कोडरमा। सरयूपारीण ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण कोर कमिटी की बैठक कोडरमा के ध्वजाधारी मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा व संचालन राष्ट्रीय सलाहकार देवाशीष बादल ने किया। बैठक में सर्वप्रथम संघ के धर्माचार्य राजकिशोर शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ अपने पूर्वज तुलसी दास की पूजा की तत्पश्चात सभी अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बैठक में सर्प्रथम कार्यों की समीक्षा की गई, जिसके बाद लोगों ने बारी- बारी से समाज के उत्थान को लेकर अपनी बात रखी, अंतिम भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ अब हरेक घर तक पहुंचेगा, चूंकि अब काम करना है, भाषण देने का समय नहीं है। युवा प्रकोष्ठ समाज के हरेक तबके के लिए सुख दुःख में शामिल होगा, कहा कि अभी तो शुरुआत हैं, अभी कारवां बनना बाकी हैं। अपने सम्बोधन में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने गिरिडीह - कोडरमा- हजारीबाग जिला के लिए जिलाध्यक्ष और जिला कमिटी के निर्माण कराने के लिए पर्यवेक्षक का नियुक्ति भी कर दिया, जिसमे गिरिडीह जिला कमिटी निर्माण कराने के लिए बतौर पर्यवेक्षक राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र पाण्डेय कोडरमा के लिए महासचिव धीरज पाण्डेय हजारीबाग जिला कमिटी निर्माण के लिए बतौर पर्यवेक्षक धीरज पाण्डेय "मृदुल" को बनाया गया। वहीं गिरिडीह जिला के सभी प्रखंडों के प्रखण्ड कमिटी निर्माण हेतु कोर कमिटी के लोगों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जिसमे सरिया प्रखण्ड के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा बिरनी प्रखण्ड के लिए राष्ट्रीय सलाहकार देवाशीष बादल बगोदर के लिए सचिव रविन्द्र पाण्डेय धनवार के लिए कोषाध्यक्ष करुण पाण्डेय गिरिडीह प्रखण्ड के लिए सुरजदेश बादल, पीरटांड़ के लिए मनोज शर्मा, डुमरी के लिए धर्माचार्य राजकिशोर शास्त्री, अजय शर्मा, जमुआ के लिए पंकज पाण्डेय, बबलू पाण्डेय, देवरी प्रखण्ड के लिए संचार मंत्री संजय पांडेय, बेंगाबाद और गांडेय के लिए महामंत्री अभिमन्यु पाण्डेय तीसरी के लिए धर्म प्रचारक नन्दलाल शास्त्री को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। साथ हीं निर्देशित किया गया कि जनवरी माह के अंतिम तक प्रत्येक गांव में सदस्यता अभियान चलाकर अधिकतम लोगों को संगठन से जोड़ा जाय और प्रखण्ड कमिटी निर्माण करना सुनिश्चित किया जाय। मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार देवाशीष बादल, संजय शर्मा, सीताराम पाण्डेय, धर्माचार्य राम किशोर शास्त्री कानूनी सलाहकार अजय शर्मा सचिव रविन्द्र पाण्डेय, महासचिव धीरज पाण्डेय, धर्म प्रचारक नंदलाल शास्त्री मीडिया प्रभारी धीरज पाण्डेय उप सचिव पंकज पाण्डेय उपसंचार मंत्री बबलू पाण्डेय, सलाहकार मनोज शर्मा, सलाहकार सदस्य संतोष पाण्डेय संचार मंत्री सुरजदेश पांडेय, चंदवारा से पीयूष पाण्डेय, संगठन मंत्री संजय पाण्डेय, गुमो से विशेष आमंत्रित सदस्य बिनोद पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे।
रांची। झारखंड में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए यहां अब एक और विकल्प मिलेगा। झारखंड के पांच जिलों में रहने वाले लोगों को अभी तक लग रही वैक्सीन के अलावा एक और वैक्सीन आवंटित की गई है। इससे इन जिलों में वैक्सीन की कमी की समस्या दूर होगी। अभी तक झारखंड में कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही थी। इसके अलावा निजी तौर पर झारखंड में स्पूतनिक वैक्सीन भी लगाई जा रही है, जिसके लिए कुछ शुल्क निर्धारित है। इधर अब पांच जिलों में कोविशील्ड, कोवैक्सीन के साथ तीसरी वैक्सीन zycov-d भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी। भारत सरकार ने पहले चरण में 03 लाख 40 हजार लोगों के लिए यह वैक्सीन उपलब्ध कराने की सहमति राज्य सरकार को दी है। स्टेट प्रतिरक्षण पदाधिकारी झारखंड डॉ राकेश दयाल ने ETV BHARAT की टीम को बताया कि भारत सरकार की ओर से मिलने वाली यह वैक्सीन भी कारगर और सुरक्षित है। दयाल ने बताया कि यह वैक्सीन भी कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तरह निशुल्क लगाई जाएगी। इसके मिलने के साथ ही राज्य में अब चार तरह की वैक्सीन कोविशील्ड, Covaxine, स्पूतनिक और zycov-d उपलब्ध रहेगी। इसमें सरकारी स्तर पर कोविशील्ड, कोवैक्सीन और zycov-d vaccine निःशुल्क लाभुकों को लगाए जाएंगे। झारखंड के प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राकेश दयाल के अनुसार 28 दिन के अंतराल पर zycov-d vaccine के तीन डोज दिए जाएंगे जो वैक्सीनेशन के नए तकनीक हाई प्रेशर जेट गन से दी जाएगी. यह दर्द रहित तकनीक है जिसमें सुई का इस्तेमाल नहीं होता है. दयाल ने बताया कि अभी यह 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को ही लगाई जाएगी। रांची जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शशिभूषण खलखो ने बताया कि स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से zycov-d vaccine के प्रयोग के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है और जल्द सभी CHC से जुड़ी ANM या वैक्सीनेटर को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। IDSP के डॉ प्रवीण कुमार कर्ण के अनुसार राज्य के पांच जिलो पलामू, रांची, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो में यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। zydus cadila ltd द्वारा विकसित की गई यह वैक्सीन DNA तकनीक पर आधारित है और यह इंट्राडर्मल है यानी यह स्किन के ठीक नीचे वाली सतह में लगाई जाती है।
रांची। झामुमो महागठबंधन सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 28 दिसंबर को आजसू पार्टी सभी जिलों में "विश्वासघात के दो वर्ष" के रूप में मनाएगी। सरकार को हर मोर्चे पर घेरने के लिए सभी नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मुकम्मल तैयारी कर रहे हैं। वर्तमान सरकार ने पिछले दो सालों में झारखण्ड को कितना पीछे कर दिया तथा अपने मेनिफेस्टो के अनुसार कितना कदम चली, इसका रिपोर्ट-कार्ड जनपंचायत लगाकर जनता के समक्ष रखा जाएगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने आज कहा कि झामुमो महागठबंधन की सरकार ने राज्य की जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने चुनाव पूर्व जो भी वादे किए थे उसके अनुरुप राज्य में कोई भी कार्य नहीं हुआ। स्थानीय नीति, आरक्षण, बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख रोज़गार, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, स्थायीकरण, किसान कर्ज माफी सहित कई ऐसे वादे हैं जो महागठबंधन सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में की है। लेकिन इन वादों को पूर्ण करने में यह सरकार पूरी तरह से विफल है। इन सभी विषयों को लेकर आजसू पार्टी झारखंड के हर जिला मुख्यालय में जनपंचायत लगाकर सरकार की नाकामियों को गिनाकर वर्तमान सरकार को आईना दिखाएगी। डॉ भगत ने कहा कि महागठबंधन की सरकार अपने हक़ की मांग कर रहे युवाओं के ऊपर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही। झारखण्ड आंदोलनकारी गुमनामी की जिदंगी जी रहें, राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी, दो वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ, खनिजों का दोहन एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार को इन सभी मुद्दों पर जवाब देना होगा।
रांची। शनिवार को हिन्दू जागरण मंच रांची महानगर ने तुलसी पूजन सह कार्यकर्ता मिलान समारोह का आयोजन महानगर कार्यालय स्थित विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल में किया। कार्यकम की शुरुआत एकल गीत, सामूहिक गीत और दीप प्रज्जवलित कर हुआ। साथ ही मां भारती का वंदन और परम श्रद्बेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती ओर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।कार्यक्रम में संघ के विभाग कार्यवाह संजीत जी ने भारतीय हिंदुत्व की ओर प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने हिन्दू जनसंख्या और भारत की संप्रभुता की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कार्यकर्ता निर्माण पर जोर देने की बात कही। साथ ही महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण ने लोगों से संगठन में जुड़कर हिंदुहितों का काम करने पर जोर दिया। मौके पर युवा वाहिनी संयोजक विक्रम शर्मा ने लोगों को अपनी धर्म संस्कार को जीवित रखने को कहा और महानगर महामंत्री चंदन मिश्रा ने वर्तमान भारतीय राजीनीति और हिन्दू धर्म पर अपना उदबोधन दिया। तत्पश्चात अलग-अलग क्षेत्रों में अपना झंडा गाड़ने वाले तमाम बंधुओं का अंगवस्त्र देकर समान्नित किया गया।
रांची। एचइसी के जगन्नाथपुर स्थित श्री जगन्नाथपुर मंदिर का 330वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मनाया गया। सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुए मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिर के पुजारी रामेश्वर पाढ़ी के सान्निध्य में पुरोहितों ने सुबह में दैनिक पूजा के बाद श्री विष्णु सहस्रनाम का जाप किया। अन्न भोग में प्रभु गणपति को चूड़ा गुड़ का भोग लगाया गया। जगत नियंता स्वामी जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भ्राता बलभद्र को अन्न भोग में खिचड़ी, चावल, दाल और सब्जी का भोग चढ़ाया गया। कोरोना काल में सभी के स्वस्थ रहने और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आरती हुई। 70 जोड़े द्वारा क्रमवार हवन में आहूति देने के साथ अनुष्ठान की पूणार्हुति हुई। इस आयोजन में इस बार श्रद्धालुओं की भागीदारी नहीं रही और भोग प्रसाद का वितरण भी नहीं किया गया।
रांची। भाजपा ने शनिवार को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती मनायी। मौके पर भाजपा सांसद संजय सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जरूरतमंदों के बीच कंबल और फल का वितरण किया। सांसद श्री सेठ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान विभूति थे। उनकी कार्यशैली व चिंतन भी अद्भुत रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहे। श्रद्धेय वाजपेयी जी के प्रयास से झारखंड का निर्माण हुआ। उनके कार्यकाल में ही संयुक्त बिहार से अलग होकर झारखंड एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। इससे पहले एक जनसभा में उन्होंने अलग झारखंड राज्य बनाने का संकल्प जताया था। वाजपेयी को झारखंड से काफी लगाव था। पहली बार वह 1967 में दुमका आए थे। 8 फरवरी 1983 का दुमका मेंं वाजपेयी जी की सभा आज भी झारखंड के लोगों को याद है। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल ने कहा कि अटल जी ने जो वादा किया था उसे पूरा किया। लेकिन दु:ख की बात है कि आज झारखंडी नाम वाली पार्टियां झारखड को बेचने का काम कर रही हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को खरीदा। राजद ने झारखंड राज्य का विरोध किया। आज तीनों पार्टियां मिल कर सरकार चला रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी झारखंड के जन्मदाता हैं। हम सभी को ऐसे नेता पर गर्व है जिन्होंने पार्टी को खड़ा किया और हम उस पार्टी के सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और मानव-कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। राजनीतिक व सामाजिक जगत में कार्य करने वालों के लिए वे आदर्श की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक पटल पर सबके हृदय में स्थान प्राप्त करने वाले ऐसे जनप्रिय व्यक्तित्व के आदर्श और विचार सबके लिये प्रेरणादायक हैं। मौके पर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ललित ओझा, भाजयुमो जिला मंत्री शुभम कुमार जायसवाल, सुखदेवनगर मंडल के महामंत्री राजकुमार जायसवाल, संजय पोद्दार, उदय चौधरी, अविनाश राय, तरुण कुमार जायसवाल, अंकित कुमार पाल, रणधीर, श्याम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
रांची। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को भाजपा पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इसी के तहत शुक्रवार को झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य श्री दीपक प्रकाश जी के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही जी, सुबोध सिंह गुड्डू, सीमा शर्मा, सूर्यमणि सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, योगेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी बाजपेई जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं सुशासन दिवस पर झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश उपस्थित थे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश जी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी पूरे देश की जनता के दिलों पर राज करने वाले राजनेता रहे हैं। मरकर भी आज वे लोगों के दिलों में जिंदा हैं। देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान और देश में सुशासन का सपना बाजपेई जी ने देखा था। कांग्रेस गरीबी हटाते-हटाते देश से गरीबों को ही मिटाने लगी। तब अटल जी ने देश के लिए जीना, देश के लिए मरना का संकल्प लिया। सरकार में आते ही अटल जी ने सुशासन की पहली लकीर खींची और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी लकीर को लंबा और ऐतिहासिक करने में जुटे हैं। जो समाज के सभी वर्गों के प्रति उत्तरदायित्व हो, उपयोगी हो उसी सुशासन की परिकल्पना आदरणीय अटल जी ने किया था। चाणक्य, सम्राट अशोक आदि ने लोकतांत्रिक व्यवस्था का ढांचा कैसा हो, इस पर विस्तार से उल्लेख और परिभाषित किया है। सुशासन भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। हम वाजपेई जी के संकल्प पथ पर ही चल कर सपनों का भारत बना सकते हैं। देश को समृद्धशाली के साथ शक्तिशाली बनाने का श्रेय आदरणीय अटल जी को जाता है। चाहे आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की बात हो या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की या फिर नदियों को नदियों से जोड़कर यातायात व्यवस्था को सुगम और कम खचीर्ला बनाने का, अटल जी ने विकास की अलग लकीर खींची। सर्व शिक्षा अभियान हो, संचार क्रांति हो, सॉफ्टवेयर तकनीक का लोहा मनवाने की बात हो, कहने का तात्पर्य है कि अटल जी ने हर मोर्चे पर अलग छाप छोड़ी है। चीन और पाकिस्तान को औकात दिखाने के अलावा अमेरिका की गलत नीतियों के आगे कभी उन्होंने घुटने नहीं टेके। झारखंड में जो बना था जब अटल जी झारखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा का अलख कैसे जले इसको लेकर काफी चिंतित रहते थे। शिक्षा के प्रति जागरूक करने के संदर्भ में दिया गया "स्कूल चले हम" का नारा आज भी प्रासंगिक है।
गुमला। सिसई थाना में शनिवार को एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सिसई थाना प्रभारी रवि होनाहागा को सूचना प्राप्त हुई थी कि बरगांव नदी टोली में दो व्यक्तियों को कैद कर रखा गया है। सूचना के सत्यापन में गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर जाकर देखा तो पाया कि दो व्यक्तियों को बरगांव नदी टोली में ग्रामीणों ने घेर कर रखा था। जिसका नाम और पता पूछने पर दोनों ने अपना नाम सुनील उरांव और रमेश उरांव तथा गांव बरगांव पत्ती टोली बतलाया। जिसके बाद विधिवत उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा तथा एक जिंदा गोली बरामद हुआ। उन दोनों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि सुनील और आपने 4 साथी उमेश उरांव, दिलीप उरांव,अशोक उरांव एवं धर्मेंद्र लोहरा के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार में शामिल था। जिस संबंध में सिसई थाना में केस हुआ था ?। उपरोक्त सभी को पुलिस जेल भेज चुकी थी। उक्त कांड में सुनील उरांव जमानत पर करीब दो-तीन महीना पहले छूट कर आया था। वर्तमान में अपने साथी रामेश उरांव के साथ मिलकर पीड़िता के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर केस उठाने का दबाव डालने के लिए पीड़िता के घर आया था। जब पीड़िता के परिवार वालों ने रात में दरवाजा नहीं खोला तो बगल के जितिया गोप के घर जाकर उसके सहारे पीड़िता के घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रहा था। तभी ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर उन्हें घेर लिया गया और पुलिस को सूचना दिया गया। इसके पहले भी पीड़ित परिवार को सुनील उरांव के द्वारा केस उठाने का धमकी दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse