झारखंड

View All
Published / 2021-12-23 17:07:04
मात्र 3% लोगों के बीच ही घूमता रहता है कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ : बादल पत्रलेख

रांची। किसान दिवस पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग कृषि प्रभाग झारखंड सरकार ने 23 दिसंबर गुरुवार को रामकृष्ण मिशन सभागार मोराबादी रांची में राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला आयोजित की। जिसके मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दो -तीन प्रतिशत किसानों के इर्द-गिर्द ही कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ घूमता रहता है। यह जमीनी हकीकत है। इसे दूर करने की सख्त जरूरत है। इसके लिए उन्होंने दूसरी और तीसरी लाइन के किसानों को तैयार करने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि मॉडल के रूप में कुछ जिलों और गांवों को जैविक खेती के लिए तैयार करने की जरूरत है। मौके पर कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि झारखंड अभी भी रबी फसल के मामले में राष्ट्रीय स्तर में काफी पीछे है। सब्जी और दाल की खेती में स्थिति ठीक है लेकिन इससे खुश होकर बैठने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जन सेवकों को खेती के कार्यों में लगाने की जरूरत है। जन सेवकों को अन्य कार्यों में लगा दिया गया है जिससे खेती के विकास में बाधा पहुंच रही है। कृषि निदेशक निशा उरांव ने रबी कर्मशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं से किसानों को जोड़ने की जरूरत है। किसानों के सुविधा बहाल करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि रबी फसल किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक हो सकता है। इस दिशा में बेहतर तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है। रामकृष्ण मिशन के सचिव ने झारखंड को जैविक स्टेट बनाने पर जोर दिया। रबी कर्मशाला में कृषि विश्वविद्यालय, आत्मा और कृषि विभाग के अधिकारी विशेषज्ञ और वैज्ञानिक उपस्थित थे। मौके पर तकनीकी सत्र का भी संचालन किया गया।

Published / 2021-12-23 15:20:48
झारखंड : कोरोना के 51 नये मामले सामने आये, 20 मरीज हुए ठीक

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 20 मरीज ठीक हुए है और कोरोना के 51 नये मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 25, बोकारो से तीन, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम से छह, गुमला से दो, कोडरमा से 13 और पश्चिमी सिंहभूम से एक मरीज मिले है। इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 349650 हो गया हैं और कुल 17761012 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 201 सक्रिय मामले हैं और प्रदेश में कोरोना के 344307 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5142 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Published / 2021-12-23 13:36:40
किप स्माइलिंग ने जुटाया 28 यूनिट रक्त

कोडरमा। किप स्माइल हिंदुस्तान के तत्वावधान में गुरुवार को सूर्या वैंक्वेट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर एसपी कुमार गौरव, रेड का्रॅस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. आरके दीपक, डॉ. मणिकांत गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार, अरविंद सेठ, मो: जफर इकबाल, अमित कुमार के अलावा संस्था के अध्यक्ष राजन कुमार, उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन, सचिव विशाल सिंह, सह सचिव सविता कुमारी, कोषाध्यक्ष पूजा सिंह राजपूत, संरक्षक रोहित वर्णवाल ने रक्त संबंधित पोर्टल का विमोचन भी किया। जिसमें जिले के 45 थेमिसिलिया के मरीजों को समय-समय पर रक्त देने की अपील की गई। बतौर मुख्य अतिथि एसपी कुमार गौरव ने कहा कि रक्त देने से तीन लोगों की जिंदगियां बचती है। प्रत्येक मनुष्य को तीन महीने में रक्त देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त् देने से किसी तरह की हानि ओर कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान महादान होता है। और विविभन्न् संस्थाओं के द्वारा रक्तदान शिविर लगाने की जरुरत बताई। खास का थैमिसिलिया के मरीजों के लिए जिला वासियों से अपील की कि वो ऐसे लोगों की मदद करें। रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ. आरके दीपक ने कहा कि रेड क्रॉस के गठन के बाद ही स्वयंसेवी, सामाजिक संगठनों के अलावा बैंक, पुलिस प्रशासन, धर्मिक संगठन, युवाओं की टोली, गायत्री परिवार, निरंकारी मिशन के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगा रहे हैं। अब महिलाएं भी रक्त देने के प्रति काफी जागरुक हुई हैं। मौके पर सूर्यदेव मोदी, प्रवीण वर्णवाल,आशीष सोनी, प्रवीण कुमार,धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राहुल सिंह, शंकर पासवान, प्रवीण मोदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published / 2021-12-23 13:34:26
होमगार्ड अभ्यर्थी संघ को मुख्यमंत्री ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

हजारीबाग। होमगार्ड अभ्यर्थी संघ ने बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। इस दौरान अभ्यर्थी संघ के अध्यक्ष रंकज सिंह, भूखहड़ताल के नेतृत्वकर्ता गौतम कुमार, उदय मेहता के साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद थी। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने होमगार्ड अभ्यर्थियों की पीड़ा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कहा कि हजारीबाग उपायुक्त बिना सोचे समझे होमगार्ड नियुक्ति को रद्द कर दिए है। इसलिए होमगार्ड अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर दो सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनलोगो की मांगों पर गौर करना चाहिए। वहीं झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस ठंड में भूख हड़ताल से होमगार्ड के एक दर्जन अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती हो चुके है। कई लोगों की हालत खराब है। वहीं उदय मेहता ने उपायुक्त द्वारा जारी प्रथम औपबंधिक सूची मुख्यमंत्री को सौंप कर होमगार्ड अभ्यर्थियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कहा कि होमगार्ड चयन प्रक्रिया में अध्यक्ष उपायुक्त हैं। प्रथम सूची अपनी ही अध्यक्षता में सर्वसम्मति से प्रकाशित किये। जब कुछ त्रुटि थी तो अकेले निर्णय लेकर रद्द क्यों किये? कमिटी के सर्वसम्मति से निर्णय नहीं लिया गया। उनकी बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें मामले में उचित समाधान का आश्वासन दिया। इधर होमगार्ड अभ्यर्थियों का भूख हड़ताल 13वें दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल के समर्थन में पहुंचे राजद के जिला अध्यक्ष संजर मल्लिक ने कहा कि हमारी वार्ता श्रम व नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता से हुई है। वे समस्या का जल्द समाधान निकालकर अनशनकारियों का हड़ताल तोडवाएंगे।

Published / 2021-12-23 13:16:58
सरकार आपके द्वार : सिसई, भरनो, बसिया, बिशुनपुर और पालकोट प्रखंड में लगा शिविर

गुमला। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज पंचायतों में पंचायतस्तरीय शिविर लगाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया। आज आयोजित पंचायतस्तरीय शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को पोषण से संबंधित जानकारियां दी गई। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में चिकित्सा अनुदान योजनांतर्गत आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। भरनो प्रखंड के तुरिअंबा पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग ने पंचायतवासियों को सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानाकारी दी। उन्होंने पंचायतवासियों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिसई प्रखंड के पंडरिया पंचायत में पंचायतवासियों द्वारा जाति/ आय/ आवासीय, केसीसी, दाखिल खारिज, आॅनलाइन लगान रसीद, वनाधिकार पट्टा, आवास, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित समस्याओं के निष्पादन हेतु आवेदन समर्पित किए गए। बसिया प्रखंड के बसिया पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत 13 महिलाओं को 10,000 की राशि उपलब्ध कराई गई। 05 किसानों के बीच केसीसी के तहत 50,000 की राशि प्रति किसान के बीच वितरित किया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिर्चा का वितरण किया गया। इसके अलावा 70 लाभुकों के बीच पेंशन का पीपीओ भी वितरित किया गया। पालकोट प्रखंड के झिकिरमा पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में वृद्धावस्था पेंशन योजनांतर्गत 03 लाभुकों के बीच 01-01 हजार की राशि वितरित की गई तथा 187 आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में 20 लाभुकों को नया जॉ कार्ड निर्गत कराया गया। जॉब कार्ड नवीकरण हेतु 15, 08 लाभुकों के बीच ई-श्रम कार्ड, 06 लाभुकों के बीच धान अधिप्राप्ति का लाभ दिलाया गया। इसके साथ ही 113 आवेदन राशन कार्ड के, 483 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत तथा 50 आवेदन विधवा/ दिव्यांग पेंशन हेतु प्राप्त किए गए। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में 39 लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया गया।

Published / 2021-12-23 13:14:39
07 जनवरी तक सभी लंबित एनपीसीआई मैपिंग का शत-प्रतिशत निष्पादन करें और नये खाते खुलवायें : उपायुक्त

गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने हेतु एनपीसीआई मैपिंग एवं नए खाता खोलने के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आईटीडीए भवन के सभागार में की गई। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु कुल 78840 विद्यार्थियों के बैंक खाते खोले गए हैं, किंतु अभी भी 27927 खातों का एनपीसीआई मैपिंग विभिन्न बैंकों द्वारा लंबित है। जिसके कारण विद्यार्थियों के प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान भी लंबित है। उपायुक्त ने बैंकवार लंबित एनपीसीआई मैपिंग की समीक्षा की। उन्होंने 07 जनवरी तक सभी लंबित एनपीसीआई मैपिंग का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने तथा छात्रवृत्ति हेतु नए खाते भी खोलने का निर्देश शाखा प्रबंधकों एवं ब्रांच कॉर्डिनेटरों को दिया। साथ ही उन्होंने 10 जनवरी तक लंबित आधार मैपिंग का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में बैंक आॅफ इंडिया में सबसे अधिक 16000 खातों का एनपीसीआई मैपिंग लंबित है। जिसपर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडीएम को 28 दिसंबर तक मैपिंग हो सकने वाले खातों की जानकारी प्रतिवेदित करने तथा नए खाते भी प्राथमिकता के आधार पर खुलवाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को शाखा प्रबंधकों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए 07 जनवरी तक नए खाते खुलवाने का कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने 10 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को प्रज्ञा केंद्रों में संचालित होने वाले बैंक कॉरेस्पॉन्डेंस केंद्र में भेजकर उनका खाता खुलवाने तथा बैंक कॉरेस्पॉन्डेंस केंद्रों में एनपीसीआई मैपिंग हेतु लंबित पड़े खातों का बैंकों द्वारा शत-प्रतिशत निष्पादित कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने एलडीएम सहित शाखा प्रबंधकों एवं ब्रांच कॉर्डिनेटरों से छात्रवृत्ति को गंभीरता से लेने तथा विद्यार्थियों को सुगमतापूर्वक छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, परियोजना निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता, एलडीएम गुमला, डीपीओ यूआईडी सैफुल्लाह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गुमला/ सिसई/ भरनो/ घाघरा/ बसिया/ कामडारा/ चैनपुर/ डुमरी/ जारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक/ ब्रांच कॉर्डिनेटर व अन्य उपस्थित थे।

Published / 2021-12-23 12:48:00
बिरसा सांस्कृतिक भवन में कंप्यूटर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मिले प्रमाण पत्र

कोडरमा। बिरसा सांस्कृतिक भवन में डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक कोडरमा डॉ नीरा यादव व माननीय विधायक बरकठ्ठा अमीत कुमार शिरक्त हुए। माननीय विधायक कोडरमा, माननीय विद्याक बरकठ्ठा, उपायुक्त आदित्य रंजन, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार सिंह, जिला परिषद् अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा द्वारा संयुक्त रुप से डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सफल अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। विधायक डॉ नीरा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आप नौकरी देने वाले बने, लेने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पहल बहुत ही सराहनीय है। मैं हर संभव मदद करने की तैयार रहूंगी। पढ़ाई लिखायी के साथ-साथ हुनरमंद होना भी जरुरी है। उन्होंने कहा की आज की आवश्यकता कंप्यूटर की पढ़ाई भी जरुरी है। यह देखा जा रहा है कि हर क्षेत्र में कंप्यूटर की जानकारी रखना जरुरी हो गया है। कोडरमा जिला में प्रतिभावान छात्रों की कमी नहीं है, जिला प्रशासन ने कंप्यूटर की बेसिक जानकारी देने के लिए जो सराहनीय कदम उठाया है, उससे बच्चों को हुनरमंद होने में काफी सहायता मिलेगा। विधायक अमीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को शिक्षित करने में जिला प्रशासन का सहयोग पहली बार देखने को मिल रहा है। अब कोई भी छात्र-छात्रा स्किल शिक्षा ग्रहण करने में पीछे नहीं रहेगा। आज के दुनिया में हर क्षेत्र में कंप्यूटर की जानकारी अब रखना आवश्यक है तो जिले के सुदुर क्षेत्र के बच्चे जिला प्रशासन के इस पहल का लाभ लेते हुए शिक्षित बनें। उपायुक्त आदित्य रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि कंप्यूटर की शिक्षा सभी छात्रों के लिए आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले चुके हैं, परंतु एडवांस जानकारी पाना चाहते हैं, तो वैसे छात्रों के लिए एडवांस कंप्यूटर का प्रशिक्षण उन्हें दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करायें ताकि प्रशिक्षण का पूरा-पूरा लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि जिनकी उपस्थिति 90 प्रतिशत तक होगी, उनकी ली गयी शुल्क वापस कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि कोडरमा जिले के समाहरणालय परिसर, कोडरमा ब्लॉक परिसर एवं चंदवारा ब्लॉक परिसर में डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जयनगर प्रखंड में भी जल्द डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक सेंटर खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले के सभी बच्चे डिजिटली शिक्षित हो, यह मेरा प्रयास है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों ने अपना-अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने उपायुक्त महोदय की इस पहल की तहे दिल से सराहना की। मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, जिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, ईडीएम राजदेव महतो, प्रशिक्षक विकास कुमार, सन्नी कुमार व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Published / 2021-12-23 12:46:57
दिव्यांगों को कैंप तक लाने में मदद करें लोग : शालिनी गुप्ता

कोडरमा। जिले में दिव्यांग जनों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह दिव्यांगजनों में जानकारी का अभाव है। कोरोना काल में सदर अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बनने से सुविधा का लाभ नहीं ले सके जो भी एक बड़ा कारण बना है। प्रमाणपत्र के अभाव में लोगों को सरकारी सुविधा मिलना तो बहुत दूर की बात है। बहरहाल, इस नेक काम को पूरा करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक सराहनीय पहल करते हुए वर्ष के अंत में विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए कैंप का आयोजन कर रही है। कैंप के आयोजन में डॉक्टर की टीम दिव्यांगों के चेकअप के बाद आॅन द स्पॉट प्रमाण पत्र निर्गत करेगी। वर्षों से अपेक्षित रह रहे दिव्यांगों को बहुत बड़ी उपलब्धि तो नहीं लेकिन प्रमाणपत्र निर्गत होने पर सरकारी सुविधाओं के मिलने का रास्ता जरूर साफ होगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्गत पत्र में 23 दिसंबर को पहला कैंप कोडरमा जिला मुख्यालय में लगाया जाएगा। 27 दिसंबर को कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांगता कैंप का आयोजन होगा वही 30 दिसंबर को डोमचांच प्रखंड में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांगजन लाभ उठा सकते हैं। कैंप में किसी भी प्रकार के आए दिव्यांग जनों को सुचारू रूप से जांच करते हुए दिव्यांगता पत्र निर्गत करने हेतु डॉ रमन कुमार (आॅर्थो), जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, डॉ मनोज कुमार (फिजीशियन) जिला मलेरिया पदाधिकारी, डॉ उपेंद्र कुमार सिन्हा (सर्जन) उपाधीक्षक सदर अस्पताल कोडरमा, डॉ सुनील कुमार (नेत्र सर्जन), विशेष चिकित्सा पदाधिकारी कोडरमा आदि शामिल होंगे। कोडरमा सिविल सर्जन डीपी सक्सेना ने बताया कि कैंप में दिव्यांग जनों को निम्न डॉक्यूमेंट लाने होंगे, ताकि सुगमता से उनका प्रमाणपत्र निर्गत हो सके : आधार कार्ड की छाया प्रति, चिह्नित दिव्यांगता भाग वाले शामिल का पूरा फोटो दो कॉपी, एवं पूर्ण भरा हुआ दिव्यांगता आवेदन पत्र जरूरी होगा। जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने जिले के लोगों से कहा है कि हर एक दिव्यांग जनों के अंदर असीम संभावनाएं होती हैं जो समाज को तरक्की की ऊंचाई तक लाने में अहम भूमिका निभाती है। दिव्यांग जनों की उपलब्धि से ही समृद्ध समाज की कल्पना की जा सकती है ऐसे में समाज के हर एक व्यक्ति से अपील है कि वह अपने आसपास रहने वाले किसी भी प्रकार के दिव्यांग जनों को चिन्हित कर उन्हें संबंधित कैंप में पहुंचाने का नेक कार्य करते हुए अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा की जिले के दिव्यांग जनों को हरएक सुविधा मिल सके इसके लिए आगे प्रयासरत रहूंगी।

Page 1538 of 1654

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse