अशफ़ाक उल्लाह खान, राम प्रसाद विस्मिल और ठाकुर रौशन सिंह की 95वीं शहादत दिवस पर शहीद अशफ़ाक उल्लाह खान स्मारक स्थल बगड़ू मोड़ लोहरदगा में भाकपा (माले) लिब्रेशन, जिला कमिटी के तत्वावधान में शहादत दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने में काकोरी कांड के ताकतवर शहीद अशफ़ाक उल्लाह खान के जीवनकाल की घटनाओं व जीवनी के बारे में बिस्तार से वर्णन किया गया तथा शहीदों को आजाद भारत में गंगा-जमुनी तहजीब का आधार स्तंभ बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज जो हमलोग लोकतांत्रिक आजाद भारत में रह रहे हैं, इन्हीं शहीदों की देन है। अंत में इंकलाब-जिन्दाबाद, शहीद अशफ़ाक उल्लाह खान जिन्दाबाद, शहीद अशफ़ाक उल्लाह खान अमर रहे, शहीद राम प्रसाद विस्मिल अमर रहे, शहीद ठाकुर रौशन सिंह अमर रहे, शहीदों तेरे सपनों मंजिल तक पहुंचायेंगे आदि नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में महेश कुमार सिंह, केश्वर साहू, टून्ना खान, अल्ताफ हुसैन, मुमताज अहमद, शाहनवाज अख्तर, युसूफ तुरानी, सैयद वसीम, जफर अलीम, तौहीद आलम, तौहीर खान, अर्स खान, मो साहेब, ऐनुल खलीफा, तौसीन अहमद, तनवीर आलम, सोनू खान, पीकू खान, मनीरूद्दीन आदि शामिल थे।
लोहरदगा। लव-कुश बंधुओं का का मिलन समारोह रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधायक समाज के शशि भूषण मेहता थे। मौके पर अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। मिलन समारोह के अध्यक्ष शैलेश कुमार कुशवाहा, सचिव नंदलाल महतो तथा कोषाध्यक्ष विकास थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर मेहता चंदू ने किया। मौक़े पर डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि हम अन्नदाता समाज से आते हैं, इस पर हमें गर्व है। समाज को एक करने का प्रयास इस तरह के कार्यक्रम से होता है। यह एक सराहनीय प्रयास है, बिखराव के कारण ही हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राज किशोर महतो ने कहा आज हमें शिक्षा को सामाजिक बदलाव का हथियार बनाना होगा मेधावी और गरीब बच्चों को शिक्षित करने में समाज को आगे लाने का हम सबको प्रयास करने की जरूरत है। चंद्र शेखर मेहता ने कहा कि आने वाली पीढ़ी में सुधार हो इसलिए अपने आय का 50% शिक्षा में खर्च करें। अध्यक्ष ने कहा आज हमें समाजी को संस्कृतिक काफी परिवर्तन के लिए लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। कार्यक्रम में बच्चों से मौखिक प्रश्न किया गया जिसमें सभी जवाब दिया उसे पेन- पेंसिल देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं बच्चे बच्चे शामिल थे। अतिथियों में समाज के पूर्व अध्यक्ष राज किशोर महतो, किशुन महतो राजेश महतो, अभय महतो, पंकज महतो, संजय महतो अजय महतो, कमल कांत सिंह, विकी कुमार, हिमांशु कुमार, चंद शेखर मेहता सुनील महतो, हर्षनाथ महतो परमानंद महतो, प्रभु महतो श्यामनंद महतो, स्नेह कुमार, जितेंद्र महतो, महेंद्र महतो अनूप महतो, रामलाल महतो, भीम महतो केदार महतो, दीपक महतो, डॉ राजेश कुमार, नंदलाल महतो, शैलेश कुमार महतो आदि मौजूद थे।
रांची। रविवार को कांके जयपुर में वर्षगांठ पर भव्य सरना प्रार्थना सभा की गई, जिसमें पिंगल पाहन की अगुवाई में ग्रामीण एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों सरना श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय सरना समिति के तानसेन गाड़ी ने किया। मुख्य वक्ता राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रदेश महासचिव रवि तिग्गा ने कहा कि सरना धर्म प्रकृति आधारित विश्व धर्म है। जनगणना प्रपत्र में शामिल कर सरना धर्म और पुरखों की विरासत को संरक्षित किया जा सकता है। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उरांव ने कहा कि सरकार को पहल कर आदिवासियों के धार्मिक सामाजिक भूमि की रक्षा करनी चाहिए। केन्द्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि पुरखों की राह पर चलकर और एकजुटता से समाज के हर समस्या का समाधान हो सकता है। राष्ट्रीय प्रचारिका रेणु तिर्की ने कहा कि सरना प्रार्थना सभा समाज का स्कूल है जहां से अपने परंपरा संस्कृति के साथ संस्कार सीखते हैं। आदिवासी छात्र संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात तिर्की ने कहा शिक्षा के बच्चों में संस्कार जरूरी है। सैकड़ों सरना श्रद्धालु सहित सभा में संरक्षक माधो कच्छप, बहुरा उरांव, राजू लकड़ा, जगरनाथ उरांव, मांगा उरांव, राजकुमार कच्छप, वीणा कुजूर, कुईली उरांव, महादेव उरांव एवं अन्य शामिल हुए।
कोडरमा। वैट के मुद्दे पर यदि राज्य सरकार से 20 दिसंबर तक सहमति नहीं बनी तो झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर कोडरमा जिले के सभी पेट्रोल पंप 21 दिसंबर को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। रविवार को एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष संजय सोमानी एवं जिला सचिव दीपक छाबड़ा ने बताया कि वैट कम करने व सरकारी बकाए का भुगतान कराने यह दो प्रमुख मुद्दा है। इस पर सरकार ने 20 दिसंबर तक का समय लिया है। उन्होंने बताया कि झारखंड के लगभग सभी पड़ोसी राज्यों ने डीजल पर टैक्स कम कर दिया है, जिससे झारखंड में डीजल की बिक्री पर व्यापक असर पड़ा है और राज्य के पेट्रोलियम व्यवसाय पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालात यह है कि सीमावर्ती बिहार व बंगाल जाने वाले ट्रक व बसें अब झारखंड के बजाय बिहार या बंगाल जाकर तेल लेती है। इससे सरकार, जनता व डीलर सभी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दीपक छाबडा ने बताया कि अभी झारखंड में 22 प्रतिशत वैट है जबकि एसोसिएशन की मांग इसे 17 प्रतिशत करने की है। इसी तरह सरकारी विभाग में लाखों का बकाया है जो भुगतान करना आवश्यक है नहीं तो आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में आनंद सामंतों, सुभाष प्रसाद बर्नवाल, संतोष यादव आदि उपस्थित थे।
जोन्हा। रांची से 30 किलोमीटर दूर, झरनों और पहाड़ों के गर्भ में बसा जोन्हा पल्ली के कमता पीपर टोली के विश्वासियों के आध्यात्मिक जीवन को बढ़ावा देने और प्रार्थना करने में मदद के लिऐ एक सुन्दर प्रार्थनालय की आशीष की गई। गांव के युवाओ ने बिशप थिओडोर मैस्क्रेनहास को 5 किलोमीटर से स्कॉट करते हुए प्रार्थनालय तक अगवाई की और गांव के विश्वासियों ने बिशप फूल माला एवं स्वागत नाच से अभिनन्दन किया। पवित्र मिस्सा के साथ नए प्रार्थनालय की उद्घाटन और अशीष की गई l मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता बिशप थिओडोर ने प्रवचन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार माता मरियम अपने कुटुम्बिननी एलिजाबेथ से मिलने पहाड़ी प्रदेश में गई उसी प्रकार आज कामता में पहाड़ों के बीच हम आप से मिलने और नए प्रार्थनालय की आशीष के लिऐ आए हैं। जोभि की यहां की कलीसिया छोटी है, लेकिन आप में पूरी दुनियां को रौशन करने की शक्ति है जिस प्रकार से छोटे से बेतलेहेम शहर में येसु मसीह जन्मे और पूरी दुनियाँ को मुक्ति दी। इसलिए हमें हताश और निराश नहीं होना चाहिए लेकिन विश्वास और हिम्मत के साथ प्रभु से जुड़े रहना है और प्रार्थना एवं भलाई करना है और साथ में मेहनत करने की जरूरत है। समारोह में फादर प्रसन तिर्की, जोन्हा के पल्ली पुरोहित ने बिशप और उपस्थित भाई बहनों माता पिता एवं बच्चों का स्वागत किया एवं धन्यवाद दिया। मौके पर फादर पॉलिकार्प, फादर सुशील टोप्पो, फादर आशित टोप्पो, फादर एडविन और माता -पिता एवं विश्वासी भाई बहन उपस्थित थे।
कोडरमा। मधुपुर से कोडरमा आ रही पैसेंजर ट्रेन शनिवार की रात्रि दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। कोडरमा महेशमुंडा के पोल संख्या 1/12-13 के बीच ट्रैक्टर फंस गया और चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया। जबकि उसका इंजन डाउन लाइन पर चला गया। अगर डाउन लाइन में कोई ट्रेन उस समय होती तो दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना बीती रात्रि 11 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी आरपीएफ, जीआरपी घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मधुपुर कोडरमा ट्रेन के आगमन के पहले ड्राइवर ने देखा की ट्रैक्टर फंसा है और उसने अपने विवेक पर ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। अज्ञात ट्रैक्टर को आरपीएफ ने जब्त कर कोडरमा स्टेशन ले आई है और वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दायर किया जा रहा है। इधर रात्रि 12:30 बजे ट्रेन कोडरमा स्टेशन पर पहुंची लगभग 1 घंटे तक ट्रेन में सवार यात्री वहीं पर फंसे रहे। घटनास्थल पर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता संजय कुमार पीडब्ल्यूआई सुनील कुमार, रेलवे स्टेशन प्रबंधक एके सिंह व आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
कोडरमा। क्रिसमस पर्व को लेकर जीवन ज्योति आश्रम में रविवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन सुबह आठ बजे से प्रार्थना सभा में जिले भर के ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और कोविड 19 का पालन किया गया। मौके पर फादर पैतृक मिंज ने प्रभी यीशु के प्रेम और शांति के संदेश को लोगों तक फैलाने का आह्वान किया। उन् होंने कहा कि प्रभु यीशु के जन्म के पर्व को हर्ष और उल्लास से मनाएं। यीशु मसीह के संसार में आने के उद्देश्य को बताते ह़ए कहा कि संसार में गरीब और जरुरतमंद लोगों की सेवा अज्ञानता के अंधकार में पडे़ लोगों के लिए यीशु का आगमन की खुशियां फैलाए। वहीं दूसरी ओर मरीयम पुर, सुजानपुर सहित विभिन्न इलाकों के बच्चों ने क्रिसमस के मौके पर नृत्य-संगीत की मनोहारी प्रस्तुति दी। मौके पर जीवन ज्योति के अध्यक्ष सुनील दास, सचिव विजयनंदन एक्का, पवन माइकल कुजूर ने कहा कि 24 और 25 दिसंबर को विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रंगरोगन के बाद चर्च को अब लाइटिंग से सजाने का कार्य शुरु होगा। 13 से 22 दिसंबर तक जिले के विभिन्न इसाई धर्मावलंबियों के निवास स्थलों पर कैरोल का आयोजन हो रहा है और घरों में चरनी सजाई गई है। कार्यक्रम में देवनिश एक्का, अरुण कुमार दास, सिस्टर ज्योति मिंज, सिस्टर लीला जोश, सिस्टर रोशनी, सिस्टर रेशमा, सिस्टर अंजलि सहित कई लोग शामिल हुए।
कोडरमा। झुमरी तिलैया माहुरी परिवार के द्वारा रविवार को एक एंबुलेंस समाज के लोगों के सहयोग से खरीद कर इसका शुभारंभ किया गया। इसके तहत सर्वप्रथम स्टेशन परिसर स्थित मां काली मंदिर में पंडित विजयकांत उपाध्याय ने विधिवत एंबुलेंश की पूजा अर्चना करायी। झुमरी तिलैया माहुरी परिवार के चेयरमैन सुजीत लोहानी व सेक्रेट्री पप्पू भदानी ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना काल के विषम परिस्थितियों में जिस प्रकार एंबुलेंस की कमी के कारण जनहानि हुई थी, इसे देखते हुए माहुरी परिवार के सदस्यों के सहयोग से एक नया एंबुलेंस की खरीदारी की गई है। इन्होंने बताया कि भविष्य में इमरजेंसी सेवा के अभाव में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए माहुरी परिवार के द्वारा स्वजतियों एवं जिला वासियों के लिए एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा से जिले के निराश्रित और कमजोर वर्ग खास कर समाज के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा है। एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त करने के लिए माहुरी परिवार द्वारा हेल्पलाइन नंबर बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। एंबुलेंस पूजा के अवसर पर समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश नारायण सेठ, उदय बड़गवे, बॉबी चारनपहाड़ी, आशीष भदानी बिक्की, सुनील भदानी, महेंद्र लोहनी, रूपेश कुमार, रविन्द्र सेठ, सुधीर सेठ, साहिल भदानी आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse