टंडवा (चतरा)। झारखंड में उग्रवादियों का बढ़ता मनोबल एवं दिनदहाड़े पूर्व विधायक गुरुचरण नायक तथा उनके अंगरक्षक पर गोलियां चलाकर हत्या किए जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देश पर भाजपा टंडवा मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी के नेतृत्व में झारखंड के विफल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम टंडवा के मुख्य बाजार टांड़ चौक पर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के कार्यकतार्ओं एवं नेताओं के द्वारा झारखंड सरकार के विरुद्ध एवं उनकी प्रशासनिक विफलताओं के कारण जहां राज्य के जनता असुरक्षित एवं भयभीत हैं। वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार चरम पर है, बहन बेटियां पूर्णता असुरक्षित है जिसके कारण आक्रोशित भाजपा कार्यकतार्ओं ने हेमंत सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए हेमंत सरकार हाय हाय हेमंत सरकार मुदार्बाद ट्रांसफर पोस्टिंग का गोरखधंधा बंद करो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओ इत्यादि नारों के साथ टंडवा नगर भ्रमण करते हुए टंडवा मुख्य चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अक्षयवट पांडेय, जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, अजय सिंह, फूलचंद साहू, राजमणि सिंह, अरविंद सिंह, भागवत गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, सुधीर महतो, दिगंबर महतो, महेश वर्मा, झमन महतो, धनंजय पांडेय, महेंद्र यादव, रामेश्वर विश्वकर्मा, विजय पांडेय, अरुण पांडेय, ललित साहू, प्रमोद सिंह, राजेंद्र सिंह इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोडरमा। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत पोषण सखी को 10 माह से मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) के बैनर तले उपायुक्त के समक्ष पोषण सखियों ने विक्षोभ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के निकट अंबेडकर पार्क से एक जुलूस निकाला गया, जिसमें पोषण सखियों को बकाया मानदेय देना होगा, नियमितीकरण करना होगा, हेमंत सरकार होश में आओ, पोषण सखी को नौकरी से हटाने की साजिश बंद करो आदि नारे लगाये जा रहे थे। समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन स्थल पर अंजुम प्रवीण की अध्यक्षता और पिंकी कुमारी के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू राज्य कमेटी सदस्य और मजदूर नेता संजय पासवान ने कहा कि पिछले 10 माह से पोषण सखियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे इनके सामने भुखमरी की स्थिति हो गई है। कई बार आंदोलन के माध्यम से आवाज उठायी गयी है, जिसका सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने परियोजना को समाप्त कर राज्यों पर बोझ लाद दिया है। राज्य सरकार द्वारा इनका समायोजन कर इन्हें अतिरिक्त सेविका का दर्जा देने की मांग सीटू करता है। सीटू नेता रमेश प्रजापति ने कहा कि एक तरफ हेमंत सरकार दो वर्ष पूरा होने का जश्न मना रही है। दूसरी तरफ पोषण सखी को मानदेय नहीं दिया जा रहा है और पोषण सखी को नौकरी से हटाने की साजिश कर रही है। जिसके खिलाफ बड़ी लड़ाई होगी। कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि कोरोना काल में लाखों लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ऐसे समय में पोषण सखी को हटाने के बारे सोचना मानवता के खिलाफ है। हेमंत सरकार रोज घोषणा कर रही है कि लाखों रिक्त पदों पर जल्द बहाली होगी। सरकार के इस कदम से 10,388 पोषण सखी बेरोजगार हो जायेंगी। प्रदर्शन में गायत्री देवी, सुलेखा वर्मा, जरीना खातुन, गुलनाज प्रवीण, पूजा कुमारी, सुषमा देवी, प्रीति कुमारी, सुनीता देवी, सोनम कुमारी, निशा भारती, संगीता देवी, अंजु देवी, पार्वती, पायल, कविता, रजनी, शोभा, राखी रजक, उर्मिला देवी, विद्या देवी, सुमन, उर्मिला, नैन्सी, ललिता देवी, आरती देवी, शांति, पूनम, अंजु, अनु, रूपा देवी, सलमा खातुन, बिनीता देवी, गुड़िया देवी, देवंती देवी, चंचल, पिंकी, सुशीला, जैनब प्रवीण, आशा, बबीता, कविता सिंह, राखी सिंह, पिंकी, फूलकुमारी, किरण, बंटी देवी, बेबी, सरिता, सिमरन देवी, राधा, आरती देवी, पिंकी, डोली देवी, रेणु देवी, बेबी, ललिता देवी, अनीता देवी, संजू कुमारी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
राहे, रांची। राहे प्रखंड के लोवाहातू पंचायत अंतर्गत कदमडीह, जायनासारना गांव में दर्जनों किसानों की 20 एकड़ जमीन में आलू, मटर और राहड़ को रौंद दिया है। कई किसानों के खलिहान में रखे धान भी खा गये और शेष को नष्ट कर दिया। गांव में नुकसान की जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी के साथ जिला परिषद सदस्य रजिया खातुन, मुखिया जगतपाल मुंडा, उप प्रमुख राजकिशोर मेहता, आजसू नेता रंगबहादुर महतो, अमजद अली, किरीटी महतो, क्षेत्रमोहन महतो, झामुमो नेता बादल महतो, राजू महतो, भाजपा नेता ज्योति कोईरी ने गांव जाकर नुकसान की जानकारी ली। इधर, हितजारा गांव में भी हाथियों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। 40 हाथियों का झुंड बांस वन जंगल में जमा हुआ है। कदमडीह के कार्तिक महतो, दुर्योधन महतो, रथू महतो, अभिराम महतो, खेतू महतो, राजू महतो, ईश्वर महतो, कनक महतो, जितराय महतो, सावना महतो, द्रोण महतो, कर्ण महतो, राजू लोहरा जबकि हितजारा गांव के नवघन महतो, रोहिना लोहरा, हलधर योगेश्वर महतो, नरेंद्र महतो, आदि की फसल को हाथियों ने नष्ट कर दिया है।
टीम एबीएन, बोकारो। जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में राशन दुकान में सो रहे दो लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों के नाम अरुण महथा और फटिक धीवर बताए जा रहे हैं। दुकान में चोरी भी की गई है। सूचना पर चास एसडीपीओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि तेज धार हथियार से सिर पर प्रहार कर दोनों शख्स को मौत के घाट उतारा गया। उम्मीद जताई जा रही है कि दुकान में चोरी करने आये लोगों का विरोध करने पर सोये लोगों की हत्या कर दी गयी है।
टीम एबीएन, पाकुड़। साहिबगंज गोबिंदपुर हाइवे पर कमरडीहा गांव के निकट भीषण हादसा हुआ है। हादसे में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 6 यात्री की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा से दुमका जा रही बस और एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। कुहासा के कारण ट्रक और बस कर बीच भिड़ंत होने की बात बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बतया जा रह है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
रांची। झारखंड में रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना का कहर रोज तेज होता जा रहा है। मंगलवार को रांची में 1196 समेत राज्य भर 2681 नए संक्रमित मिले हैं। जमशेदपुर में दो मरीजों की मौत की भी खबर है। नए मरीज मिलने के बाद रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3370 हो गयी है। मंगलवार को हजारीबाग के पदमा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और एनएचएम नामकुम में कोरोना विस्फोट हुआ। पदमा में 17 और एनएचएम नामकुम में 18 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जमशेदपुर में 402, बोकारो 162, धनबाद, 161, कोडरमा 152 और देवघर109 संक्रमित मिले हैं। राज्य के दो जिलों साहिबगंज और पाकुड़ में कोई केस नहीं मिले हैं। रांची में मंगलवार को रिम्स सहित निजी अस्पतालों के 25 डॉक्टर, 12 नर्स कोरोना सहित 20 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। पूरे राज्य में सबसे अधिक एक्टिव मरीज रांची जिला में ही हैं। रांची में मंगलवार को 12424 सैंपल की जांच की गई थी। मतलब प्रति सौ जांच 9.6 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। अकेले रिम्स में जांचे गए 818 सैंपल में 99 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें सिर्फ रिम्स के स्टॉफ और भर्ती मरीजों की संख्या 60 से अधिक है। रिम्स में जांच के अनुसार प्रति सौ सैंपल के जांच में करीब 12 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। रिम्स में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए सभी दशहत में हैं। रिम्स के एसआर, जेआर, पारा मेडिकल स्टॉफ, नर्स और अस्पताल के अन्य जांच कराने के लिए परेशान दिखे। मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही ट्रामा सेंटर के तीसरे तल्ले में जांच कराने के लिए पहुंच गये थे। इसके अलावा बाहरी लोग भी बड़ी संख्या में जांच कराने पहुंच रहे हैं। वहीं निजी जांच केंद्रों में भी लोग बड़ी संख्या में कोरोना जांच कराने पहुंच रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देख जिला प्रशासन रांची तैयारियों को और बेहतर करने में जुटा है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त रांची छवि रंजन ने सदर अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने पार्किंग, बेड, ऑक्सीजन सप्लाई एवं अन्य व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सदर अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने खासी नाराजगी जताई। उन्होंने जूनियर इंजीनियर को स्पेस वेस्टेज को लेकर जमकर फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के मेन गेट से लेकर अस्पताल के अंदर दाखिल होने के बीच जहां-जहां आवश्यक है, वहां लेवलिंग का कार्य यथाशीघ्र करवाएं। यह सुनिश्चित करें कि मरीजों को आने जाने में बेतरतीब पार्किंग के वजह से किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उपायुक्त ने सदर अस्पताल के सभी फ्लोर का निरीक्षण किया और कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस फ्लोर में संभावना हो वहां बेड की संख्या बढ़ाएं। उपायुक्त ने सिविल सर्जन से कहा कि कोविड-19 संक्रमित मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत संबंधित वार्ड में शिफ्ट करें। प्रयास करें कि हर समय आईसीयू में पर्याप्त बेड उपलब्ध हो ताकि गंभीर रूप से संक्रमित मरीज को तुरंत चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार स्टाफ की प्रतिनियुक्ति करें। उन्होंने कहा वर्स्ट सिचुएशन के हिसाब से अपनी तैयारी रखें, संक्रमण के किसी भी दौर में मैन पावर की कमी न हो यह सुनिश्चित करें।अस्पताल के विभिन्न फ्लोर में पाइप लाइन की व्यवस्था और ऑक्सीजन सप्लाई का भी उपायुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया, इस संबंध में भी उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि पिछली बार की तुलना में इस बार व्यवस्था और बेहतर होगी, व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग भी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल के अलावा बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल, सीएचसी ओरमांझी और रेसलदार में भी कोविड-19 के इलाज के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
एबीएन डेस्क। जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 21 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें 10 छात्र व 11 छात्राएं शामिल हैं। एमजीएम अधीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एमबीबीएस के 161 छात्र-छात्राओं के सैंपल की जांच हुई थी। इसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दरअसल, एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस छात्र पढ़ाई करने रोज अस्पताल आते हैं। पढ़ाई के दौरान मरीजों के संपर्क में रहने वाले डॉक्टरों के साथ छात्र भी पॉजिटिव हो रहे हैं। सूचना के अनुसार एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक समेत मेडिकल के छात्रों को भी आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse