सिमरिया। पत्रकारों ने किसान भवन में पत्रकार शशिभूषण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने मृतक पत्रकार शशिभूषण की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना किया। पत्रकारों ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ढांढस बंधाये रखने की कामना ईश्वर से किया। पत्रकारों ने कहा कि शशिभूषण के निधन से हम लोगों को अपूरणीय छति हुई है। उनकी हमेशा कमी खलती रहेगी। वे सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। पत्रकारों ने कहा कि शोक सम्पत परिवार के साथ हमलोग हर समय खड़े रहेंगे। साथ हीं उनके दुख सुख की घड़ी में तत्पर रहेंगे। शोक सभा में शिवकुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, मोकिम अंसारी, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, महेंद्र कुमार, विष्णु प्रसाद, शैलेश कुमार, सुबोध शर्मा, मो अरबाज, अशोक कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, राजू कुमार के अलावे भाजपा मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह, लखन प्रसाद साहू, अलोक रंजन, रंजीत सिंह, दिलीप कुमार उर्फ काजू, बलराम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
टंडवा (चतरा)। साप्ताहिक गुरुवार बाजार टंडवा से दोपहिया वाहन हुए चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में मामले का उद्भेदन करते हुए एक चोर को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार को गाडीलौंग निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता का दोपहिया वाहन पैशन प्रो जेएच 13 बी 1782 बाजार टांड स्थित हनुमान मंदिर के पास से चोरी हो गई थी। वहीं भुक्तभोगी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में कांड सं. 23/22 दिनांक 03.02.22 धारा-379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।इसी क्रम में शुक्रवार को सराढु निवासी अशोक कुमार महतो उम्र 26 वर्ष, पिता- धनु महतो को उसके गांव से हीं चोरी के बाइक के साथ पुलिस ने पकड़ लिया जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह, विनोद तिवारी, मनोज पाल, सराढू पिकेट प्रभारी प्रवीण सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चतरा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को नक्सली संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर छोटू कुमार उर्फ बलवत को गिरफ्तार किया है। अभियान का नेतृत्व कर रहे हंटरगंज थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि टीपीसी का एरिया कमांडर छोटू क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। सूचना के आलोक में टीम गठित कर उक्त गांव में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक घर से उसे गिरफ्तार किया गया। छोटू के विरुद्ध गिद्धौर, इटखोरी, टंडवा सहित हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना में उग्रवादी घटना में शामिल रहने का मामला दर्ज है। गिद्धौर के मोरंगी में सड़क निर्माण में लगे मुंशी व अन्य कर्मियों के साथ मारपीट कर काम को बंद कराने का भी उस पर आरोप है। बलवंत से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी में थाना प्रभारी के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।
चतरा। झारखंड उच्च न्यायलय के न्यायधीश संजय प्रसाद पत्नी संग शनिवार को जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे। जहां सर्व प्रथाम न्यायधीश संजय प्रसाद को गॉड आॅफ आॅनर भी दिया गया। इसके उपरांत न्यायधीश अधिकारियों संग माता भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि विधान पूर्व पूजा अर्चना की। माता के मुख्य मंदिर में पूजा के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर, रामजानकी मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया। इस दौरान जिले के उपरोक्त अधिकारियों के अलावे जिला जज प्रथमप्रज्ञा वाजपेई, एडीजे राम बाबू गुप्ता,एडीजे सी रमेशचंद्र, लक्ष्मीकांत, जिला नाजिर जयप्रकाश नारायण, डीएसपी केदार राम, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, सीओ राम विनय शर्मा, थाना प्रभारी, निरंजन मिश्रा, इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार, सहीत अन्य शामिल थे।
बेरमो/ललपनिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआ टांड पंचायत के बाजारटांड के चौराहे पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जिसके तहत शनिवार को मंदिर की छत ढलाई का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया पूर्वविधायक योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो व गोमिया विधायक की पत्नी कौशल्या देवी ने मुख्य रूप से शामिल होकर उक्त छत में सेटरिंग ऊपर एकगमला कॉन्क्रीट भरकर ढलाई कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रसाद ने समिति और ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि उक्त मन्दिर बन जाने से गांवो में भक्ति मय का वातावरण होगा। इसके बाद उन्होंने बसंत पंचमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा किया। दौरे के उपरांत पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद ने पंचायत धवैया के हरिदगडा गांव पहुंच इनफोजोन राष्ट्रीय प्रशिक्षण कंप्यूटर केंद्रका उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष गिरधारी महतो, प्रखण्ड 20 सूत्री उपाध्यक्ष मदन महतो, भुवनेश्वर महतो, पूर्व प्रमुख प्रभुदयाल महतो, मंदिर कमेटी सचिव बालमुकुंद प्रसाद, अरुण महतो अजीत महतो, सेवालाल महतो, संतोष चौधरी उमाचरण महतो, अजय महतो, फूलचंद केवट, सुमित महतो, राजू शर्मा, घनश्याम महतो, गोपाल महतो, दौलत महतो, सुरेश महतो, महेंद्र महतो, किशुन महतो, आकाश कुमार, सेंटर प्रभारी पवन कुमार एवं संचालक दिनेश मरांडी, मोहित करमाली, प्रभु ठाकुर, हीरालाल महतो, सुरेश टूडू, दीपक करमाली,सगीर अंसारी, सोना राम सोरेन, राजेंद्र मरांडी, ताज अंसारी, महेंद्र मरांडी, बुधन मांझी, लालजी मास्टर, अजय टुडू, पचूलाल मरांडी व अनिल टूडू समेत दर्जनों लोग थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना पर नियंत्रण होने लगा है। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित ठीक हो रहे हैं। तेज रिकवरी से झारखंड में एक्टिव केस की संख्या लगातार घट रही है। राज्य में शुक्रवार 4 फरवरी को 56,625 सैंपल की जांच की गई। इसमें 507 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 708 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके बाद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर 3055 रह गई है। अच्छी खबर यह है कि राज्य में शुक्रवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है और झारखंड में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,308 बनी हुई है। झारखंड में कोरोना के दस्तक देने से लेकर अब तक 2 करोड़ 54 हजार 867 सैंपल की जांच हो चुकी है। झारखंड में शुक्रवार, 04 फरवरी को 24 में से 23 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। जामताड़ा एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां एक भी नया कोरोना केस नहीं मिला। 04 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा 204 नए केस पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले हैं। उसके बाद रांची में 98 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई।
टीम एबीएन, धनबाद। जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में मृत, बबलू भट्टाचार्य सीसीएल परियोजना गिरिडीह में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। घटना के वक्त वह अपनी बहन गायत्री भट्टाचार्य के इलाज के लिए धनबाद आ रहे थे। इसी बीच उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़े से जा टकराई। बबलू भट्टाचार्य अपनी बहन के इलाज के लिए शुक्रवार देर रात धनबाद आ रहे थे। ठीक उसी वक्त टुंडी थाने से थोड़ी ही दूरी पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दिनेश मंडल नाम के ड्राइवर का भी पैर टूट गया। हालांकि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बबलू भट्टाचार्य सीसीएल परियोजना गिरिडीह में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे, खबर की सूचना पाकर CCL कर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्कॉर्पियो में कुल 2 पुरुष 2 महिला सवार थे, जिसमें एक महिला और एक पुरुष यानी भाई- बहन की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी महिला भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद SNMMCH Dhanbad में चल रहा है। बबलू भट्टाचार्य के घर में अब सिर्फ उनकी बुजुर्ग मां रह गई है। बबलू भट्टाचार्य का एक भी भाई नहीं है और पत्नी से विवाद के कारण पत्नी भी साथ नहीं रहती है, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
एबीएन डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि देश के कई अन्य राज्यों की तरह पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के जंगलों में पर्यटकों के लिए शिविर लगाये जायेंगे, जिससे लोग साहसिक पर्यटन का भी आनंद उठा सकेंगे। सोरेन ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 14वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कई राज्य अपने जंगल और वन्यजीव को लेकर कार्य कर रहे हैं और जोर दिया कि वन विभाग उस मॉडल को झारखंड में अपनाए तथा बेहतर सुविधाएं प्रदान करे। उन्होंने कहा कि जंगलों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए कैंप लगाए जाएं ताकि अधिक से अधिक लोग आकर्षित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन (संरक्षण) अधिनियम 1980 और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के प्रावधानों के अनुपालन में पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न उपयुक्त स्थानों पर शिविर लगाने का प्रावधान पर्यटन नीति के तहत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पलामू बाघ अभयारण्य, लावालौंग वन्यप्राणी अभयारण्य, गौतम बुद्ध वन्यप्राणी अभयारण्य समेत वनभूमि से होकर गुजरने वाली सड़कों के चौड़ीकरण और पुल निर्माण में आ रही अड़चनों को जल्द दूर करने का भी आदेश दिया। बैठक में बताया गया कि साहेबगंज में फॉसिल पार्क निर्माणाधीन है जिसका 95 प्रतिशत निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके निर्माण के बाद पर्यटक सैकड़ों वर्ष पूर्व के जीवाश्म देख सकेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse