नावा बाजार पलामू। नावा बाजार जिला पार्षद अनुज राम ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड मे झारखंड सरकार जल्द से जल्द त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराएं नही तो सभी को वित्तीय अधिकार जब्त करे सरकार। अनुज राम ने कहा कि झारखंड में पंचायत चुनाव नही होने से, इसका लाभ जनता को नहीं वल्कि इसका लाभ दलालों एवं बिचौलिया ले रहें। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सिर्फ मुखौटा बन कर बैठे हुए हैं । जो विकास जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता के बीच पहले हो रही थी । आज सब विकास बाधित हो गया है और न ही इसका लाभ जनता को अब मिल रही है । वही हम सभी जिला पार्षद को भी जिला मे जो समीक्षा बैठक हो रही थी वह भी अब बंद हो गया है और पूरी तरह से मनमानी तरीके से कार्य भी किया जा रहा है । आज कोविड-19 के दौरान भी झारखंड सरकार के कार्यक्रम-आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार, पंचायत स्तरीय मे भीड़ लगा कर कार्यक्रम जब हो सकता है, तो पंचायत चुनाव क्यों नहीं हो सकता है ।
एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में चक्रवात जवाद का असर शनिवार से ही दिखने लगा। इससे सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। लेकिन रविवार को दोपहर में पुरी तट पर तूफान के पहुंचने की उम्मीद है। इससे दक्षिणी जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आसार है। चक्रवाती तूफान जवाद का असर झारखंड में दिखने लगा था रविवार सुबह राजधानी रांची में लोगों की नींद खुली तो आसमान पूरा बादलों से घिरा हुआ देखा। राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में इसका कोडरमा और लोहरदगा में आंशिक असर रहेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान जवाद पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे दबाव बनाने के बाद में कमजोर हुआ है। सात दिसंबर से बढ़ेगी ठंड : मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सूबे के पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में चक्रवात का कम असर दिखेगा, लेकिन बाकी जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में चक्रवात की वजह से बारिश होगी। वहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को भी राज्य में चक्रवात का असर दिखेगा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, सात दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन ठंड बढ़ जाएगी।
एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 12 लोग ठीक हुए हैं और इसके 35 नए मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 12, पूर्वी सिंहभूम से 10, बोकारो से एक, धनबाद से चार, गुमला से एक, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम से पांच कोरोना के नए मरीज मिले है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 349317 हो गया हैं और कुल 17104920 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 115 सक्रिय मामले हैं जबकि कोरोना के 344061 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5141 मरीज की मौत कोरोना से हुई है।
एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित नगड़ी थाना अंतर्गत स्वास्तिक विहार कॉलोनी में बीती रात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर प्रांगण से लगभग 80 से 90 हजार के समान के साथ-साथ मंदिर का दान पेटी भी चोर ले उड़े। जानकारी के अनुसार, पंडित के द्वारा सुबह में जब मंदिर खोला गया तो सारा सामान गायब था। इसकी सूचना नगड़ी थाना को दिया गया। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने अगल-बगल छानबीन करना शुरू किया तो मंदिर के पीछे एक घर में लगभग 90 शराब की पेटिया बरामद की गई और कई कंपनियों के लेवल स्टिकर और खाली बोतल भी उस कमरे के अंदर मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर अंग्रेजी शराब की बोतल में नकली शराब भरकर लेबलिंग भी की जाती थी। मौके पर पुलिश ने उस छोटे से फैक्ट्री में सारी चीजों को सील कर दी है। इसको लेकर ग्रामीण एसपी ने एक छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी शुरू की गई, जिसमें देवाशीष मंडल गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।
रांची। झारखंड के छह कोल खदानों से खनन जल्द शुरू होगा। इनमें केरेडारी, चट्टी बरियातू, बदाम, तुबेद, टोकीसूद एवं लोहारी कोल ब्लॉक शामिल हैं। यहां केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से जल्द काम शुरू होगा। बता दें कि राज्य के 29 कोल ब्लॉकों में से तीन में पहले से ही खनन शुरू है। ये जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव एम नागराजू ने दी।मुख्यमंत्री से उनके आवासीय कार्यालय में खान मंत्रालय के अपर सचिव ने मिलकर झारखंड के 29 कोल ब्लॉकों को चालू करने के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन छह कोल ब्लॉकों में खनन कार्य शुरू हो सके यह हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में कई और कॉल ब्लॉक को चालू करने को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के पदाधिकारियों द्वारा सकारात्मक कदम उठाये जाने पर शेष चर्चा की गई। इससे पूर्व प्रोजेक्ट भवन में भी मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में कोल ब्लॉक शुरू करने को लेकर केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव की उच्च स्तरीय बैठक हुई और राज्य के कोल ब्लॉक को शुरू करने पर विमर्श हुआ।
कोडरमा। नगर की धार्मिक संगठन श्री काली महिला मंडल का 32वां वार्षिक उत्सव सह दो दिवसीय 24 घंटे का संगीतमय भजनों का कार्यक्रम झुमरी तिलैया के सामंतो काली मंदिर में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन के पूर्व नौ कन्याओं का पूजन किया गया और भव्य गजरा महिलाओं ने अर्पित किया। वहीं हवन कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम में सावाली सूरत पर पे मोहन का दिल दीवाना हो गया.. लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जयेगा... दिल ले गया सावरा जादूगर...बिगड़ी मेरी बना दे ओ शेरावाली... जैसे भजनों पर श्रद्धालुगण भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम में बौतौर मुख्य अतिथि जीप प्रधान शालिनी गुप्ता ने काली महिला मंडल में मंडल की ओर से बेहतर कार्य करने को लेकर पूनम सेठ, सुमन पांडेय, आशा बर्णवाल, मुन्नी बर्णवाल, इंदु यादव, आशा मोदी, को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर जीप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के द्वारा इस तरह का आयोजन हमें कई प्रेरणा देता है।हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि जिस तरह हम नौ कन्याओं का पूजन करते हैं। हमें यह भी सोचने की जरूरत है कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। आज भी कई जगहों में लिंगानुपात लड़का और लड़की में काफी अंतर देखा जा रहा है। स्तिथि यह है कि आज हम सचेत नहीं हुए तो आने वाले दिनों में बेटी नहीं रहेगी तो बहु कहां से लाओगे की स्थिति कटोचेगी। मौके पर मंडल की अध्यक्ष सरोजनी देवी, सचिव आशा बर्णवाल ने दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर किड्जी की निर्देशक ब्यूटी सिंह, पतंजलि योग की सुषमा सुमन, कायस्थ महिला समाज की अध्यक्ष प्रीति सहाय, प्रो नीरा सिन्हा, रेखा जायसवाल, सुनीता वर्णवाल, डाॅ बी रानी, सोनी जायसवाल, जसवीर कालरा, आशा मोदी, किरण देवी, मंजु देवी, सुनीता सिंह, गीता सिंह, संजु सिंह, उषा देवी, मन्नु साव, गजाधर पासवान, प्रभु विश्वकर्मा, मनोज सहाय उर्फ पिंकू, संजय लड्ढा, संजय शर्मा, सुशील अग्रवाल, अरविंदम बनर्जी, केदार पांडेय, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह, लखन यादव के अलावा कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
कोडरमा। एक तरफ सरकार आमजन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर रहा है। ठीक वहीं कोडरमा जिले के मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा जरूरतमंदों के द्वार पहुंच मुफ्त कैंप लगाकर जरूरतमंदों के बीच स्मार्ट कार्ड मुहैया करवा रही है। शहर के वार्ड नंबर 3 स्थित स्लम क्षेत्र कहे जाने वाले तिलैया बस्ती में रविवार की सुबह 11 बजे प्रेरणा शाखा ने मुफ्त कैंप लगाया। जिसमें 50 महिला पुरुषों एवं बच्चों के बीच स्मार्ट (आरोग्य) कार्ड बनवाया गया। प्रेरणा शाखा की टीम ने ग्रामीणों को स्मार्ट कार्ड से मिलने वाले लाभ को बताया। एक सामाजिक संस्था के गांव में मुफ्त कैंप लगाने से ग्रामीण काफी खुश हुए। ग्रामीणों ने कहा कि जिस लाभ के बारे में हम सुने थे उसे हमारे घर पर बिना कोई पैसे के उपलब्ध कराया गया है, यह हम सबों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। ग्रामीणों ने संस्था से आई टीम के सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रीति केडिया, कृतिका मोदी, श्रेया केडिया ने उपस्थित ग्रामीणों को आगामी कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए जागरूक किया एवं ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण किया और उपस्थित बच्चों के बीच टॉफी बांटे गए। अमित कुमार की पहल पर शाखा द्वारा लगे कैंप एवं उसकी सफलता के लिए टीम ने उन्हें धन्यवाद दिया। अध्यक्ष प्रीति केडिया ने कहा कि स्वस्थ रहना हर एक तबके के लोगों का मौलिक अधिकार है आज शहर के स्लम क्षेत्र में अवस्थित जरूरतमंद लोगों के बीच प्रेरणा शाखा ने 50 लोगों को मुफ्त आरोग्य कार्ड उपलब्ध करवाया है आने वाले समय में प्रेरणा शाखा निरंतर जरूरतमंदों के लिए कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में नेहा हिसारिया, बबीता केडिया, दीपा गुप्ता, उमा शंकर दास के आलावे काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।
कोडरमा। सरकारी बस डिपो के मैदान में ई-रिक्शा कोडरमा जिला एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कोडरमा जिला एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनय शांडिल्य ने की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित नाम की घोषणा होना तय समझा जाता है। जहां जिला संरक्षक के रूप में बिनोद विश्वकर्मा एवं जिला महामंत्री पंचम महतो, अमित भट्टाचार्य को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष - के रुप में नाम की घोषणा सुरेन्द्र प्रसाद मोदी, गुरुनन्दन वर्मा, मंत्री के रूप में - सहदेव शर्मा, मनोज कुमार, अर्जुन प्रसाद वर्णवाल तथा कोषाध्यक्ष- रामजी मोदी एवं जिला मिडिया प्रभारी प्रभाकर पाण्डेय, सुनील माली, संतोष पाण्डेय को बनाया गया। कार्यालय मंत्री के रुप में विकास कुमार के नाम की घोषणा श्री शांडिल्य के द्वारा की गई।सभी चयनित ई -रिक्शा जिला पदाधिकारीयों ने अपने अपने दायित्वों के प्रति सच्ची निष्ठा प्रदान करते हुए जिला अध्यक्ष विनय शांडिल्य के प्रति, आभार जताया !और एसोशिएशन के प्रति मजबूती बल प्रदान करने की बात कही वहीं सभी ई -रिकशा चालकों भाईयों ने एकजुटता बनाए रखने के लिए हर महिने के अंतिम तारीख पर सभी जिला पदाधिकारीयों की बैठक करने की बात कही व सुझाव प्रदान किया। जहां संचालन जिला महामंत्री पंचम महतो ने किया। वहीं बैठक में उपस्थित सैकड़ों ई - रिक्शा समर्थकों ने भारत माता की जय वन्दे मातरम का जोरदार नारेबाजी किया!प्रदीप साव, लक्ष्मण दास,सगीर अंसारी, सुलेमान अली, दिलिप कुमार वर्मा,कारू यादव, उमेश पंडित नन्दलाल पासवान,छोटन पंडित, रंजीत सिन्हा,राम जी वर्मा, महेंद्र यादव, अर्जुन कुमार,कौशल कुमार, आनन्द कुमार,पंकज कुमार, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश कुमार,सचिन कुमार,रौशन पंडित, सन्नी कुमार,अनुज कुमार दास,संजय कुमार शशी कुमार, संजय कुमार राम कुमार, नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता अजीत चंद्रवंशी इत्यादि सैकड़ों ई-रिकशा समर्थक उपस्थित हुए। वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अमित भट्टाचार्य ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse