झारखंड

View All
Published / 2022-01-22 12:39:45
नगर निगम ने चलाया पॉलिथीन के खिलाफ अभियान, जुर्माना वसूला

धनबाद। धनबाद नगर निगम ने हीरापुर हटिया में पॉलिथीन के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया। मिठाई, किराना सहित अन्य दुकानों में छापेमारी कर प्लास्टिक बैग जब्त किया गया। दुकानदारों से जुमार्ना वसूला गया। नगर निगम के पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान चलता रहेगा। बताते चलें कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है। ठेला से लेकर दुकानों में भी पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा है। पर्यावरण के लिए प्लास्टिक का उपयोग काफी घातक है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों प्लास्टिक बैन को लेकर एक युवती ने नगर निगम कार्यालय में खूब हंगामा भी कीं थी। प्लास्टिक बैन के बावजूद शहर में प्लास्टिक का इस्तेमाल होने पर युवती ने नगर निगम की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया था।

Published / 2022-01-22 12:39:03
सरकार रहे या न रहे, हमेशा सेवा करती रही है सिंह मेंशन : रागिनी

बाघमारा। सरकार रहे या न रहे सिंह मेंशन हमेशा गरीबों व असहायों की मदद निरंतर करता आ रहा है। उक्त बातें माटिगढ़ डेम स्थित जमुनिया नदी तट पर शनिवार को जमसं (कुंती गुट) की ओर से आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रधान मीनाक्षी रानी गुड़िया के संघ में आने के बाद से संगठन को ओर मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि जनता मजदूर संघ बराबर मजदूरों के हित मे कार्य किया जिसका नतीजा है कि दिन प्रतिदिन विभिन्न कोलियरियों में सदस्यता बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनीष सिंह के संघ का महामंत्री बनने से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संघ आगे बढ़ेगा। वहीं संघ के नवमनोनित महामंत्री मनीष सिंह ने कहा कि ऊजार्वान सदस्यों का परिणाम है कि जमसं दिन प्रतिदिन आगे बढ़ने का काम कर रहा है। मौके पर गोपाल मिश्रा, मीनाक्षी रानी गुड़िया, नम्रता सिंह, मंगल हेंब्रम, परमेंद्र सिंह,विजय चौहान, गणेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Published / 2022-01-22 12:38:26
धनबाद : अवैध कोयला उत्खनन में चाल धंसने से बच्ची गंभीर

कतरास। शुक्रवार को बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 4 के अंतर्गत चल रहे अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी के कांटा पहाड़ी ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में अवैध उत्खनन में चाल रखने के दौरान 13 वर्षीय बच्ची रानी कुमारी दब गई, और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया है। फिलहाल बच्ची धनबाद के सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। बच्ची लकड़का चार नंबर की रहने वाली है। बच्ची की मां मंजू देवी ने बताया कि उनके पति नहीं है और सिर्फ दो बेटी है ना ही उनके पास राशन कार्ड है और ना ही उन्हें विधवा पेंशन मिलता है। घर की माली हालत अच्छी नहीं है। जिसके कारण दोनो बच्ची कोयला लाकर बेचती है, जिससे जीवन यापन होता है। बताते चलें कि जिले में अवैध उत्खनन एवं अवैध ट्रांसपोर्टिंग को रोकने के लिए 4 अक्टूबर 2021 को धनबाद के टाउन हॉल में धनबाद उपायुक्त की अध्यक्षता में कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में उपायुक्त के अलावा एसएसपी संजीव कुमार, एडीएम लॉ एंड आॅर्डर डॉ कुमार ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, डीपीओ महेश भगत, सीआईएसएफ के डीआईजी विनय काजला, कमांडेंट शेखर रमोला, बीसीसीएल तथा ईसीएल के महाप्रबंधक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी मौजूद थे। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध उत्खनन एवं अवैध ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने दी जाएगी। उसके बावजूद भी आए दिन इस तरह की घटना सामने आ रही है। इससे यह प्रतीत होता है कि कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य आपस में समन्वय स्थापित कर के काम नहीं कर पा रहे हैं। इस घटना से पहले भी बुट्टु बाबू के बंगला के समीप कांटा पहाड़ी में हो रहे अवैध उत्खनन में कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसी घटनाओं में कई बार शासन प्रशासन के पास खबर नहीं पहुंच पाती है और कई लोग गुमनाम मौत के शिकार हो जाते हैं। आउटसोर्सिंग कंपनी, बीसीसीएल प्रबंधन सीआईएसएफ एवं स्थानीय पुलिस भी आंख में काली पट्टी बांधे हुए हैं, जहां एक और बाघमारा में खनिज संपदा की लूट हो रही है वहीं दूसरी ओर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। जिले में दर्जनों जगह अवैध उत्खनन चरम पर है। कई सफेदपोश लोग अवैध मिनी खदान भी चला रहे हैं। जिसके कारण अवैध डिपो का संचालन भी दिन के उजाले में धड़ल्ले से किया जा रहा है।

Published / 2022-01-22 12:36:34
फुसरो नगर परिषद सबसे गंभीर समस्या बड़ा नाला निर्माण को लेकर जमीन की मापी और सर्वे कार्य प्रारंभ

बेरमो। फुसरो नगर परिषद द्वारा शनिवार को फुसरो स्थित बाटा गली -पटेल नगर मे बड़ा नाला निर्माण को लेकर जमीन की मापी और सर्वे का कार्य शुरू किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व में बड़ा नाला निर्माण को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश सिंह एवं उपाध्यक्ष छेदी नोनिया कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, वार्ड पार्षद भरत वर्मा के द्वारा बड़ा नाला निर्माण को लेकर रैयतों के साथ बैठक कर आम सहमति बनाने की कोशिश गयी थी। जिसमे रैयतों के द्वारा कहा गया था कि पहले जमीन मापी की जाये। जिससे कितने रैयतों की जमीन नाला निर्माण में उपयोग होगी ।उस आधार पर रैयत आपस में आम सहमति बनाकर बड़ा नाला निर्माण में अपनी जमीन को देंगे। आम सभा में निर्णय के आधार पर वार्ड 21, 22, 23, 24 के रहीमगंज रानी बाग बाटा गली से लेकर पटेल चौक तक फुसरो नगर परिषद के जेई राजेश गुप्ता अमीन एवं रांची से आये कन्सल्ट टीम के सीनियर आर्किटेक्ट अतुल कान्त के द्वारा जमीन की मापी की गयी। जिससे जल्द से जल्द बड़ा नाला का निर्माण किया जाए। जिसमे जिससे प्रत्येक वर्ष घरो में नाले के घुसने वाले गन्दे पानी को बड़ा नाला निर्माण करके रोका जा सके।जमीन मापी में वार्ड पार्षद भरत वर्मा, रैयत अर्जुन महतो, देव नारायण महतो, योगेश महतो एवम नगर परिषद फुसरो के कर्मचारी सूरज कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

Published / 2022-01-22 12:36:07
दुमका : गाय चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, एक फरार

दुमका। गाय चोरी के आरोप में मुफस्सिल थाना पुलिस एक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दी है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के बेदिया गांव निवासी रिन्कू पुजहर है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना क्षेत्र के आसनसोल हवाई अड्डा निवासी झन्टू मिर्धा के लिखित शिकायत पर मामले में जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तारी कर जेल भेज दी है। गिरफ्तार आरोपी पर चोरी का गाय रखने का आरोप है। अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बीते 20 जनवरी को झन्टू मिर्धा गाय चोरी की लिखित शिकायत किया था। पुलिस मामले में पुलिस जांच करते हुए चोरी का गाय बीते शुक्रवार को साप्ताहिक हाट बेचने के दौरान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के घटपी गांव निवासी टिंकू पुजहर गाय रखने के लिए दिया था। बाद में दोनों साप्ताहिक हाट पहुंचे थे। जहां पुलिस की भनक लगते ही गाय छोड़ भाग खड़ा हुए। वहीं पुलिस एक को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

Published / 2022-01-22 12:35:35
दुमका : एक ही घर पर दो महिलाओं ने ठोंका दावा, पुलिस ने किया सील

दुमका। एक ही मकान पर दो महिलाओं के कब्जे के बीच अशांति भंग की आशंका को भांपते हुए शनिवार को सीओ ने पुलिस की मौजूदगी में खूंटाबांध स्थित निजी आवास को अगले आदेश तक सील कर दिया। सीओ यामुन रविदास ने बताया कि पवन गुप्ता की पत्नी प्रीति कुमारी ने एसडीओ के न्यायालय में आवेदन दिया था कि उनकी जमीन को दूसरी महिला ने कब्जा कर बेच दिया है। वहीं दूसरे पक्ष की नीलू कुमारी ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि प्रीति ने जबरन घर पर कब्जा कर लिया और वह उसमें रहने लगी है। दस्तावेज की जांच के बाद यह सामने आया कि किसी ने नीलू को जमीन बेची थी। इसका मुटेशन भी हुआ। वहीं प्रीति का कहना था कि जमीन संयुक्त दखलदार के रूप में है। इसमें उसकी भी हिस्सेदारी है। हिस्सेदारी को लेकर दोनों पक्ष के बीच तनाव है और कभी भी कुछ हो सकता है। मामला अदालत में विचाराधीन है। जब तक अदालत का फैसला नहीं आता है, तब तक के लिए आवास को सील कर दिया गया है। बताया कि घर के अंदर रखे सारे सामान की सूची बनाकर दोनों महिलाओं को दे दी गई है। बताया कि अब अदालत के आदेश के बिना कोई भी पक्ष पुराने आवास पर अपना दावा नहीं कर सकता है।

Published / 2022-01-22 12:33:39
राहत... कोडरमा के रास्ते हप्ते में दो दिन चलेगी हावड़ा-बाडमेर एक्सप्रेस

कोडरमा। यात्रियों के लिए नया साल का जनवरी महीना राहत भरी सुविधा देनावाला है। इसके तहत कोडरमा के रास्ते होकर चलनेवाली हावड़ा-बाडमेर एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। 25 जनवरी से ट्रेन संख्या 12323/12324 साप्ताहिक में वृद्वि की गई है। 25 जनवरी से यह ट्रेन धनबाद, कोडरमा, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते हावड़ा और बाडमेर के बीच चेलगी। अब कोडरमा में प्रति शुक्रवार और मंगलवार को इसका ठहराव होगा। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 12324 वाडमेर हावडा एक्सप्रेस 29 जनवरी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन के समय, ठहराव, कोच संयोजक में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। बताते चलें कि कोडरमा के रास्ते अजमेर, जयपुर और जोधपुर के लिए तीन ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इसमें कोडरमा में रूकनेवाली 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव कोविड को लेकर स्थगित कर दिया गया है। बीस महीने से उक्त ट्रेन ग्रीन सिग्नल में पास कर रही है। जबकि एक और महत्वपूर्ण ट्रेन 12987 और 12988 अजमेर-सियाल्दा एक्सप्रेस एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया है। ऐसे में उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह तथा कोडरमा के अलावा बिहार के नवादा, रजौली के यात्रियों को अजमेर शरीफ दरगाह और राजस्थान के कोटा, खटु श्याम जी आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग को लेकर जम्मूतवी और लुधियाना है रद्द : वर्तमान में कोहरे के कारण उत्तर भारत के दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों से आने-जाने वाली वीवीआइपी राजधानी सहित कई मेल एक्सप्रेस ट्रेनें तीन से आठ घंटे विलंब से आ रही है। वहीं दूसरी ओर देश के आलग-अलग राज्यों में इंटर लॉकिंग ओर दोहरीकरण कार्य को लेकर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। लखनउ, आलम नगर में चल रहे इंटर लॉकिंग को लेकर कोडरमा के रास्ते होकर चलनेवाली 13151 सियाहदा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19-22 जनवरी तथा 13152 जम्मूतवी-सियालदा एक्सप्रेस 21 से 24 तक रद्द कर दी गई है। इसी प्रकार 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस 15 से 22 जनवरी तक तथा 13308 24 जनवरी तक रद्द की गई है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

Published / 2022-01-22 09:47:30
कोडरमा के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनों के रुट बदले, पैसेंजर ट्रेनें रद्द

टीम एबीएन, कोडरमा। धनबाद रेलमंडल के नेसुचुबा के अंतर्गत निचीतपुर और तेतुलमारी स्टेशनों के बीच किलो मीटर 284/19-21 आरयूबी का कार्य होगा। इसको लेकर 30 जनवरी, 10 एवं 22 फरवरी को ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इन तिथियों पर डबल लेन अंडर पास के निर्माण को लेकर नौ-नौ घंटे का ट्रैफिक सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक के कारण छह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही 30 जनवरी, 10 एवं 22 फरवरी को कोडरमा होकर चलनेवाली लंबी दूरी की ट्रेनों के रुट बदले गए हैं। धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि इसमें हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा दुरंतो एसप्रेस धनबाद, कोडरमा, गया के बजाय आसनसोल, झाझा, जसीडीह, पटना, मुगलसराय के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है। बताते चलें कि इसमें कोडरमा के रास्ते चलनेवाली 03545 व 03546 गया-आसनसोल व आसनसोल-गया मेमो पैसेंजर, 03553 व 03554 आसनसोल-वाराणसी तथा वाराणी-आसनसोल मेमो पैसेंजन कोडरमा नहीं आएंगी। 30 जनवरी को 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस कोडरमा के बजाय आसनसोल, जसीडीह, पटना होकर चलेगी। इसी प्रकार 10 फरवरी को भी ट्रेनें इसी रूट से चलेंगी। जबकि 21 फरवरी को चलनेवाली 12382 नई दिल्ली-हावडा पूर्वा एक्सप्रेस कोडरमा के बदले पटना, झाझा, जसीडीह व आसनसोल होकर चलेगी। 20 जनवरी को चलनेवाली जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस कोडरमा के बदले पटना, झाझा, जसीडीह व आसनसोन होकर चलेगी। 30 जनवरी, 10 और 22 फरवरी को 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 40 मिनट लेट से चलेगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें मसलन सियालदह-आनंद विहार, पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति 22 फरवरी को 30 मिनट लेट से खुलेगी। कोलकाता आगरा कैंट 10 फरवरी को 90 मिनट विलंब से चलेगी।

Page 1479 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse