झारखंड

View All
Published / 2021-12-15 11:54:29
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने प्रदेश के जिलाध्यक्ष को दिया सुझाव- विधान सभा में उठेगा कोडरमा के ढिबरा का मुद्दा

कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आदेशानुसार निर्गत पत्र द्वारा आगामी 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आहूत विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रत्येक जिला के एक प्रमुख समस्या को पार्टी के विधायकों द्वारा सदन में सवाल उठाया जाना है। इसी के तहत कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने जिले के विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ एक प्रमुख समस्या के रूप में जिला में ढिबरा व्यवसाय की समस्या को उठाने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित पत्र के अनुसार झारखंड खान एवं भूतत्व विभाग ने मंत्री परिषद के अनुमोदन हेतु राज्य अंतर्गत ढिबरा डंप में निहित अभ्रक खनिज के निष्पादन हेतु झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड को प्राधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया है। आगामी शीतकालीन सत्र में मंत्री परिषद द्वारा यह प्रस्ताव जनहित में पारित होता है तो निश्चित रूप से कोडरमा जो अभ्रक नगरी के नाम से विश्व विख्यात था, इस क्षेत्र के हजारों गरीब परिवार जो भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं उन्हें पुन: ढिबरा व्यवसाय से जुड़कर अपने एवं अपने परिवार का भरण पोषण करने का अवसर प्राप्त होगा।

Published / 2021-12-15 09:42:59
बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 16-17 की हड़ताल को सफल बनाएं : सीटू

कोडरमा। सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 16 - 17 दिसंबर को आयोजित देशव्यापी दो दिवसीय बैंक हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। बयान जारी कर सीटू के राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि केन्द्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में बैंकिंग अधिनियम मे संशोधन कर देश की सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को निजी घरानों के हवाले करने की तैयारी कर रही है, जिसकी घोषणा संसद के पिछले बजट सत्र मे वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण कर चुकी हैं। इसके पहले सरकार ने 29 राष्ट्रीय कृत बैंकों मे से कुछ प्रमुख बैंकों का एकीकरण कर दिया जिसके बाद अब केवल 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ही अस्तित्व मे रह गए हैं। अब सरकार इन बचे हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को निजी पूंजीपतियों के हवाले कर जनता की गाढ़ी कमाई के बचतों को दांव पर लगा रही है। उन्होंने कहा कि आज से 51 साल पहले वर्ष 1969 मे बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था। जिसके बाद सच मायने मे बैंकिंग सेवा ने देश की जनता के आर्थिक विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की शाखाएं खुलने से देश मे कृषि का भी विकास हुआ। इतना ही नहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की जमा पूंजी में भी भारी ईजाफा हुआ। यदि बड़े पैमाने पर कॉरपोरेट घरानों के बैंक लोन को राइट आफ करने और बड़े आर्थिक खिलाड़ियों द्वारा बैंक की बड़ी भारी राशि डकार लिए जाने (जिसे अब एनपीए कहा जा रहा है) को सरकारी संरक्षण नहीं रहता तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जो अभी भी हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और ज्यादा योगदान दे सकते थे। इस परिस्थिति में बैंकों के निजीकरण की कोशिश हमारी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को पुरी तरह नष्ट कर देगा। इसलिए सीटू युनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की 16-17 दिसंबर की दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन करते हुए अपनी सभी संबद्ध यूनियनों को आह्वान करता है कि इस हड़ताल के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए बैंक कर्मियों की हड़ताल का समर्थन करें।

Published / 2021-12-14 15:41:16
पिस्तौल व जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार, जेल

रायडीह। सुरसांग थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को पिस्तौल व जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल रायडीह थाना परिसर में प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि सुरसांग थाना प्रभारी संदीप राज को गुप्त सूचना मिली की एक युवक काले रंग की बाईक से हथियार लेकर इधर-उधर घूम रहा है। सूचना के बाद थाना प्रभारी द्वारा एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए निकला। पुलिस टीम बिरकेरा की ओर से जा रही थी। इसी दौरान घोड़ा पहाड़ के पास एक युवक काले रंग की बाईक में दिखा। बाईक सवार युवक पुलिस टीम को देखकर बाईक मोड़कर भागने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान सशस्त्र बल के जवान उसे घेरकर पड़ लिये। गिरफ्तार युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पारस नगेशिया उर्फ पारस किसान उर्फ पिंटु बताया जो पालकोट थाना क्षेत्र के सुंदरीडीह का रहने वाला है। छापामारी दल में पुअनि अनूप कुमार, सअनि गफ्फार अंसारी, आरक्षी गणेश सिंह, बसंत बेक, महेश्वर महतो, कांतो सिंह मुंडा आदि शामिल थे।

Published / 2021-12-14 15:39:55
लातेहार : झारखंड क्रांति मोर्चा के सात अपराधी गिरफ्तार

लातेहार। एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सुचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने झारखंड क्रांति मोर्चा नामक संगठन के सात अपराधियों को हथियार, संगठन का हत्तलिखित पर्चा समेत अन्य सामानो के साथ दबोचने में सफल रही है। पकड़े गये अपराधियों में एक महिला अपराधी भी शामिल है। मंगलवार को लातेहार एसपी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुये एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि उक्त संगठन के अपराधी किसी अप्रीय घटना को अंजाम देने के फिराक में आने वाले है, सूचना के आलोक में पुनि सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। इस दौरान पतकी जंगल के पास एक महिला समेत दो वर्दीधारी शंकर राम उर्फ सौरभ जी छिपादोहर लातेहार व जहीना खातुन उर्फ हसीना सोंस पांकी पलामू को लोडेड देशी कट्टा, नक्सली पर्चा व मोबाईल के साथ पकड़ा गया। इनके निशानदेही पर मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपे गांव से संगठन के पांच अन्य अपराधी उपेन्द्र राम उर्फ ओम प्रकाश जी होसिर छिपादोहर, विकाश कुमार उर्फ मोनू कुमार मांडर हुसैनाबाद पलामू, प्रदीप पाल बेनीकला हुसैनाबाद पलामू, अमित कुमार ढेला हुसैनाबाद पलामू व समीर लकड़ा खेदलीबार गुमला को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने 4 लोडेड देशी कट्टा, 315 बोर का 8 जिंदा कारतूस, झारखंड क्रांति मोर्चा का हस्तलिखित पर्चा 28, 9 मोबाईल, 5 पिट्ठू वैग, 3-3 चितकबरा पैंट-शर्ट, एक बाईक, 2 डायरी समेत दैनिक उपयोग के कई सामान बरामद किया गया है। एसपी श्री अंजन ने आगे बताया कि गिरफ्तार शंकर राम उर्फ सौरभ का अपराधिक इतिहास रहा है व पूर्व में माओवादी व जेजेएसपी संगठन से संपर्क में रहा है एवं जेल भी जा चुका है। वहीं विकाश उर्फ मोनू हुसैनाबाद में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है, इसके अलावे गिरफ्तार उपेंद्र राम उर्फ ओम प्रकाश जी पूर्व में टीपीसी का सक्रीय सदस्य रहा है। इस संबंध में लातेहार थाना में कांड संख्या 314/21 में आईपीसी व आर्म्स एक्ट एवं सीएलए एक्ट के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अभियान में इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, पुनि बबलू कुमार, पुअनि अजय कुमार दास, धर्मेन्द्र सिंह सरदार, मनिका थाना प्रभारी प्रदीप राय, सअनि धर्मेश प्रसाद लिम्बू, सैट-01 के सअनि राकेश निर्मल बेग, महिला आरक्षी एवं दल-बल के जवान शामिल थे।

Published / 2021-12-14 15:20:37
लोहरदगा : खोमचे वाले को मारी गोली घायल, गंभीर

लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के नदिया गांव के समीप अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर एक खोमचे वाले को घायल कर दिया है, वहीं स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए खोमचे वाले को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय मैना बगीचा में फुचका बेचने के उपरांत शिवदेनी साहू अपने निवास नदिया नीचे टोली जा रहा था। इसी क्रम बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने शिव देवी साहू को पीछे से कमर में गोली मारकर बी एस कॉलेज की ओर फरार हो गए। शिवदेवी साहू घटनास्थल पर गिर गया मौके पर उपस्थित स्थानीय युवकों ने घायल शिवदेनि साहू को सदर अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ व सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।

Published / 2021-12-14 15:19:48
समस्त मानव जगत के कल्याणार्थ पथ प्रदर्शक हैं श्री गीताजी : डॉ बीरेंद्र साहू

रांची। मंगलवार को सुबह नौ बजे नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची में गीता जयंती कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम श्री गीताजी एवं भगवान कृष्ण के विराट रूप का पूजा अर्चना की गयी। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बीरेंद्र साहू ने कहा भारतवर्ष पुण्य भूमि है। इस पुण्य भूमि में असंख्य ऋषि-मुनियों के जन्म के साथ-साथ 13 कोटि देवी देवताओं का भी अवतरण हुआ है। यह पुण्य धरा लाखो वर्ष पूर्व से विश्व गुरु के रूप में विश्व के समस्त मानव कल्याणार्थ कार्य करते आ रहा है। इस धरा में जब-जब धर्म की हानि हुई है तब-तब देवताओं का अवतरण हुआ है। त्रेता युग में रावण की क्रूरता को नष्ट करने के लिए पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था ठीक उसी प्रकार द्वापर युग में कंस के दमन को नष्ट करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसी काल में दुर्योधन के व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण कुरुक्षेत्र में महाभारत जैसा महायुद्ध हुआ था। कौरव एवं पांडवों के बीच हो रहे युद्ध में दुर्योधन तो पांडवों को मारने की दृष्टिकोण से अडिग था परंतु पांडव की ओर से अर्जुन अपने संबंधियों एवं गुरुओं के बीच युद्ध करना स्वीकार नहीं हो रहा था। अर्जुन की इस संसय को दूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिये थे जो आज श्री गीताजी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा श्री गीताजी समस्त मानव समाज के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में है। उन्होंने कहा आक्रमणकारियों द्वारा भगवान पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर को क्षति पहुंचाकर ढांचा का स्वरूप देने का कुकृत्य किया गया था। हिंदू समाज के माथे पर ढांचा रूपी जो कलंक था, उसे 1992 में इसी श्री गीताजी जयंती के पावन दिवस पर समस्त हिंदू जनमानस का जनसैलाब ने धो डाला एवं भगवान श्रीरामलला को उनके स्थान पर प्रतिष्ठापित कर दिए। आज इस पुण्य भूमि पर भगवान श्री रामलला का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है जो भारतीय सनातन समाज का धरोहर होगा। यहां से विश्व को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पाठ पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर का विहंगम परिसर बनने के बाद अब मथुरा में स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि में भी भव्य मंदिर एवं परिसर निर्माण की बारी आ गई है। मौके पर सुजीत उपाध्याय, शिव प्रसाद साहू, उर्मिला केरकेट्टा, बालचंद उरांव, विजय उरांव, राम किश्वर साहू, बबलू साहू, मीना कुमारी, अनु देवी, सुनीता मुंडा, सुनीता कश्यप, राकेश झा, मनीष साहू, नितेश साहू, रिंकी देवी सहित सैकड़ों बच्चे परिसर पर उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची के कांके (होचर) स्थित नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक शिव प्रसाद साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2021-12-14 13:12:58
वाहनों में पद पट्टिका अथवा पद सूचक बोर्ड लगाने पर होगी कार्रवाई : डीटीओ

गुमला। जिला परिवहन पदाधिकारी गुमला बिजय सिंह बिरूआ की अगुवाई में रायडीह प्रखंड में वाहनों पर अवैध सूचक बोर्ड और पद के लिए जांच अभियान चलाया गया। साथ ही इस दौरान हेलमेट, वाहन से संबंधित कागजात भी जांची गयी। जांच के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने 03 वाहन में अवैध तरीके से पद सूचक बोर्ड पाया गया। इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत पद सूचक बोर्ड को हटवाया तथा तीन वाहनों से 1500 रुपये का अर्थदंड की वसूली की। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने उपस्थित वाहन चालकों से कहा, यदि गैर कानूनी तरीके से पदनाम से लेकर अन्य प्रकार के बोर्ड वाहन पर लगाए हैं, तो उसे तुरंत उतार दीजिए, अन्यथा कानूनी पचड़े में फंसना तय है। परिवहन विभाग ने इसे लेकर सख्ती शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इसका उल्लंघन करने पर 500 रुपए का जुर्माना वसूला जायेगा। साथ ही यदि वाहन चालक/मालिक द्वारा बार-बार गलती करने पर परिवहन विभाग एफआईआर भी दर्ज कराएगा।

Published / 2021-12-14 13:09:11
सतगावां के दर्जनों छात्राओं को मिली साइकिल

कोडरमा। सतगावां के कोठियार पंचायत में संस्था सेवा सदन होली फैमिली हॉस्पिटल कोडरमा के द्वारा संचालित विद्यालय के उच्च शिक्षा हेतु छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। जिससे कोठियार पंचायत के छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रासाहित किया जा सके। संस्था के द्वारा कोठियार पंचायत में बाल विवाह एवं बाल मजदूरी मुक्त पंचायत निर्माण की दिशा में संस्था कर्तव्य निष्ठा से कार्य कर रही है। साइकिल वितरण कार्यक्रम में उपस्थिति मुख्य अतिथि सतगावां थाना प्रभारी नितीश कुमार एवं वरिष्ठ अतिथि कोठियार पंचायत मुखिया कांति देवी ने छात्राओं को साइकिल वितरण कर प्रोत्साहित किया। मौके पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी नित्ीाश कुमार ने कहा कि बाल विवाह से मुक्त पंचायत निर्माण के लिए बच्चों के साथ सभी को शिक्षित होना अनिवार्य है। गांव का समुचित विकास मात्र शिक्षा के द्वारा ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा बाल विवाह के खिलाफ कारगर हथियार है। आजकल थाना एवं कोर्ट कचहरी में दहेज प्रथा और बाल विवाह के कई मुकदमे चल रहे हैं। इसलिए अपनी बच्चियों को अवश्य शिक्षा दें, जिससे बाल विवाह के साथ दहेज प्रथा को भी मिटाया जा सके। वहीं मुखिया कांति देवी ने संस्था सेवा सदन होली फैमिली हॉस्पिटल के इस कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि सतगावां को आदर्श गांव बनाने के लिए प्रत्येक बच्चों को विद्यालय की ओर कदम उठाने की आवश्यकता है। साइकिल वितरण कार्यक्रम में संस्था की संयोजिका सिस्टर लीला जोश ने मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अतिथि के साथ सभी अभिभावकों को धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर लगभग एक दर्जन छात्राओं को साइकिल दी गई। मौके पर उपस्थित संस्था पर्यवेक्षक सुनील कुमार दास, सिस्टर ज्योति मींज, फ्रांसिस मुर्मू केअलावा शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।

Page 1511 of 1612

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse