झारखंड

View All
Published / 2022-01-19 17:26:22
राजधानी : रिम्स में चमकी बुखार से तीन माह की बच्ची की मौत

टीम एबीएन, रांची। रांची में चमकी बुखार (मैनिंगो इंसेफेलाइटिस) ने दस्तक दे दी है। बुधवार को इससे रिम्स में इलाजरत तीन माह की बच्ची की मौत हो गई है। रिम्स के सूत्रों के मुताबिक, बच्ची आशी एक महीने से इस बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। बच्ची दो दिन पहले अचानक कोविड-19 संक्रमित हो गई थी। अब यह समझने की कोशिश की जा रही है कि उसकी मौत चमकी बुखार से हुई है या कोरोना के कारण। रिम्स की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रिम्स में 73 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। क्या है चमकी बुखार : चमकी बुखार मैनिंगो इंसेफेलाइटिस इंसेफेलाइटिस है। इसे दिमागी बुखार भी कहा जाता है। चमकी बुखार में बच्चों के खून में शुगर और सोडियम की कमी हो जाती है। यह इतनी खतरनाक और रहस्यमयी बीमारी है कि अभी तक विशेषज्ञ भी इसकी सही-सही वजह का पता नहीं लगा पाए हैं। लक्षण : यह मुख्य रूप से 3-4 साल के बच्चों में होता है। हालांकि कई बार ये इनसे बड़े बच्चों में भी देखने को मिलता है। इसके लक्षण में मिरगी का दौरा आना, तेज बुखार आना, शरीर में ऐंठन, ब्रेन में प्रेशर बनना आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की सबसे खराब बात ये है कि इसमें अचानक मौत होती है। इसकी मृत्यु दर 50 फीसदी से भी अधिक होती है।

Published / 2022-01-19 15:33:50
गणतंत्र दिवस : मोरहाबादी मैदान में 10 विभाग निकालेंगे झांकियां

रांची। 26 जनवरी को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। कोरोना को देखते हुए इस राष्ट्रीय पर्व का आयोजन सीमित लोगों और कार्यक्रम के जरिए देशभर में मनाया जायेगा। रांची में भी इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मोरहाबादी मैदान में परेड की प्रैक्टिस जारी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केवल रांची ही नहीं राज्यभर में इस दिन के विशेष समारोह के लिए मुख्य सचिव ने कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभात फेरियों का आयोजन नहीं होगा। समारोह में 60 से अधिक उम्र और 18 साल से कम उम्र के लोग शामिल नहीं हो पायेंगे। परेड में केवल सेना, सीआरपीएफ और जैप बैंड ही हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। अतिथियों के बैठने के लिए कुर्सियों के बीच दो गज की दूरी का पालन किया जायेगा। साथ ही स्थल पर मेडिकल कैंप भी लगाया जायेगा। 10 विभाग निकालेंगे 10 झांकियां : इस वर्ष रांची में मनाये जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मात्र 10 झांकी निकाली जायेगी। ये 10 झांकियां अलग-अलग विभागों द्वारा निकाली जायेगी। एक झांकी में 10 कलाकार ही शामिल होंगे। इन झांकियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निकालने का निर्देश दिया गया है। वहीं परेड में सेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, जैप वन, जैप- 2, जैप 10, जिला सशस्त्र बल (पुरुष), जिला सशस्त्र बल (महिला), एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के प्लाटून परेड में शामिल होंगे। वहीं इस वर्ष स्कूली बच्चे जैसे स्कॉट एंड गाइड, आदि शामिल नहीं होंगे। ये विभाग निकालेंगे झांकी : पेयजल और स्वच्छता विभाग, वन पर्यावरण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा झांकियां निकाली जायेगी।

Published / 2022-01-19 14:50:02
65 साल में जो नहीं हुआ, वह अब होगा : डॉ लंबोदर महतो

बेरमो /बांध कथारा। गोमिया एवं पालीहारी गुरुडीह पंचायत में पेयजल की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो से भेंट की। भेंट के दौरान आजसू प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन एक्सप्लोसिव कंपनी ओरिका से पेयजल ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक पहल की मांग की। विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया क्षेत्र तरक्की की राह पर चल पड़ा है। जो 65 वर्षों तक यहां नहीं हुआ है, वह अब होगा। उन्होंने ओरिका के महाप्रबंधक राकेश शर्मा को अविलंब 2 महीने के भीतर दोनों पंचायत क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने को निर्देश दिया। जिसमें फिलहाल अभी अस्थाई तौर पर दो मिनी वाटर टैंक जल ग्रामीणों को मुहैया कराने की बात कही गई। साथ ही ग्रामीणों को अस्थाई पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विधायक ने कहा कि किसी तरह के दिक्कत होने पर वे उनके साथ हैं। ओरीका प्रबंधन विधायक से आग्रह किया कि रेलवे से एनओसी मिलने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो सामान उपयोगी होगा उसे विधायक मुहैया करा दे, तो आने वाले दिनों में गोमिया मोड़ तक पानी का पाइप लाइन बिछाकर 3 पॉइंट जलापूर्ति उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में गोमिया प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, उत्तरी छोटानागपुर प्रवक्ता बबलू तिवारी, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, प्रखंड सचिव मिनहाज अंसारी, गोमिया विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, गोमिया मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, साड़म मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, पेयजल से संबंधित विधायक प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा प्रभारी रविंद्र साहू, प्रभु स्वर्णकार, संजय यादव, विनोद यादव जबकि प्रबंधन की ओर से ओरिका के जीएम राकेश शर्मा, प्रबंधक मानव संसाधन रोशन सिन्हा, प्रभास कुमार, राजीव कुमार, गोमिया अंचलाधिकारी संदीप टोप्पो आदि उपस्थित थे।

Published / 2022-01-19 14:48:52
ससुराल में युवक की हत्या : तीन दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल

जामा। ससुराल में साहेबगंज जिला के बोरियो थाना क्षेत्र के मारीचों गांव के 26 वर्षीय अंगलेश राय हत्याकांड का तीन दिन के अंदर उद्भेदन करने में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए जामा पुलिस तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के ही दुधानी गांव के संदीप सिंह, पीपरा गांव के अभिराम लायक एवं प्रेमनाथ कापरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। जानकारी के अनुसार उक्त तीनो आरोपियों ने अंगलेश राय की हत्या कर पलासी रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी के पास मधुडंगाल में साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव फेंक कर फरार हो गया था। बाद में तलाश के क्रम में पुलिस शव थाना क्षेत्र के पलासी गांव के समीप मधुडंगाल के झाड़ी से रविवार 15 जनवरी देर शाम को बरामद किया था। हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए प्रेसवार्ता में बुधवार को जानकारी देते हुए एसडीपीओ, जरमुंडी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सोनिया देवी ने हत्या का आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व के 10 सदस्यीय छापेमारी दल का गठन कर छानबीन में जुट गई थी। अनुसंधान क्रम में पुलिस संदीप सिंह को धर दबोचने में सफल रही। हत्या शराब पीने के दौरान हुई दोस्तों के साथ आपसी विवाद में हुआ। मृतक कुछ दिन पूर्व गोवा से काम कर लौटा था। जहां ससुराल पहुंचने पर पूर्व के दोस्तों के साथ बैठ शराब का सेवन किया। शराब सेवन के दौरान हुई विवाद हत्या का कारण बना। संदीप से पूछताछ के क्रम में संदीप ने घटना में संलिप्त दो युवकों अभिराम लायक और प्रेमनाथ कापरी के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी। पुलिस संदीप सिंह के निशानदेही पर अन्य दोनों को आरोपी को धर दबोचने में सफल रही। पुलिस हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर के टुकड़े और जियो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।

Published / 2022-01-19 14:48:24
लकड़ी चुनने गई किशोरी से गैंगरेप, छह गिरफ्तार

टीम एबीएन, जरमुंडी। नाबालिग से गैगरेप मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जरमुंडी पुलिस बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। गिरफ्तार आरोपी में थाना क्षेत्र के खुर्द बुलगुमा गांव निवासी जोसेफ मुर्मू, संतोष मुर्मू, सुशील मुर्मू, किरानी मुर्मू, मिथुन मुर्मू एवं निरज मुर्मू है। इस बावत प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ, जरमुंडी उमेश कुमार ने बताया कि बीते 18 जनवरी को आरोपियों ने हवस का शिकार बनया। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग गांव के बाहर शाम को जंगल में ठंड से राहत को लेकर लकड़ी चुनने गई। जहां घात लगाये युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पहुंच पीड़िता ने आप-बीती परिजनों को सुनाई। मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों ने पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे। जरमुंडी पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले में भादवी की धारा 323,341, 376 (क) एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करा आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं विशेष अदालत में नाबालिग का 164 का बयान भी दर्ज कराया गया। मामले में थाना प्रभारी दयानंद साह के निदेर्शानुसार गिरफ्तारी टीम का अगुवाई एसआई प्रभाष रवानी कर रहे थे। वहीं केस में अनुसंधान एसआई ऋषिकेश कर है।

Published / 2022-01-19 13:34:38
कोडरमा : जिले में मिले 78 नये संक्रमित, 9 हुए स्वस्थ

कोडरमा। जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा बताया कि कोडरमा जिले में 09 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ हो गये हैं। जिसमें होम आइसोलेशन में रह रहे 09 मरीज स्वास्थ्य हो गये हैं। साथ ही कोरोना जांच में 78 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें आरटीपीसीआर जांच में 76 और एंटीजन जांच में 02 कुल 78 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही 416 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन एंव डीसीएचसी में 02 संक्रमित मरीज भर्ती हैं।

Published / 2022-01-19 13:19:48
सूर्य नमस्कार शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक : शालिनी

कोडरमा। पतंजलि योग समिति एवं काली महिला योग समिति के तत्वाधान में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के लक्ष्मी देवी सिंघानिया शामिल हुई। कार्यक्रम में अतिथि को पतंजलि योग का दुपटा एवं योग संबंधित पुस्तक देकर जिला प्रभारी कलावती देवी दीपा गुप्ता ने सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि देश भर में आजादी के 75वां वर्ष पूरे होने पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित हो रहा जिसमें कोडरमा जिले में भी 10 लाख से उपर सूर्य नमस्कार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार लोगों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। सूर्य नमस्कार करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही मन शुद्ध होता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। शरीर का संपूर्ण व्यायाम होता है। यह एकाग्रता को बढ़ाता है। शरीर में नवीन ऊर्जा का संचार होता है। कहा कि सूर्य नमस्कार विभिन्न रोगों को ठीक तो करता ही है, साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। लक्ष्मी देवी सिंघानिया प्रतिदिन सभी योग ग्रुप नियमित रूप से सूर्य नमस्कार में जुटे है। कोरोना काल में सूर्य नमस्कार बुस्टर का कार्य कर रहा है। वहीं योग शिक्षिका कलावती देवी, दीपा गुप्ता ने कहा कि सूर्य नमस्कार से स्वस्थ रहता है तन मन, दूर रहता रोग। कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। 21 दिन में महिला संगठन 15 हजार सूर्य नमस्कार करेगी। एक महिला प्रतिदिन 13 सूर्य नमस्कार कर रही है। मौके पर कविता आर्या, ज्योति वर्णवाल, प्रीति देवी, दिपु देवी, शिल्पा कालरा, खुशबू वर्णवाल, कविता देवी, सरिता देवी, कल्पना रजक, माधुरी सिंह आदि उपस्थित थी।

Published / 2022-01-19 13:19:06
भाजपा झुमरी तिलैया नगर मण्डल मे किया गया फेरबदल

कोडरमा। भाजपा झुमरी तिलैया नगर मण्डल के मंडल अध्यक्ष किशोर पंडित ने बताया है कि भाजपा झुमरी तिलैया नगर मंडल का फेर बदल करते हुए नई कमिटी की घोषणा की जाती है। जहां भाजपा नगर मंडल के मण्डल उपाध्यक्ष के रूप में दिलीप गुप्ता, संजय शर्मा, किशुन यादव, इंद्रदेव मोदी। वहीं महामंत्री के रूप में हरि पंडित और विनय कुमार शांडिल्य को बनाया गया। जहां मंत्री के रूप में अविनाश चंद्रवंशी राजेश वर्मा, विजय यादव एवं बिरेंद्र राम के नाम की घोषणा की जाती है। वहीं कोषाध्यक्ष के रुप में संतोष यादव तथा नगर मिडिया प्रभारी के रूप में संजीत शर्मा का चयन किया गया। जहां कार्य समिति सदस्य के रूप में संजय यादव, निरंजन कसेरा मनोहर कुमार राम, भोला चौधरी, मुन्ना ठाकुर, अशोक यादव, दीपक चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, महादेव दास, मुकेश राम, चन्दन वर्णवाल, अजय मिश्रा, बलराम यादव, रोहित जायसवाल, शशि कांत पाण्डेय, अनिरूद्ध चक्रम, ओमप्रकाश दास, उदय सिंह, रत्न लाल चौधरी, प्रितम पांडेय, कैलाश सिंह, प्रभाकर पाण्डेय, विवेक पांडेय, प्रितम पाण्डेय, रेखा भदानी, विनोद विवेक, महेश राम, दामोदर सिंह, राजेंद्र वर्मा, नवीन चौधरी, अजीत चंद्रवंशी,को नये टीम के लिए घोषणा घोषित किया जाता है। जहां विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बिरेंद्र सिंह, रमेश हर्षधर, सुभाष मोदी, दिनेश्वर प्रसाद, शशि भूषण प्रसाद, विशाल भदानी, विशाल सिंह, सुनिति सेठ, विजय राम,मदन मोहन गुप्ता, चन्दन चक्रवर्ती, बब्लू सिंह, वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में अन्नपूर्णा देवी (सांसद) श्री मती डॉ नीरा यादव (विधायक) डॉ रविन्द्र रॉय (पूर्व सांसद) प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, रमेश सिंह रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, प्रकाश राम, (पूर्व जिलाध्यक्ष) नितेश चंद्रवंशी (जिलाध्यक्ष) देवनारायण मोदी, (उपाध्यक्ष)अनूप जोशी, राजकुमार यादव (महामंत्री) डॉ नरेश पंडित पूर्व जिला उपाध्यक्ष बनाये गये।

Page 1484 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse