झारखंड

View All
Published / 2022-01-09 14:02:46
झारखण्ड : सीएम हाउस के 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री आवास तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके बेटे के साथ सीएम आवास के 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएम आवास में कोरोना की चपेट में आने वाले कर्मचारियों में चपरासी, ड्राइवर, गार्डनर और कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। कुल 62 लोगों के कोरोना सैपल की जांच में 16 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

Published / 2022-01-09 13:58:51
आत्मसमर्पण नीति : हथियार डालने वाले भवानी को मिला एक लाख का चेक, मिलेगी चार डिसमिल जमीन

टीम एबीएन, पलामू। प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के टॉप कमांडर भवानी भुइयां उर्फ भागीरथी भुइयां ने पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए हैं। आत्मसमर्पण के बाद भवानी भुइयां ने एक इंसास रायफल, 03 मैगजीन, 83 गोली, एक एचई ग्रेनेड पुलिस को सौंपा है। भवानी JJMP का सब जोनल कमांडर था। रविवार को पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी शशिरंजन और एसपी चंदन कुमार सिन्हा के समक्ष हथियार डाला है। अधिकारियों ने आत्मसमर्पण नीति के तहत भवानी को एक लाख रुपये का चेक दिया और चार डिसमिल जमीन देने का वादा किया। आत्मसमर्पण के बाद भवानी भूइयां को हजारीबाग ओपन जेल में रखा जाएगा। आत्मसमर्पण के बाद पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति काफी लाभ वाली है। भवानी के आत्मसमर्पण के बाद कई इलाके सुरक्षित हो जाएंगे। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि भवानी भुइयां को आत्मसमर्पण नीति के तहत हर लाभ दिया जाएगा। भवानी भुइयां पर पलामू, गढ़वा और लातेहार में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। एसपी ने बताया कि स्पेशल ब्रांच एडीजी, डीसी और उनके नेतृत्व में बनी कमेटी आत्मसमर्पण नीति के तहत सभी को लाभ देगी। लातेहार के नावाडीह में कुछ दिनों पहले जेजेएमपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें जगुआर के डिप्टी कमांडेंट शहीद हो गए थे। भवानी ने बताया कि इस घटना के बाद से जेजेएमपी के नक्सली खौफ में हैं और काफी दबाव में हैं। भवानी ने जेजेएमपी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके बाद पलामू पुलिस सर्च अभियान चला रही है। उसने बताया कि रामसुंदर के मारे जाने के बाद उसे सब जोनल कमांडर बनाया गया था। भवानी के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एसडीपीओ के विजय शंकर और थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय को पुरस्कृत किया जाएगा।

Published / 2022-01-09 13:36:50
कोरोना के खौफ से ट्रेनों में घट रहे हैं मुसाफिर

कोडरमा। कोरोना संक्रमण के कारण यात्रियों के पांव ठिठक रहे हैं। कोडरमा के रास्ते होकर चलनेवाली वीवीआइपी ट्रेन राजधानी सहित कई एक्सपे्रस ट्रेनों में तत्काल टिकट की मारामारी भी अब नहीं हो रही है। जिन्हें बहुत जरुरी है वेसे यात्री अब करेंट टिकट लेकर ही लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। धनबाद रेल मंडल के एक से आठ जनवरी तक 7541 यात्रियों ने अपना टिकट रद्द करवाया है। इससे रेलवे को 36, 75, 880 रुपये नुकसान हुआ है। बताते चलें कि कोडरमा जंक्शन से करीब 26 सदस्यों के रोटरी क्लब कोडरमा का एक दल छह जनवरी को पूरी जाने के लिए आरक्षण करवाया था जहां कि रोटरी का राष्ट्र भर का सम्मेलन होना था लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से रद्द कर दिया गया। धनबाद रेल मंडल के वरीय पदाधिकारी स्वीकर कर रहे हैं कि जैसे-जैसे कोरोना का केस बढ़ते जा रहा है वैसे-वैसे ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटती जा रही है। दिल्ली, मुंबई सहित देश के कई राज्यों में जिन्हें बहुत जरुरत हो रहा है वे ही लोग सफर कर रहे हैं। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लोग अपने घरों से बाहर जाने से परहेज कर रहे हैं। विगत वर्ष कोरोना की कहर के कारण जो लोग जहां थे वहीं फंस गए थे। इसी डर से लोग लंबी दूरी का सफर करने से बच रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कोडरमा और आसपास के जिले के विभिन्न प्रदेशों में काम करनेवाले लोग अपनी गठरी और सामानों को लेकर वापस लौट रहे हैं। कई प्रदेशों में लॉकडाउन लगने की संभवना उन्हें सताने लगी है। झारखंड सहित कई प्रदेशों में रात्रि आठ बजे के बाद प्रतिष्ठानों को बंद करने और नाइट कफ्र्यू भी लागू किया गया है। एक नजर में टिकट वापसी की संख्या : टिकटों की संख्या : 1 जनवरी- 509, 2 जनवरी- 666, 3 जनवरी- 1143, 4 जनवरी- 951, 5 जनवरी- 1069, 6 जनवरी- 1242, 7 जनवरी- 1014, 8 जनवरी- 940

Published / 2022-01-09 12:43:12
झारखंड माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन न होना कुम्हारों के साथ छलावा : झारखंड प्रजापति

एबीएन डेस्क, रांची। रविवार को रांची के विधानसभा सभागार में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक सह पूर्व विधायक योगेश्वर महतो (बाटुल) ने किया। विषय प्रवेश एवं सदस्यता का ब्यौरा झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य सह प्रदेश सदस्यता प्रभारी ईश्वर चंद्र प्रजापति और संचालन झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद प्रजापति ने किया।विधानसभा के शीतकालीन सत्र में खिजरी विधायक राजेश कश्यप के उठाए गए प्रश्न झारखंड माटी कला बोर्ड पुनर्गठन के जवाब में प्रदेश के वित्त मंत्री व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में माटी कला बोर्ड का कोई औचित्य नहीं है। इनके वक्तव्य का महासंघ आज प्रेस वार्ता कर पुरजोर विरोध करती है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करती है कि कुम्हार जाति जो पूरे प्रदेश में 32 लाख की जनसंख्या है आज हासिये पर दिख रहा है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री आप हम कुम्हारों की समस्या को देख झारखंड माटी कला बोर्ड का पुनर्गठन करने का कष्ट करेंगे, ताकि झारखंड प्रदेश में जो दूसरे प्रदेशों से मिट्टी से संबंधित सामान सैकड़ों करोड़ रुपये का अपने प्रदेश में प्रतिवर्ष आता है। यदि यहां के कुम्हार को सारी सुविधाएं दी जाए तो यहां के कुम्हार शिल्पकार लोगों को स्वरोजगार करने का मौका मिलेगा। इसके लिए आपको बोर्ड का गठन कर नई- नई तकनीक से ट्रेनिंग मुहैया कराने की आवश्यकता है। जिससे बाहर का सामान तो आने से रुकेगा ही, हमारा राज्य भी स्वालंबन की ओर बढ़ेगा जो आपके एजेंडे का मूल सार है। प्रदेश के आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ करने में सहायक होगा। प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने एवं सदस्यता को समय पर पूरा करने हेतु कुछ निर्णय लिया गया। प्रमुख निर्णय : (1) आगामी एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल को झारखंड माटी कला बोर्ड के गठन हेतु मांग पत्र देना। (2) 28 फरवरी तक सदस्यता समाप्त करना। (3) प्रदेश में सभी कार्य को संपादित करने हेतु एक कोर कमेटी बनाया गया। जिसमें मुख्य रुप से 14 सदस्य है जो इस प्रकार हैं... (1) महासंघ के संरक्षक सह पूर्व विधायक योगेश्वर महतो (बाटुल), बोकारो। (2) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद प्रजापति, लोहरदगा। (3) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य सह सदस्यता प्रभारी श्री ईश्वर चंद्र प्रजापति, बोकारो । (4) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री राजेंद्र पंडित, गोड्डा। (5) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री गंगाधर प्रजापति, जमशेदपुर। (6) झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री नीरज प्रजापति, रांची। (7) प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी श्री पप्पू पंडित, धनबाद। (8) उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सदस्यता प्रभारी श्री नरेंद्र कुमार प्रजापति, हजारीबाग। (9) उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सदस्यता सहप्रभारी श्री विक्रम महतो, बोकारो। (10) संथाल परगना प्रमंडल सह प्रभारी श्री लक्ष्मण पंडित दुमका। (11) पलामू प्रमंडल प्रभारी श्री तुलसी प्रजापति, पलामू। (12) पलामू प्रमंडल सदस्यता सह प्रभारी श्री विनोद प्रजापति, पलामू। (13) कोल्हान प्रमंडल सदस्यता सह प्रभारी श्री तेतर प्रजापति, जमशेदपुर। (14) दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल सदस्यता सह प्रभारीश्री पुना बेसरा, सिमडेगा। बैठक की समाप्ति के पहले महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजेंद्र महतो की आत्मा की शांति के लिए सभी ने 1 मिनट का मौन धारण किया।

Published / 2022-01-09 12:21:30
मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया मैनिफोल्ड प्लांट का उद्घाटन

टीम एबीएन, लोहरदगा। डॉ रामेश्वर उरांव, माननीय मंत्री, योजना सह वित्त विभाग, वाणिज्यकर, खाद्य, आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंडरा में 25 बेड के लिए मैनिफोल्ड प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) भी किया गया। इस प्लांट के जरिये एक बार में 12 भरे हुए ऑक्सीजन सिलिंडर से अस्पताल में पाईपलाइन के जरिये ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है। उद्घाटन के मौके पर माननीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में झारखंड ने बेहतर कार्य किया। कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए देश में सबसे अच्छी व्यवस्था थी। इस जिले में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजनयुक्त बेड हैं। जिले में उपायुक्त के नेतृत्व में अब तक सदर अस्पताल और चिरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएसए ऑक्सीजन प्लान्ट स्थापित किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि प्लांट से बिजली चले जाने के बाद भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी जिससे मरीजों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। ऑक्सीजन प्लांट में जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।जिले के अस्पतालों में कुल 179 बेड ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़े गए हैं।जिससे जिला कोविड वेरिएन्ट के निदान के लिए तैयार है। डॉ उरांव ने लोगों से अपील की है कि नियमित रूप से मास्क पहनें। अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते रहें। आज मैनिफोल्ड प्लांट के उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, डीडीसी अखौरी शशांक सिन्हा, एसडीओ अरविंद कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध, उपाधीक्षक डॉ शम्भूनाथ चौधरी, डीटीओ अमित बेसरा, डीएसओ प्रवीण केरकेट्टा, डीडब्लूओ नारायण राम, एपिडेमियोलॉजिस्ट प्रशांत चौहान, बीडीओ रंजीत सिन्हा, सीओ दिनेश गुप्ता, एमओआईसी अनुपमा टोपनो, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, टू एंड हेल्थ केयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ सहाय व अन्य उपस्थित थे।

Published / 2022-01-09 06:29:58
जम्मूतवी एक्सप्रेस ने मारी कोयला लदी वैन को टक्कर

एबीएन डेस्क। जम्मूतवी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के पतरातु-टोकीसूद स्टेशन के बीच पास मानव रहित क्रॉसिंग पर 18309 संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस ने एक मारुती वैन को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग वैन में कोयला लादकर रेलवे पटरी को पार कर रहे थे, इसी दौरान मारुति वैन पटरियों के बीच फंस गई। जिसके बाद पतरातू स्टेशन से खुली संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि हादसे के बाद रेल यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, टोकीसूद स्टेशन के बीच मानव रहित रेलवे फाटक को पार कर रहे मारुति वैन ट्रैक पर ही फंस गई जिसके कारण संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस मारुति वैन से टकरा गई और मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए। हालांकि घटना में ट्रेन में ट्रेन में बैठे यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। घटना के कारण अप और डाउनलोड दोनों लाइन क्षतिग्रस्त हो गए और पूरी तरह से रेल यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर बरकाकाना से अधिकारी पहुंचे और और जल्द से जल्द ट्रैक को ठीक करने के निर्देश दिए।

Published / 2022-01-09 06:25:59
पलामू : पिता के रिटायरमेंट के पैसे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई को चाकू गोदकर मार डाला

एबीएन डेस्क। पलामू के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव में पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद को लेकर छोटे भाई ने चाकुओं से गोदकर बड़े भाई की हत्या कर डाली। आरोपी ने इतने नृशंस तरीके से वारदात की थी कि मृतक का हाथ पेट से बाहर निकल गया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार यमुना यादव नाम के व्यक्ति के पिता एफसीआई से रिटायर हुए थे। यमुना पांच भाई था और उसके पिता के खाते में रिटायरमेंट के करीब 10 लाख रुपय जमा थे। इसी 10 लाख रुपये को लेकर यमुना यादव और उसके छोटे भाई इंद्रजीत यादव के बीच विवाद था। आरोप है कि शनिवार देर रात यमुना यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था। यहां उसका परिजनों से विवाद हो गया। इसी क्रम में इंद्रजीत यादव के साथ उसका झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि इसी झगड़े में इंद्रजीत यादव ने यमुना यादव को घर के आंगन में चाकुओं से गोदकर मार डाला। सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिटायरमेंट के पैसे के विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है। घटनास्थल नेशनल हाईवे 39 से 25 मीटर की दूरी पर है।

Published / 2022-01-09 04:16:14
हिंदपीढ़ी : दो गुटों की मारपीट में निकला हथियार बरामद

एबीएन डेस्क, रांची। हिंदपीढ़ी के लाह फैक्ट्री रोड में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट में शामिल युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक गुट के रेहान नामक युवक को गंभीर चोट लगी है। आनन-फानन में उसे अंजुमन से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को एक हथियार भी मिला है। मामले में रेहान और शम्सी ने एक-दूसरे के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शम्सी का आरोप है कि रेहान लाह फैक्ट्री रोड में हथियार लहरा रहा था। साथ ही लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी वजह से उसके साथियों ने उसे पीटा। स्थानीय लोगों ने रेहान से हथियार छीना और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, रेहान का आरोप है कि शम्सी और उसके साथियों ने बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट की। उसके पास किसी तरह का हथियार नहीं था। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Page 1504 of 1651

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse