झारखंड

View All
Published / 2021-12-10 12:34:25
सीडीएस जनरल बिपिन रावत को सीएच हाई स्कूल में दी गयी श्रद्धांजलि

कोडरमा। सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बच्चों और शिक्षकों ने भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार सिन्हा ने की। लोगों ने सीडीएस विपीन रावत को देश का सच्चा सपूत बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश की सेना काफी समृद्व हुई है। उन्होंने कहा कि दुश्मन उनके भय से खौफ खाते थे। छात्रों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद स्कूल में छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व जेजे कॉलेज के बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम सचिन कुमार, द्वितीय शंकर कुमार एवं तृतीय स्थान पर दीपक पंडित रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों में अनंत कुमार मिश्रा, धीरज सिंह, बीएड पर्यवेक्षक डॉ. विक्की, प्रशिक्षु पवन कुमार, गणेश पंडित, साक्षी कुमारी, रिया कुमारी, सुनीता कुमारी, रीता कुमारी, जूली मुर्मू, सुजीत कुमार, संजय हेंब्रम, विक्रम बेसरा उपस्थित थे।

Published / 2021-12-10 12:33:27
एसडीओ ने निजी स्कूलों में जानी कोविड नियमें के अनुपालन की हकीकत

कोडरमा। उपायुक्त महोदय के दिशा-निदेशानुसार एवं स्थानीय गुप्त सूचना के अनुसार अनुमण्डल पदाधिकारी, कोडरमा के द्वारा आज सुबह कई प्राइवेट स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में पाया गया कि कई प्राईवेट स्कूलों के द्वारा आपदा एवं कोविड गाईड लाईन का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उनके द्वारा प्रारंभिक कक्षाएं एलकेजी, यूकेजी से कक्षा-05 तक के बच्चों को भी स्कूलों में बुलाया जा रहा है, जो सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन है, जिसके कारण बच्चों के जान का खतरा है। उपायुक्त के निर्देशानुसार एसडीओ ने सभी स्कूलों को अविलम्ब सील करने का निदेश दिया है। अगले चौबीस घंटे के अंदर सभी स्कूल सील हो जायेंगे। जिसमें ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, जेपीएस, नूतन हैं। साथ ही सभी स्कूलों से आग्रह किया गया है कि किसी भी स्कूल में कोविड गाईड लाईन का उल्लंघन न हो। कक्षा-01 से कक्षा-05 तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाना है। कक्षा-06 से उपर के सभी बच्चे जो स्कूल आ रहें हैं उन्हें मास्क पहन कर ही रखना है एवं सभी शिक्षक मास्क पहन कर स्कूल आयेंगे एवं स्कूल में सेनिटाईजर की पूरी व्यवस्था हो। गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिन पहले कक्षा-06 की बच्ची का कोविड पॉजिटिव आया था और इसको देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से कोविड नियमों को सख्ती से अनुपालन कराना चाहती है। जिला प्रशासन ने सभी प्राईवेट स्कूलों से यह भी अपील की कोविड के तिसरी लहर की आहट को देखते हुए हमें किसी तरह की ढील/कोताही नहीं बरतनी है। साथ ही साथ यह भी अपील की कि सभी लोग टीकाकरण में अपना शत-प्रतिशत जन भूमिका निभायें। जिनका किसी कारणवश टीका छूट गया है वे अपना टीका जरूर लें। नियमित तौर पर आपके अधिकार, आपके सरकार, आपके द्वारा में ये कैम्प लगाये जा रहे हैं एवं तिसरी लहर से कोडरमा को बचाने में सहयोग करें। जो स्कूल कोविड के गाईड लाईन का उल्लंघन करते हुए पाये गये उनके विरूद्ध नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी।

Published / 2021-12-10 12:25:24
रामगढ़ : छत्तरमांडू स्थित मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर उपायुक्त ने किया पलाश मार्ट का उद्घाटन

रामगढ़। उपायुक्त माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को छत्तरमांडू स्थित मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री हेतु पलाश मार्ट का उद्घाटन किया। मौके पर उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस गौरव जायसवाल एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से उनके द्वारा बिक्री हेतु बनाए गए उत्पादों की जानकारी ली एवं उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने मार्केटिंग कॉम्पलेक्स के सभी दुकानों का निरीक्षण किया एवं संचालकों से उनकी कार्य योजना की जानकारी ली। उपायुक्त ने सभी संचालकों को नियमित रूप से दुकान का संचालन करने का सख्त निर्देश दिया एवं जिन संचालकों द्वारा दुकान का संचालन नहीं किया जा रहा है उनकी जमानत राशि जब्त करते हुए एकरारनामा रद्द करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी दुकान संचालकों को कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने एवं किसी भी हालत में कॉम्पलेक्स में गंदगी न करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने ठोस एवं तरल कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखने सहित अन्य उपायों की जानकारी दी। मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने मार्केटिंग कॉम्पलेक्स के शौचालय में साफ सफाई बनाए रखने, पेयजल तथा सभी दुकानों में विद्युत कनेक्शन कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस गौरव जयसवाल, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।

Published / 2021-12-10 12:24:25
लोहरदगा : आरक्षण की मांग को ले आजसू ने दिया धरना

कुडू। आजसू पार्टी के द्वारा अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग 27% आरक्षण के मांग को लेकर कुडू प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं उपवास का कार्यक्रम रखा गया। कुडू प्रखंड विकास पदाधिकारी को झारखंड के राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी के लोहरदगा जिला अध्यक्ष ओम भारती, जिला महासचिव विलियम कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राहुल चौधरी, सचिव हीरालाल साहू, प्रदीप ठाकुर, विजय उराव, अमित साहू, जावेद खान, कबीर अंसारी, नवाज खान, विजयपुरा, रामविलास पुरा, अफरोज खान, मनोहर ठाकुर, अमित साहू, विजय पुरा, लालदेव, कंचन राम, रोहित उरांव, रमेश उरांव चंदू उरांव मोहम्मद शकील मोहम्मद सहित कई आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published / 2021-12-10 12:17:47
समाजसेवी सह अध्यक्ष आर उनेश ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

बेरमो। इन दिनों भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान हैं। लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है। गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले समाजसेवी युवा व्यवसाई संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश ने हर वर्ष सर्दी के दिनों मे लोगों के बीच कंबल सहित अन्य कपड़े वितरण करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने फुसरो मेघदूत मार्केट स्थित सैमसंग स्मार्ट प्लाजा के समीप में पहुंच गरीबों-असहायों के बीच दर्जनों कंबल का वितरण किया। श्री उमेश ने कहा कि इस वर्ष एक सौ गरीबों के बीच कंबल वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले के गरीब जिला प्रशासन व समाज के जिम्मेदार लोगों से कंबल पाने की बाट जोहते रहते है। सर्दी के दिनों में लोगों के सहयोग से कंबल मिलने पर गरीबों की सर्दी आसानी से कट जाती है। मौके पर व्यवसायी पिंटू सिंह, दिनेश गुप्ता, केशव नायडु, अविनाश बरनवाल, रियासत अली, सौहेल खान, पप्पू खान, मो जाबिर, राजेंद्र अग्रवाल, सफदर खान उर्फ राजा, सुभाष मेहता आदि मौजूद थे।

Published / 2021-12-10 12:16:55
पूर्व मंत्री साइमन मरांडी की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा

हिरणपुर (पाकुड़)। झामुमो के संस्थापक सह पूर्व मंत्री साइमन मरांडी की स्मृति में शुक्रवार को हिरणपुर स्थित विधायक आवास में प्रार्थना सभा हुई। जिसमें विधायक दिनेश मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, स्टीफेन मरांडी महेशपुर, पूर्व विधायक अमित महतो सिल्ली, उपायुक्त वरुण रंजन सहित हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दौरान दिवंगत नेता की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में फादर इमानुएल मुर्मू, फादर टॉमस, फादर गिल्बर्ट व फादर चार्ल्स आदि ने प्रभु यीशु की स्मरण करते हुए प्रार्थना की। वहीं उर्मिला हांसदा ने दिवंगत नेता की जीवनी को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उनके पुत्र विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि पिताजी अपने राजनैतिक जीवन मे गरीबों के मसीहा के रूप में ख्यात थे। सभी वर्गों को साथ में लेकर हमेशा से चले हैं। झारखंड आंदोलन में इन्होंने अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर संघर्ष किया, जो काफी जानकार व दूरदर्शी थे। जनहित की समस्याओं को लेकर हमेशा से मुखर रहे। आज इन्हीं की बदौलत झामुमो में संघर्षशील कार्यकर्ताओं की जमात बनी है। मेरा दायित्व है कि सभी को लेकर चलें। उन्होंने कहा कि युवाओं को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। उनसे सीख लेनी चाहिए। पिताजी की विरासत मुझे मिली है। इस सम्मान को मैं आपसबों के सहयोग से अक्षुण्ण रखूंगा। वहीं विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि दिवंगत साइमन मरांडी से मेरा राजनैतिक नहीं पारिवारिक संबंध था। छात्र जीवन से ही ये राजनीति में कूद पड़े थे। दृढ़ निश्चयी व कर्मनिष्ठ साइमन झारखंड अलग राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जो झारखंड की राजनीति में सदा स्मरणीय रहेंगे। इसके पूर्व डुमरिया स्थित समाधि स्थल पहुंचकर विधायक दिनेश मरांडी ने दिवंगत पिता साइमन मरांडी व माता सुशीला हांसदा को पुष्पसुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस कार्यक्रम में दुमका विधायक बसंत सोरेन, झामुमो के दिग्गज विजय सिंह दुमका, डीडीसी अनमोल कुमार सिंह, विधायक पत्नी एगलिना टुडू, एसडीपीओ अजित कुमार विमल , डीएसपी नवनीत हेंब्रम, अवधेश सिंह मुख्यालय डीएसपी, डीएफओ रजनीश कुमार, डीटीओ संतोष गर्ग, जिलाध्यक्ष श्याम यादव, उपाध्यक्ष समद अली, अजीजुल इस्लाम, बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, इसहाक अंसारी, अशोक भगत, सर्वजीत सिंह, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, संजय कुमार लिट्टीपाड़ा, सीओ मनोज कुमार, भाजपा नेता दुर्गा मरांडी आदि कई गण्यमान उपस्थित थे।

Published / 2021-12-09 17:25:40
ओमिक्रोन का खौफ : सीएम ने रखा 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

रांची। झारखंड में ओमीक्रोन के खतरे को देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके बचाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक की। हालांकि कोरोना को लेकर झारखंड में पैनिक वाली स्थिति नहीं है। लेकिन फिर भी सरकार किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। यही वजह है कि झारखंड में ओमीक्रोन को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। झारखंड में आम जनजीवन करीब-करीब सामान्य है, लेकिन इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने चिंता जरूर बढ़ा दी है। लिहाजा, अचानक आपात स्थिति पैदा न हो, इसे ध्यान में रख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम ने दो टूक कहा कि 20 जनवरी 2022 तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य हो चुके हैं, उन राज्यों के टीकाकरण मॉडल की जानकारी प्राप्त कर एक बेहतर कार्य योजना बनाएं। नए वेरिएंट ओमिक्रोन के संभावित खतरे को मद्देनजर रखते हुए हर स्तर पर अलर्ट रहें। सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का कारगर उपाय सिर्फ और सिर्फ टीकाकरण ही है। मुख्यमंत्री ने विदेशों से आने वाले लोगों का हर हाल में कोविड जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। एयरपोर्ट के साथ साथ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी विदेश या दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच सुनिश्चित कराने को कहा है। सीएम ने कहा कि थोड़ा भी संदेह होने पर सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए ओड़िशा भेजना है। सीएम ने सभी सरकारी अस्पतालों में अलग से कोविड वार्ड की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी और निजी संस्थान मिलाकर 99 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया था। इसकी तुलना में अबतक 80 मेडिकल ऑक्सीजन के प्लांट राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हो चुके हैं। आगामी 25 जनवरी तक 13 और मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएंगे। सीएम के समक्ष तैयारियों से जुड़ा प्रेजेंटेशन दिया गया। सीएम को बताया गया कि राज्य के कोविड अस्पतालों में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 14863 ऑक्सीजन बेड, 3204 आईसीयू बेड, 1456 वेंटिलेटर तथा 8738 नार्मल बेड तैयार रखे गए हैं। छोटे बच्चों के गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए 1147 आईसीयू बेड, 1799 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 234 वेंटिलेटर एवं 375 मीडियम आईसीयू (एचडीयू) बेड तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पंचायत मुख्यालयों में स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर खोलने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि जरूरत पड़े तो वैक्सीनेशन टीम पंचायत स्थित विभिन्न गांवों में घर-घर जा कर छूटे हुए लोगों का पहला और दूसरा डोज लगाने का काम प्राथमिकता के तौर पर करे। बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा सचिव अमिताभ कौशल, एनआरएचएम के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश घोलप, जेएसएलपीएस की सीईओ नैंसी सहाय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Published / 2021-12-09 17:18:59
सीएम हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगायी मुहर

रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं जिसकी जानकारी कैबिनेट सचिव बंदना डाडेल ने दी है। जिनमें 1. 15 दिसंबर से शुरू हो रहे धान खरीद के लिए स्टेट बैंक बैंक ऑफ इंडिया से 1552 करोड़ करोड़ रुपये लोन लेने की स्वीकृति। 2. वर्ष 2022 में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की स्वीकृति। 3. 183 अराजकीय मदरसों के अनुदान को स्वीकृति। 4. हाईकोर्ट की अनुशंसा पर न्यायिक सेवा के संजय कुमार सरोज की नियुक्ति रद्द करने का निर्णय। 5. पथ प्रमंडल देवघर 32.85km सड़क की मरम्मत के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति दी गई। 6. झारखंड कृषि अधीनस्थ सेवा भर्ती एवं प्रोन्नति नियमावली, 2013 से संबंधित अधिसूचना संख्या-820, दिनांक 10 मार्च 2014 एवं झारखंड कृषि अधीनस्थ सेवा भर्ती एवं प्रोन्नति नियमावली, (संशोधन) 2015 से संबंधित अधिसूचना संख्या- 2822, दिनांक 27 जुलाई 2015 में संशोधन की स्वीकृति दी गई। 7. खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में धान अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय हेतु बैंक ऑफ इंडिया एवं भारतीय स्टेट बैंक से क्रमशः 776 करोड़ एवं 776 करोड़ कुल 1552 करोड़ रुपये के ऋण लेने पर राज्य सरकार की गारंटी दिए जाने की स्वीकृति दी गई। 8. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड की अधिसूचना संख्या-3623, दिनांक 23 जून 2016 द्वारा निर्धारित झारखंड राज्य कारा अस्पताल पारा चिकित्सा कर्मी संवर्ग (भर्ती प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली, 2016 में संशोधन करते हुए झारखंड राज्य कारा अस्पताल पारा चिकित्सा कर्मी संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्तें), (संशोधन) नियमावली, 2021 प्रवृत्त करने की स्वीकृति दी गई। 9. e-KUBER पेमेंट इंटीग्रेशन फ्रेमवर्क के तहत कोषागार के माध्यम से डीबीटी किए जाने वाले भुगतान हेतु नेशनल ऑटोमेटेड क्लीयरिंग हाउस (NACH) पेमेंट मोड लागू करने की स्वीकृति दी गई। इस फैसले से अब ट्रेजरी बल्क पेमेंट कर सकेगा। अब तक 5000 लाभार्थी को एक बार में पेमेंट होते थे। इस फैसले से पेंशन एवं सरकार की विभिन्न योजना में बल्क पेमेंट करने में सुविधा होगी। 10. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड के अंतर्गत मत्स्य निदेशालय के अधीन झारखंड अवर मत्स्य सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली- 2021 की स्वीकृति दी गई। 11. राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के अंतर्गत प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB) की 12वीं, 14वीं, 15वीं एवं 16वीं बैठक में 14 संबद्ध/अंगीभूत महाविद्यालयों के स्तरोन्नयन हेतु 4 करोड़ रुपये मात्र प्रति महाविद्यालय की दर से कुल 56 करोड़ रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। 12. पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुसाबनी अंचल के मौजा सूरदा के रकबा 388.68 हे० क्षेत्र पर कॉपर एवं एसोसिएट खनिज के खनन पट्टा के अवधि विस्तार की स्वीकृति हेतु सर्वश्री हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का आवेदन पत्र दिनांक 27 दिसंबर 2019 को स्वीकृति दी गई। 13. झारखंड उत्पाद सिपाही संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्तें) (संशोधन) नियमावली, 2021 के गठन की स्वीकृति दी गई। 14. बोकारो जिला अंतर्गत सारूबेड़ा से पिलपिलो मोड़ पथ कुल लंबाई 25.832 किलोमीटर को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा पुनर्निर्माण कार्य हेतु 43 करोड़ 3 लाख 68 हजार 200 रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। 15. धनबाद जिला अंतर्गत मनियाडीह (डोमनपुर-मनियाडीह- कोल्हरमोड़ पथ पर) सर्रा भाया मछियारा पथ लंबाई 12.814 किलोमीटर पथ को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा पुनर्निर्माण कार्य हेतु 30 करोड़ 73 लाख 31 हजार 500 रुपये मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। 16. पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गोयलकेरा- औरगा-सेरेंगदा पथ कुल लंबाई 30 किलोमीटर को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य हेतु 120 करोड़ 60 हजार 200 रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। 17. सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर आदित्यपुर-माहुलडीह- हेसल मुख्य पथ कुल लंबाई 23.950 किलोमीटर को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु 39 करोड 19 लाख 71 हजार 100 रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। 18. पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सोनुआ-पनसुआ-लूदई-गुदरी पथ कुल लंबाई 41.560 किलोमीटर के चौड़ीकरण एवं मजबूती करण तथा पुनर्निर्माण कार्य हेतु रुपए 145 करोड़ 30 लाख 75 हजार 600 रुपया मात्र की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। 19. वित्त विभाग, झारखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) के सुदृढ़ीकरण हेतु पूर्व में सृजित 37 पदों को प्रत्यर्पित करते हुए नए 37 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। 20. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं हेतु परिक्रामी निधि के गठन एवं राज्य योजना अंतर्गत संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के मार्ग-निर्देश में आंशिक संशोधन की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

Page 1520 of 1612

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse