झारखंड

View All
Published / 2022-01-31 07:20:22
कागज का बंडल थमाकर ठग लिए 11.30 लाख, इन्टर स्टेट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

एबीएन डेस्क। बिहार का ठग गिरोह झारखंड में भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इस इंटर स्टेट गिरोह ने झारखंड के गढ़वा में कागज का बंडल थमाकर एक व्यक्ति से 11 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। गढ़वा पुलिस ने गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। माइक्रोफाइनेंस कंपनी के नाम पर 50 लाख रुपये लोन देने का झांसा देकर दोनों ने पीड़ित को अपना शिकार बनाया। उनकी गिरफ्तारी बिहार के रोहतास जिलांतर्गत अलग-अलग गांवों से की गई है। गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार ठग रौशन कुमार और हरेन्द्र प्रजापति ममेरे-फुफेरे भाई हैं। एसपी ने बताया कि साद थाना क्षेत्र के झुरा गांव निवासी दशरथ राम ने 20 जनवरी को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी। पीड़ित के अनुसार तीन महीने से दो व्यक्ति उसके पास माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर 50 लाख रुपये लोन देने का झांसा दे रहे थे। उन्होंने अपना नाम कंपनी के प्रबंधक और कर्मचारी के तौर पर बिहार के औरंगाबाद के प्रमोद सिंह और सोनू सिंह बताया था। कागजी खानापूर्ति के बाद दशरथ राम को 50 लाख का लोन स्वीकृत कर दिया गया। इसके लिए 11 लाख 30 हजार की सिक्योहिटी मनी देना था। दोनों शातिर 17 जनवरी को 50 लाख की राशि लेकर लोन डिलीवर करने दशरथ राम के घर पहुंच गये। 50 लाख देने के पहले दोनों ने दशरथ राम से सिक्योरिटी मनी के 11.30 लाख रुपये ले लिए। राशि लेने के बाद दोनों ने 50 लाख का बंडल थमा दिया। घर आकर जब बंडल खोला तो उसमें कागज का टुकड़ा था। उसके बाद ठगी का शिकार बने दशरथ ने केस दर्ज कराया।

Published / 2022-01-31 07:13:55
झारखंड की स्थिति अराजक, राज्य में कोई सुरक्षित नहीं : दीपक प्रकाश

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है। प्रकाश ने कहा राज्य में न आम आदमी सुरक्षित है न खास। दीपक प्रकाश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय पर रांची धनबाद के रास्ते पर तेलमच्चो में हुए हमले के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे। दीपक प्रकाश ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिस प्रकार से अपराधियों, उग्रवादियों, अराजक तत्वों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है, उससे अब घर बाहर कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीयत ही अपराध नियंत्रण की नहीं है। यह सरकार अपराधियों पर नियंत्रण के बजाय आम आदमी को परेशान करने में विश्वास रखती है। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य की राजधानी से में दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव होता है। पूरे प्रदेश में उग्रवादी हमले हो रहे। अपराधी लोगों का भयादोहन कर रहे हैं। जेल में अपराधियों की पार्टी हो रही हो। गलत कार्यों का विरोध करने पर जिंदा जला दिया जाता हो। बहन, बेटियों की इज्जत आबरू सुरक्षित नहीं हो। ऐसे में लोगों का प्रशासन से विश्वास उठ चुका है। वहीं दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र अपराधियों और अराजक तत्वों पर नियंत्रण करे नही तो भाजपा सड़क पर उतरकर आन्दोलन के लिये बाध्य होगी।

Published / 2022-01-31 07:08:03
चाईबासा : खोज अभियान में पति-पत्नी का अधजला शव बरामद

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोन्टो थाना के सुदूर जंगल से पुलिस ने रविवार को पति-पत्नी का अधजला शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि अंधविश्वास की वजह से हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि बुंडू गांव निवासी गोमिय केराई एवं उसकी पत्नी की हत्या किये जाने की खबर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को मिली थी जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा बलों की एक टीम गठित की थी। उन्होंने बताया कि टीम ने रविवार सुबह से ही खोजी अभियान चलाया और कुछ घंटों बाद दंपति का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया। किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के अनुसार, हत्याकांड में मृतक के भाई एवं अन्य लोग शामिल हैं और शक है कि अंधविश्वास एवं नशापान के कारण घटना को अंजाम दिया गया है।

Published / 2022-01-31 05:38:35
राजधानी में चोरी-लूट के दो मामलों में चार अपराधी गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। राजधानी की पुलिस ने आज दो प्रमुख मामलों का खुलासा किया है। पहला मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां 27 जनवरी को एक कुरियर कंपनी में चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा मामला कांके के अरसंड का है। जहां एक व्यक्ति से मारपीट कर लूटपाट की गई थी। पुलिस ने इस मामले में भी दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कुरियर कंपनी में चोरी का खुलासा : 27 जनवरी को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कुरियर कंपनी से 5 लाख की चोरी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए न सिर्फ दो चोर को गिरफ्तार किया है बल्कि उससे चोरी का 4 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक इस चोरी में कंपनी के किसी कर्मचारी के हाथ होने का शक उसे पहले से था। पुलिस की पूछताछ में करीब एक साल पहले कंपनी छोड़ चुके शख्स ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसकी निशानदेही पर दूसरे शख्स की गिरफ्तारी हुई है। मारपीट मामले का खुलासा : रांची पुलिस ने कांके के अरसंडे में एक व्यक्ति से मारपीट और लूटपाट के मामले का भी खुलासा किया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल दो अपराधियों नसीम अंसारी उर्फ टार्जन और तौफिक अंसारी शामिल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि राजीव शर्मा नामक व्यक्ति बढ़ई का काम कर बीते 29 जनवरी को अपने घर लौट रहा था। इसी बीच अरसंड हाई स्कूल के पास दो अपराधियों ने उन्हें रोककर खैनी की मांग की। इंकार करने पर दोनों आरोपियों ने राजीव के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पॉकेट से जबरन 20 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद राजीव के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी टार्जन को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। टार्जन की निशानदेही पर ही दूसरे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूटी गई रकम को भी बरामद किया गया है।

Published / 2022-01-30 16:09:42
चालान काटने पर ऑटो चालकों का हंगामा, जाम

टीम एबीएन, रांची। ऑटो चालकों ने चालान काटने पर साकची गोलचक्कर पर जमकर बवाल किया। पहले उनलोगों ने ऑटो का परिचालन ठप किया और फिर गोलचक्कर पर आकर हंगामा करने लगे। यहां हंगामा और रोड जाम की स्थिति को देखते हुए तुरंत डीएसपी कमल किशोर व अन्य पदाधिकारी पहुंचे और ऑटो वालों को शांत कराया। उन्हें समझाया कि यदि सड़क पर अपने वाहन लाकर खड़ा करोगे, रांग साइड से गाड़ी चलाओगे तो कार्रवाई होगी। बाद में ऑटो वाले शांत हुए। घटना सोनारी और कदमा ऑटो स्टैंड में घटी। यहां हंगामा के दौरान ऑटो का बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया गया था। यहां एक ऑटो चालक अमन अपनी गाड़ी को रांग साइड से लेकर आ रहा था। इस बीच वहां सिविल ड्रेस में आए ट्रैफिक थाना के मुंशी ने रोका तो वह उलझ गया, जिसके बाद उस ऑटो वाले का चालान काट दिया। इसपर उस ऑटो के समर्थन में कुछ ऑटो वाले आए और उस मुंशी से उलझ गए। पहले काटा गया था चालान : ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसके पहले भी साकची गोलचक्कर के पास बेतरतीब ऑटो खड़ा करने पर चालान काटा गया था। अक्सर यहां यातायात की समस्या उत्पन्न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अभियान चलाने के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से शनिवार को फिर से अभियान चलाया गया था। ऑटो चालकों का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है। लेकिन जो गलती कर रहे हैं उनका मैनुअल चलान काटा जाए।

Published / 2022-01-30 16:04:21
चिंताजनक : पूर्वी सिंहभूम में सात साल में मिले 2541 कुष्ठ रोगी

टीम एबीएन, रांची। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण के डर से किसी को छूना मना था। इसलिए अभियान चलाकर भी कुष्ठ रोगियों को देखकर या फिर उन्हें छूकर पहचान नहीं की जा सकी। इसके चलते कोरोना के तीनों वेव में कुष्ठ रोगियों की संख्या 42 प्रतिशत कम हो गई। वर्तमान में जिले में 341 कुष्ठ रोगी बचे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 198 कुष्ठ रोग से मुक्त हो गए हैं। जिले में सात साल का आकलन करें तो पाते हैं कि इन वर्षों में 2541 कुष्ठ रोगी मिले। सर्वाधिक रोगी वर्ष 2019-2020 में 538 मिले थे। कोरोना काल में कुष्ठ रोगियों का ठीक से पता नहीं चल पाने के कारण तीसरे वेव के बाद अब व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

Published / 2022-01-30 14:56:12
लातेहार : ACB अधिकारी बताकर ठगी करनेवाला गिरफ्तार

टीम एबीएन, लातेहार। जिला के चर्चित महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा अपहरण कांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस अपहरण कांड में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी भागीरथी सेठी ग्राम बारपदा, थाना बोन्थ जिला भद्रक ओड़िशा का रहने वाला है। उसने खुद को एसीबी का अधिकारी बताकर महिला चिकित्सक से पैसे की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल कार स्विफ्ट डिजायर, एसीबी के नाम से बना फर्जी आईडी कार्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 15 हजार 100 नकद बरामद हुआ है। डॉ नीलिमा अपहरण कांड का खुलासा करते हुए लातेहार पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बीते 12 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में कार्यरत महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलिमा कुमारी को भागीरथी सेठी ने खुद को एसीबी का अधिकारी बताकर उसे अपने साथ रांची और उसके बाद रामगढ़ ले गया। जहां से फिर वापस चंदवा लाकर डॉक्टर के खाते से ढाई लाख रुपए निकलवाकर ले लिया था। इस मामले में महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा ने चंदवा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार के नेतृत्व में छापामारी दल गठन किया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी भागीरथी सेठी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि ओड़िशा के भद्रक जिला का ये ठग काफी शातिर है और हमेशा डॉक्टर्स की पूरी जानकारी लेकर उन्हें निशाना बनाता है। लातेहार समेत आसपास के कई जिला के चिकित्सकों को इसने ठगने की कोशिश भी की थी। इस छापामार दल में एसआई मुकेश चौधरी, विकास शर्मा, दिव्य प्रकाश, नारायण यादव, सुनील टूटी और एएसआई अरविंद कुमार सिंह शामिल रहे। इनका नेतृत्व डीएसपी लातेहार कर रहे थे।

Published / 2022-01-30 14:51:05
दुमका : अलाव से झोपड़ी में लगी आग, वृद्धा की मौत

टीम एबीएन, दुमका। घर में ठंड से बचाव के लिए झोपड़ी में अलाव जलाया गया था। लेकिन किसे पता था कि ये अलाव एक बुजुर्ग महिला के लिए काल बन जाएगा। झोपड़ी में जल रहे अलाव में झोपड़ी में देर रात आग लग गयी। आग लगने से वृद्धा की मौत हो गयी। इस घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर है । परिजनों के अनुसार उन्होंने आग से बचाव की कोशिश की, लेकिन फूस की झोपड़ी में आग धधक उठी और बुजुर्ग महिला को बचाने का भी मौका नहीं मिला। झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बांकीजोर गांव में अलाव की आग से एक फूस की झोपड़ी में आग लग जाने से उसमें रह रही वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतका का नाम पकलू चौड़े है। हालांकि लोगों ने काफी प्रयास किया कि आग पर काबू पा लिया जाए। लेकिन पुआल की झोपड़ी होने की वजह से आग काफी तेजी से फैल गया, जिसकी वजह से वृद्धा को वहां से बचने का मौका नहीं मिला और वो आग की चपेट में आ गयी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगने से वृद्धा की मौत के बाद पकलू चौड़े के शव को अपने कब्जे में ले लिया। आगे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वृद्धा घर में अकेली रहती थी जबकि उसका पुत्र और पुत्रवधू गांव में ही दूसरे घर में रहते हैं।

Page 1465 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse