टीम एबीएन, हजारीबाग। मकर संक्रांति में दही चुड़ा खाने से लोग बीमार हुए हैं। हजारीबाग में फूड प्वाइजनिंग के इस मामले में 11 लोग बीमार हुए हैं, जो एक ही परिवार के सदस्य हैं। पूरा मामला चौपारण पंचायत क्षेत्र के बरहमौरिया के ग्राम सोनपुरा का है, जहां मकर संक्राति के अवसर पर दही चुड़ा खाने से एक ही परिवार के 11 लोग बीमार पड़ गए। जिसमें दो की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है। हजारीबाग में विषाक्त भोजन खाने से लोग बीमार हुए हैं। इस संबध में बताया गया कि शुक्रवार की शाम में गांव के ही मोहन यादव की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सुबह होते-होते घर के सभी सदस्यों को उल्टी और दस्त होने लगा, जिसके बाद सभी को सामूदायिक अस्पताल चौपारण में प्राथमिक उपचार के लिए चौपारण लाया गया। जहां प्रभारी डॉ भुनेश्वर गोप ने इलाज किया और एक युवक को हजारीबाग रेफर किया गया। इस संबंध में प्रभारी डॉ गोप ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की शिकायत थी। जानकारी के मुताबिक जो दही इन लोगों ने खाया था, उसका रंग देखने में अलग लग रहा था, शायद दही में ही कुछ समस्या होगी।
एबीएन डेस्क। कोविड संक्रमण की वजह से झारखंड में पुलिसिंग का काम सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। अब तक पूरे झारखंड में 900 से ज्यादा पुलिसकर्मी पॉजिटिव हो चुके है। सीआईडी और पुलिस मुख्यालय का हाल सबसे ज्यादा खराब है। झारखंड में कोरोना के कारण सीआईडी की अनुसंधान प्रभावित हो रही है। जानकारी के मुताबिक झारखंड सीआईडी मुख्यालय के तकरीबन 200 कर्मियों में से 60 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले भी 40 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए थे, बाद में फिर 20 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले। हालत ये है कि सीआईडी के डीआईजी और एसपी भी संक्रमित हो चुके हैं। सीआईडी में एक ही डीएसपी व एसपी हैं। ऐसे में सभी शाखाओं का कामकाज व अनुसंधान भी ठप पड़ा हुआ है। सीआईडी डीआईजी के शाखा में तैनात लगभग सभी कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। झारखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में वरीय आईपीएस अधिकारियो, जिलों के एसपी, आईजी स्तर के अधिकारियों समेत 900 से अधिक पुलिसकर्मी दिसंबर महीनें से अबतक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि अधिकांश पुलिसकर्मियों में कोई गंभीर लक्षण नहीं है। बता दें कि राज्य में 95 फीसदी से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं। राजधानी रांची में भी 150 से अधिक पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस लाइन में जो पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे, उन्हें धुर्वा स्थित आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है; ताकि उनका वहां बेहतर इलाज और देखरेख हो सके। कई थाना क्षेत्रों से पकड़े गए कुछ आरोपी भी पॉजिटिव पाए गये हैं। अरगोड़ा थाना में पकड़े गए चार अपराधियों में से एक पॉजिटिव मिला है।
टीम एबीएन, जमशेदपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन में गांजा तस्करी करनेवाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सीपीडीएस टीम के प्रभारी सुधीर कुमार ने शनिवार सुबह कोरापुट-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन में 25 किलो गांजा के साथ दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों उत्तरप्रदेश के बनारस के रहनेवाले हैं। आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया है। राउरकेला आरपीएफ के सीपीडीएस टीम के प्रभारी को सूचना मिली कि दो युवक कोरापुट-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन में गांजा लेकर राउरकेला आ रहे हैं। इसके आधार पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राउरकेला स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के रुकते ही तस्करों की तलाश में हर बोगी को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान एक डिब्बे में दो ट्रॉली बैग में भर्ती गांजा के साथ दो युवकों को दबोच लिया।
टीम एबीएन, रांची। चान्हो में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। खबर के मुताबिक तीन नाबालिग लड़कियां मॉर्निंग वॉक पर घर से निकली थी। तभी एक कार उन लड़कियों के पीछे पड़ गई जिसमें तीन युवक सवार थे। तीनों ने पहले तो लड़कियों को खूब दौड़ाया फिर एक लड़की को जबरदस्ती कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। तीनों युवकों ने उस लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह उन लड़कों के चंगुल से भागी पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। रांची में गैंगरेप की इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
टीम एबीएन, जमशेदपुर। जुस्को कंपनी की वादाखिलाफी के खिलाफ झारखंड के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय जल सत्याग्रह पर बैठ गए हैं। विधायक केबंल कम्पनी सहित अन्य इलाकों में पानी की परेशानी को लेकर जुस्को का विरोध कर रहे हैं। जमशेदपुर के केबल टाउन इलाके में पानी की घोर किल्लत है। ये हालत तब है जब सरकार के साथ टाटा स्टील का 100 साल का करार है कि यहां हर सुविधा का टाटा ख्याल रखेगी। बिजली, पानी और सड़क सभी की देखभाल टाटा की अनुसांगिक इकाई जुस्को को करना है। लेकिन जुस्को इस इलाके में पानी जैसी सुविधा देने में नाकाम साबित हो रही है। पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने कई बार जुस्को को आगाह किया कि सुविधाओं का धयान रखा जाए। उन्होंने कहा कि हमारे विधान सभा इलाके में करीब 500 घर है। लेकिन जुस्को के नजर अंदाज करने के कारण यहां समस्या बनी हुई है। इसी के खिलाफ आज से जल सत्याग्रह शुरू किया गया है। अगर इसके बाद भी जुस्को ध्यान नहीं देती है तो पानी की समस्या को लेकर वे सरकार से बात करेंगे। सरयू राय ने कहा कि ये लीज उल्लंघन का मामला है।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोग बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक में आग लग गयी। देखते ही देखते पूरा बाइक जलकर स्वाहा हो गया। इस घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद एक ऑटो वाले ने दोनों को अपने मालवाहक ऑटो में लादकर अस्पताल पहुंचाया है।
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक जहां 2260 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं वहीं तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। शनिवार को भी 330 नए मामले सामने आने से हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग जहां चिंतिंत है; वहीं लोगों की लापरवाही बदस्तूर जारी है।हजारीबाग में कोरोना संक्रमण प्रतिदिन 200 की औसत से बढ़ रहा है। ऐसे में जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। अगर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की बात की जाए तो यहां के सुपरिटेंडेंट ने आश्वस्त किया है कि जिले में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवा समुचित मात्रा में उपलब्ध है। वहीं अगर वैक्सीनेशन की बात की जाए तो हजारीबाग में 81 फीसदी लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है जबकि 54 फीसदी लोग दोनों डोज ले चुके हैं। जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को लेकर चिंतिंत है। ऐसे में प्रशासन सीएचसी के स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा रहा है। हजारीबाग सिविल सर्जन ने बताया कि हम लोग विशेष रुप से सीएचसी पर फोकस किए हुए हैं। वहां ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ-साथ दवा उपलब्ध कराया जा चुका है। डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति भी की जा चुकी है। लेकिन उनका यह भी कहना है कि वर्तमान समय में डॉक्टरों की कमी है। फिर भी अगर संक्रमण फैलता है तो हम लोग उचित व्यवस्था मरीजों को देंगे। विभाग की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों का संक्रमण जांच हो इसे लेकर पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
लोहरदगा। किस्को प्रखंड के बगड़ू थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर बगड़ू थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह एएसआई अवधेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल के जवानों ने लोहरदगा से हिसरी ले जा रहे प्रतिबंधित गोवंश के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले पर थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि साइकिल से लोहरदगा से हिसरी की ओर गोवंश ले जा रहे हैं। कुरैशी मोहल्ला लोहरदगा निवासी हासिम कुरैशी पिता स्व रजाक कुरैसी को बगड़ू करम टोली के समीप प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया गया एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी से मांस का सत्यापन करते हुए जेल भेज दिया गया। वहीं अभियुक्त पर धारा 12(1) झारखंड गोवंसिय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse