झारखंड

View All
Published / 2021-11-13 15:34:15
कभी भी भरभराकर गिर सकती है हेमंत सरकार : रघुवर दास

जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसिय झारखंड प्रदेश कार्यसमिति बैठक शनिवार को जमशेदपुर में प्रारंभ हुई। साकची स्थित धालभूम क्लब में चल रही बैठक के पहले दिन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया। संचालन रंजय भारती और रंजन पासवान ने किया। झारखंड भाजपा की अजा मोर्चा इकाई ने प्रदर्शनी के मार्फत राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने बीते एक वर्ष में किये गये उल्लेखनीय कार्यों और प्रमुख कार्यक्रम को रखा। कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मौजूद यूपीए गठबंधन सरकार को दलित और आदिवासी विरोधी और विश्वासघाती सरकार बताया। श्री दास ने कहा कि दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समूह को डराकर, वोट बैंक बनाकर महज तुष्टिकरण किया और अपेक्षित विकास से वंचित रखा। रघुवर दास ने सांगठनिक दृष्टिकोण से एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। वहीं उन्होंने जिलाध्यक्षों से भी सीधा संवाद करते हुए सांगठनिक दिशा निर्देश दिये। कहा कि संगठन का विस्तार बेहतर समन्वय और टीमवर्क से ही मुमकिन है। कमजोर सरकार और अक्षम मुख्यमंत्री होने के कारण दो वर्ष के अंदर 3000 से अधिक दलित, आदिवासी महिलाओं का शोषण और अत्याचार हुआ। कहा कि सरकार को हेमंत सोरेन नहीं चला रहे बल्कि बिचौलियों और कमीशनखोरों के हाथों में कमान है। सत्तारूढ़ दल के विधायक भी असंतुष्ट हैं। सरकार कब भरभराकर गिरेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। झारखंड में लॉ एंड आर्डर बदहाल : आर्या अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने झारखंड सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया। कहा कि लॉ एंड आॅर्डर सबसे निचले स्तर पर है और सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग के उद्योग में मस्त है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के मूल्यों के मार्फत राज्य सरकार को घेरा। कहा कि मोदी सरकार ने मूल्यों को कम करने निमित्त पहल किये लेकिन हमेशा की तरह झारखंड सरकार आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रही है। इस दौरान सांगठनिक दृष्टिकोण से भी कई कार्ययोजनाओं पर गहन चर्चाएँ हुई और भावी कार्यक्रम भी तय हुए। कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चाएं होगी। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण के पश्चात संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर सहित भाजपा के पितृ पुरुषों के छविचित्रों पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा़ भोला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार की उल्लेखनीय नीतियों को झारखंड सरकार लटकाने और अटकाने का कार्य कर रही है। अजा मोर्चा की झारखंड प्रभारी कमला पाटले ने कहा की झारखंड में दलित महिलाओं का शोषण चरम पर है। वहीं उन्होंने मुहल्ले और टोला स्तर पर बैठकों का आयोजन और केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से लोगों को जागरूक करने की बातें कही। पूर्व मंत्री और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए गठबंधन दलों के चुनावी जुमलें लगातार फ्लप हो रहे हैं और रोजगार देने की जगह सरकार युवाओं से अवसर छीन रही है। मंचासीन अतिथि एवं वक्ता : अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रभारी कमला देवी पाटले, अनसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री ड भोला सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री डा जीतू चरण राम, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी ड मुकेश कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री सीताराम रवि, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद बृज मोहन राम, अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, पलामू सांसद बीडी राम, काँके विधायक समरी लाल, जमुआ विधायक केदार हाजरा, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम सहित अन्य मौजूद रहे। दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिले लाल सिंह आर्य : भारतीय जनता पार्टी के अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य अपने जमशेदपुर प्रवास के क्रम में शनिवार सुबह दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिलें। हराधन दास भाजपा से जुगसलाई विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके थें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री दास के बागुनहातु स्थित आवास पहुँचकर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना। इसके बाद गोलमुरी के रामदेव बागान स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान रविदास समाज के लोगों संग उन्होंने बैठक कर समाजिक विषयों पर गहन चर्चाएँ भी किया। इसके उपरांत रामदेव बागान स्थित हनुमान मंदिर में पूजन किया। इस दौरान विशेष रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले, प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, कमलेश पासवान, रंजय भारती, बृज किशोर, , जिलाध्यक्ष अजित कालिंदी सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published / 2021-11-13 13:03:43
20 नवंबर तक झारखंड को बारिश से राहत नहीं

रांची। झारखंड में बार फिर से मौसम बदलाव देखने को मिला है, जिसके कारण सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों तक झारखंड का मौसम ऐसा ही रहेगा आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। जिसके कारण तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वह इस दौरान रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की भी संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 से 15 नवंबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। 14 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में कहीं कहीं बारिश होगी। वहीं 15 नवंबर को राज्य के दक्षिणी भाग में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी, वहीं 16 नवंबर झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। झारखंड के लोगों को 16 से 18 नवंबर तक थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं 19 और 20 नवंबर को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन बारिश होने की वजह से झारखंड में ठंड भी ज्यादा लगेगी। स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। 13 नवंबर के यानी आज आसपास दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और यह धीरे-धीरे तेज होते हुए पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। 16 नवंबर से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। लेकिन मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि राज्य में ठंड तो बढ़ेगी। लेकिन इस दौरान अभी लोगों को कोहरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक वर्षा 11.2 मिलीमीटर रांची में दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस कोटा में वही सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

Published / 2021-11-13 12:20:11
बचपन स्कूल में मची बाल दिवस की धूम, चाचा नेहरु की याद में कार्यक्रम

कोडरमा। गुमो स्थित बचपन (ग्रिजली पब्लिक) स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती बाल दिवस के रुप में धूमधाम से मनायी गयी। स्कूल में आनलाइन विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ। आॅनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। स्कूल के बच्चों के लिये स्पीच कम्पटीशन, फैंसी ड्रेस, फ्लावर मेकिंग कम्पटीशन आयोजित किये गये। जिसमें आर्चि अग्रवाल, अनिका कश्यप, सिद्धार्थ कुमार, सान्वी कुमारी, युवराज कुमार, विवान दुग्गर, नैवेधी झा, आशी अग्रवाल, भवयम पुजारा, जोषुआ जोएल, काशवी वैभव, सार्विका मोदी, लक्ष्य जैन, अचित्य राज, अनीका मोदी, अनन्या कुमारी, भूमिका राज शर्मा, सात्विक प्रकाश, दिशांश बंधु, मीनल महतो, दर्श जैन, जिया दुग्गर आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षिकाओं ने अपनी आॅनलाइन कक्षा में बच्चों को चाचा नेहरु के जीवन के विषय में बताया साथ ही बच्चों को उनके आदर्शों को जीवन में उतारने के लिये प्रेरित किया। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरजा ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामना देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में बचपन की अवस्था सबसे महत्वपूर्ण चरण होती है। जिसमें सभी को अपने बच्चों को प्यार, देखभाल और स्नेह से पोषित करना चाहिये। देश का नागरिक होने के नाते हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुये राष्ट्र के भविष्य को बचाना चाहिये। इसे सफल बनाने में संयोजिका अनीता कुमारी, सीसीए इंचार्ज अर्चना चंदन, शिक्षिका पूजा झा, मारिया मंडल, श्वेता अग्रवाल, संजू कुमारी, दिव्याली कुमारी, सोनी गुप्ता, नेहा कुमारी, निधि कुमारी, पूनम तेजपाल, सोनाली, अमिषा, सुचित शर्मा, प्रतीक जैन आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Published / 2021-11-12 10:22:17
हैंडबॉल की जिला टीम जमशेदपुर रवाना, बालक-बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी हैं शामिल

कोडरमा। जमशेदपुर में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कोडरमा की टीम शनिवार को रवाना हो गई है। यह टीम हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गई है। एसोसिएशन के सचिव राकेश पांडेय ने टीम को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में खिलाड़ियों के रहने और खाने की उचित व्यवस्था झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन ने की है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के लिए बालक और बालिका दोनों वर्ग की टीमें रवाना हुई हैं। बालक वर्ग में कुमार अभिषेक, अनमोल झा, विनोद कुमार, हेमंत कुमार, नितिन कुमार, अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार, रंजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, पप्पू कुमार एवं कुंदन कुमार के नाम शामिल हैं। जबकि बालिका वर्ग में विनीता पांडेय, श्वेता सिंह, पुष्पा कुमारी, खुशबू कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, सृष्टि कुमारी, आयुषी कुमारी, पूजा कुमारी, प्राची कुमारी और प्रीति कुमारी के नाम शामिल हैं। इनमें अभिषेक कुमार और विनीता पांडेय अपने-अपने टीम के कैप्टन हैं। टीम कोच के रूप में राकेश कुमार, अनमोल कुमार, अविनाश कुमार और मैनेजर के रूप में अविनाश कुमार, अभिषेक कुमार और विनोद कुमार टीम के साथ रवाना हुए हैं। इधर, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इस प्रतिस्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। टीम रवाना होने पर निशांत कुमार, मनोज कुमार सिंह, अजय वर्मा, सुनील जैन, दिनेश सिंह, राजू यादव, प्रिंस मिश्रा और मनोज पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Published / 2021-11-12 09:04:43
जमशेदपुर : एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस गिरफ्तार

रांची। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत बोस माओवादियो का पोलित ब्यूरो सदस्य है। हालांकि आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रशांत बोस से सुरक्षित ठिकाने पर पूछताछ कर रही है। प्रशांत बोस झारखंड-बिहार में माओवादियों का सुप्रीम कमांडर है।

Published / 2021-11-11 18:08:25
भारत-न्यूज़ीलैंड मैच : कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बिकेंगी टिकटें, JSCA ने सरकार से मांगा मार्गदर्शन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क, रांची। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को राज्य के जेएससीए स्टेडियम (JSCA) में होने वाले मुकाबले के लिए JSCA प्रबंधन की ओर से कई तरह की तैयारियां की जा रही है। 15 नवंबर से मैच को लेकर टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी और इसी के मद्देनजर JSCA प्रबंधन की ओर से राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है। मामले को लेकर जेएससीए प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है। T20 वर्ल्ड कप से भारतीय टीम का सफर खत्म हो चुका है और अब भारतीय टीम भारत और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले इंडिया के मेजबानी में टूर्नामेंट को लेकर तैयारी कर रही है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का दूसरा T20 मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा और इस मैच को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है। राज्य सरकार ने JSCA प्रबंधन को 50 फीसदी दर्शकों के साथ स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति दी है। हालांकि इस बीच कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य किया गया है। जेएससीए प्रबंधन की ओर से स्टेडियम के काउंटर से ही 15, 16 और 17 नवंबर को टिकटों की बिक्री के लिए तारीखों का ऐलान किया गया है। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से जेएससीए ने एक परामर्श भी मांगा है। जेएससीए के सदस्य जय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। स्टेडियम में आने वाले खेल प्रेमियों के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है। ताकि उन्हें किसी भी तरीके का परेशानियों का सामना ना करना पड़े। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से टिकटों की बिक्री को लेकर मार्गदर्शन भी मांगा गया है।

Published / 2021-11-11 18:03:57
झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलेगी अपना रुख, बारिश से बढ़ेगी की ठंड

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम अपना रुख बदलेगी, जिसके कारण बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में 14 और 15 नवंबर को बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को मिलेगी। लेकिन बारिश होने की वजह से झारखंड में ठंड अधिक लगेगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 14 और 15 नवंबर को मेघ गर्जन के साथ-साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 12 और 13 नंबर को मौसम शुष्क रहेगा और कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। झारखंड में बारिश के कारण मौसम में बदलाव दिखेगी। जिसके कारण राज्य में 16 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक बताया कि कम दबाव क्षेत्र, दक्षिण पूर्व और उसे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। 13 नंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और यह धीरे-धीरे तेज होते हुए पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि सबसे कम 14.7 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया।

Published / 2021-11-10 12:37:06
छठ महापर्व : आस्था की डुबकी लगाकर भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

कोडरमा। माथे पर डलिया, होठों पर छठ के गीत, मन में श्रद्धा, आस्था के भाव और अर्घ्य घाटों की ओर बढ़ते पांव, कुछ ऐसा ही नजारा था 10 नवंबर की शाम को। मौका था-लोक आस्था का पावन पर्व छठ का। पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। न कोरोना से भय और न शारीरिक दूरी की चिंता। बस मन में सूर्य उपासना का भाव लिए श्रद्धालु छठ घाटों की ओर निरंतर बढ़ते जा रहे थे। अर्घ्य घाट पहुंचकर व्रतियों के साथ श्रद्धालुओं ने भी और घाटों में डुबकी लगाई और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपने- अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विभिन्न छठ समितियों के द्वारा अर्घ्य घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी, वजह की सजावट देखते ही बनती थी। समय-समय पर उद्घोषकों के द्वारा श्रद्धालुओं को नसीहत दी जा रही थी कि आप गहरे पानी में ना उतरें डूब जाने का खतरा है। और श्रद्धालु इन बातों को मानकर बहुत ही मर्यादित और अनुशासित होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देते और अपने डालिए के साथ घाट से ऊपर आकर पूजा-आराधना में लीन हो जाते। छठ घाटों पर लगातार बजने वाले छठ के गीतों से वातावरण भक्तिमय होता रहा। 11 नवंबर को फिर सुबह में ऐसा ही नजारा दिखेगा। एक बार फिर लोग भगवान भास्कर उदीयमान स्वरूप को अर्घ्य देकर गुनाहों से क्षमा और सफलता का आशीर्वाद मांगेंगे। छठ को लेकर गुमो अर्घ्य घाट, इंदरवा बस्ती, तिलैया बस्ती, चाराडीह, चित्रगुप्त नगर, कोरियाडीह, पानी टंकी रोड स्थित भास्कर छठ तालाब, विद्यापुरी के धनी सिंह छठ तालाब, जय मंगल सिंह छठ तालाब और महतो अहरा में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकियां लगाई।

Page 1544 of 1608

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse