झारखंड

View All
Published / 2022-01-08 13:20:38
एनकेसीपीएल बॉक्साइड माइंस : भाकपा माओवादियों का उत्पात, 27 वाहनों को फूंका, की मारपीट

गुमला। बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के कुजाम पाठ में एनकेसीपीएल कंपनी के बॉक्साइड माइंस क्षेत्र में भाकपा माओवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए शुक्रवार की वहां खडे 27 वाहनों को आगे के हवाले कर दिया। वहीं कई मजदूरों व चालकों के साथ मारपीट की। वहीं दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की है। भाकपा माओवादी संगठन ने पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेवारी ली है। इस घटना में लगभग 11 करोड रूपये के वाहन माओवादी संगठन ने फूंक दिया। घटना के संबंध में माइंस के सुपरवाइजर रामप्रवेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 25 से 30 की संख्या में भाकपा माओवादी के संगठन के वर्दी धारी नक्सली हथ्यिार के साथ वहां पहुंच थे। नक्सली कैंप में प्रवेश करने के साथ है सभी माइंस कर्मी को बंधक बनाकर मोबाइल छीन लिया गया और सामने रखें लगभग 3 ड्रम डीजल को निकाल कर बाल्टी से सभी वाहनों पर डाला। जिसके बाद एक-एक कर सभी वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। जिससे सभी वाहन जलने लगे। जब नक्सली जाने लगे तो माइंस कर्मियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। जिससे नक्सली बौखला उठे और पुन: लौटकर सुपरवाइजर रामप्रवेश सिंह, मुन्ना पाठक, अमृत मिश्रा एवं ड्रिल आॅपरेटर साहेब लाल के साथ मारपीट की और आग नहीं बुझाने की चेतावनी देते हुए सभी लोगों का मोबाइल वापस कर दिया गया। इधर घटना में दो पोकलेन 4 जेसीबी 17 हाईवा, दो पिकअप एवं दो पानी टैंकर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली असानी से वहां से निकल गये और क्षेत्र में संचालित सभी बाक्साईट मांइस को बंद करने की चेतावनी दी। घटना की सूचना के बाद शनिवार को मौके पर हिंडालको के कर्मी उत्तम गांगुली पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना से लगभग 12 करोड़ के नुकसान हुआ है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आगे हिंडालको के प्रबंधक के पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद सभी मजदूर व कर्मी डरे सहमें है। इस घटना में भाकपा माओवादी के कमांडर लजीम अंसारी व रन्थु उरांव के दस्ते के होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

Published / 2022-01-08 13:15:53
निदेशक बनाये जाने पर अधिवक्ता मुमताज अहमद खान का स्वागत

रांची। सिविल कोर्ट रांची के वरीय अधिवक्ता मुमताज अहमद खान को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का निदेशक बनाये जाने पर आज झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी ने न्यू बार भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर श्री खान का स्वागत किया एवं उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से श्री खान को पुष्पगुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोसाईटी के संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान ने कहा कि मुमताज अहमद खान को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का निदेशक बनाकर झारखंड सरकार ने एक अधिवक्ता को सम्मान देने का कार्य किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हुसैन बधाई के पात्र हैं। अजहर अहमद खान ने कहा कि मुमताज अहमद खान जिस तरह से अधिवक्ता के पेशे में सफल रहे हैं उसी तरह झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक पद में भी रहकर सफल साबित होंगे। इस अवसर पर झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के महासचिव भरत चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, वाईजुर्रहमान, रेखा वर्मा, विजय कुमार कोईरी, प्रवीण, उषा, जीतेंद्र प्रसाद एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष पर हमले की निंदा : झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर पर हमले की सोसाईटी के पदाधिकारियों ने निंदा की है। उल्ल्ेखनीय है कि कल शाम को श्री ठाकुर आनंद बिहार कालोनी स्थित अपने आवास के बाहर टहल रहे थे कि किसी ने श्री ठाकुर पर ईंट से हमला कर दिया था। जिससे श्री ठाकुर की छाती पर चोट लगी थी।

Published / 2022-01-08 13:11:49
गुरु नानक जयंती पर भाषण प्रतियोगिता में ईशानी प्रथम

लोहरदगा। मनोहर लाल अगरवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में शनिवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर आॅनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने गुरु गोविंद सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा दिसंबर माह हमने गुरु गोविंद सिंह और उनके परिवार सहित सिखों के बलिदान को याद किया। सिखों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। भारत मां के ऐसे सच्चे वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम राष्ट्र की एकजुटता और अखंडता बनाए रखेंगे। प्रतियोगिता का विषय सिखों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान था। इस पर कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के 1 दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं ने अपना भाषण प्रस्तुत किया। निर्णायक के रूप में शिशु मंदिर की महिला आचार्य सुनीता कुमारी और महाविद्यालय की पूर्व महिला आचार्य कीर्ति तूलिका द्वारा 12वीं की छात्रा ईशानी मुखर्जी को प्रथम घोषित किया गया। द्वितीय स्थान साक्षी कुमारी एवं अनुष्का तथा तृतीय स्थान सुमित उरांव एवं सुमन उरांव ने प्राप्त किया। संचालन कार्यक्रम के प्रमुख व अंग्रेजी की महिला आचार्य निधि कुमारी ने किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र आॅनलाइन भेजा गया। विद्यालय खुलने के बाद उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

Published / 2022-01-08 13:10:53
कोडरमा में संकुल स्तरीय क्रिया शोध कार्यशाला संपन्न

कोडरमा। विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वाधान में आज कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में संकुल स्तरीय क्रिया शोध कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन सह ओम ध्वनि के उच्चारण के साथ हुआ। प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने मंचासीन अतिथियों का परिचय करवाया। मुख्य अतिथि सह वक्ता डॉ अशोक अभिषेक ने क्रियात्मक शोध की भूमिका के क्रम में कई मौलिक उदाहरण दिए। वस्तुनिष्ठ एवं व्यक्तिनिष्ठ इन दो बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और कहा की शिक्षण एक ऐसी गतिविधि है जिसका आनंद हर शिक्षक को लेना चाहिए शिक्षण की प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वर्तमान समय में कोविड-19 के कारण सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा व्यवस्था को हुआ है परंतु शिक्षा के क्षेत्र में आभासी माध्यम ने एक नई क्रांति ला दी है आवश्यकता है इस बात की हम आचार्य तकनीकी ज्ञान में पीछे ना रहे हैं तकनीक का जितना अधिक इस्तेमाल होगा उतना ही आपकी शिक्षा प्रणाली में निखार आएगा। कार्यक्रम की प्रस्तावना आचार्य प्रदीप कुमार ने रखी साथ ही विद्या विकास समिति के हजारीबाग विभाग के सह विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर जी ने अपने आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मनोज कुमार सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।

Published / 2022-01-08 13:07:06
झारखंड जनमुक्ति परिषद के टॉप जोनल कमांडर भवानी भुइयां का आत्मसमर्पण

टीम एबीएन, पलामू। प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद जे जे एम पी के टॉप जोनल कमांडर भवानी भुइयां ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कई घटनाओं में पुलिस को इसकी तलाश थी। इसके समर्पण के लिए आधिकारिक कार्यक्रम रविवार को किये जाने की संभावना है। भवानी ने पलामू पुलिस के टॉप अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पलामू पुलिस भवानी भुइयां से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार भवानी भुइयां इंसास राइफल के साथ पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण किया है। भवानी भुइयां पलामू, गढ़वा, लातेहार के इलाके में काफी सक्रिय था। एक दर्जन से अधिक नक्सल घटनाओं में पुलिस को उसकी तलाश थी। बताते चलें कि भवानी भुइयां पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के उरीटांड़ का रहने वाला है। भवानी भुइयां वर्ष 2016 में जेजेएमपी में शामिल हुआ था। उससे पहले वह टीएसपीसी में था। इसके बाद वह जे जे एमपी में शामिल हुआ। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि नक्सली भवानी भुइयां की तलाश पुलिस को कई वर्षों से थी इसकी विधिवत घोषणा रविवार को की जाएगी।

Published / 2022-01-08 13:05:47
झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना कोरोना संक्रमित, हुए होम आइसोलेट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। झारखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और अब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी इसकी चपेट में आ गए है। उन्होंने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा लोगों से अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे अपना कोरोना जांच जरूर करवाएं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया जिसमें संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए एक बार फिर मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं, कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी, टेस्ट कराया था जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो लोग भी पिछले दिनों मेरे संपर्क में आये हैं वे कोरोना जांच जरूर करवा लें, मैंने खुद को घर पर आइसोलेट किया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना की दूसरी लहर में भी पॉजिटिव हो गए थे। उस दौरान उन्होंने रिम्स मे अपना इलाज रिम्स में कराया था, वे रिम्स के पेइंग वार्ड में करीब 1 हफ्ते तक भर्ती रहे थे। झारखंड में कोरोना की रफ्तार बेहद तेज हो गई है। सात जनवरी को झारखंड में कोरोना के मिले नए केस स्थिति की गंभीरता की ओर इशारा कर रहे हैं। ये आंकड़े कह रहे हैं कि झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर सुनामी बनकर तबाही मचाने के लिए तैयार है। शुक्रवार को एक दिन में ही इसने आठ लोगों की जान ले ली, जो अरसे बाद हुआ है।

Published / 2022-01-08 13:03:15
गिरिडीह : मछली खाने से परिवार के 6 सदस्य बीमार, दादा-पोते की मौत

टीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड में गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के पकाबाद गांव में फूड पॉइजनिंग से शुक्रवार को दादा-पोते की मौत हो गई जबकि छह अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पकाबाद गांव निवासी कुल्लू राणा के परिवार के सदस्यों ने कल देर शाम बाजार से मछली खरीदा था। इसके बाद मछली पकाकर सभी ने भोजन किया। मछली खाने के बाद से दो लोगों की तबियत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने घर में मौजूद दवाई दी। हालांकि, तबियत अधिक बिगड़ने से दूसरे दिन कुल्लू राणा और उनके आठ वर्षीय पोते बिपिन राणा की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद देवरी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जांच की। फूड पॉइजनिंग के शिकार छह लोगो को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Published / 2022-01-08 13:02:02
शत-प्रतिशत टीकाकरण : अपर समाहर्त्ता ने डीलरों के साथ बनायी रणनीति

गुमला। अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कौशल विकास केंद्र चैनपुर में चैनपुर, जारी एवं डुमरी प्रखंडों के पीडीएस डीलरों के साथ कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में बैंठक की गई। बैठक में सभी डीलरों के साथ तीनों प्रखंडांतर्गत टीकाकरण का प्रतिशत कम होने के कारण एवं उपायों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अपर समाहर्त्ता ने पीडीएस डीलरों को शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने टीकाकरण से छूटे हुए लोगों के आच्छादन एवं 15-18 वर्ष के लोगों के टीकाकरण को महत्वपूर्ण बताया। विदित हो कि तीनों प्रखंडों में कुल 198 गांव हैं जहाँ 98 डीलर कार्यरत हैं। अपर समाहर्त्ता ने टीकाकरण हेतु सभी डीलरों को दो-दो गांवों की जिम्मेवारी सौंपते हुए क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। टीकाकरण के संबंध में उन्होंने तीनों प्रखंडातंर्गत 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वैसे लोग जिनका टीकाकरण हो चुका हैं तथा शेष बचे हुए लोगों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होंने अनाज बांटने के पूर्व 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने पर बल दिया। उन्होंने टीकाकरण से हिचकने वाले वालों को टीके के प्रति जागरूक, प्रेरित एवं उत्प्रेरित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने टीका के महत्व टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है कि हम इस बीमारी से बच सकेंगे। इस संबंध में उन्होंने टीके के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीकाकरण ही इस महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय है। बैठक में सभी डीलरों ने अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की संकल्प ली। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों का कोविड टेस्टिंग अनिवार्य रूप से कराने तथा कोविड जांच के उपरांत ही उन्हें गाँवों में प्रवेश कराने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी डीलरों से स्वयं का भी कोविड जांच कराने की अपील की। बैठक में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता सहित बीडीओ चैनपुर डॉ शिशिर कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजमोहन खलखो, सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कृष्णा ओहदार, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक अल्पना खलखो, डुमरी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं चैनपुर के गोदाम मैनेजर, चैनपुर/ जारी / डुमरी के सभी पीडीएस डीलर व अन्य उपस्थित थे।

Page 1506 of 1651

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse