एबीएन डेस्क। JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रांची में 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 क्रिकेट मैच खेला जाना है। लेकिन इस मैच में बारिश विलन बन सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र,ओडशा में भारी बारिश की संभावना है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है। इससे यहां 19 नवंबर को होने वाले T-20 इंटरनेशनल मैच में खलल पड़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 17 नवंबर से 19 नवंबर तक रांची में मौसम का मिजाज बदलेगा और यहां बारिश की संभावना रहेगी। 19 नवंबर के दिन को लेकर JSCA ने मौसम का पूर्वानुमान वेबसाइट पर अपलोड किया है. जिसमें रडार की स्थिति और आगामी 19 नवंबर को वेदर फोरकास्टिंग की जानकारी दी गई है. इसी से संबंधित मौसम पूर्वानुमान, रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भी जारी किया गया है और 19 नवंबर को रांची में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
कोडरमा। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश आगमन की खुशी को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में चल रहे कार्यक्रमों में रविवार सुबह गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से 3:30 बजे से पहली प्रभातफेरी निकली, जो गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से चलकर गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा पहुंची। जहां गुरु नानक पुरा के प्रधान सरदार बलबीर सिंह भाटिया ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। सरदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने शबद गायन किया। इसके बाद अरदास तथा प्रसाद का वितरण किया गया। प्रभातफेरी गुरु नानक पुरा से चलकर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब पहुंची, जहां गुरुद्वारा कलगीधर के उपाध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह ने सबका स्वागत किया। वहां ज्ञानी निरंजन सिंह ने शबद गायन किया एवं बलवंत सिंह लांबा की तरफ से प्रसाद का वितरण किया गया। प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आई, जहां ज्ञानी राजा सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया तथा सरदार गुरुचरण सिंह गुरमीत सिंह बग्गा की तरफ से संगत के लिए लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। प्रभातफेरी का नेतृत्व श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान अवतार सिंह एवं सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने किया। मौके पर सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया कि पांच प्रभातफेरी निकाली जाएंगी। वहीं 17 नवंबर को निशान साहब का चोला साहिब बदला जाएगा। जबकि 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से दीवान सजेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से आए रागी ज्ञानी दविंदर सिंह जी संगत को शबद-कीर्तन से निहाल करेंगे। 1:30 बजे समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। 19 नवंबर को फिर से प्रकाश पर्व को लेकर एक विशेष दीवान सवेरे 10:30 बजे सजेगा, जिसमें कानपुर से आए रागी जत्था ज्ञानी वीरेंद्र सिंह अपने जत्थे के साथ संगत को शबद-कीर्तन से निहाल करेंगे। दो बजे समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। इसी दिन रात 8:30 बजे श्री अखंड पाठ की अंतिम पाठ की समाप्ति के उपरांत दीवान सजेगा जो रात 1:40 पर समाप्त होगा। सारे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अवतार सिंह, सचिव यशपाल सिंह गोल्डन, कोषाध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह खालसा, हरजीत सिंह सलूजा, किशोरी भाटिया, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह रिकी, जोशी सिंह लगे हुए हैं। प्रभातफेरी में सरदार गुरमीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह सलूजा, जसमीत सिंह, गुरजीत सिंह भाटिया, सिदक सलूजा, नवजीत सिंह सलूजा, जसकीरत सिंह, राजू सिंह बग्गा, गुरदेव सिंह शम्मी, मनजीत कौर, जसवीर कौर, पूनम कौर, सिमरन कौर, मनप्रीत कौर, रश्मीत कौर, श्रुति सलूजा, प्रिया सलूजा, गुरजोत सिंह, जानू भाटिया केावा अन्य लोग शामिल हुए। सारा वातावरण भक्तिमय हो गया है। प्रभातफेरी में गुरबाणी के शब्द-कीर्तन गाए गए एवं धन गुरु नानक कल तारण गुरु नानक आया शब्दों का पाठ किया गया।
कोडरमा।बाल दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बिरसा सांस्कृतिक भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभामान बच्चों का सम्मान, विधिक जागरुकता सशक्तिकरण एवं विधिक प्रर्दशनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विरेंद्र कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आय़ुक्त श्री लोकेश मिश्रा व अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विरेंद्र कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है और बच्चों को उनके शिक्षा का अधिकारी मिले। उनके साथ किसी भी तरह की बाल श्रम, बाल उत्पीड़न न हो, अगर कोई बच्चों से श्रम एवं उत्पीड़न करते है तो जिला प्रशासन के सहयोग से इसे लोगों को दंड़ित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को कानून की जानकारी होनी चाहिए और जिला विधिक सेवा प्राधिकार निःशक्त, गरीब लोगों की सहायत के लिए हमेश तत्पर है। लोगों को किसी भी तरह की कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए तत्पर हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि अपराध को रोकने में आपलोगों की सहभागिता अहम है। हमें सामाजिक और पारवारिक दृष्टिकोण से अपराध को रोकने के लिए काम करना चाहिए ताकि अपराध रोका जा सके। उप विकास आयुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा अधिक से अधिक लोगों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें योजना से लांभन्वित किया जा रहा है। जिले में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सही पोषण के लिए कार्य किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रुप में विकसित किया जा रहा है ताकि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ सही पोषण प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि आप लोगों को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी होना चाहिए। अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों में आगे बढ़ाने की ललक होना चाहिए। आप जो सिखते हैं, वो दूसरों को सिखाने के लिए प्रेरित करें। बाल मित्र व बाल पंचायत बहुत की अच्छी पहल है, इससे युवा पीढि को कई चीजों की जानकारी देते हुए जागरुक किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार सिंह, श्री जागदीश सलूजा अध्यक्ष बार एसोसिएशन कोडरमा, श्री ओम प्रकाश वरिष्ठ निदेशक कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, डॉ मोखतारुल हक, राज्य संयोजक, बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा विचार व्यक्त किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आय़ुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आय़ुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिभावान बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आय़ुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिव्यांग (जमुना महतो, नकुलदेव य़ादव, बब्बी पासवान व तोखदेवी) को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त रेहान, कौशाल्य मसोमत, पूजा देवी, पूनम देवी व रीना देवी को आयुष्मान किट प्रदान किया गया। सोना सोबरण धोती साड़ी लुंगी योजना के तहत जुबैदा खातून, कलवा देवी, गौरी देवी, मसोमत कुंती देवी व अन्य लाभुक को साड़ी व लुंगी प्रदान किया गया। साथ ही जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा लाभुकों को कंबल वितरण किया गया। इसके आलावे प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु गृह प्रवेश कराया गया औऱ लाभुकों को उनके आवास की चाबी प्रदान की गयी। बाबा भीमराव आबेडकर आवास योजना के तहत लाभुकों को आवास हेतु स्वीकृति पत्र प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आय़ुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन: इसके अतिरिक्त प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री विरेंद्र कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आय़ुक्त श्री लोकेश मिश्रा व अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मंच का संचालन रंजीत कुमार ने किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव अभिषेक प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी वैशाली श्रीवास्तव, न्यायाधीश प्रभारी रोहित कुमार, प्रशिक्षु न्यायिक दण्डाधिकारी मो.दनिश, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार व अन्य मौजदू थे।
कोडरमा। जिला अंतर्गत डोमचांच के काली मंडा रोड स्थित बालेश्वर पांडेय के आवास पर कार्तिक सह एकादशी उद्यापन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृन्दावन से आए कथावाचक श्री 108 सतीश चंद्र दीक्षित भागवत कथा कर रहे हैं। जबकि पारायणकर्ता के रूप में आचार्य श्री भागीरथ पांडेय हैं। उनके सहयोगी के रुप में रतन मणि शर्मा, दिवाकर शास्त्री और सचिन शास्त्री हैं। मुख्य यजमान के रूप में बालेश्वर पांडेय, देवंती देवी, देवेंद्र पांडेय और संगीता देवी पूजा पर बैठे हैं। शाम में 7 बजे से प्रतिदिन भागवत कथा का आयोजन किया जाता है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। वृंदावन से पधारे श्री 108 सतीश चंद्र दीक्षित महाराज प्रवचन कर रहे हैं। उनकी वाक्पटुता से प्रभावित सैकड़ों श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि बालेश्वर पांडेय और देवंती देवी पिछले लगभग 25 साल से एकादशी व्रत करते आ रहे थे। आयोजन के पूर्व 12 नवम्बर को कलश यात्रा निकाली गई थी जिसमें सैकड़ो महिलाओं के कलश के साथ हिस्सा लिया था। 18 नवम्बर को नगर भ्रमण एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी जबकि 19 नवम्बर को हवन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण और ब्राह्मण भोजन का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने में सुरेंद्र पांडेय, गुड़िया देवी, रविंद्र पांडेय, रूपा देवी, नेहा कुमारी, निशा कुमारी, कृष्ण कांत पांडेय, शशिकांत पांडेय, शैलेश पांडेय, आरूषी कुमारी, गोपाल, उषा और मयंक समेत परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
मेदिनीनगर। रविवार को नवाटोली सैंडल्स तालाब से सटे मोहल्ले वालों ने बड़ी संख्या में बैठक करते हुए निर्णय लिया कि उच्च न्यायालय के आगामी डेट में अगर 1 सप्ताह के अंदर एसडीओ तालाब परिसर से मछली काट कर अनाधिकृत रूप से बेचने और तालाब के पानी को प्रदूषित करने वालों को नहीं हटाया तो उन्हें भी इस केस में पार्टी बनाया जाएगा l बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामजी राम ने सभा को बताया कि निगम तीन-तीन बार मत्स्य जीवी समिति के लोगों को स्थान खाली करने हेतु नोटिस दे चुका है। लेकिन उनलोगों पर कोई असर नहीं है। अंत में निगम आयुक्त ने सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने का दो-दो पत्र दिनांक 28 अक्टूबर एवं 9 नवंबर को दिया है, लेकिन एसडीओ ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की l उपायुक्त ने भी सरकारी बाउंड्री वॉल तोड़ने, नामधारी गुरुद्वारा, बच्चों के स्कूल एवं हनुमान मंदिर से सटे दिनदहाड़े बिना निगम के अनुज्ञप्ति के मुख्य मार्ग पर मांस मछली काट कर बेचने को गलत बताते हुए निगम को कार्रवाई करने को निर्देशित किया है l महापौर अरुणा शंकर से मोहल्ले के लोगों ने इस संबंध में मिले, तो उन्होंने बताया कि सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने हेतु पत्र निगम दे चुका है जिसे आगामी उच्च न्यायालय के डेट से पूर्व अनाधिकृत लोगों को हटा दिया जाएगा l बैठक में उपस्थित सारे मोहल्ले वालों ने एकजुट होकर कहा कि अब बारी अनुमंडल पदाधिकारी की है। अगर वे अतिक्रमण नहीं हटवाते हैं तो उन्हें भी माननीय उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई पर पार्टी बनाया जाएगा। ज्ञात हो कि इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्व में ही महापौर अरुणा शंकर, उपायुक्त पलामू एवं नगर आयुक्त के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया है l
मेदिनीनगर। रविवार को नवाटोली सैंडल्स तालाब से सटे मोहल्ले वालों ने बड़ी संख्या में बैठक करते हुए निर्णय लिया कि उच्च न्यायालय के आगामी डेट में अगर 1 सप्ताह के अंदर एसडीओ तालाब परिसर से मछली काट कर अनाधिकृत रूप से बेचने और तालाब के पानी को प्रदूषित करने वालों को नहीं हटाया तो उन्हें भी इस केस में पार्टी बनाया जाएगा l बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामजी राम ने सभा को बताया कि निगम तीन-तीन बार मत्स्य जीवी समिति के लोगों को स्थान खाली करने हेतु नोटिस दे चुका है। लेकिन उनलोगों पर कोई असर नहीं है। अंत में निगम आयुक्त ने सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने का दो-दो पत्र दिनांक 28 अक्टूबर एवं 9 नवंबर को दिया है, लेकिन एसडीओ ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की l उपायुक्त ने भी सरकारी बाउंड्री वॉल तोड़ने, नामधारी गुरुद्वारा, बच्चों के स्कूल एवं हनुमान मंदिर से सटे दिनदहाड़े बिना निगम के अनुज्ञप्ति के मुख्य मार्ग पर मांस मछली काट कर बेचने को गलत बताते हुए निगम को कार्रवाई करने को निर्देशित किया है l महापौर अरुणा शंकर से मोहल्ले के लोगों ने इस संबंध में मिले, तो उन्होंने बताया कि सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने हेतु पत्र निगम दे चुका है जिसे आगामी उच्च न्यायालय के डेट से पूर्व अनाधिकृत लोगों को हटा दिया जाएगा l बैठक में उपस्थित सारे मोहल्ले वालों ने एकजुट होकर कहा कि अब बारी अनुमंडल पदाधिकारी की है। अगर वे अतिक्रमण नहीं हटवाते हैं तो उन्हें भी माननीय उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई पर पार्टी बनाया जाएगा। ज्ञात हो कि इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्व में ही महापौर अरुणा शंकर, उपायुक्त पलामू एवं नगर आयुक्त के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया है l
पलामू। जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की हत्या कर दी है। सुमित की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। हत्या के बाद उनके शव को एनएच-98 के पास बरामद किया गया है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
रांची। नगर निगम चीजों को सुव्यवस्थित करने के बजाय सिर्फ चालान काट रहा है, इससे समस्याओं का हल नहीं हो सकता। लोगों को जागरूक करने के लिए निगम द्वारा व्यवस्था विकसित की जाए, लोगों को पर्याप्त सुविधाएं दी जाए, उसके बाद यदि लोग नियमों का पालन नहीं करते, तब चालान काटा जाए। यह बातें शनिवार को झारखंड चैंबर के अध्यक्ष धीरज तनेजा ने मेयर आशा लकड़ा के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने अपर बाजार में पार्किंग की समस्या पर कहा कि बिना सुविधा दिए व्यापारियों से जुर्माना वसूलना उचित नहीं है। चैंबर ने बताया कि मेयर आशा लकड़ा के साथ शनिवार को वाटर टैक्स, अपर बाजार पार्किंग की समस्या व पेयजल की अनियमित आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई। इसमें चैंबर ने पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से इंडस्ट्री संचालन में आ रही परेशानी की बात कही। साथ ही अभी आपूर्ति हो रही पानी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। चैंबर ने कहा कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में न्यूनतम दरों पर पानी की नियमित आपूर्ति की जाती है। रांची नगर निगम को भी पेयजलापूर्ति की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए और वाटर टैक्स में कमी करनी चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse