लोहरदगा। पत्रकारों की सुरक्षा और हितों की रक्षा और प्रेस, पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय को लेकर 30 दिसंबर को जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नंदगांव के दक्षिण कोयल नदी तट पर परिचर्चा की गयी। इसमें लोहरदगा, गुमला और रांची जिले के पत्रकार सेन्हा प्रखंड प्रशासन के प्रमुख के रूप में बीडीओ सह सीओ विजय कुमार जेएसजेयू के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद शर्मा, सेन्हा थाना प्रभारी सूरज कुमार, जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम सह परिचर्चा में लगभग सभी मीडिया हाउस और कई संगठनों से जुड़े पत्रकार शामिल हुए यह अपने आप में बड़ी बात है। इसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार इस मौके पर अपने अनुभव बताएं। मुख्य अतिथि जेएसजेयू प्रदेश अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा, कि हमारे राष्ट्र की व्यवस्था में जिस तरह अनेक संगठन है। उसी तरह मीडिया हाउस भी है। पत्रकार राष्ट्रहित, समाजहित, जनहित जरूरतमंदों को हक दिलाने के लिए उनकी बातों को उचित स्थान पर पहुंचाने का काम करते हैं। इससे उन्हें न्याय मिलती है, जो उसके जीवन में खुशियां भर देता है। यह काम पत्रकार और मीडिया हाउस के लोग निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि सभी एक संकल्प और एकजुट होकर करें। विशिष्ट अतिथि सीओ विजय कुमार ने कहा कि प्रशासन को मीडिया से हमेशा सहयोग मिलता रहा है। कई बार ऐसा होता है, कि जहां हमारी विकास पहुंच नहीं हो पाती है। वहां मीडिया पहुंचकर हमारा प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराती हैं। इससे संबंधित पक्ष को राहत मिलती है। यह मीडिया का मानव धर्म है। सेन्हा थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। हम सबों की सेवा क्षेत्र में द्वंद चलता रहता है। पर व्यक्तिगत रूप से हम सभी एक दूसरे के सहयोगी हैं, और रहेंगे। गुमला के वरिष्ठ पत्रकार रमेश पांडेय ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए कोऑपरेटिव का निर्माण स्वयं पत्रकारों को करना चाहिए। इससे विपरीत परिस्थितियों में निपटा जा सकता है। जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद ने कहा, कि पत्रकार समाज के दर्शन होते हैं। हम सभी को समन्वय बनाकर काम करने की जरूरत है। कुछ कमजोरी होती है, तो उसे हमें सकारात्मक ढंग से देखना और लेना चाहिए। क्योंकि पत्रकार सत्य को उजागर करते हैं। प्रशंसा जैसा ही हमारे कमियों को स्वीकार करने की आदत डालनी चाहिए। कार्यक्रम और परिचर्चा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दीपक मुखर्जी ने की। मौके पर गुमला के संजय सिन्हा, शिशिर शर्मा, रांची के कृष्णा कुमार मिश्रा, संदीप साहू, आकाश साहू,पारस साहू, शकील अहमद, नेहाल अहमद, आलोक कुमार, प्रीतम कुमार, दानिश रजा, आफताब अहमद, रमेश कुमार पांडेय, अरविंद पाठक, आसिफ रजा, सोनू कुमार सोनी, रोहित कुमार, सुमित घोष, गफ्फार अंसारी, गौतम लेनिन, अवनी कुमार, रामप्रसाद पाल, संजय कुमार, अंगद गुप्ता, संजय साहू, रवि प्रजापति, संजय साहू, ललेश पांडेय, विनोद प्रजापति, लोकेश केशरी, राजेश गुप्ता, अवनीश पाठक आदि मौजूद थे।
कोडरमा। कोडरमा में कोरोना मरीजों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। पिछले 6 दिनों में कोडरमा में कोरोना के 156 मामले सामने आए हैं। यहां तक कि कोडरमा एसपी कुमार गौरव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जबकि एसडीओ ऑफिस के कुछ कर्मी भी पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए थे। फिलहाल कोडरमा में 450 के आसपास एक्टिव केस हैं। लेकिन इससे बचाव के लिए पब्लिक में कोई जागरूकता नहीं दिख रही है। बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ दिख रही है, और 90 फ़ीसदी लोग बिना मास्क और बिना शारीरिक दूरी का पालन करते दिख रहे हैं। कोडरमा में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने की मांग भी की है। प्रशासन के द्वारा को रोकने का सख्ती बरते जाने जैसे कोई मामले सामने नहीं आ रहे हैं। पब्लिक बेखौफ होकर बाजार में भीड़ का हिस्सा बन रही है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कोडरमा के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में देखना है कि जिला प्रशासन क्या इतिहास बरतती है।
गुमला। झारखंड के गुमला जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के टांगरटोली गांव के पास सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। वाहन के नीचे दबने से पहाड़ पनारी निवासी चालक राजेश नायक और मजदूर आर्यन नायक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकालने काफी प्रयास किया। काफी देर तक दोनों ट्रैक्टर के नीचे ही दबे रहे। इसके बाद दूसरे वाहन के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान दोनों की मौत हो चुकी थीं। जब मौत की सुचना पुरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और पुरे इलाके में मातम का माहौल है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा करते हुए दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों सुबह काम के लिए घर से निकले थे। घटना कैसे घटी इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। ट्रैक्टर पलटने की बाद आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान 2 लोग नीचे दबे हुए देखे गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
टीम एबीएन, दुमका। झारखंड के परिवहन विभाग मंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की महागठबंधन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत आज उप राजधानी दुमका में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्य के परिवहन विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री चंपई सोरेन ने लगभग सात अरब 31 करोड़ की योजनाओं का विधिवत उद्घाटन और शिलान्यास किया। सोरेन ने इस मौके पर कहा कि पिछले दो साल में सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद राज्यवासियों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो इसे सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में कोविड-19 का तेजी से प्रसार हो रहा था उस विपरीत परिस्थिति में भी सरकार ने सामान्य जन जीवन सामान्य बनाए रखने का कार्य किया। विषम परिस्थिति में भी सरकार ने दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूरों को भी सुरक्षित घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार ने हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज के माध्यम से उनके घर तक पहुंचा।मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार ने पूरी सोच समझ के साथ लॉक डाउन का निर्णय लिया ताकि राज्य वासियों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो जिसका परिणाम है कि आज राज्य सरकार के कार्यों की चर्चा चारों ओर हो रही है।
गुमला। सदर एसडीओ रवि आनंद की अध्यक्षता में शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज प्रखंड सभागार बिशुनपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि बिशुनपुर प्रखंड में अभी तक 90 प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। शेष बचे 10 प्रतिशत लोगों को भी वैक्सीन दिलाने हेतु आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है। आप अपने गांव के छूटे हुए लोगों को चिन्हित करते हुए घर घर जाकर लोगों को कोरोना का टीका लगवाने हेतु प्रेरित करें तथा कोरोना का टीका लगवाएं। उन्होंने आगे बताया कि आगामी 03 जनवरी 2022 से 15 वर्ष से 18 वर्ष के युवाओं को भी कोरोना का टीका लगाया जायेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि जिस गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा उसे सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में बिशुनपुर बीडीओ छन्दा भट्टाचार्यी ने बिशुनपुर प्रखंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की दिशा में सभी जन प्रतिनिधियों से अपना भरपूर सहयोग देने पर जोर दिया। वहीं बिशुनपुर सीओ धनंजय पाठक ने कहा कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है बल्कि इसके तीसरी लहर की प्रबल संभावना है। कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते प्रसार को देखते हुए हमसब का दायित्व है कि सबसे पहले अपने परिवार की सुरक्षा करें और कोरोना के दोनों टीके लगवाएं। तब ही हम अपने समाज, गांव पंचायत, प्रखंड, जिला, राज्य एंव देश की सुरक्षा कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है, अतः सभी को कोरोना का टीका लगवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभी भी प्रखंड के लगभग 3000 लोगों को कोरोना का टीका नहीं लगाया गया है। इन शेष लोगों को भी कोरोना के दोनों टीके लगवाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सदर एसडीओ रवि आनंद सहित, बीडीओ छंदा भट्टाचार्यी, सीओ धनंजय पाठक, प्रखंड प्रमुख राम प्रसाद बड़ाइक, प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य व अन्य उपस्थित थे।
गुमला। जिले में ओमिक्रोन व कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए कांग्रेस कमेटी के वरीय जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की अपील की। विशेषकर बैंकों में ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए विशेष पहल करने पर उन्होंने जोर दिया। श्री कुमार ने कहा कि देश में तेजी से ओमिक्रोन पांव पसार रहा है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन बैंक सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में ओमिक्रोन की रोक थाम को लेकर गाईड लाइन जारी करे। विशेषकर बैंक शाखाओं में जहां लेन देन होने के कारण भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहां एहतियात बरतने की सबसे अधिक आवश्यकता है। जिसे गुमला जिला कोरोना महामारी के इस दौर में सुरक्षित रहे। श्री कुमार गुरूवार को पालकोट रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा भी पहुंचे। जहां कोरोना महामारी को लेकर बैंक प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्था से खुश नजर आये। बैंक के शाखा प्रबंधक अरूण कुमार मिश्रा से मुलाकात कर उन्होंने कोरोना को लेकर बरती जा रही सावधान पर उन्हें बधाई दी। मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा कि पूरे बैंक परिसर में कोरोना गाईड लाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। बैंक आने वालों को मास्क गेट पर दिया जा रहा है और हाथों को सैनिटाईज कराया जा रहा है।
गुमला। गुमला जिले को 15 जनवरी 2022 तक शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण से आच्छादित करने की दिशा में जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कटिबद्ध है। लगातार जिले के अति दुर्गम एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचकर वहां के ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने खेतली पंचायत के अति दुर्गम एवं पाट क्षेत्र लावाबर ग्राम पहुंचकर गांव के वृद्ध जनों को कोरोना का टीका लगवाने हेतु प्रेरित कराने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण टीम के माध्यम से टीका भी लगवाया। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों के साथ-साथ वृद्ध जनों को कोरोना के टीके के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने टीका लेने में असमर्थ वृद्ध जनों को उनके घरों पर ही कोरोना का टीका लगवाया। बताते चलें कि वृद्ध जनों को कोरोना का टीका लगवाने के साथ ही ग्राम के चार लोगों को पेंशन योजना का भी लाभ दिलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों एवं वृद्ध जनों से वार्तालाप कर उन्हें कोरोना के टीके की विशेषताओं की भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी 03 जनवरी 2022 से 15 वर्ष से 18 वर्ष के युवाओं को दिए जाने वाले कोरोना के टीके के विषय में भी जागरूक किया। उन्होंने कोरोना के टीके की विशेषतों का वर्णन करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय है टीकाकरण। कोरोना के टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के निमित्त कोविड-19 के दोनों टीके फायदेमंद एवं उपयोगी हैं। अतः आप सभी अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी कोरोना का टीका लगवाएं तथा आपसास रहनेवाले लोगों को भी कोरोना का टीका लेने हेतु प्रेरित करें।
रांची। 30 दिसम्बर को एचईसी स्थापना दिवस पर सामाजिक संगठनों, क्षेत्रीय पड़हा समिति हटिया, आदिवासी अधिकार मंच, रांची एयरपोर्ट विस्थापित मोर्चा, हटिया विस्थापित परिवार समिति, केन्द्रीय सरना समिति, खतियानी रैयत बचाव मंच, रांची मास्टर प्लान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद आदि संगठनों ने धरना दिया। महाधरना के पूर्व बिरसा चौक में बिरसा मुंडा के प्रतिमा और गोलचक्कर (शहीद ठाकुर विश्वनाथ सहदेव चौक) पर दोनों शहीद महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा की अध्यक्षता सुभाष मुंडा और सभा का संचालन पडहा अध्यक्ष अजीत उरांव ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए सुभाष मुंडा ने कहा कि एचईसी विस्थापित लोग 60 वर्ष के बाद आज भी पुनर्वास की बाट जोह रहे हैं। 10-20 डिसमिल के आवांटित जमीन की मालिकाना हक नहीं मिला आदिवासी प्रमाण पत्र नहीं मिलता है सरकारी सहायता एवं रोजगार से वंचित हैं। एचईसी प्रबंधन, हेमन्त सोरेन सरकार, केंद्र की मोदी सरकार यदि समय रहते विस्थापितों का पुनर्वास नहीं किया तो रेल और सड़क जाम किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की होगी।अजीत उरांव, प्रफुल्ल लिंडा, तारकेश्वर नाथ शाहदेव, पंकज नाथ सहदेव, मुख्तार अंसारी मो इब्राहिम प्रकाश टोप्पो, मदिया कच्छप, पार्षद पुष्पा तिर्की सुरेश गोप निकोलस एक्का और महेश मुंडा ने सम्बोधित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse