झारखंड

View All
Published / 2022-01-03 13:09:08
कुख्यात नक्सली रंथु उरांव और लाजिम अंसारी के घर में चिपका इश्तेहार

टीम एबीएन, गुमला। घाघरा थाना प्रभारी सूरज रजक व इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने सोमवार को कुख्यात नक्सली माओवादी रंथु उरांव व लाजिम अंसारी के घर में इश्तेहार चिपकाया। जहां ढोलक पिटवा कर आसपास के लोगों से भी अपील की है कि इन दोनों को जब भी कोई देखे तो पुलिस को सूचना करें और परिवार के लोगों से दोनों अधिकारियों ने कहा कि दोनों कोर्ट में 1 महीने के अंदर सरेंडर कर दें। नहीं तो फिर अंतिम में कुर्की जब्ती करने का काम किया जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी सूरज रजक ने बताया कि 2018 में सड़क व जंगल के मार्ग पर बम लगाने को लेकर के घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज है। तब से अब तक यह दोनों ही नक्सली फरार चल रहे हैं। इसे निमित्त कुल्ही व पनसो स्थित घर में इश्तहार चिपकाया गया है। अगर जल्द इन दोनों ने सरेंडर नहीं किया तो कुर्की जब्ती का वारंट निकालकर घर कुर्क किया जायेगा।

Published / 2022-01-03 13:06:21
असमंजस : विभाग का कोई लिखित आदेश नहीं, किस समय शिक्षक चलायें स्कूल

टीम एबीएन, कोडरमा। विद्यालय संचालन की अवधि को लेकर जिले के सभी कोटि के स्कूलों के शिक्षक इन दिनों असमंजस की स्थिति में हैं। इस वक्त दो-दो समय में स्कूलों का संचलन हो रहा है। कुछ स्कूल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक तो कुछ स्कूल सुबह नौ बजे से दोपर तीन बजे तक संचालित हो रहे हैं। शिक्षकों की मानें तो स्कूल संचालन की टाइमिंग को लेकर विभाग के द्वारा कोई लिखित और स्पष्ट आदेश निर्गत नहीं है। जिला स्तर से निर्मित अवकाश तालिका में नवंबर से फरवरी तक स्कूल संचालन की अवधि सुबह 9 बजे से अपराहन 3 बजे तक अंकित है। इसी के अनुरूप ई-विद्यावाहिनी में भी जो कि राज्य स्तर से संचालित है,सुबह 9 से 3 बजे तक स्कूल संचालन का समय निर्धारित है। बायोमेट्रिक सिस्टम में आगमन और प्रस्थान समय भी यही निर्धारित है। शिक्षक इसी के अनुरूप विद्यालय जा रहे हैं एवं अपना कार्य कर रहे हैं। जिले में उच्च विद्यालय से प्राथमिक विद्यालय तक शिक्षकों के अलग-अलग संगठन है। जानकारी के अनुसार इनमें से एक संघ के अध्यक्ष को डीईओ अलका जायसवाल ने स्कूल को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलाने का मौखिक आदेश दिया है। जबकि शेष संघ नेता इससे अनभिज्ञ हैं। इसके कारण कुछ विद्यालय सुबह 8 बजे से अपराहन 2 बजे तक एवं कुछ विद्यालय सुबह 9 बजे से अपराहन 3 बजे तक संचालित हो रहे हैं। ऐसे में जो स्कूल मौखिक आदेश का पालन करते हुए 6 से 8 तक के बच्चों के लिए सुबह 8 बजे से संचालित हो रहे हैं उन्हें कड़ाके की ठंड में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे बच्चे उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से उम्र में छोटे भी हैं। शिक्षकों का कहना है कि यदि विद्यालय संचालन की अवधि सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक की गई है तो शिक्षा विभाग के द्वारा इससे संबंधित एक लिखित आदेश निर्गत किया जाना चाहिए था, जिसको सभी विद्यालय के शिक्षक अनुपालन करते। किंतु ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में कठिनाई यह हो रही है कि जिन स्कूलों का संचालन राज्यादेश और ई-विद्यावाहिनी के अनुसार सुबह 9 बजे से हो रहा है वहां अधिकारी 9 बजे से पहले पहुंचते हैं तो जांच में स्कूल बंद पाए जाने का रिपोर्ट किया जा रहा है। शिक्षकों के असमंजस को दूर करने के विभाग द्वारा कोई लिखित आदेश निकाला जाना चाहिए। क्या कहते हैं अधिकारी : इस बारे में कोडरमा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो ने पूछे जाने पर कहा कि डीईओ मैडम के कथनानुसार स्कूल का संचालन सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक होना है। संघ के ग्रुप में यह मैसेज चल रहा है। अर्थात उन्होंने भी स्कूल संचालन से संबंधित कोई लिखित आदेश निर्गत नहीं होने की बात को स्वीकार किया है।

Published / 2022-01-03 13:05:10
ढिबरा स्क्रैप व्यवसायी संघ की बैठक में कई बातों पर चर्चा

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिले में ढिबरा स्क्रैप से जुड़े मजदूर व्यवसाय की एक बैठक शिव वाटिका झुमरी तिलैया के सभागार में हुई। इस बैठक में कोडरमा जिले के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और सबों ने अपने-अपने क्षेत्र में मजदूरों का पलायन पर विचार दिया कि आज गांव का गांव खाली हो रहा है लोग भूख से मरने पर आ गए हैं जिला प्रशासन की ओर से ढिबरा स्क्रैप से जुड़े लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है जिस पर खेद व्यक्त किया गया और जिस तरह से प्रशासन का डंडा चल रहा है गाड़ी और माल पकड़ कर इस तरह से अंग्रेज के समय में भी नहीं हुआ था। और कहा कि अंग्रेज के समय खनन किया गया था उसके उपरांत जो मलवा के रूप में स्क्रैप जमा हुआ है उसी को लेकर ग्रामीण परिवार सहित चुनकर जमा करते हैं औरवही स्क्रैप ढिबरा बाजार में आता है जिस पर अवैध कहकर जिला प्रशासन के द्वारा अत्याचार किया जा रहा है लेकिन आज झारखंड की सरकार के बैठे प्रशासन के लोग उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक और वन प्रमंडल पदाधिकारी कोडरमा के संयुक्त सोच पर अत्याचार किया जा रहा है जबकि कानून में स्क्रैप ढिबरा पर किसी भी प्रकार का कोई भी प्रावधान नहीं है लेकिन स्क्रैप ढिबरा की गाड़ी को पकड़ा जाता है इस पर 21 सदस्य कमेटी का गठन किया गया और एक संचालन समिति बनाई गई जिसमें आज की बैठक की अध्यक्षता कृष्णा सिंह और संचालन रीतलाल प्रसाद सिंह ने किया। अजय कृष्ण झारखंड आंदोलनकारी नेता ने कहा की जिस तरह से जिला प्रशासन पुलिस के द्वारा मनमाने तरीके से अनैतिक रूप से गाड़ी और स्क्रैप ढिबरा को पकड़कर केस किया जा रहा है वह काफी शर्मनाक है इसमें झारखंड सरकार भी दोषी है इसको अस्थाई समाधान के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने पर निर्णय लिया गया और उपायुक्त पुलिस अधीक्षक और वन प्रमंडल पदाधिकारी कोडरमा को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें संबंधित मुखिया ज्ञापन के समय में उपस्थित होंगे उसके बाद कोडरमा समाहरणालय में अनिश्चितकालीन धरना का कार्यक्रम किया जाएगा। इस संदर्भ में राज्य सरकार का भी ध्यान आकृष्ट कराना है बैठक में रामदेव प्रसाद बरनवाल राज किशोर सिंह, अजीत कुमार लाल, शीला देवी, सीता देवी दुर्गा सिंह सिकंदर साहब चंद्रिका साहू इस्लाम अंसारी संजय यादव राजू यादव मनोज यादव ब्रह्मदेव सिंह कलीम अंसारी आदि लोगों ने अपने अपने विचार दिए और सभोंने एक स्वर से आंदोलन करने का सुझाव दिए। बैठक में सुनील सिंह, जमुना जाधव, प्रकाश मेहता, भोला तुरिया, रवि जाधव, पिंटू साहू, चंदन कुमार, तुलसी साहू, महादेव सिंह, सुमन मेहता, राजू मेहता, विजय सिंह, मनोज कुमार, संजय यादव, आशीष साहू, बंधन राय, मकसूदन सिंह, राजू यादव, प्रदीप जाधव, सूरज कुमार, अशोक कुमार तथा सैकड़ों लोग बैठक में शामिल हुए।

Published / 2022-01-03 13:03:56
भारत दर्शन के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन

टीम एबीएन, कोडरमा। मलिकार्जुन ज्योतिर्लिंग एवं रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ दक्षिण भारत दर्शन के लिए रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। यह जानकारी आइआरसीटीसी पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार और वीरय पर्यवेक्षक अरविंद कुमार चौधरी से सोमवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का उद्गम ने पर्यटकों की मांग पर कोडरमा होते हुए मलिकार्जुन एवं रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ दक्षिण भारत दर्शन के लिए आस्था सर्किट स्पेशल पर्यटन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन के प्रतिदिन का किराया रुपया 900 प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के दर से लिया जाएगा। यह ट्रेन 29 जनवरी को जयनगर से खुलेगी और मधुबनी दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, राजगीर, गया, कोडरमा, धनबाद जंक्शन होते हुए रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, मल्लिकार्जुन, जगन्नाथ पुरी, सूर्य मंदिर ज्योतिर्लिंग आदि तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए 11 फरवरी को वापस लौटेगी। यह पूरी यात्रा 13 रात 14 दिन की होगी। इसका कुल किराया सभी कर सहित 13230 रुपये होगा। इस पर्यटन ट्रेन का पैकेज कोड- ईजेडबीडी 67 है। उपरोक्त तीर्थस्थल तीर्थयात्रियों के लिए कोरोना के निदेर्शों को पालन करते हुए दर्शन करने के लिए खुल चुका है। यात्रा समावेश : इस यात्रा में पर्यटकों के लिए स्लीपर क्लास से यात्रा, शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था तथा प्रत्येक कोच में सिक्यूरिटी गार्ड, मास्क और सेनेटाइजर की उपलब्धता एवं टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि बुकिंग के इक्षुक पर्यटक यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी बिस्कोमान टावर, चौथा तल्ला, पश्चिमी गांधी मैदान, पटना-1 या मोबाइल नंबर 9771440013 पर संपर्क कर सकते हैं। या आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते है।

Published / 2022-01-03 12:28:10
बिजली नहीं तो कोयला नही के तर्ज पर आजसू ने कराया कोयला ढुलाई ठप

सिमरिया। आजसू कार्यकर्ताओं ने सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर सोमवार को 48 घंटे के लिए कोयला ढुलाई ठप कर दिया।जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिमरिया की डाड़ी चौक और टंडवा के थापा मोड़ के पास कोयला ढुलाई ठप कर दिया है। इस बीच दोनो स्थलों पर सड़कों के दोनों ओर कोल वाहनों कि लंबी कतार लग गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मनोज कुमार चंद्र ने कहा की सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की स्थिति बत से बतर हो गई है। क्षेत्र में 24 घंटे में महज 2 से तीन घंटे बिजली आपूर्ति कि जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र के उपभोक्ता और ग्रामीण परेशान है। बिजली के अभाव में घरेलू बिजली उपकरण बेकार पड़ा हुआ है। स्कूली बच्चे लालटेन और मोमबत्ती के सहारे पढ़ने पर मजबूर है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानें ठप पड़ गई है और विद्युत विभाग उपभोक्ताओं से प्रत्येक माह बिजली की राशि वसूली कर रही है।उन्होंने कहा बिजली नही तो कोयला नही के तर्ज पर 48 घंटे के लिए कोयला ढुलाई ठप करा दिए गया है। उन्होंने कहा की विद्युत विभाग सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति नही करेगी तो चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार साहू, प्रखंड अध्यक्ष रमन साहू, प्रखंड सचिव राजेंद्र ठाकुर, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन साहू, प्रदीप राणा, वीरेंद्र कुशवाहा, श्याम सुंदर साहू, विजय साहू, नरेश राम, असिश कुमार साहू, प्रदीप राम, मो नसीर, भुनेश्वर कुमार वर्मा, सोहन पासवान, सेवा राम, सुगन साव, भीम साव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published / 2022-01-03 12:27:01
बिजली मांग को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने किया कोल वाहनों का परिचालन बंद

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड में लगातार बिजली की दयनीय स्थिति से उपभोक्ता त्रस्त हैं। आजसू पार्टी के सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चन्द्र के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को टंडवा के थापा मोड़ के पास प्रखंड कमेटी ने कुछ ही घंटे बिजली मांग को लेकर आंदोलन के दौरान कोल वाहनों की परिचालन ठप कर दिया गया था। तत्पश्चात स्थनीय प्रशासन ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर टंडवा थाना लाया गया, जहां कुछ घंटे बाद रिहा कर दिया गया। वहीं आंदोलनकारी आजसू के केंद्रीय सदस्य जागेश्वर दास ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से 24 घंटे में से बिजली की सुविधा 2 से 3 घंटे ही रह पाती है। जबकि टंडवा एवं सिमरिया अनुमंडल झारखंड में एक ऐसी जगह है जहां से भरपूर मात्रा में कोयला निकाल कर दूसरे जगह में बिजली उत्पादन को लेकर प्लांट को दिया जाता है। इसलिए आजसू पार्टी बिजली विभाग के पदाधिकारियों से मांग किया है कि टंडवा क्षेत्र में 24 घंटे में से 20 से 22 घंटा बिजली आपूर्ति हो। यदि नहीं हुआ तो यह आंदोलन काफी उग्र रूप ले सकती है।

Published / 2022-01-03 12:23:34
चतरा : 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 11 तस्कर गिरफ्तार

चतरा। पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 11 ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरफ्तार तस्करों के पास से 17 पुड़िया ब्राउन सुगर, तस्करी का 64 सौ रुपया नगद व विभिन्न कंपनियों का 6 मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार सभी तस्कर शहर के विभिन्न इलाकों में गिरोह बनाकर नशा खुरानी गिरोह का संचालन कर रहे थे। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान शहर के दीवानखाना बाजार टांड़ व बिंड मोहल्ला इलाके से पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय नशा माफिया गैंग के सदस्य युवा पीढ़ी को नशे के आगोश में धकेलने के नियत से भ्रमणशील है। सूचना पर थाना प्रभारी लव कुमार व एएसआई शशिकांत ठाकुर समेत सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में करते हुए अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए छापेमारी टीम ने सभी 11 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के साथ-साथ खुद उसका इस्तेमाल करते थे। एसडीपीओ ने बताया कि बृहद पैमाने पर तस्करों की गिरफ्तारी से नशे के सौदागरों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर कहां से ब्राउन शुगर खरीदते थे इसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही गिरोह के मास्टरमाइंड व सप्लायर को भी सलाखों के पीछे धकेल दिया जायेगा।

Published / 2022-01-03 10:45:33
गुमला : नवोदय विद्यालय की अक्सा को लगा जिले का पहला "किशोर" टीका

टीम एबीएन, गुमला। जवाहर नवोदय विद्यालय घाघरा मसरिया में आज का दिन बेहद खास रहा। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जहां देशभर में आज से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण आरम्भ हुआ। वहीं गुमला जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वनाथ खिल्लर के अथक प्रयास से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण जिले में सबसे पहले आरम्भ हुआ। विद्यालय में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को, जिनकी उम्र 15 साल से अधिक हो गई है, उन्हें आज कोरोना का "कोवैक्सीन" टीका लगाया गया। विद्यालय की 12वीं की छात्रा अक्सा परवीन, 15 से 18 वर्ष की आयु में "कोवक्सिन" का टीका लेने वाली जिले की पहली छात्रा रहीं। विद्यालय में सोमवार की सुबह 10 बजे से ही कोविड टीकाकरण अभियान प्रारम्भ कर दिया गया। टीकाकरण के मौके पर गुमला उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा जी ने विद्यालय के टीकाकरण केंद्र स्मार्ट कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया तथा प्राचार्य विश्वनाथ खिल्लर जी के अनुरोध पर परिसर में "सोलर लाइट" की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर जिले के सहायक उपायुक्त सुधीर गुप्ता जी, उप विभागीय अधिकारी रवि आनंद, घाघरा बीडीओ विष्णु कच्छप, सीओ धनंजय पाठक जी भी उपस्थित रहे। विद्यालय में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में प्रखण्ड संसाधन केंद्र घाघरा के (साधन सेवी) सुमित कुमार डे, जितेंद्र सिंह और स्वास्थ्यकर्मी लोकेश्वर पांडे, कुमुदिनी बा, कौलेश्वरी देवी, प्रतिमा कुमारी, राजू ओरांव, सुजाता लकरा, मो आफताब अहमद तथा विद्यालय की स्टाफ नर्स कुमारी निशा टोप्पो आदि ने अपना विशेष योगदान दिया।

Page 1518 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse