झारखंड

View All
Published / 2022-02-04 04:14:03
चतरा : पत्रकार की मौत से पत्रकारिता जगत में शोक

टीम एबीएन, चतरा। जिला में तेज रफ्तार का कहर कोल वाहन ने एक बार फिर अपना कहर बरपाया है। दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में एक पत्रकार समेत चार लोगों की मौत हो गयी है। घटना सिमरिया-बगरा मुख्य पथ स्थित दुन्दुवा और बन्हे गांव में घटी है। सड़क हादसे में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सिमरिया-बगरा मुख्य पथ को जाम कर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर सिमरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिमरिया रेफरल अस्पताल ले गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

Published / 2022-02-03 17:32:43
तैयारी : फिर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं मोरहाबादी के दुकानदार

टीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी में दुकानें लगाने को लेकर दुकानदार एक बार फिर धरना पर बैठ सकते हैं। दरअसल, गुरुवार को निगम की ओर से दुकानदारों को चिह्नित जगह दिखाई गई, जिस पर दुकानदारों ने असंतोष जाहिर किया। इसके बाद देर शाम दुकानदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निगम को शुक्रवार तक का समय दिया है। संघ ने कहा कि निगम हमें प्राइम लोकेशन पर जगह दे, ताकि दुकानदार अच्छे से व्यापार कर पाएं। अभी जो जगह दी जा रही है, उसमें रजिस्ट्री कार्यालय के सामने की जगह को छोड़कर बाकी जगह ऑफ लोकेशन हैं। संघ ने कहा कि दुकानदार मान्या पैलेस के सामने व मान्या पैलेस के सामने से रजिस्ट्री ऑफिस के सामने तक के स्थल के लिए तैयार है। 75 फीसदी सहमति बन चुकी है। लेकिन निगम प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण वार्ता टूटने के कगार पर है। दुकानदार ऑक्सीजन पार्क के सामने से लेकर स्टेडियम के बाहर मान्या पैलेस के सामने तक दुकान लगाना चाहते हैं। मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन ने कहा कि निगम दुकानदारों से पिंड छुड़वाने की कोशिश कर रहा है। दुकानदारों को ऑफ लोकेशन में जगह दी जा रही है। हमारी मांग है कि हमें दुकान लगाने के लिए प्राइम लोकेशन दिया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन अपनी हठधर्मिता के कारण गरीबों की रोजी-रोटी पर आफत बन चुका है। संघ की मांग है कि शुक्रवार तक गरीबों की दुकान खुलवा दी जाए, अन्यथा दुकानदार आंदोलन को बाध्य होंगे। निगम ने इन जगहों पर दुकानें लगाने की दी अनुमति : निगम ने राजकीय अतिथिशाला से बापू वाटिका तक के दुकानदारों को शिफ्ट करने के लिए वैकल्पिक जगह के रूप में होटल पार्क प्राइम के सामने, रजिस्ट्री कार्यालय के सामने व बापू वाटिका के आगे दुकानें लगाने की अनुमति दी है। लेकिन संघ ने रजिस्ट्री कार्यालय को छोड़कर अन्य जगहों को उपयुक्त नहीं बताया।

Published / 2022-02-03 17:25:31
लातेहार में भूमि समस्याओं का निदान शीघ्र : बादल पत्रलेख

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन व सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने किसी कार्यक्रम में गढ़वा जाने के क्रम में चंदवा के विश्रामगृह में रुकने पर चंदवा के कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं का उल्लेख किया। प्रमुख समस्याओं में लातेहार जिला के सात लाख किसानों की जमीन का रसीद ऑनलाइन नहीं होने के सम्बंध में कहा कि आज से लगभग तीन वर्षों से लातेहार में चल रहा दफा 87 का शिविर रघुवर सरकार ने स्थगित कर दिया। दफा 87 कैम्प में फैसला के बाद ख़तियानों में सुधार किया जाता था और किसानों का रसीद ऑनलाइन किया जाता था, जो बन्द है। चंदवा अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा कुमारी के अपहरण के सम्बंध में कहा गया कि अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया, लेकिन अपहरण करानेवाला बीपीएम विशाल मिश्रा स्वछंद घूम रहा है। उसके क्रियाकलापों से पता चलता है कि पुनः किसी साजिश रचने में तल्लीन है। बीपीएम को बरखास्त करने के लिये पहल करने की कृपा करें। फिर चंदवा स्थित कृषि फार्म को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया। मौके पर रामयश पाठक, मुकेश कुमार सिंह, निर्मल भारती, बाबर खान, बीरेंद्र लोहरा, धनन्जय चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Published / 2022-02-03 15:16:34
विकास मद की आधी राशि खर्च नहीं कर पाने वाली झारखंड सरकार कर रही मार्च लूट की तैयारी : सीपी सिंह

टीम एबीएन, रांची। वित्तीय वर्ष 2021-22 के समाप्त होने में दो महीने से भी कम समय बचे हैं। ऐसे में राज्य सरकार का हर विभाग विकास योजना मद की अधिक से अधिक राशि खर्च करने में जुटी है। लेकिन जटिल प्रक्रिया के आगे विभाग बेबस है। ऐसे में इस वित्तीय वर्ष में हरेक विभाग 50 फीसदी भी राशि खर्च कर ले तो बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। झारखंड में विकास योजना का पैसा कोई भी विभाग खर्च नहीं कर पाया है। हालत ऐसा है कि कई ऐसे विभाग हैं जहां विकास योजना मद की राशि की आधी फीसदी रकम भी खर्च नहीं की गयी है। झारखंड सरकार विकास योजना मद की राशि खर्च ना कर पाने पर विपक्ष के निशाने पर है। विकास योजनाओं की राशि खर्च करने में झारखंड सरकार के कई विभाग सुस्त हैं। आलम यह है कि इस वित्तीय वर्ष 2021-22 के समापन में अब दो महीने भी नहीं बचे हैं। इसके बावजूद बजटीय प्रावधान के अनुरूप आवंटित राशि को खर्च विभाग द्वारा नहीं की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सरकार के कई विभाग 50 फीसदी का भी आंकड़ा पार नहीं कर सका है। आंकड़ों के मुताबिक विकास योजनाओं पर 31 दिसंबर 21 तक सिर्फ 20,396.70 करोड़ रुपये ही खर्च किए जा सके हैं। यह विकास योजनाओं पर खर्च के लिए निर्धारित लक्ष्य का करीब 37 फीसदी है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास योजनाओं पर 56,433.86 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। विभागीय आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो सरकार के अधिकांश विभाग योजना मद की राशि के मुकाबले खर्च करने में काफी पीछे है। कृषि विभाग की योजना मद राशि 3248.45 करोड़ में से 21218.79 करोड़ खर्च कर पाई है। इसी तरह ग्रामीण विकास विभाग के 7672.77 करोड़ योजना मद की राशि में से 2601.42 करोड़ खर्च हुए हैं। योजना मद राशि की तूलना में खर्च करने में सर्वाधिक परिवहन विभाग 64.64%, उच्च शिक्षा 60.80%, ऊर्जा विभाग 43.82%, स्वास्थ्य विभाग 36.25%, जल संसाधन विभाग 47.19% रहा है। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने विभाग द्वारा किए जा रहे खर्च पर संतोष जताते हुए कहा है कि अन्य विभाग में भले ही राशि सरेंडर करें। लेकिन श्रम विभाग में 31 मार्च तक विभाग द्वारा आवंटित राशि पूरी तरह खर्च हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक करीब 65 फीसदी राशि श्रमिकों के कल्याण पर खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में सीमित संसाधन के बावजूद श्रमिकों के कल्याण के लिए बेहतर काम हुआ है।

Published / 2022-02-03 15:16:13
पुलिस की गोली से नौवीं बार बच निकला पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप!

टीम एबीएन, रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप खूंटी पुलिस की गोली ने 9वीं बार बच निकला। पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी थाना क्षेत्र में अहले सुबह पुलिस और पीएलएफआई में मुठभेड़ हुई। नक्सली दिनेश गोप के दस्ते के साथ पुलिस का सामना हुआ। यह मुठभेड़ सिदमा-टेमना पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों उस समय हुआ जब खूंटी एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना पर गठित टीम जंगलों में अभियान चलाया गया। पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस सर्च आॅपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का एके 47 के 44 कारतूस, मैगजीन और कई समान बरामद हुआ है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सिदमा जंगल मे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया और रनिया और गुदड़ी थाना के सीमावर्ती जंगलों के लिए निकल पड़ी। सीआरपीएफ 94, खूंटी और चाईबासा पुलिस के जवान जैसे ही सिदमा जंगल पहुंचे तो नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन घने जंगलों के फायदा उठाकर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप अपने नक्सली दस्ता के साथ भागने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि जंगलों सर्च अभियान के अलावा नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। एसपी ने बताया कि सर्च आॅपरेशन में जंगलों ने भारी मात्रा के एके 47 के कारतूस, मैगजीन समेत कई दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है। एक एके 47 राइफल का मैगजीन, 44 पीस एके 47 का कारतूस, 2 स्मार्ट फोन, 2 छोटा मोबाइल फोन, 1 वॉकी टॉकी, 1 मोबाइल चार्जर, 5 पिट्ठू बैग, 1 पिट्ठू पाउच, भारी संख्या में पीएलएफआई का पर्चा, पीएलएफआई का चंदा रसीद के अलावा चटाई, कंबल और दैनिक उपभोग के अन्य ढेर सारी चीजें और दवाइयां बरामद किया गया है। नक्सलियों के खिलाफ निकले अभियान में सीआरपीएफ 94 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी पीआर मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी, एसपी अभियान रमेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, तोरपा डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी, खूंटी जिला पुलिस के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के अलावा चाईबासा जिला पुलिस के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल और सीआरपीएफ 94 बटालियन के सशस्त्र बल शामिल रहे।

Published / 2022-02-03 14:43:08
कोडरमा : मोबाइल ऐप रखेगा जिले की सड़क दुर्घटनाओं पर नजर

कोडरमा। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) और आईआईटी मद्रास के सहयोग से आई आर ए डी (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) मोबाइल ऐप और वेब एप्लीकेशन तैयार किया गया है। आज एलआईसी कोडरमा सभागार में जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री सुभाष यादव के नेतृत्व में जिले के.सभी थाना प्रभारियों को आईआरएडी एप्प का प्रशिक्षण दिया गया। इस ऐप के माध्यम से सड़क दुर्घटना से संबंधित डाटा अपलोड करने की पूरी जानकारी दी गई। आई आर ए डी ऐप के माध्यम से दुर्घटना स्थल से ही आॅन स्पॉट इंट्री की जा सके। मौके पर ही एक्सीडेंट का फोटो लेकर, इसे जुड़े तथ्य, व्यक्तियों व वाहन आदि की जानकारी दी जा सकती है।

Published / 2022-02-03 13:21:58
कोयला माफिया के साथ प्रशासन से लेकर सीएम तक मिलकर कर रहे अवैध व्यापार : बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, निरसा (धनबाद)। 1 फरवरी को निरसा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले को लेकर गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने सीधे तौर पर इस घटना के लिए कोलियरी प्रबंधन समेत झारखंड सरकार के हेमंत सोरेन को दोषी माना और पुलिस प्रशासन तथा यहां के मैनेजमेंट पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने सरकार से मांग की कि झारखंड में हो रहे कोयला तस्करी की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि अगर सरकार के द्वारा कोयला तस्करों और यहां के मैनेजमेंट पर कार्रवाई होती है तो ठीक है नहीं तो यह समझा जायेगा कि हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा कोयला तस्करी कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने धनबाद एसएसपी पर भी निशाना साधा और कहा कि यहां पर सभी लोग प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक कोयला माफिया के साथ मिलकर सिंडिकेट बनाकर कोयले का अवैध व्यापार कर रहे हैं और धनबाद के उपायुक्त कहते हैं कि कोयला चुनने में लोगों की जान गई है। झारखंड में खनिज संपदा की लूट मची हुई है और राज्य सरकार मौन है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में झारखंड राज्य एक खनिज संपदाहीन राज्य बन जाएगा, और यहां के लोगों को यहां से पलायन करना पड़ेगा।

Published / 2022-02-03 12:52:41
कोडरमा : मुनि श्री 108 प्रणव सागर जी और सागर जी का झुमरी तिलैया की धरती पर भव्य मंगल प्रवेश

कोडरमा। मुनि श्री108 प्रणव सागर जी मुनिराज का हजारीबाग जैन मंदिर से भव्य मंगल विहार 1 फरवरी को हुआ और मुनि श्री का श्री दिगंबर जैन मंदिर कोडरमा में भव्य मंगल प्रवेश हुआ, जहाँ समाज के लोग शहर के मुख्य द्वार पर आगवानी समाज के अनेक भक्तों के साथ बच्चों के द्वारा नवीन जैन पांड्या के निर्देशन में अपना बेंड के द्वारा किया सकल जैन समाज ने भव्य मंगल आगवानी करते हुए बैन्ड बाजों के साथ शोभायात्रा में गुरु के जयकारों के साथ भव्य मंगल प्रवेश कराया। मंत्री ललित जैन सेठी ने बताया कि गुरूवर का यहां कुछ दिनों तक प्रवास रहेगा निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि झुमरी तिलैया धर्म नगरी है और यहां पर संतों के चरण हमेशा पढ़ते रहते हैं प्रतिदिन गुरु के अमृत प्रवचन से जिले में सुख शांति और धर्ममय वातावरण होगा। कार्यक्रम में चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, हजारीबाग से आये भक्तों ने द्वारा करने के बाद मुनि श्री ने भव्य मंगल उद्बोधन दिया। उक्त समय जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव जैन छाबड़ा ओर सक्रिय सदस्य अमित जैन सेठी पाद प्रक्षालन करने का सोभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में हजारीबाग के मीडिया प्रभारी विजय जैन, महिला समाज की अध्यक्ष प्रेमा टोंग्या के साथ कई भक्त पधारे कोडरमा समाज के उपाध्यक्ष कमल सेठी, सुरेंद्र काला, जैन युवक समिति के मंत्री सुमित जैन सेठी सहित काफी संख्या में पुरूष और महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन स्थानीय पंडित अभिषेक शास्त्री ने किया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन ने दी।

Page 1459 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse