झारखंड

View All
Published / 2022-02-09 05:47:51
चाईबासा में डबल मर्डर : जमीन विवाद में भाई- भाभी की हत्या, दो गिरफ्तार

टीम एबीएन, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम में जमीन विवाद में डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो घटना के बाद फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि पुश्तैनी जमीन विवाद की वजह से उन्होंने गोमिया केराई और उसकी पत्नी मिजू केराई की हत्या की है। आरोपियों के मुताबिक दोनों की हत्या उस वक्त लाठी डंडों से पीट पीटकर की गई जब वे रोवाम बाजार से लौट रहे थे। दोनों को पहले महाबुरू पहाड़ी के पास पहले जमकर पीटा गया फिर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। इससे पहले 29 जनवरी को गोमिया केराई और मिजू केराई के बेटे ने अपहरण और हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद 30 जनवर को जंगल से दोनों का शव बरामद किया गया। इस मामले में मृतक के भाई नूरिया केराई और तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। आरोपियों के चाईबासा में होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने टोंटो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिसके बाद मुख्य आरोपी नुरिया और उसके सहयोगी बुढ़न सिंह अंगरिया को चाईबासा शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।

Published / 2022-02-09 03:11:56
गर्व : खूंटी और रांची की हकीकत जानने जमैका से पहुंची टीम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा, महिला सशक्तिकरण, कृषि स्वयं सहायता समूह प्रणाली आदि पर आधारित डॉक्यूमेंट्री जमैका में दिखाई जाएगी। जमैका से आई 2 सदस्यीय टीम ने झारखंड के खूंटी और रांची जिले का दौरा किया। टीम ने झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों, यहां के आदिवासियों की संस्कृति और उनकी परंपरा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की कार्यप्रणाली, कृषि आदि की जानकारी हासिल की। जमैका के 2 सदस्यीय टीम में कैरोल फ्रांसिस और अरलो फिडलर शामिल थे। दोनों जमैका की जनसंपर्क प्रणाली पीबीसीजे के सदस्य हैं। जमैका की टीम ने पहले दिन झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद किया। टीम ने खूंटी में दशम फॉल का द्दश्य देखा। इसके बाद सिलादोन में वन धन विकास केंद्र के माध्यम से किए जा रहे लाह उत्पाद, पलाश के अंतर्गत विभिन्न उत्पादों के निर्माण कार्य को अपने कैमरे में कैद किया और महिलाओं से उनके जीवन में आए बदलाव पर चर्चा की। आदिवा ब्रांड के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे पारंपरिक जेवर को भी टीम ने देखा।

Published / 2022-02-09 02:46:48
जोन्हा और गौतम धारा जलप्रपात की मनोरम वादियां देखने सपरिवार पहुंचे राज्यपाल रमेश बैस

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को सपरिवार जोन्हा फॉल और गौतम धारा जलप्रपात का अवलोकन किया। प्रकृति की सौंदर्य की छटा में उन्होंने अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिताया। उन्होंने इस स्थलों की प्राकृतिक खूबसूरती का जमकर आनंद लिया। राज्यपाल ने झारखंड के प्राकृतिक छटा की जमकर तारीफ की। झारखंड की प्राकृतिक छटा काफी मनमोहक है। यहां के जलप्रपात लोगों को बरबर ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस भी मंगलवार को सपरिवार प्रकृति की मनोरम छटा का लुत्फ उठाया। उन मनोरम दृश्यों को निहारते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि झारखंड राज्य को प्रकृति ने अत्यन्त ही खूबसूरती प्रदान की है। यहां के झील, झरने, जलप्रपात, नदी, पहाड़, घने जंगल बहुत ही मनमोहक हैं और ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने असीम क्षमता रखते हैं। आगे उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनने की अपार संभावनाएं हैं। राज्यपाल रमेश बैस ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों से स्थानीय लोगों के रोजगार, स्वरोजगार के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी जानकारी ली। यहां बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को सपरिवार जोन्हा फॉल और गौतम धारा जलप्रपात का अवलोकन किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ रांची के इन वॉटर फॉल का लुत्फ उठाया। राज्यपाल के आगमन को लेकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गयी थी। आला अधिकारियों के साथ स्थानीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई।

Published / 2022-02-09 02:40:25
रांची : आइटीबीपी कैंप के पास अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली

टीम एबीएन, रांची। रातू इलाके के रहने वाले जमीन कारोबारी दिलीप कुमार साहू को मंगलवार की देर रात आइटीबीपी कैंप के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल दिलीप का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार साहू अपने घर से रांची के मोरहाबादी मैदान जाने के लिए कह कर निकले थे। जैसे ही वह आइटीबीपी कैंप के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और उनके पास जो भी पैसे थे उसे मांगने लगे। इंकार करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अपराधियों के द्वारा चलाई गई एक गोली दिलीप के जांघ में लग गई। गोली मारने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल दिलीप को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। रांची के कांके थाना प्रभारी ब्रज कुमार ने बताया कि आइटीबीपी कैंप के पास हुए गोलीबारी में जमीन कारोबारी दिलीप कुमार घायल हुए हैं। उनके जांघ में गोली लगी है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर हैं। अपराधियों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है, जल्द ही वे पुलिस गिरफ्त में होंगे। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में कहीं जमीन कारोबार का कोई मामला है, या फिर सिर्फ लूटपाट के लिए जमीन कारोबारी को निशाना बनाया गया है।

Published / 2022-02-09 02:33:23
चतरा : तिलक में भोजन करने के बाद 400 लोग बीमार

टीम एबीएन, चतरा। जिले के जोरी थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव में तिलक समारोह में फूड प्वाइजनिंग से करीब 400 लोग बीमार हो गए हैं। सभी को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की स्थिति खतरे से बाहर है और बहुत जल्द सभी लोग सामान्य हो जाएंगे। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ वेदप्रकाश के अनुसार मामला पूरी तरह से फूड प्वाइजनिंग का है। भोजन का कोई न कोई सामान विषाक्त होगा। यही वजह है कि तिलक समारोह में जितने लोगों ने भोजन किया वह सभी के सभी बीमार हो गए। बता दें कि जोरी गांव निवासी ध्रुवनंद राव के पुत्र प्रवीण राव का तिलक था। जिसमें रिश्तेदारों के साथ साथ गांव के लोगों को आमंत्रित किया गया था। तिलक समारोह में भोजन करने के बाद सभी को पेट दर्द उल्टी और दस्त शुरू हो गया। जिसके बाद सभी का इलाज कराया गया। अब सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

Published / 2022-02-08 17:34:52
मोरहाबादी के दुकानदारों ने किया भूमिपूजन, कल से लगेंगी दुकानें

टीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी के दुकानदारों का धरना सोमवार को खत्म हो गया। अब बुधवार से एक बार फिर मोरहाबादी का इलाका लोगों की भीड़ से गुलजार होगा। इससे पहले आज मंगलवार को निगम की ओर से दी गई नई जगह पर भूमि पूजन किया गया। इसमें मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन समेत दुकानदार शामिल हुए। बताते चलें कि मोरहाबादी में हुए गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान इलाके से दुकानों को हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद दुकानदारों ने 11 दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों के विरोध को देख निगम ने राजकीय अतिथिशाला से लेकर बापू वाटिका तक के दुकानदारों को वैकल्पिक तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में मोरहाबादी साप्ताहिक बाजार वाली जगह का चयन किया गया। अब 157 दुकानदार यहीं अपनी दुकान लगाएंगे।

Published / 2022-02-08 17:20:11
रूपेश मौत मामले में 27 नामजद समेत 100 अज्ञातों की धरपकड़ तेज

टीम एबीएन, हजारीबाग/रांची। बरही में हुई नाबालिग युवक रुपेश कुमार पांडेय की मौत के मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई। इसमें 27 नामजद सहित कुल अज्ञात 100 लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना के विरोध में सोमवार को इलाके में दुकानें बंद रहीं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जीटी रोड जाम किया गया। जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे सहित आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की लंबी वार्ता के बाद जाम खत्म कराया गया। इस मामले में मो असलम उर्फ पप्पू मियां पिता स्व इस्माइल मिया, मो अनीस पिता मो नौशाद, मो कैफ पिता मो आताउल तीनों ग्राम दुलमहा, मो गुफरान पिता मो मुसताक ग्राम करियातपुर, मो चांद पिता मो जावेद, मो ओसामा पिता आरिफ मियां, मो एहताम पिता मो नौशाद, मो नाहिद पिता मो इकबाल, मो सोनू पिता मो नईम मियां, मो शहबान पिता मो नईम, मो फैसल पिता मो तस्लीम मियां, मो चांद पिता मो रब्बानी मियां, मो अमन पिता मो उमर मिया, मो आसिफ पिता मो जावेद, मो जशीद पिता मो जावेद, मो रिजवान पिता मो हासिम मियां, मो सलमान, मो इरफान पिता मो याकूब मिया, मो सलमान उर्फ माले, मो छोटे पिता रियाज मियां, मो इस्तेखार पिता स्व इशाक मियां, मो तैयब पिता मो अयूब, मो सदीक पिता मो इस्तेखार मियां, मो इकबाल पिता मो याकूब मियां, मो हसन पिता मो अहिया, मो अनीस पिता मो नौशाद, मो साहेब पिता मो नौशाद (सभी दुलमहा निवासी) नामजद आरोपी हैं। इसके अलावे 100 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

Published / 2022-02-08 16:08:10
राहत : 36 घंटे बाद बहाल हुई इंटरनेट सेवा शुरू

टीम एबीएन, रांची। सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद हजारीबाग से साथ चार जिलों में तनाव बढ़ गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने हजारीबाग चतरा गिरिडीह और कोडरमा में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था। प्रशासन का कहना था कि सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलने की आशंका था जिसकी वजह से इंटरनेट सेवा बाधित कर दिया गया था। अब जबकि पूरा मामला नियंत्रण में है तो इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। हजारीबाग के बरही में दो गुटों के झड़प को लेकर हजारीबाग चतरा गिरिडीह और कोडरमा में इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई थी। लगभग 36 घंटे के बाद इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है। दरअसल, रविवार को बरही के दुलमहा दुर्गा देवी मंडप के पास प्रतिमा विसर्जन के दौरान नई टांड निवासी 17 वर्षीय किशोर रूपेश कुमार पांडे की संदेहास्पद स्थिति में हत्या हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। जिसके बाद असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कुछ दुकानों में आग भी लगा दी गई। जिसके बाद पुलिस को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी, हालात तनावपूर्ण होते देखते हुए पुलिस प्रशासन कैंप किए हुए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी ताकि अफवाह ना फैले। इस कार्रवाई में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। 27 नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पूरे प्रकरण में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। अभी भी घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस कैंप कर रही है। प्रशासन के वरीय पदाधिकारी पूरे क्षेत्र पर विशेष नजर रखे हुए हैं। हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से अपील भी किया है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। स्थिति सामान्य है और जो भी घटना को अंजाम दिए हैं उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Page 1451 of 1653

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse