झारखंड

View All
Published / 2021-12-25 13:13:45
समाजसेवी जीतेंद्र ने 1000 गरीब असहायों को दिया कंबल

चतरा। हंटरगंज प्रखंड के जोरीकला पंचायत अंतर्गत समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी जीतेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने पंचायत के सभी टोले मोहल्ले में घुम घुम कर गरीब असहाय एवम् जरूरत मंद व्यक्तियों को 1000 कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गरीब असहाय की सेवा करना मेरा धर्म हैं अगर आगे मुझे मुखिया बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तो जोरी के हर गरीब और असहाय व्यक्तियों के लिए मसीहा बनकर कार्य करूंगा। कंबल वितरण कार्यक्रम में कृष्ण कुमार पासवान, भावी पंचायत समिति उमीदवार राहुल गुप्ता, समाज सेवी मोहम्मद सरमद, मोहम्मद नेसर, उप मुखिया अभिनंदन कुमार, मोहम्मद असलम, जितेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ जोगी, भोलानाथ सिंह, अजय प्रकाश केशरी, पिंटू कुमार, अवधेश दास, सोनू भुइयां, नकुल गुप्ता, मुकेश कुमार साव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Published / 2021-12-25 11:09:10
तुलसी पूजन दिवस : होटल ग्रीन एकर परिसर, हीनू रांची में दिव्यांगों को कराया गया भोजन, बांटे कपड़े

रांची। रविवार को तुलसी पूजन दिवस के मौके पर रांची हवाई अड्डा मार्ग स्थित होटल ग्रीन एकर के प्रांगण में रायपत परिवार ने सृजन हैल्प रांची के परिवार के विशेष दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष आयोजन किया, जिसमें 30 बच्चों को तुलसी पूजन के उपरांत भोजन और उनके आमोद प्रमोद की व्यवस्था की गई। रांची की ठंड को देख सभी आमंत्रित बच्चों के बीच ऊनी गरम वस्त्रों और अन्य जीवनोपयोगी व शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया। होटल ग्रीन एकर, ग्रीन होराईजन और हिन्दुस्तान टाईल्स के मालिक चन्द्रकांत रायपत एवं उनकी सुपुत्री वन्दना रायपत ने अपनी टीम के साथ अपने हाथों जलपान तैयार कर बच्चों को अपनत्व का स्नेह दिया। मौके पर पर विश्व हिन्दू परिषद झारखंड के समन्वय मंच के प्रांत प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल, सर्जन हेल्प परिवार की निदेशिका गुंजन गुप्ता, संजय कुमार, संस्था के सहायक, होटल के सभी कर्मचारी व अन्य गण्यमान्य व्यक्ति विशेष दिव्यांग बच्चों को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। उक्त जानकारी अशोक कुमार अग्रवाल समन्वय मंच प्रांत प्रमुख सेवा विभाग सह-प्रांत प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद्, रांची, झारखंड ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2021-12-25 10:16:54
कोडरमा उपायुक्त की अपील... अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, मास्क पहनें और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें

कोडरमा। विगत एक सप्ताह से जिले में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है। हम सभी को इस पर गंभीरता से सोचना होगा और सतर्कता व सावधानी बरते हुए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। पिछले छः दिनों में 90 से ज्यादा लोग विभिन्न जांचों में कोरोना संक्रमित पाए गए है।सबसे राहत की बात है कि इनमें से कोई भी संक्रमित व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार नही है, परंतु लगभग सभी व्यक्तियों में कुछ न कुछ कोरोना संक्रमण के लक्षण अवश्य है। अगर हम अब भी सावधानी नही बरतेंगे तो आने वाले दिनों में इसका गंभीर परिणाम हो सकता है। अस्पतालों में भीड़ की वजह से कई चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो चुके है। ऐसा प्रायः देखने को मिलता है कि एक मरीज के साथ बेवजह चार से पांच परिजन अस्पताल में घूमते नज़र आते है। उपायुक्त ने जिलावासियों अपील है की वेवजह अपने घरों से नही निकलें, अगर बहुत आवश्यक हो तो मास्क लगाकर निकलें, सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें, नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोते रहे अगर यह संभव नही हो तो साथ मे सेनेटाइजर अवश्य रखें और उसका इस्तेमाल करें। किसी भी भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर जाने से परहेज़ करें, खासकर शादी समारोह, धार्मिक स्थलों और हाट एवं बाजारों में बेवजह नही जाए, अगर जाना बहुत आवश्यक हो तभी जाएं पर कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन स्वयं भी करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि जिन भी व्यक्तियों को अगर सर्दी, जुकाम, शरीर दर्द, बुखार जैसे कोई भी लक्षण दिखाई दें तो वे तुरंत अपने नज़दीक के स्वास्थ्य केंद्र पर जा कर चिकित्सक का परामर्श लें और कोरोना की जाँच अवश्य करवाये।जिले के सभी प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिला अस्पताल तक जाँच एवं इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।सदर अस्पताल में तो कोरोना से संभावित संक्रमित मरीजों के लिए फ्लू कार्नर भी संचालित किया जा रहा है।बता दें कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हो इसके लिए विगत चार महीनों से उपायुक्त कोडरमा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस कड़ी में उपायुक्त महोदय के प्रयास से सदर अस्पताल में 12 चिकित्सकों को अनुबंध के आधार पर प्रतिनियुक्त भी किया गया है जिनमे सात विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पांच सामान्य चिकित्सक शामिल है।

Published / 2021-12-25 10:09:57
क्रिसमस : द आरवीएस के बच्चों ने बनाई ग्रीटिंग्स कार्ड और सांता कैप, क्रिसमस ट्री को सजाकर जिंगल बेल की धुन पर थिरके

कोडरमा। रांची-पटना रोड झुमरी तिलैया के द रामेश्वर वैली स्कूल में शनिवार को क्रिसमस पर बच्चों के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका स्नेहल ने प्रभु यीशु के जीवन पर कई रोचक जानकारी बच्चों को दी और बताया कि दुनिया भर में क्रिसमस का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्‍यता है कि प्रभु यीशु के जन्‍म की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस का त्‍योहार मनाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। कहते हैं प्रभु यीशु का जन्‍म गौशाला में हुआ था। घर पर लोग झांकियां बनाते है और यीशु की देखभाल करने वाले गडरियों को भी दर्शाया जाता है। प्रधानाचार्या रश्मि प्रवीण बरनवाल ने बताया कि प्रभु यीशु ने जीवनपर्यंत मानवता की शिक्षा दी। 30 वर्ष की आयु तक आते-आते उन्‍होंने मानवता के कल्‍याण के लिए काम करना शुरू कर दिया और फिर वह जगह-जगह जाकर लोगों को उपदेश देते थे। मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान कर दिया। वहीं स्कूल में क्रिसमस सेलीब्रेशन पर बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। कुछ बच्चों ने क्रिसमस ग्रीटिंग,न्यू ईयर ग्रीटिंग तो कुछ बच्चों ने संता कैप को खूबसूरती से बनाया। प्राचार्या रश्मि मैडम ने सभी बच्चो के साथ क्रिसमस केक काटा। निदेशक प्रवीण कुमार बरनवाल द्वारा संता को बुला कर सभी बच्चो को सरप्राइज़ गिफ्ट दिलवाया गया। वही प्राचार्या ने सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को भी भेट दी गई एवम विद्यालय में कार्यरत सभी नॉन टीचिंग स्टाफ को सर्दी के मौसम में शॉल पहना का सम्मान दिया। शिक्षिका एकता तिवारी के मार्गदर्शन में गीत एवं संगीतमय माहौल में नृत्य कर बच्चों ने जमकर धमाल भी मचाया। वहीं स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार, आकाश कुमार, कोमल, मनाली व श्रुति ने भी क्रिसमस मनाने मे अहम भूमिका निभाई। बच्चो में सुहानी, साक्षी, दीपशिका, प्रिय, दीपक, विकी, श्रुति, अन्वी, रिया, राज नंदन, नामिश, इशिक, श्रेयांश, तेजस, अपराजिता आदि बच्चे सामिल हुए।

Published / 2021-12-25 04:37:04
हजारीबाग के भाजपा सांसद जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी हुईं कोरोना संक्रमित, हुए क्वारंटाइन

हजारीबाग। हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी पुनीता सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। दोनों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। सांसद जयंत सिन्हा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। इसके बाद उनके संक्रमित होने से हड़कंप है। इधर, हजारीबाग से भाजपा सांसद सांसद जयंत सिन्हा ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है। साथ ही इस अवधि में उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने की अपील की है। बता दें कि सांसद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि वे और उनकी पत्नी पुनीता सिन्हा कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं। उन्होंने खुद को संक्रमित होने की बात साझा कर लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति हाल में उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच करवा लें। जयंत सिन्हा ने अपने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है। बावजूद संक्रमित हो गए हैं। अब उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। साथ ही कहा कि वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निदान के लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।

Published / 2021-12-25 04:31:16
पीएम आवास : अपने घर का सपना सच होते ही चहक उठे लोग

एबीएन डेस्क। जेएनएसी ने गुरुवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बिरसानगर में किफायती आवास परियोजना के 3836 लाभार्थियों में लॉटरी प्रक्रिया से आवास आवंटन किया। उपायुक्त सूरज कुमार ने पहली लॉटरी निकाली, जो लाभुक निर्मल कुमार के नाम निकली। इससे सोन मंडप तालियों से गूंज उठा। डीडीसी रामेश्वर भगत, एडीएम लॉ एंड आर्डर नंदकिशोर लाल, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार और अंचलाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य ने भी लॉटरी निकाली। अक्षेस के अनुसार आवंटित आवास में लोग करीब डेढ़ वर्ष में शिफ्ट हो सकेंगे। अभी युद्धस्तर पर आवास निर्माण का कार्य चल रहा है। इधर, आवास आवंटन को लेकर लाभुक काफी उत्साहित थे, क्योंकि सभी के अपने घर का सपना सच होने जा रहा था। डिजिटल लॉटरी के हर राउंड में लाभुक के नाम की घोषणा होने के साथ लोगों के चेहरे की चमक देखते बन रही थी। विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक-तीन के तहत बिरसानगर में किफायती आवास परियोजना से 9592 आवास का निर्माण होना है। अभी 3836 लाभुकों के बीच आवास आवंटन की प्रक्रिया हुई है। विशेष पदाधिकारी के अनुसार, बिरसानगर में प्रधानमंत्री किफायती आवास परियोजना के तहत दिव्यांगों को 55 समेत 153 आवास वरिष्ठ नागरिकों को ग्राउंड फ्लौर पर आवास आवंटन दिया गया है, ताकि उन्हें दिक्कत नहीं हो। सामान्य कोटी के 3628 लाभुकों को प्रथम तल से आठवें तल तक आवास आवंटित किया गया। विशेष पदाधिकारी ने बताया कि सस्ती दर पर आवास के लिए पहले पांच हजार रुपये में निबंधन हुआ है, जो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय में जारी है।

Published / 2021-12-25 04:25:53
कंपकंपाती ठंड में भी जारी है एचईसी कर्मियों की हड़ताल

रांची। बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर एचईसी के कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को भी जारी है। हड़ताली कर्मचारियों ने तीनों प्लांट में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में तीन माह का वेतन एक साथ मिलने तक आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया। संगठन के महामंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय सचिव राणा संग्राम सिंह ने कहा कि प्रबंधन की ओर से एक माह के वेतन का भुगतान हो चुका है। जनवरी के पहले सप्ताह में दो माह का वेतन भुगतान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जाजय मांग को लेकर निगम के सीएमडी समेत प्रबंधन और राज्य सरकार को चिंता नहीं है। चर्चा हुई कि बिना उत्पादन के निगम प्रबंधन के पास छह माह का वेतन एक साथ देने की क्षमता नहीं है।

Published / 2021-12-24 18:15:57
लातेहार : नक्सलियों के निशाने पर थी पुलिस, 25 सीरीज बम बरामद

लातेहार। लातेहार में 25 सीरीज बम बरामद किए गए हैं। लातेहार पुलिस इसे अपनी एक बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने 25 सीरीज बम लगाए थे। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने कार्यवाई कर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवाइया जंगल में नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए सीरीज बम लगाए गए हैं। इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने जमीन में छिपाकर लगाए गए 25 सीरीज बम को बरामद किये। बताया गया कि नक्सलियों ने लातेहार में 25 सीरीज बम लगाए गए थे, जो काफी शक्तिशाली थे। बम का वजन लगभग 25 किलो था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर नक्सलियों के मंसूबे सफल होते तो बड़ा नुकसान हो जाता। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बरामद सभी बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उग्रवादियों के नापाक इरादों को लातेहार पुलिस किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी। लातेहार एसपी अंजनी अंजन की सक्रियता के कारण उग्रवादियों के होश उड़ गए हैं। एसपी के सफल नेतृत्व और उन्हें मिल रही सटीक सूचना के बाद हो रही कार्रवाई से उग्रवादियों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस की नक्सली संगठनों के खिलाफ कार्रवाई लागातार जारी है और उन्हें कामयाबी भी मिल रही है। इसी के कारण नक्सली बौखलाए हुए हैं।

Page 1536 of 1654

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse