झारखंड

View All
Published / 2022-01-19 12:45:08
विभिन्न संस्थानों में 35,000 लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

टीम एबीएन, रांची। सूर्य नमस्कार महाअभियान में सत्यानन्द योग मिशन ने अपनी संस्था और डीएवी संस्थान के साथ पैंतीस हजार सूर्यनमस्कार को पूर्ण किया। आज डीएवी पुंदाग, डीएवी हेहल, डीएवी गांधीनगर, निरजा सहाय डीएवी कांके और डीएवी बरियातू में सैकड़ों शिक्षक, हजारों विद्यर्थियों एवं उनके अभिभावक ने स्वामी मुक्तरथ जी के दिशानिर्देश में बड़े उत्साह के साथ सूर्यनमस्कार किया। डीएवी नीरजा सहाय के प्राचार्य टीके मिश्रा ने सूर्य नमस्कार अभ्यास में बढ़-चढ़ कर रुचि दिखाई। डीएवी बरियातू के प्राचार्य विनय कुमार पांडेय ने कहा कि योग हमारी संस्कृति है जो हमे एक कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेवार नागरिक बनाता है। आचार्य मुक्तरथ शिक्षक और आॅनलाइन जुड़े सैकड़ों बच्चे एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार, नाड़ीशोधन प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम बच्चों को सात वर्ष के उम्र से प्रारंभ कर देना चाहिये। यह तीनों क्रिया करते रहने से जीवन के विपरीत और प्रतिकूल परिस्थितियों से भी आप आसानी से सामना कर सकते हैं। भारत वर्ष में बच्चों का 7-8 वर्ष में उपनयन संस्कार किया जाता था जिसमें मुख्य रूप से ब्राह्मण लोग, गुरुजन उस वक्त सूर्यनमस्कार, नाड़ीशोधन प्राणायाम और गायत्री मंत्र सिखाते थे। उपनयन का वैज्ञानिक पहलू भी यही है ताकि बच्चों का पिनियल ग्रंथि सक्रिय रहे। पिनियल ग्रंथि मेमोरी पावर और कॉन्स्ट्रेशन को बढ़ाने वाली ग्रन्थि है। इसके क्षय होते ही मस्तिष्क में उत्तेजना बढ़ना शुरू हो जाता है। तब तक यौन हार्मोन सक्रिय होने लगता है और मन में बहुत दिवास्वप्न आने लगते हैं,बच्चे खुद को समझ नहीं पाते हैं और यहाँ असंतुलन जैसी स्थिति आने लगती है। आचार्य मुक्तरथ जी ने कहा भारत में यदि लोग योग के इन तीन प्रमुख क्रियाओँ को नियमित करेंगे तो मधुमेह और हृदय रोग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सकता है। उक्त जानकारी सत्यानंद योग मिशन रांची के अध्यक्ष आचार्य मुक्तरथ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2022-01-19 12:44:39
गुमला उपायुक्त ने ली कोविड-19 टीकाकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आईटीडीए भवन के सभागार में की गई। कोविड-19 टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बसिया, भरनो, घाघरा, रायडीह तथा कामडारा प्रखंडों द्वारा लगभग 90 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित कर ली गई है, किंतु अब भी कुछ प्रखंडों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डुमरी, जारी, चैनपुर, पालकोट एवं सिसई प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण के दर में ईजाफा करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने पहले उक्त प्रखंडों के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा उनके परिवार के प्रत्येक सदस्?ों का शत-प्रतिशत टीकाक?ण सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। विदित हो कि डुमरी प्रखंड में 7081 महिलाएं स्वयं सहायता समूहों की सदस्य हैं। इसी तरह जारी प्रखंड में 4360 एसएचजी महिलाएं हैं। उपायुक्त ने सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं उनके परिवार के प्रत्येक सदस्यों को टीकाकृत कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने 26 जनवरी 2022 तक वैसे सभी प्रखंडों जहाँ टीकाकरण कम हुआ है, वहाँ शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पालकोट प्रखंड में टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी बसिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पालकोट को विशेष ध्यान देते हुए टीकाकरण की टीमों को समय पर उनके कार्यक्षेत्रों में टीकाकरण हेतु भेजकर शत-प्रतिशत लोगों को टीकाकृत करने पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएस के डीपीएम को अपने-अपने तंत्रों को पुन: सक्रिय करते हुए छूटे हुए लोगों को भी टीकाकृत कराने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंटलाइन कर्मियों को भी प्राथमिकता के आधार पर प्रिकॉशन डोज दिलवाने का निर्देश दिया। पालकोट प्रखंड में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के क्रम में वहाँ 10 हजार का अंतर पाया गया। उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड के बड़ी जनसंख्या वाले पंचायतों को सैचुरेट करते हुए वहां महा अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण की दर में ईजाफा करने के उद्देश्य से एसएचजी की महिलाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने पर भी जोर दिया। वहीं उन्होंने एसएचजी की महिलाओं एवं उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण के पश्चात् एसएचजी की महिलाओं के माध्यम से संबंधित प्रखंडों के गाँवों में घूम-घूमकर 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सुयोग्य लोगों को कोरोना का प्रथम टीका लगवाने का निर्देश प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक डुमरी को दिया। बैठक में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने छूटे हुए लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण दिलाने के उद्देश्य से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों अपने संबंधित क्षेत्रांतर्गत टीकाकरण टीमों के साथ-साथ पीडीएस डीलरों, एसएचजी की महिलाओं, शिक्षकों एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों के सहयोग से टीकाकरण की दर में बढ़ोत्तरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने अगले सात दिनों में डुमरी प्रखंडांतर्गत क्लस्टर स्तर पर एसएचजी की महिलाओं एवं उनके परिवार के सदस्यों एवं 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं को कोविड-19 के प्रथम डोज से टीकाकृत करवाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पणन पदाधिकारी को अपने सभी पीडीएस डलरों को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। वहीं उन्होंने 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं के टीकाकरण के संबंध में जिले के वैसे 18 विद्यालय जहाँ लगभग 06 से 07 हजार की संख्या में विद्यार्थी बाकी हैं, वहां जिला शिक्षा पदाधिकारी को विशेष ध्यान देते हुए सुयेग्य बालक-बालिकाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित कराने पर जोर दिया। उन्होंने टीकाकरण के साथ-साथ डाटा प्रविष्टियों की स्थिति में भी सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया संजय पी.एम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर प्रीति लता किस्कू, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, जिला सहकारिता पदाधिकारी मंजु बिरजिनीया एक्का, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा, चैनपुर डॉ.शिशिर कुमार सिंह, पालकोट विभूति मंडल, सदर अंचल अधिकारी कुशलमय केनेथ मुण्डू, सिसई अरूणिमा एक्का, बीपीएम डुमरी/ जारी/ चैनपुर/ सिसई/ गुमला, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डुमरी, पणन पदाधिकारी डुमरी, जिदान डुमरी के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।

Published / 2022-01-19 12:44:11
उपायुक्त ने की जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के प्रबंधकीय समिति एवं न्यास परिषद की समीक्षा

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद (डीएमएफटी) अंतर्गत प्रबंधकीय समिति एवं न्यास परिषद की बैठक आईटीडीए भवन सभागार में की गई। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही को अनुमोदित किया गया। खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास के दृष्टिकोण से आवश्यकताओं के आलोक में घटनोत्तर स्वीकृति प्राप्त की गई। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत प्राप्त मार्गनिर्देश के अनुसार खनन प्रभावित क्षेत्रों में आवासित नागरिकों के लिए उपलब्ध संसाधन का 60 प्रतिशत पेयजलापूर्ति पर्यावरण सुधार तथा प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र के कल्याणार्थ योजनाओं से संबंधित कार्य कराए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रभावित क्षेत्रों में 40 प्रतिशत राशि भौतिक संरचना सिंचाई, ऊर्जा एवं जल संरक्षण विकास एवं अन्य योजनाओं पर व्यय किए जाने का प्रावधान है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद किरण माला बाड़ा ने सिसई प्रखंड के नगर पंचायत स्थित लमकी ग्राम में जलमीनार एवं पीसीसी पथ निर्माण की आवश्यकता बताई। गुमला विधायक भूषण तिर्की के प्रतिनिधि द्वारा गुमला जिलांतर्गत अति खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उक्त क्षेत्रों में अवस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसी तरह बिशुनपुर प्रखंड के प्रमुख द्वारा लिफ्ट इरिगेशन माध्यम से पेयजलापूर्ति की आवश्यकता बताई गई। जिसपर उपायुक्त ने वैसे गांव जहां लिफ्ट इरिगेशन से जलापूर्ति संभव है उनका नाम प्रस्तावित करने की बात कही। इसके साथ ही बिशुनपुर प्रखंड से चैनपुर प्रखंड को मिलाने वाला लोंगा पुल (कोयल नदी के ऊपर स्थित) के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने की जानकारी दी गई। जिसपर उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को इसकी जाँच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार बिशुनपुर प्रखंड के नरमा पंचायत की मुखिया द्वारा प्रखंड के पठारी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने का अनुरोध किया गया। उप प्रमुख घाघरा प्रखंड द्वारा रूकी पंचायत के ग्राम जलका में मुख्य पथ में पुलिया एवं गार्डवाल निर्माण, बिमरला पंचायत में रूकी घाटी से बरांग तक पीसीसी पथ निर्माण तथा रूकी पंचायत के पाढ़ा बसार टोली में मिनी जलमीनार निर्माण संबंधी प्रस्ताव रखा गया। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराए गए योजनाओं की विवरणी को क्रियान्वयन हेतु स्वीकृत किया गया। बैठक में उपायुक्त ने समिति के सदस्यों से अति खनन प्रभावित क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता देते हुए वहां विकास के कार्यों को मूर्त रूप देने हेतु योजनाओं का चयन करने का अनुरोध किया। इसके अलावा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद (डीएमएफटी) से जिलास्तर पर पीएमयू (प्रोग्राम मैनेजिंग यूनिट) के गठन की भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद किरण माला बाड़ा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ.राजू कच्छप, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा मोनिका रानी टूटी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जिला अभियंता जिला परिषद, कार्यालय अधीक्षक शशि कुमार मिश्रा, माननीय मंत्री सह सासंद अर्जुन मुण्डा/ लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत /राज्यसभा सांसद समीर उरांव/ गुमला विधानसभा क्षेत्र के सविस भूषण तिर्की/ बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के सविस चमरा लिंडा के प्रतिनिधि, खनन प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख/ उप प्रमुख/ मुखिया व अन्य उपस्थित थे

Published / 2022-01-19 12:43:41
नाबालिग से दुष्कर्म के सभी छह अभियुक्त गिरफ्तार

डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के उदनी पंचायत में एक नाबालिग छात्रा के साथ छह युवकों ने गैंगरेप किया। 16 वर्षीय पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। जिसके माता पिता तमिलनाडु काम करने गये हैं। कोरोना महामारी में विद्यालय राज्य सरकार द्वारा बंद किये जाने की घोषणा के बाद छात्रा अपने बड़े पिताजी के घर आई थी। पीड़िता के अनुसार सोमवार को वह अपने एक सहेली व एक रिश्तेदार के साथ लातेहार जिला स्थित सुगा बांध घूमने गई थी। रिश्तेदार युवक ने शाम को छात्रा को उसके बड़े पिता के घर पर पहुंचाकर वापस अपने घर चंदावल लौट गया था। फिर कुछ देर के बाद छात्रा के मोबाईल पर एक नए नंबर से फोन आया। जिससे छात्रा को घर पहुंचाने वाले युवक के माध्यम से फोन कर कहा गया कि मेरी बाइक खराब हो गयी है तुम यहां आओ। इस पर मैं उसके पास जंगल के किनारे अपने रिश्तेदार से मिलने गई तो पता चला कि गांव के ही छह सात युवक मेरे रिश्तेदार को मारपीट कर फोन करवा कर मुझे बुलावाये हैं। मेरे पहुंचने के बाद गांव के युवक मिलकर मेरे साथी को मारपीट कर भगा दिए और मेरे साथ जबरदस्ती कर बारी-बारी से दुष्कर्म करने लगे। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आगे पीड़िता ने कहा की वह डर से घर में किसी को नहीं बताई फिर बाद में अपने साथी के माध्यम से बुधवार को सुबह डुमरी थाना को इसकी सूचना दिलवाई गई। वहीं सूचना पर एसडीपीओ सिरिल मरांडी के नेतृत्व में डुमरी पुलिस मौके पर पहुंच पीड़िता का बयान लेकर छह आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। इस संबंध में एसडीपीओ ने कहा नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला है। जिसपर मामले की गहन जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जायेगा।

Published / 2022-01-19 12:42:46
गुमला : हथियार के साथ 10 अपराधी गिरफ्तार

गुमला। जारी थाना पुलिस ने हथियार के साथ दस अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से चार हथियार मिलने की सूचना है। हालांकि पुलिस अभी और अपराधियों के धर पकड़ के लिए तेजी से छापामारी अभियान चला रही है। गिरफ्तार अपराधियों में कई माओवादी समर्थक भी हैं। कहा जा रहा है कि गुप्त सुचना पर जारी पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूरे मामले का खुलासा प्रेस कान्फ्रेंस कर किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि एक जनप्रतिनिधि को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ बताने से इंकार कर रही है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले विशुनपुर प्रखंड में माओवादियों के द्वारा बाक्साईट माइंस में 27 वाहनों को फूंक दिया था। वहीं कुरूमगढ़ थाना के नव निर्मित भवन को उड़ा दिया था। इसके बाद से लगातार गुमला पुलिस माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। दस लोगों की गिरफ्तारी से पुलिस कई मामलों का उद्भेदन करेगी। ऐसी आशंका लोग जता रहे हैं।

Published / 2022-01-19 12:41:13
भाजपा ओबीसी मोर्चा बहुत सशक्त और क्रियाशील, 27% आरक्षण के लिए संघर्ष करते रहेंगे : देव नारायण प्रजापति

टीम एबीएन, लोहरदगा। आज नॉवेल्टी होटल के स्व काजल दत्ता/स्व अनिता दत्ता सभागार में भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति के बैठक में मुख्य अतिथि लोहरदगा जिला सांसद सुदर्शन भगत, विशिष्ट अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह प्रदेश प्रभारी देव नारायण प्रजापति, प्रदेश महामंत्री शिव शंकर साहू, प्रमंडलीय प्रभारी योगेश डांगी, पूर्व विधायक मांडर विधानसभा श्रीमति गंगोत्री कुजूर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा प्रभारी अजय पंकज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह लोहरदगा प्रभारी संजय चौरसिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, जिला प्रभारी हर्षनाथ महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, जिला महामंत्री बालकृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, महामंत्री रितेश कुमार एवम दुबराज वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, नगर अध्यक्ष रवि वर्मा,नगर उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक सर्राफ व पंकज साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजकिशोर महतो, आमंत्रित सदस्य संजय वर्म्मन, अशोक खत्री जी समेत लोहरदगा जिला प्रखंडो के परखण्ड अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तस्वीर में पुष्पांजलि कर व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, ततपश्चात आगत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर एवम पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का नेक सोंच का परिणाम है कि ओ बी सी मोर्चा का गठन भाजपा के नई इकाई यानि सातवीं मोर्चा के रूप में किया गया। इसके द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष के पिछड़ी जाति से सम्बंध रखने वाली नागरिकों को सम्मान देने का काम किया गया है। आज पिछड़ी जाति जिस करवट बैठ जाए तो सरकार भी उसी ओर रुख ले लेगी। भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा बहुत मजबूती व सशक्त होकर काम को फलीभूत करते रहे यही कामना है। मोदी जी द्वारा अपने कैबिनेट में भी हर वर्ग के लोगों को जगह दिया गया है। किसी भी वर्ग का अनदेखी न हो ऐसी बृहत सोंच हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का सोंच है। विशिष्ट अतिथि श्री देव् नारायण प्रजापति जी ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में पिछड़ी जातियों की संख्या 52% है, परन्तु आरक्षण के मामले में हमलोग आज भी बहुत पीछे हैं, झारखंड केवल 13% आरक्षण है, जबकि हमलोगों का मांग कम से कम 27% की है, जिसके लिये पूरे दमखम से लगे हुए हैं। परंतु झारखण्ड की यह निकम्मी सरकार केवल वादों के सब्जबाग दिखा रही है, यह सरकार केवल वादों वाली सरकार है, धरातल में काम कर सके, यह उम्मीद करना और बीरबल की खिचड़ी पकाना एक बराबर है, न खिचड़ी पकेगी और न खाने को मिलेगी। जबकि प्रदेश महामंत्री शिव शंकर साहू ने कार्यकतार्ओं में जोश भरते हुए कहा कि झारखण्ड में हेमन्त सोरेन की निकम्मी सरकार वादों के सब्जबाग दिखाने का काम कर रही है, इसके खिलाफ मोर्चा खोलने का समय आ गया है और इसका पूर्ण विरोध सख्ती के साथ ओ बी सी मोर्चा करेगी और 27% आरक्षण लागू करने पर मजबूर कर देंगे। प्रमंडलीय प्रभारी योगेश डांगी जी ने कहा कि झारखण्ड में फिर से भाजपा सरकार को लाने हेतु पिछड़ी जाति मोर्चा को बहुत ही गम्भीरता के साथ काम करना होगा, आगामी चुनाव में राज्य व केंद्र सरकार फिर से भाजपा का हो इसके लिये सभी को मिलकर मेहनत करना है। कार्यसमिति का मंच संचालन जिला महामंत्री रितेश कुमार व दुबराज वर्मा द्वारा किया गया।

Published / 2022-01-19 09:39:51
जागरूकता का असर : सतबरवा में हुई 573 की जांच, सभी निगेटिव

टीम एबीएन, पलामू। सतबरवा थाना के समीप कोविड-19 के 573 लोगों के जांच में सभी रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है। 10 जनवरी 2022 से 18 जनवरी तक के बीच में करीब एक सप्ताह तक सतबरवा थाना पुलिस के सहयोग से थाना के लगे बैरियर के पास कोविड-19 का जांच चल रहा है। एंटीजन टेस्ट के द्वारा किए जा रहे जांच टीम में शामिल स्वास्थ्य सहिया सुषमा देवी और प्रतिमा देवी ने बताया कि अभी तक 573 लोगों का एंटीजन टेस्ट के जरिए जांच किया गया जिसमें सभी लोग नेगेटिव पाए गए हैं।18 जनवरी को समाचार लिखे जाने तक 17 लोगों का एंटीजन टेस्ट के जरिए जांच किया जा चुका है। जिसमें सभी लोगों का जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है। सहिया साथी सुनीता सिंह ने बताया कि एंटीजन टेस्ट में नाक से स्वाब लिया जाता है और किट से जांच होता है। इस दौरान तुरंत जांच का रिपोर्ट पता चल जाता है।

Published / 2022-01-19 09:34:41
बिष्टुपुर थाना में धरना-प्रदर्शन, टीएमएच के चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग

टीम एबीएन, जमशेदपुर। जोजोबेड़ा कृष्णानगर निवासी अभिषेक कुमार की मौत को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। बुधवार दिन में 11 बजे टीएमएच के चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कृष्णा कामत व अखिलेश कामत के साथ लोगों का हुजूम बिष्टुपुर थाना पहुंचा और वहां धरना दे दिया। इन लोगों ने थाना प्रभारी के समक्ष टीएमएच में मृतक अभिषेक की इलाज में लापरवाही को लेकर कई तर्क दिया और चिकित्सा संबंधी कागजात दी गई। इससे पूर्व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मंगलवार को टीएमएच में हंगामा करने के साथ इमरजेंसी में तोड़फोड़ किया गया था। जबकि बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत देकर डॉक्टर एवं अस्पताल के पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल, पुलिस अभिषेक कुमार की मौत को लेकर लापरवाही के आरोप की जांच करेगी। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गयी है। लेकिन लोग पहले कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अखिलेश कामत ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद टीएमएच में इलाज व ऑपरेशन हुआ था। बगैर ठीक हुए छुट्टी दे दी गई। स्थिति बिगड़ने पर मंगलवार को जब टीएमएच लाए तो भर्ती नहीं लिया गया। इससे उचित इलाज के अभाव में अभिषेक की मौत हो गई है। अखिलेश कामत का आरोप है कि मरीज के स्वस्थ नहीं होने पर भी डिस्चार्ज करना गलत था। फिर इलाज के नाम पर खानापूर्ति कर घर भेज दिया गया। अस्पताल के डॉक्टर एवं पदाधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Page 1485 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse