झारखंड

View All
Published / 2022-01-15 17:21:56
रेलयात्री ध्यान दें... कोडरमा के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनें रद

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पूर्व मध्य रेलवे एवं धनबाद रेलमंडल के रास्ते होकर चलने वाली 22 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में अप और डाउन में रद किया गया है। वहीं कोहरे की वजह अजमेर सियालदाह 28 फरवरी तक रदद है। रेलवे के सिग्नलिंग सिस्टम के आधुनिकीकरण के कारण रेलवे ने देशभर के अलग-अलग रूटों की कई ट्रेनों को रद करने का एलान कर दिया गया है। 15 जनवरी से कोडरमा के रास्ते एवं धनबाद से खुलने वालीे फिरोजपुर कैंट जानेवाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस अगले एक सप्ताह तक रदद की गई है। वहीं कोलकाता से जम्मूतवी जानेवाली जम्मूतवी एक्सप्रेस के पहिए 19 जनवरी से कई दिनों के लिए थम जाएंगे। धनबाद, कोडरमा होकर चलने वाली इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों के साथ-साथ कुल 22 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद करने की घोषणा हुई है। रद ट्रेनों में हावड़ा से आसनसोल व जसीडीह रूट पर चलने वाली पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि लखनऊ से आलमनगर रेलखंड के बीच आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर व आलमबाग बाइपास लाइन पर होनेवाले प्री इंटरलाकिंग और नान इंटरलाकिंग की वजह से इस रूट की ट्रेनों को कई दिनों के लिए रद किया गया है। इधर 14 दिसम्बर के बाद लगे शादी विवाह के ब्रेक के बाद अब बैंड बाजा और बाराती की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में ब्रेक के बाद अब शादियों का सीजन शुरू होने के बाद ऐसे में ट्रेनों के रद होने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जानें कब तक अप और डाउन ट्रेनें की गई हैं रद : 13307 धनबाद फिरोजपुर कैंट गंगा-सतलज एक्सप्रेस 15 से 22 जनवरी तक रद। 13308 फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगा-सतलज एक्सप्रेस 17 से 24 जनवरी तक रद। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 से 22 जनवरी तक रद। 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 से 24 जनवरी तक रद। पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस ट्रेन 17 जनवरी तक गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन परिवर्तित मार्ग से चलेगी : पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के नवीनगर जंक्शन पर नन-इंटरलॉकिग कार्य को लेकर शुक्रवार से पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस ट्रेन 17 जनवरी तक गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन से होते हुए बरकाकाना तक परिवर्तित मार्ग से चल रही है। धनबाद के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि रेल बरवाडी-डेहरी रेलखंड के बीच 18 जनवरी तक करीब आधा दर्जन एक्सप्रेस व पैोंजर ट्रेन रद रहेगी। साथ ही नवीनगर बीड़ी सेक्शन में नन-इंटरलॉकिग को लेकर कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का मार्ग बदल कर चलाई जाएगी। वहीं,18312 बनारस संबलपुर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित मार्ग सोन नगर गढ़वा रोड बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया-मानपुर-कोडरमा हजारीबाग टाउन बरकाकाना तक चलाई जाएगी। 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को 15 से 18 जनवरी तक अपने वास्तविक मार्ग सोननगर-गढ़वा रोड-बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया-मानपुर जंक्शन-कोडरमा-हजारीबाग टाउन बरकाकाना तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन डालटनगंज नहीं आएगी। वहीं,बनारस संबलपुर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित मार्ग सोन नगर गढ़वा रोड बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया मानपुर कोडरमा हजारीबाग टाउन बरकाकाना तक चलाई जाएगी।

Published / 2022-01-15 17:16:08
सावधान... झारखंड में ओमिक्रोन की दस्तक, 14 मरीज ओमिक्रोन संक्रमित

रांची। कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि झारखंड में हो गयी है। कुल 14 मरीज़ ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए है। बता दें कि 87 सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे गए थे जिसमे 14 ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। इधर, पड़ोसी राज्यों से झारखंड में लोगों का आवागमन जारी है और वहां नये वैरिएंट का फैलाव तेजी से हो रहा है। पड़ोसी राज्य ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की पहले ही पुष्टि हो चुकी है।एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना के फैलाव की गति से ओमिक्रोन का अनुमान ही लगाया जा रहा था।

Published / 2022-01-15 15:19:43
धनबाद : नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

टीम एबीएन, धनबाद। धनबाद के झरिया पुलिस पीडीएस के चावल अवैध तरीके से रखे जाने की सूचना पर छापेमारी करने गई टीम ने चावल के साथ नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वहीं हजारों लीटर स्पीड शराब बनाने का सामग्री पुलिस ने किया जप्त धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र मे राज ग्राउंड के पास एक घर में पीडीएस के अवैध चावल रखे जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद झरिया पुलिस की एक टीम राज ग्राउंड मे उस घर में पहुंची। वहां पर पुलिस को नकली शराब फैक्ट्री भंडाफोड़ किया। पुलिस ने शराब बनाने की सामग्री सहित नकली शराब खाली बोतल और ब्रांडेड शराब कंपनी के रैपर पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुख्य सरगना गौरी शंकर प्रसाद, बुदेव गुप्ता, विकास कुमार यादव दीपक कुमार यादव नितेश यादव जय बहादुर पांडे को गिरफ्तार किया है।साथ ही दीपक कुमार यादव के घर से पुलिस ने एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस सभी आरोपियों की मेडिकल जांच करवा कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

Published / 2022-01-15 14:12:55
कोडरमा : जिले में मिले 155 संक्रमित, 39 हुए ठीक

कोडरमा। जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा बताया कि कोरोना जांच में 39 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें ट्रू नेट जांच में 03 एवं आरटीपीसीआर जांच में 36 कुल 39 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही 395 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन एंव डीसीएचसी में 09 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रह रहे 153 एवं डीसीएचसी में भर्ती 02 यानि कुल 155 मरीज स्वास्थ्य हो गये हैं। जिले में कुल सक्रिय मामले 404 है।

Published / 2022-01-15 14:11:55
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा, जुर्माना भी

टीम एबीएन, रांची। पोक्सो के विशेष न्यायाधीश मो आसिफ इकबाल की अदालत ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार अभियुक्त कृष्णा सिंह उर्फ किशोर कुमार सिंह को दस साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का जुमार्ना लगाया है। जुमार्ने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त छह महीने जेल काटनी होगी। अदालत ने उसे उक्त आरोप में 11 जनवरी को दोषी पाया था। अभियुक्त पर नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करने का आरोप था। इस घटना को लेकर पीड़िता ने गोंदा थाना में 16 जनवरी 2017 को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। एपीपी देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता अपने फूंफा के घर मिसिरगोंदा जा रही थी। रास्ते में अभियुक्त ने जबरदस्ती मुंह दबा कर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद सुनसान स्थान में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किया गया था। नाबालिग से जुड़े दुष्कर्म घटना के दूसरे मामले में इस साल फैसला आया है। वहीं लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले(आरसी 47ए/96) में शनिवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बेक जुलियस की ओर से बहस नहीं हो सकी। मामले में उनकी ओर से बहस कर अधिवक्ता की तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण बहस में शामिल नहीं हुए। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 17 जनवरी निर्धारित की है। डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद समेत 99 की बहस पूरी हो चुकी है। दो की बहस शेष है।

Published / 2022-01-15 14:04:02
75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान में शामिल हुए सांसद

टीम एबीएन, रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज रांची के सांसद संजय सेठ ने ने सूर्य नमस्कार महा अभियान में भाग लिया। पतंजलि द्वारा आयोजित सूर्य नमस्कार महा अभियान में रांची के कई गणमान्य लोग व पतंजलि परिवार से जुड़े लोग भी शामिल थे। सांसद श्री सेठ ने कहा कि यह अभियान नहीं एक महायज्ञ है ताकि इस देश के नागरिक स्वस्थ रह सकें। कोरोना संक्रमण काल में योग और सूर्य नमस्कार ने हमारी रक्षा की है। अन्य पद्धतियों में यह भी एक महत्त्वपूर्ण पद्धति रही, जिससे कई लोगों की जानें बच सकी। सांसद श्री सेठ ने कहा कि सूर्य नमस्कार के वैज्ञानिक महत्व को देखते हुए भारत सरकार ने 75 करोड़ सूर्य नमस्कार महा अभियान आरंभ किया है। जिसके तहत आज हम सब सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। श्री सेठ ने कहा कि भारतीय दर्शन ने दुनिया को हमेशा से स्वस्थ जीवन शैली दी है। स्वस्थ जीवन शैली का मतलब स्वस्थ खान-पान, स्वस्थ रहन-सहन और सबकुछ स्वस्थ। इन्हीं में एक महत्वपूर्ण है सूर्य नमस्कार। सूर्य नमस्कार संपूर्ण व्यायाम है। सूर्य नमस्कार एक ऐसा व्यायाम है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए लाभकारी है। शरीर में की किसी भी प्रकार की बीमारी हो। बीमारी नहीं हो तो शरीर को स्वस्थ रखना हो। हर मामले में सूर्य नमस्कार बहुत ही लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने पहले कार्यकाल में ही योग को वैश्विक पहचान दिलाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की परंपरा की नींव रखी और आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। योग दिवस और योग का ही एक महत्वपूर्ण घटक है सूर्य नमस्कार। सूर्य नमस्कार संपूर्ण यज्ञ है, जो हम अपने शरीर की शुद्धता और शरीर की स्वच्छता, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करते हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जब हम सूर्य की आराधना करते हैं तो ऐसे में सूर्य नमस्कार का महत्व और भी बढ़ जाता है। श्री सेठ ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सूर्य नमस्कार का देशव्यापी आयोजन हमारे लिए बहुत ही लाभकारी है। हमारे व्यक्तिगत दृष्टि से, हमारे सामाजिक दृष्टि से और हमारे राष्ट्र की दृष्टि से। सूर्य नमस्कार हमें यह बताता है कि भारत ने आदि अनादि काल से दुनिया को स्वस्थ रहने की रीत सिखाई। चाहे महाभारत का काल हो, चाहे रामायण का काल हो। हर काल में सूर्य नमस्कार के महत्व को बताया है। उन्होंने सबसे आह्वान किया कि हम अपनी उस गौरवशाली संस्कृति का संरक्षण करें। संवर्धन करें, जिन्होंने दुनिया को जीवन का मंत्र दिया।

Published / 2022-01-15 13:52:30
गुमला के ईंट-भट्ठे में फंसे छत्तीसगढ़ फंसे श्रमिक कराये गये मुक्त

गुमला। राज्य प्रवासी मजदूर नियंत्रण कक्ष से प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा अंचलाधिकारी भरनो संजीव कुमार, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी भरनो मुन्ना राम तथा पुलिस अवर निरीक्षक राजेश के संयुक्त टीम के माध्यम से भरनो प्रखंड के सुपा ग्राम स्थित स्मार्ट मार्का ईंट भट्ठा की जांच पड़ताल की गई। राज्य प्रवासी मजदूर नियंत्रण कक्ष को ईंट भट्ठे में काम करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा तथा बलौदा बाजार जिले के मजदूरों ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर बताया कि वे सभी अपने घर छत्तीसगढ़ वापस जाना चाहते हैं किंतु ईंट भट्ठे के मालिक नईम मीरदाहा द्वारा श्रमिकों को घर वापस जाने नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में आज संयुक्त टीम द्वारा जांच किया गया तथा प्रत्येक श्रमिकों से पूछताछ भी की गई। पूछताछ के दौरान सभी श्रमिकों ने घर वापस लौटने की इच्छा जाहिर की। जिस पर टीम द्वारा सभी श्रमिकों को सकुशल उनके राज्य वापस भेजने हेतु ईंट भट्ठा के मालिक एवं श्रमिकों के बीच में आपस में समझौता कराया गया। समझौता कराने के बाद ईंट भट्ठे के मालिक द्वारा सभी श्रमिकों को घर वापस भेजने हेतु 12800 रुपये वाहन का किराया तथा 04 हजार रुपये राहगीर खर्च के रूप में उपलब्ध कराया गया। ज्ञातव्य है कि ईंट भट्ठे में कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिक परिवारों के कुल 32 लोगों को आज जिला प्रशासन के सहयोग से सकुशल उनके राज्य वापस भेजा गया। मुक्त कराये गए श्रमिकों में जांजगीर-चांपा जिला के मुक्ता ग्राम निवासी बबलू महिलागे, बलौदाबाजार जिला के कहरौत ग्राम निवासी मुचु पुरेना, बलौदा बाजार जिले के बिरकुलि ग्राम निवासी दादूराम खरे, जांजगीर-चांपा जिला के मुक्ता ग्राम निवासी राजकुमार महिलागे, जांजगीर चांपा जिला के करमंदी ग्राम निवासी सतेश्वर लाहिरी, दोयाडीह ग्राम निवासी मनोज भारद्वाज तथा बलोदा बाजार जिला के कहारौद ग्राम निवासी चंदू मारकंडे तथा उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।

Published / 2022-01-15 13:37:38
माओवादियों व अपराधी संगठनों को हथियार सप्लाई करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

गुमला। गुुमला पुलिस ने लातेहार में गिरफ्तार भाकपा माओवादी सदस्य निर्मल मिंज की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गुमला जिले से चार माओवादी समर्थकों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शनिवार को एसपी ऐहतेशाम वकारीब ने अपने कार्यालय परिसर में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लातेहार में भाकपा माओवादी सदस्य के स्वीकारोक्ति बयान में गुमला में माओवादियों में शामिल व हथियार स्पलाई करने वालों का नाम बताया गया था। जिसके बाद एसपी ने एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पालकोट थाना क्षेत्र के श्रवण सिंह पिता स्व. देवकी नंदन सिंह को एक सिंगल सॉट रायफल के पकड़ा गया। गिरफ्तार श्रवण सिंह ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि गुमला थाना क्षेत्र के टोटो निवासी छोटु खान उर्फ सोहेब खान पिता सगीर खान के साथ मिलकर माओवादी संगठन व छोटे अपराधी संगठनों के बीच बिहार से हथियार मंगवाकर स्पलाई करता है। श्रवण ने बताया कि माओवादी सदस्य निर्मल मिंज उर्फ निर्मल जी को दो .315 बोर का देशी हथियार सप्लाई किया था। उसके निशानदेही पर डुमरी थाना क्षेत्र के ढोठीपाट से एक .315 बोर का देशी हथियार बरामद किया गया और उक्त गांव से सुरेंद्र तिर्की पिता स्व. इलियस तिर्की एवं डुमरी के ही डहकुल दमगडहा गांव निवासी आलोक बाखला पिता स्व. हाबिल बाखला को गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में गुमला जिला पुलिस बल के पदाधिकारी व जवान शामिल थे। गिरफ्तार अपराधी श्रवण सिंह के खिलाफ गुमला व पालकोट थाना में मामला दर्ज है।

Page 1492 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse