झारखंड

View All
Published / 2022-01-09 04:10:15
कोरोना : झारखंड में मिले 5081 नए संक्रमित, 3 की मौत

एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ते ही होते जा रहा है। राज्य में शनिवार 08 जनवरी को 5081 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 1186 संक्रमितों के कोरोना मुक्त होने के बावजूद राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21098 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रांची में जहां 1731 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं बोकारो में 278, चतरा में 68, देवघर में 281, धनबाद में 167, जमशेदपुर में 1043, गिरिडीह में 08, गोड्डा में 40, गुमला में 52, हजारीबाग में 169, जामताड़ा में 28, खूंटी में 105, कोडरमा में 107, लातेहार में 26, लोहरदगा में 67, पलामू में 110, पाकुड़ में 08, रामगढ़ में 387, सिमडेगा में 70, पश्चिमी सिंहभूम 177, दुमका में 35, गढ़वा में 39, साहिबगंज में 35 और सरायकेला में 70 कोरोना संक्रमित मिले हैं। झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 21098 के करीब है। Covid19 से 08 जनवरी 2022 जमशेदपुर में 02 और सरायकेला में 01 मौत होने के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 5164 हो गयी है। झारखंड में बड़ी संख्या में मिल रहे नए केस की वजह से राज्य का कोरोना इंडिकेटर्स लगातार खराब स्थिति होते जा रहा है। राज्य में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.65% से बढ़कर 0.80% हो गया है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 107.4 दिन से घटकर 86.86 दिन का रह गया है। रिकवरी रेट भी 93.93% से घटकर 92.98% और मोर्टेलिटी रेट 1.39% से घटकर 1.38% रह गया है। मोर्टेलिटी रेट छोड़ सभी इंडिकेटर्स पर झारखंड का औसत राष्ट्रीय औसत से खराब है।

Published / 2022-01-08 17:34:22
खूंटी : पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार

टीम एबीएन, खूंटी। नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। खूंटी पुलिस की ये इस साल की दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। एक जनवरी को पांच नक्सली हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार हुए थे, जबकि आठ जनवरी को तीन पीएलएफआई नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी नक्सली जरियागढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने दबोचा है। एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रेगड़े गांव के पास PLFI नक्सली संगठन के कुछ सदस्य घूम रहे हैं। उनके पास हथियार भी हैं और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। एसपी के निर्देश पर तोरपा डीएसपी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने रेगड़े टोंगरी की घेराबंदी शुरू कर दी, लेकिन नक्सली पुलिस को देखते ही भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, नक्सली पर्चा और चंदा रसीद के साथ दो मोबाइल बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों में मनोज बारला, चंद्रकिशोर गोप और भेंगरा बारला शामिल हैं। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे PLFI संगठन के लिए लेवी वसूलने और पार्टी को विस्तार करने का काम करते हैं। इसके अलावा पिछले दिनों PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के गांव लापा बड़का टोली में चबूतरा निर्माण कार्य में लगे ग्रामीण तिलकु साहु के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली संगठन के बारे में कई जानकारियां हासिल की हैं और उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है। खूंटी पुलिस ने 31 दिसंबर की रात को ही पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एरिया कमांडर मो उमर इम्तियाज खान, राहुल सिंह, कृष्णा पान इम्तियाज खान और एक नाबालिग शामिल थे, जबकि आठ जनवरी को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 21 वर्षीय मनोज बारला, 24 वर्षीय चंद्र किशोर गोप और 20 वर्षीय भेंगरा बारला शामिल हैं। छापामारी टीम में डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Published / 2022-01-08 17:15:53
झारखण्ड : सीएम की पत्नी, परिवार के चार सदस्य और स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत परिवार के चार सदस्य व एक अंगरक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुल 13 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें 5 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, सीएम हेमंत सोरेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी आइसोलेशन में हैं। बताते चलें कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए अपील की है कि इस दौरान उनसे मिलने वाले लोग अपनी जांच करा लें।

Published / 2022-01-08 16:48:40
वाहन और मास्क चेकिंग में वसूला गया 1.77 लाख का जुर्माना

टीम एबीएन, रांची। जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिक ने शनिवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने करमटोली चौक पर संयुक्त जांच अभियान चलाकर अनाधिकृत रूप से नेम प्लेट का उपयोग कर रहे तथा बिना मास्क के वाहन चलाने वाले वाहनों के चिन्हित कर मोटरवाहन अधिनियम की धारा 179 के तहत दण्ड शुल्क वसूला। अभियान के दौरान वाहन संबंधी कागजात जैसे प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, लाइसेंस की जांच की गयी। इसमें 21 वाहनों से 1,77,150 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गये। रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने कहा कि उक्त कार्रवाई समय-समय पर नियमित रूप से की जाएगी। साथ ही सभी से आग्रह किया कि सभी मोटरवाहन चालक-मालिक सरकारी अधिसूचना का पालन करें। वाहन चलाते हुए हेलमेट के साथ साथ मास्क का प्रयोग करें।

Published / 2022-01-08 16:44:23
गो हत्या और प्रतिबंधित गो मांस बेचने का विरोध करने पर संजू प्रधान की हुई हत्या : बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, सिमडेगा। सिमडेगा में हुए हत्या को अमानवीय घटना करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संजू प्रधान को घर से पकड़ कर ले जाकर पीटा गया और जिंदा जला दिया गया। इस दौरान पुलिस भी उपस्थित थी। पत्नी सपना देवी पुलिस से संजू को बचाने के लिए गिड़गिड़ाते रही, भीड़ पिटता रहा और जिंदा आग के हवाले कर दिया। मामले में श्री मरांडी ने ठेठईटांगर के दरोगा, डीएसपी और एसपी को बर्खास्त कर सीबीआई जांच की मांग की है। श्री मरांडी ने परिवार को 10 लाख का मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दलित परिवार पर सोची समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है, इस मामले में सफेदपोश का भी हांथ है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संजू प्रधान के घर गया, जहां संजू की पत्नी और मां से मुलाकात की। संजू की पत्नी सपना देवी ने बताया कि संजू घर के समक्ष हाट यानी बाजार में गो मांस की बिक्री और गो हत्या का विरोध किया करता था। जिसके बाद कई लोगों ने धमकी भी दिया था। इसी बीच बम्बलकेरा में कुछ लोग इकट्ठा होकर बैठक किया। बैठक में संजू प्रधान को भी बुलाया गया। जहां ठेठईटांगर की पुलिस भी उपस्थित थी। पुलिस के समक्ष ही पिटाई की गई व जिंदा जला दिया गया। पुलिस इस क्रम में मूकदर्शक बनी रही। 15 किलोमीटर पर जिला मुख्यालय होने के बावजूद न ही सीनियर पदाधिकारी पहुंचे न ही अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया। पत्नी सपना पुलिस को हवाई फायरिंग व अपने पति की जान बचाने की भीख मांगती रही किन्तु पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने तीन सफेद कागज पर सपना देवी से हस्ताक्षर करवा कर ले गयी। साथ ही पीड़ित परिवार के ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिनका इस वारदात से कोई लेना देना नहीं। उन्होंने कहा कि मामले को रफा दफा व दोषियों को बचाने के लिए साजिश रची जा रही है। लकड़ी काटने के आरोप की सच्चाई यह है कि मामला वन विभाग के अन्तर्गत रजिस्टर्ड है। मामले को डायल्यूट किया जा रहा है। उन्होंने इस घटना को अमानवीय व क्रूर बताते हुए कहा कि पुलिस पर कार्रवाई हो और मामले की जांच सीबीआई से कराया जाए।प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय मंत्री और रांची की मेयर आशा लकड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह उपस्थित थे।

Published / 2022-01-08 15:48:59
कोरोना से लड़ने की तैयारी, चिरी और सदर अस्पताल में लगे पीएसए आक्सीजन प्लांट

लोहरदगा। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में आज कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव संबंधित आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आधारभूत संरचना, अस्पताल की उपलब्धता, आॅक्सीजन प्लांट, होम आइसोलेशन, नियंत्रण कक्ष समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ चौधरी ने कोविड-19 संक्रमण की स्थिति में तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि चिरी और सदर अस्पताल में पीएसए आॅक्सीजन प्लांट स्थापित की जा चुकी है। जिसमें आॅक्सीजनयुक्त बेड तैयार हैं। समर्थ आवासीय विद्यालय हिरही, कल्याण आवासीय विद्यालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड की व्यवस्था है। जिले मे 14 आयुष्मान भारत योजना से अच्छादित निजी अस्पताल हैं। 9 अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज की सुविधा दी जा रही है। होम आइसोलेशन किट भी उपलब्ध हैं। जिला नियंत्रण कक्ष में भी पॉजिटिव मरीजों से नियमित तौर पर बातचीत करने के लिए प्रतिनियुक्तियां की गई हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जो मरीज पॉजिटिव हो चुके हैं उनके मोबाईल पर स्वरक्षा मोबाइल एप डाउनलोड कराया जाय ताकि आवश्यक जानकारी दी जा सके। आज की बैठक में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

Published / 2022-01-08 15:09:13
व्यवसाय यदि गैरकानूनी है, तो अभ्रख नगरी का तमगा हटाये प्रशासन...

कोडरमा। अभ्रख व्यवसाय को पुनर्जीवित करने ओर बेरोजगार मजदूरों को रोजगार के लिए जिले में अभी अभी हजारों स्क्रैप माइका मजदूरों का आंदोलन खत्म ही हुआ था की दूसरी तरफ झुमरी तिलैया जैन मंदिर झुमरी तिलैया की निवासी दीपा खाटूवाला ने उपायुक्त को एक पत्र लिखकर शहर के सुभाष चौक पर लगे बोर्ड अभ्रख नगरी में आपका स्वागत है उसे यह कहते हुए उखाड़ कर फेंक देने की मांग की है की यदि अभ्रख व्यवसाय गैरकानूनी है तो बोर्ड बोर्ड पर अंकित अभ्रख नगरी कानूनी नही हो सकता। व्यवसाय के बंद होने की व्यवस्था से व्यथित खाटूवाला ने पत्र में आगे लिखा है कि अभ्रक व्यवसाय पर 2 साल से भारी संकट आ गया है जबकि पिछले 100 वर्षों से यह व्यापार कोडरमा में हो रहा है। अबरख कोडरमा जिले की शान है और हमारा गौरव है लाखों लोगों की रोजी रोजगार इस पर निर्भर है अचानक से इस व्यापार को गैरकानूनी करार कर दिया जा रहा है न जाने कितनी चीजें हैं जिसमें अभ्रख का उपयोग होता है पूरा जिला जिसमें जो लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं भुखमरी के कगार पर खड़ा है। एक तरफ तो बेरोजगारों को रोजगार देने की बात होती है और दूसरी तरफ रोजगार को छीन कर बेरोजगार किया जा रहा है। आपसे निवेदन है कि सरकार ही इस व्यवसाय के लिए कानून बनाएगी। हम आम जनता तो नहीं बनाएंगे। इसलिए जो भी रेवेन्यू सरकार को लेना है ले जिससे कानूनी तरीके से सारा काम हो अर्भ्ख व्यापारी सब कुछ जैसे टैक्स या रेवेन्यू जो भी नियम कानून है करने को तैयार हैं। इसलिए आपसे सविनय निवेदन है कि कृपया करके आप नियम कानून बनाए जिसे सुनकर व्यापार हो सके और अगर ऐसा नहीं होता है तो हमारे जिले में सुभाष चौक पर एक बोर्ड लगा है जिसमें लिखा है कि अबरख नगरी झुमरी तिलैया में आपका स्वागत है कृपया करके तब तक इस बोर्ड को उखाड़ दीजिए क्योंकि जो चीज सरकार की नजरों में गैरकानूनी है उसे वह बोर्ड के रूप में कैसे लगा सकती है जितनी जल्दी हो आप इस पर कार्रवाई करिए कम से कम हमें यह तो नहीं लगेगा कि गैरकानूनी काम सिर्फ हमारे लिए ही है सरकार की जिम्मेदारी है।

Published / 2022-01-08 15:00:31
कृषक पाठशाला में खेती का ककहरा पढ़ेंगे झारखंड के किसान

एबीएन डेस्क। झारखंड राज्य योजनान्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने एवं उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित करने के लिए राजकीय कृषि प्रक्षेत्रों में समेकित बिरसा विकास योजना अन्तर्गत कृषक पाठशाला एवं बिरसा ग्राम विकसित करने की योजना पर राज्य सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है। कृषि निदेशक निशा उरांव ने शनिवार को बताया कि कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां झारखण्ड के लोगों की जीविका का मुख्य आधार है। लगभग 75 प्रतिशत राज्य की आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और अपनी जीविका के लिए खेती पर निर्भर है। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में फसल उत्पादन, पशुधन और मत्स्य पालन आदि शामिल हैं। इसमें 54.20 प्रतिशत के साथ फसल उत्पादन में प्रमुख उपक्षेत्र बना हुआ है। राज्य की अर्थव्यवस्था में रोजगार और आजीविका सृजन करने में कृषि की काफी अधिक हिस्सेदारी है। इसको और गति देने की प्राथमिकता के साथ सरकार किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करेगी। कृषक पाठशाला के माध्यम से कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा कृषकों को क्षमता विकास एवं प्रत्यक्षण पर वैज्ञानिक विधि से प्रशिक्षित किया जाएगा। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग तथा सरकार के अन्य विभागों के बीच योजनाओं का लक्षित अभिसरण तय किया गया है। उसमें क्लस्टर आधारित बिरसा गांव में मलचिंग तकनीक द्वारा सिंचाई सुविधा विकसित करना, फॉरवर्ड लिंकेज सेवा के माध्यम से लाभुक कृषकों को आर्थिक सुद्दढीकरण प्रदान करना है। साथ ही फसल की कटनी के उपरांत आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना है, ताकि उत्पाद को सुरक्षित रखा जा सके।

Page 1505 of 1651

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse