झारखंड

View All
Published / 2021-12-24 14:03:14
कोडरमा के रोटरी भवन में हुई स्पीकर मीटिंग

कोडरमा। रोटरी क्लब आॅफ कोडरमा के द्वारा रोटरी भवन में स्पीकर मीटिंग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरूआत हुई। स्वागत भाषण रोटरी अध्यक्ष रितु सेठ ने किया। महत्वपूर्ण घोषणा एवं संचालन सचिव नवीन जैन ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में इंटरेक्ट क्लब आॅफ मसूरी की अध्यक्ष वंशिका चौधरी मौजूद थी। जिन्होंने ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले प्रभाव और भविष्य में उसके रोकथाम पर अपनी बातों को रखा। झुमरी तिलैया निवासी वंशिका चौधरी शहर के जाने-माने समाजसेवी एवं रोटरी के पूर्व अध्यछ कैलाश चौधरी बंदना स्वीट्स की पोती है और वर्तमान में मसूरी में शिक्षा प्राप्त कर रही है। ग्लोबल वार्मिंग और भविष्य में होने वाले इसके प्रभाव पर अपने विचार को रखते हुए उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए एक ज्वलंत समस्या है। इसकी रोकथाम के लिए हम सभी लोगों को आगे आना होगा, प्राकृतिक आपदा कोविड और ओमी क्रोन जैसे घातक जानलेवा वायरस इसी का नतीजा है। किसानों को उर्वरक खेती में परेशानी, खाद्य पदार्थ में पौष्टिकता की कमी से स्वास्थ्य पर पूरा असर पड़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग का ही नतीजा है कि आज प्रकृति में आॅक्सीजन की कमी होते जा रही है। स्वच्छ पानी की किल्लत होते जा रही है जिसके समाधान के लिए हम सभी रोटेरियंस एवं इंटेराक्टर्स को एक साथ आगे बढ़ कर काम करने की आवश्यकता है जल और जंगल को बचाना है। प्लास्टिक के उपयोग से बचें। अत्यधिक पेड़ लगाएं जितनी आवश्यकता हो उतना ही ईंधन का उपयोग करें, पानी की बबार्दी नहीं करें और उसके संचय पर जोर दें इन सभी प्राथमिक बातों पर ध्यान देना आवश्यक तभी हम जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को कुछ कम कर सकते हैं। मुख्य वक्ता स्पीकर को रोटेरियन जयकुमार गंगवाल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन अजय अग्रवाल ने किया। मौके पर रोटेरियन महेश दारुका, सुरेश जैन पांड्या, कुमार पुजारा, राजकुमार वर्मा, कमल सेठी, सुरेश शेट्टी, रोहित कुमार, अमर कुमार, नवीन आर्य, आरती आर्य, विकास सेठ, प्रवीण वर्णवाल, संतोष चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Published / 2021-12-24 14:02:22
प्रोजेक्ट रेल : जिले के करीब 50+ सरकारी विद्यालयों में सफलतापूर्वक हुआ साप्ताहिक टेस्ट

कोडरमा। उपायुक्त आदित्य रंजन के दिशा निर्देश पर आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अब सप्ताह में दो बार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों का विषयवार टेस्ट लिया जाएगा। आज इसी क्रम में प्रोजेक्ट फअकछ के तहत जिले के लगभग 50 से अधिक सरकारी विद्यालयों में दशवीं और बारहवीं के छात्र- छात्राओं का अंग्रेजी विषय का टेस्ट लिया गया। परीक्षा में करीब 10,000 से अधिक बच्चे शामिल हुए थे। ज्ञात हो कि प्रश्नपत्र का पैटर्न आगामी मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। सभी विद्यालयों में सुचारू ढंग से परीक्षा हो इसे सुनिश्चित करने हेतु अपने-अपने प्रखंडों में आने वाले विद्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों का दौरा कर जायजा लिया गया। वहीं मौके पर टेस्ट को लेकर सभी बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा दे रहें बच्चों ने बताया कि इस बार खअउ द्वारा परीक्षा का पैटर्न को चेंज कर दिया गया है, ऐसे में विद्यालय में अगर इस प्रकार हर हफ्ते विषयवार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो हमें पैटर्न को समझने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही सभी बच्चों ने जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस पहल को सराहते हुए उपायुक्त महोदय एवं एसडीओ को धन्यवाद दिया।

Published / 2021-12-24 13:17:08
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एसआर डीएवी में यीशु मसीह के संदेशों को स्मरण किया गया

रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। मौके पर विद्यालय में आॅनलाइन तथा आॅफ लाइन अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने यीशु मसीह, माता मरियम, सांता बनकर सबका मन मोह लिया। नन्हें सैंटा क्लॉज ने उपहार और टॉफियां बांटी। बच्चों ने मोहक नृत्य प्रस्तुत किये। कक्षा तृतीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने क्रिसमस केक, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस कार्ड बनाकर खूब वाहवाही बटोरी। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को क्रिसमस की बधाई एवं नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षिकाओं और अभिभावकों के सम्मिलित प्रयास के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तथा विद्यालय के मुख्य द्वार पर सजाए गए क्रिसमस ट्री ने आयोजन में चार चांद लगा दिया। मौके पर सुधा वर्मा, आरती उपाध्याय, राजश्री वर्मा, विनीता सिन्हा, रंजू पांडे, सुजाता झा, पौलोमी चंद्रा, स्नेहा रॉय, रूपम कुमारी, शिल्पा सिंह, निशू पांडे सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे। क्रिसमस कैरल गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Published / 2021-12-24 13:11:50
सद्भावना विकास मंच का वनभोज 26 को

बरही। नये वर्ष के आगमन को लेकर सद्भावना विकास मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सौजन्य से 26 दिसम्बर को वनभोज सह वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान ने दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नये वर्ष के आगमन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जहां सभी सदस्य एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कोविड में दर्जनों लोगों ने हमसबों का साथ छोड़ा। बावजूद इसके कोविड में पूरी टीम सेवा भावना से लोगों की नि:स्वार्थ सेवा किया। उन्होंने पूरी टीम को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।उन्होंने बताया कि वनभोज के माध्यम से आपसी सदभाव की भावनाओं का उद्भव होता है। लोगों में खुलकर जीने की तम्मनाओं की जागृति होती है।इसलिए वनभोज के दौरान प्रकृति का आनंद लेने की जरूरत है।

Published / 2021-12-24 13:10:53
क्षेत्रवासियों के लिए सड़क से सदन तक संघर्षरत रहूंगा : मनीष जायसवाल

हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने झंडा चौक स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होने झारखंड विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के दौरान सदन पटल पर उठाये गये मुद्दो पर जानकारी दी। कहा कि मैंने डेढ़ दर्जन ज्वलंत और गंभीर मामलों को जनहित में सदन पटल पर उठाया। साथ ही इन मुद्दो के समाधान हेतू भी जानकारी दी। श्री जायसवाल ने कहा कि झारखंड सरकार को जनहित और राज्य हित में विकास कार्य से दूर तलक तक कोई मतलब नहीं है लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति करने में ये पूरी तरह लिप्त है। इनकी नीति और नियत दोनों ही साफ दर्शा रही है की ये सिर्फ वोट बैंक की राजनीति सत्ता में रहकर करने में मशगूल हैं। विधायक श्री जायसवाल ने बीते शीतकालीन सत्र की उपयोगिता पर भी प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कहा कि यह विधानसभा सत्र के बहाने सरकार ने सिर्फ कोरम पूरा किया और अपना बिजनेस चलाया। इस सत्र में जनहित से जुड़े किसी भी मामले पर चर्चा नहीं हो सकी और जन मुद्दे को गौण कर दिया गया। कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संवैधानिक तरीके से जितना कर सकूंगा जरूर करूंगा। प्रेस- वार्ता में विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, सह - विधायक प्रतिनिधि विशाल बाल्मीकि, नगर विधायक प्रतिनिधि आशीष सोनी, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, दारू विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, खेलकूद एवं युवा कार्य मामले विभाग विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Published / 2021-12-24 13:09:05
बरही अनुमंडलीय क्षेत्र में नहीं रूक रहा नशे का कारोबार, दो अफीम मामले की मिली जानकारी

बरही। हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने एसडीपीओ कार्यालय में प्रेसवार्ता कर चौपारण थाना क्षेत्र में अफीम के कारोबारी की दी जानकारी। मौके पर एसपी मनोज रतन चौथे के अलावे बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर, बरही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, चौपारण थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो शामिल थे। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि चौपारण प्रखंड में मादक पदार्थों की खेती वृहद पैमाने पर किया रहा था। जिसमे चौपारण प्रखंड स्थित चतरा एवं हजारीबाग बॉर्डर पर पड़ने वाले एक गांव करमा में बडी मात्रा में अवैध रूप से गांजा एवं अफीम की खेती की सूचना उन्हें मिल रही थी। सूचना का सत्यापन एवं छापेमारी को लेकर 21 दिसंबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में हजारीबाग, चतरा एवं वन विभाग का संयुक्त दल बनाकर छापेमारी की गयी। जहां 10 एकड़ वन भूमि पर लगे अवैध गांजा एवं अफीम की खेती को नष्ट किया गया। 14 नामजद लोग एवं 15 अन्य अज्ञात लोगों पर धारा 18बी, 20ए, 20बी, एनडीपीएस एक्ट, 33 भारतीय वन अधिनियम तथा 27/19 वन प्राणी संरक्षण अधिनियमन 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया। बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ अफीम लेकर तस्करी करने के उद्देश्य से बस संख्या बीआर02जीबी 9394 पर बैठकर हजारीबाग से बिहार की ओर जा रहा था। चोरदहा चेक पोस्ट पर बस को रोककर विधिवत तरीके से तलाशी ली गई। जिसमें एक बैग में सफेदरंग के पारदर्शी प्लास्टिक में करीब एक किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम पाया गया। अफीम रखे व्यक्ति से उनका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुनील कुमार दांगी पिता राजकुमार दांगी ग्राम सिंघानी थाना पथलगड्डा जिला चतरा बताया। उक्त युवक पर चौपारण थाना के कांड संख्या 439/21 में धारा 414/34 भादवि एवं 17सी, 18सी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सुनील दांगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया एवं अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

Published / 2021-12-24 12:39:28
कुख्यात डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी की बिहार में गोली मारकर हत्या

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज निवासी सह कुख्यात डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी को बिहार राज्य के डेहरी आॅनसोन में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने युवक को चार गोली मारी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्वेतकेतु उर्फ चंगु के रूप में हुई है। अपराधियों ने डेहरी के पाली रोड में कुख्यात डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी श्वेतकेतु को गोली मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि किस गैंग के अपराधियों ने गोली मारी है। बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह को तीन जून 2020 को मेदिनीनगर शहर के सुदना के अघोर आश्रम रोड में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। डॉन कुणाल सिंह शहर से बीसफुटा की ओर कार से जा रहा था। कुणाल के वाहन को अपराधियों ने पहले सामने से सफारी वाहन से टक्कर मारी और बाद में सफारी सवार अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया था। गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में स्थानीय अदालत ने सात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। जिसमें हत्याकांड के आरोपी विजय शर्मा, राकेश वर्मा उर्फ फंटूश, अन्नू विश्वकर्मा, स्वेतकेतु उर्फ चंगु और अमरेश को पुलिस ने आरोपी बनाया था।

Published / 2021-12-24 12:38:34
चतरा : देहरादून से 17 मेडल लेकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ी

चतरा। उत्तराखंड के देहरादून जिले में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चतरा की ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 17 मेडल प्राप्त किया है। मेडल जीत कर लौटे सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का एसडीपीओ अविनाश कुमार ने स्वागत किया। साथ ही मेडल प्रमाण पत्र देकर हौशला अफजाई करते हुए जिला राज्य एवं देश का नाम रौशन करने की बात कही। झारखंड टीम के प्रतिनिधित्व कर रहे विकाश कुमार केशरी ने बताया कि चतरा जिले से 29 खिलाड़ी देहरादून ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे। जिसमें खिलाड़ियों ने 17 मेडल प्राप्त किया है। इस अवसर पर चतरा जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्राण महतो, जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक मुकेश साह, अध्यक्ष मो.जमालुद्दीन, सचिव विकाश कुमार केशरी, सह सचिव संजीत कुमार मिश्रा, समेत अन्य लोगों ने 17 मेडल जीत कर तीसरे स्थान पर रही इस टीम को शुभकामनाएं बधाई दी।

Page 1537 of 1654

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse