झारखंड

View All
Published / 2022-01-11 07:44:22
घायलों के बेहतर इलाज को लेकर सिंदरी में हर्ल का गेट जाम आंदोलन

टीम एबीएन, धनबाद। हर्ल परियोजना में सोमवार को हुई दुर्घटना में घायल मजदूरों के बेहतर इलाज व मुआवजे की मांग को लेकर झामुमो, मासस, कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई और डीवाईएफआई ने मंगलवार को गेट जाम आंदोलन किया। मौके पर निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी पहुंचे। चटर्जी ने कहा कि घायल मजदूरों का बेहतर इलाज कराया जाए। हर्ल प्रबंधन मजदूरों के बेहतर इलाज और मुआवजे का जबतक लिखित रूप से आश्वासन नहीं देगा, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। मालूम हो कि सिंदरी के निर्माणाधीन उर्वरक प्रतिष्ठान हर्ल के मुख्य विद्युत सब-स्टेशन नंबर एक के एलटी पैनल में सोमवार को केबल ब्लास्ट से निकली चिंगारी से दो कर्मी बुरी तरह झुलस गए थे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जालान अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में आशीष कुमार मंडल और माथवन वी शामिल हैं।

Published / 2022-01-11 07:20:34
फंदे से झूलता मिला चार दिन पहले सस्पेंड हुए नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव का शव

टीम एबीएन, पलामू। पलामू के नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने आत्महत्या कर ली है। थाना कैंपस में ही उन्होंने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले लालजी यादव को नावा बाजार थाना प्रभारी पद से हटाया गया था और निलंबित किया गया था। इधर, रांची के बुढ़मू थाने में मालखाना का प्रभार देने गए थे वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Published / 2022-01-11 04:24:56
कोरोना इफेक्ट : लगातार दूसरे साल नहीं लगेगा टुसू मेला

टीम एबीएन, डेस्क। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण ने लोक संस्कृति पर्व टुसू की धूम पर ग्रहण लगा दिया है। यह लगातार दूसरा वर्ष है कि परंपरागत टुसू मेला का आयोजन नहीं होगा। झारखंड सांस्कृतिक कला केंद्र के प्रमुख मोहन कर्मकार ने दोमुहानी सोनारी में लगने वाले मेले और मुर्गा पाड़ा को रद्द कर दिया है। जबकि झारखंड सांस्कृतिक कला मंच के प्रमुख दुलाल भुइयां ने भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में टुसू महोत्सव पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। झामुमो नेता मोहन कर्मकार ने कहा कि उनकी कमेटी ने कोई भी उत्सव और प्रतिस्पर्धा नहीं करने का निर्णय लिया है। कमेटी की ओर से सामूहिक रूप से न तो टुसू प्रतिमा ही चौड़ल मुकाबले होंगे। मुर्गा पाड़ा भी नहीं होगा। कोई व्यक्तिगत रूप उत्सव मनाता है तो उसका कमेटी से कोई लेना-देना नहीं है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो नेता दुलाल भुइयां ने कहा कि भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में टुसू महोत्सव को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतीकात्मक पूजा हो सकता है। मेला और मुर्गा पाड़ा पर कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जल्द कमेटी किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

Published / 2022-01-11 04:19:55
3.8 की तीव्रता से हिली धनबाद की धरती, बलियापुर था केंद्र

टीम एबीएन, धनबाद। झारखंड के धनबाद में भूकंप के झटके महसूस किये गए। धरती जिस भूकंप के झटके से हिली उसका केंद्र लोकल बलियापुर स्थिति रांगामाटी के आसपास था। भूकंप की तीव्रता कम (3.8 मैग्नीच्यूड) होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। धनबाद के समीप भूकंप का केंद्र होना चिंताजनक माना गया है। देर रात 1:32 मिनट पर झटका महसूस किया गया। आईआईटी आईएसएम आव्जर्वेटरी सेंटर में भूकंप रिकार्ड हुआ है। रिकॉर्ड के अनुसार लैटिच्यूड : 23.68 उत्तर एवं लांगिच्यूड 86.51° पूर्व रिकॉर्ड है। रिकॉर्ड के अनुसार यह हल्के दर्जे का भूकंप है। एक्सपर्ट की मानें तो इतने कम मैग्नीच्यूड के भूकंप चिंताजनक नहीं है। वैसे भविष्य में भूकंप को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। भूकंप को लेकर ईस्टर्न इंडियन शील्ड को संवेदनशील माना जाता है। मालूम हो धनबाद समेत पूरा झारखंड ईस्टर्न इंडियन शिल्ड में आता है। यह क्षेत्र भूकंप को लेकर संवेदनशील माना जाता है। पड़ोसी राज्य बंगाल के केंद्र से कई बार आए भूकंप से धनबाद की धरती हिली चुकी है। इस बार भूकंप का केंद्र धनबाद में ही है। कुछ वर्ष पहले पंचेत डैम से उठे भूकंप से धनबाद की धरती हिली थी। हालांकि तब भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। तब भूकंप की तीव्रता लगभग चार थी। इस बार उससे कुछ और कम है।

Published / 2022-01-11 04:15:42
झारखंड : गुजरात से मिल रही 200 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति दूर होगी बिजली की किल्लत

एबीएन डेस्क, रांची। राज्य को गुजरात से 200 मेगावाट सौर ऊर्जा मिलनी शुरू हो गई है। झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के बीच जुलाई 2018 में हुये करार के तहत सोमवार से झारखंड को केवल 2.5 रुपये प्रति यूनिट की दर से सौर ऊर्जा मिलनी शुरू हो गई है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) ने सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिये ट्रांसमिशन शुल्क माफ कर दिया है। इस प्रकार जेबीवीएनएल को केवल प्रति यूनिट सौर ऊर्जा की दर का ही भुगतान करना है। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार के मुताबिक समझौते के मुताबिक सेकी 25 वर्षों तक ढाई रुपये प्रति यूनिट की दर से जेबीवीएनएल को 700 मेगावाट सौर ऊर्जा उपलब्ध कराएगा। शेष 500 मेगावाट सौर ऊर्जा इस साल जुलाई-अगस्त से चरणबद्ध तरीके से मिलने की संभावना है। राज्य में सरकारी स्तर पर मुख्य रूप से टीवीएनएल से करीब 350 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। जबकि राज्य में बिजली की मांग 1500 से 1700 मेगावाट पहुंचती है। शेष बिजली जेबीवीएनएल विभिन्न माध्यमों सेंट्रल ग्रिड, एनटीपीसी, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज आदि से करीब 4.30 से 4.40 पैसे प्रति यूनिट की दर पर खरीदकर राज्य में आपूर्ति करता है। पिछले कुछ दिनों से मांग और आपूर्ति में 200 से 500 मेगावाट का अंतर पैदा होने से शहर से लेकर गांवों तक चार से छह घंटे लोड शेडिंग की नौबत बनी रही। राज्य में सौर ऊर्जा की आपूर्ति शुरू होने से काफी राहत मिली है। टीवीएनएल की दोनों यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू कराने के बाद भी मांग और आपूर्ति में 200 से 300 मेगावाट का अंतर रहा। अब जेबीवीएनएल को गुजरात की एजुर कंपनी के माध्यम से 200 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा की आपूर्ति शुरू होने से राज्य में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त डीवीसी अपने कमांड एरिया के सात जिलों में 600 मेगावाट बिजली आपूर्ति करता है। विभिन्न सरकारी भवनों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल और भूमि पर लगे संयंत्रों से करीब 25 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। समझौते के तहत सेकी झारखंड में तीन कंपनियों में उत्पादित सौर ऊर्जा की आपूर्ति करेगा। सेकी ने 2018 में 2200 मेगावाट सौर ऊर्जा खरीद के लिये निविदा निकाली थी। तब जेबीवीएनएल ने 700 मेगावाट खरीद का करार सेकी से किया। उल्लेखनीय है कि राज्य को 300 मेगावाट पवन ऊर्जा की भी आपूर्ति हो रही है।

Published / 2022-01-10 17:01:58
साइक्लोनिक सरकुलेशन ने बदला झारखंड का मौसम, बारिश की उम्मीद

एबीएन डेस्क। साइक्लोनिक सरकुलेशन के असर से झारखंड का मौसम बदल गया है। राज्य के उत्तरी और मध्य भाग में सोमवार को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। 11 से लेकर 15 जनवरी तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इससे पूर्व राजस्थान में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन का झारखंड के उत्तर पश्चिमी भाग से प्रवेश हुआ। सिस्टम के प्रभावी होने की वजह से दोपहर बाद से ही डालटनगंज, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा और राजधानी रांची समेत अन्य इलाके में आसमान में बादल छाए रहे। आसमान में बादल छाने की वजह से राज्य के कई जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले 24 घंटे के अंदर रात के तापमान में और दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। इससे तत्काल ठंड का प्रभाव कम हो जाएगा। इसके अलावा तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने वाले चार दिन में नहीं दिखेगा। मौसम पूर्वानुमान में सोमवार और मंगलवार को राज्य के उत्तरी एवं मध्य भाग में हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर, मौसम केंद्र की ओर से मौसम में बदलाव को लेकर राज्य के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी किया गया है। इसमें 10 और 11 जनवरी को होने वाली हल्की बारिश, मेघ गर्जन और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को फायदा होगा। जबकि मटर, सरसों, आलू और अन्य तरह की सब्जियों की खेत में खड़ी फसल और पौधों के नुकसान की संभावना जताई गई है।

Published / 2022-01-10 16:27:38
कोडरमा से महेशमुंडा तक 80 किमी की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल

कोडरमा। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि आने वाले दिनों में कोडरमा से मधुपुर 135 किलोमीटर की दूरी सवा 2 घंटे में पैसेंजर ट्रेन तय करेगी। अभी यह दूरी साढ़े 3 घंटे में पूरी हो रही है। मालूम हो कि सोमवार को कोडरमा से महेश मुंडा 110 किलोमीटर की दूरी 80 किलोमीटर की रफ्तार से ओएमएस स्पेशल से ट्रायल किया गया। कोडरमा स्टेशन से उक्त ट्रेन 12:58 पर खुली और महेश मुंडा 14:40 पर पहुंची एक घंटा 42 मिनट में यह ट्रेन 110 किलोमीटर की दूरी तय की। बताते चलें कि महेश मुंडा से मधुपुर 25 किलोमीटर है और रेलवे आने वाले दिनों में इस सेक्शन पर 75 किलोमीटर की रफ्तार से पैसेंजर ट्रेन को चलाने के लिए तैयारी में जुटी है। इसी के मद्देनजर सोमवार को स्पीड ट्रायल किया गया। स्पीड ट्रायल में धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल अभियंता 5 प्रीतम सिंह, कोडरमा के सहायक मंडल अभियंता संजय कुमार, वरीय अनुभाग अभियंता रेल पथ निरीक्षक सुनील कुमार उपस्थित थे। वर्तमान में कोडरमा जंक्शन से 2 फेरों में उक्त ट्रेन का परिचालन हो रहा है। सुबह 5:30 बजे महेशमुंडा तक और दोपहर 2:30 बजे मधुपुर तक ट्रेन का परिचालन हो रहा है। आने वाले दिनों में रेलवे हावड़ा, आसनसोल के रास्ते मधुपुर, महेश मुंडा, कोडरमा, गया होते हुए पटना के लिए एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाने की योजना है। इधर, स्पीड ट्रायल के मौके पर लोको पायलट के रूप में आशुतोष कुमार, सहायक पायलट दयानंद कुमार, गार्ड मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Published / 2022-01-10 14:59:47
गढ़वा : अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना सहित चार अपराधी गिरफ्तार

गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने जिला मुख्यालय के किट्टु परी ज्वैलरी दुकान से 50 लाख रुपए और बाबा कमलेष टेक्सटाइल्स से 13 लाख रुपए की चोरी की बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में इंटर स्टेट गिरोह के सरगना राकेश चंद्रवंशी उर्फ छोटू सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तीन लाख 17 हजार रुपए, घटना के समय पहने गये कपड़े, चप्पल, मोबाइल और टैब बरामद किया गया है। एसपी के निर्दंेष पर पुलिस ने इन दोनों कांड के उद्भेदन के लिए अनुसंधान के कई स्तरों पर काम शुरू कर दिया। इस दौरान बाबा कमलेष टेक्सटाइल्स के ड्राइवर महानंद सिंह सबसे पहले पुलिस के संदेह के घेरे में आ गया। भवनाथपुर थाना के हरिहपुर गांव के महानंद के जिला मुख्यालय के जोबराईया में अपने मामा के घर रह रहे पलामू जिले के पांकी निवासी राकेश चंद्रवंशी उर्फ छोटू का नाम पुलिस को बताया। राकेश चंद्रवंशी ने बाबा कमलेष टेक्सटाइल्स से पैसे चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। वहीं पुलिस को यह भी बताया कि शहर के पठान टोली निवासी रियाजुद्दीन खलीफा उर्फ राजू के साथ मिलकर किट्टी परी ज्वैलर्स में भी सोने चांदी की चोरी की थी। गिरफ्तार रियाजुद्दीन ने पुलिस को बताया कि राकेश के कहने पर वह बिहार के सासाराम शहर में ज्वैलरी संजय सोनी के दुकान में 300 ग्राम सोना और ढ़ाई किलो चांदी पहुंचाया था। पुलिस को संजय सोनी को गिरफ्तार किया। संजय ने पुलिस को बताया कि चोरी की ज्वैलरी को वह बाजार भाव से 1/3 दाम पर खरीदा था। उसे गलाने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भेज दिया है। उस ज्वैलरी के एवज में तीन लाख 17 हजार 700 रुपए सुरक्षित रखा था, जो विक्रेता को देना था। पुलिस ने उस राशि को बरामद कर लिया। एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने कहा कि पुलिस के लिए यह दोनों कांड चुनौती बने हुए थे। एसपी के आदेश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें चुनिंदे पुलिस पदाधिकारियों में थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, रौषन कुमार, दिनेष मरांडी, राजू उरांव, अनुरंजन कुमार, दयानंद कुमार, अभिमन्यु सिंह, आरक्षी नीरज पांडेय को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि राकेष अपराध और चोरी का अंतर्राज्यीय गिरोह चलाता है। वह गैंगरेप सहित कई अपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। इसका मुख्य धंधा हेरोइन और नशीले पदार्थ का था। हेरोइन धंधा की सिरमार्य सुचांग देवी उर्फ मामी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार की गई है। पैसे की कमी होने पर राकेश के नेतृत्व में अपराधी बड़े चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। बाबा कमलेष के दुकान से चोरी की राशि बरामद नहीं हुई है। हालांकि पुलिस को बहुत सारी जानकारियां मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई जारी है। रिजल्ट बहुत जल्द दिया जाएगा।

Page 1500 of 1651

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse