टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गयी है। बुधवार, 9 फरवरी को राज्य में 56,948 सैंपल की जांच में 318 नए कोरोना संक्रमित मिले और 363 कोरोना संक्रमित ठीक हुए। अच्छी खबर यह है कि 9 फरवरी को एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिसके बाद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घट कर 2227 रह गयी और झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5314 पर बना है। राज्य में बुधवार 9 फरवरी को 24 में से 17 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। चतरा, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा, साहिबगंज और सरायकेला ऐसे 7 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। 9 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले है उसमें सबसे ज्यादा। 101 नए कोरोना केस पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं, उसके बाद रांची में 57 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। 9 फरवरी 2022 को किस जिले में कितने नए केस मिले : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्वी सिंहभूम में 101, रांची में 57, पलामू में 51, गढ़वा में 22, बोकारो में 21, खूंटी में 20, लातेहार में 15, सिमडेगा में 8, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में 5-5, धनबाद में 4, जामताड़ा में 3, हजारीबाग में 2 और देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ में 1-1 नए केस कोरोना के मिले हैं।
टीम एबीएन, कोडरमा। आमजनों के हितों में ध्यान रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल में उतरने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र में कई योजनाओं की क्रियान्वयन किया जा रहा है। चाहे वह सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सौदर्यकरण योजना हो या भेंडिग जोन बनाने की योजना हो, आमजनों के हितों में ध्यान रखते हुए योजना का चयन कर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन द्वारा नगर परिषद् झुमरी तिलैया का दौरा किया गया। अपने दौरे के क्रम में उपायुक्त श्री रंजन ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया में विभिन्न मदों जैसे नागरिक सुविधा मद, 15वे वित्त आयोग अंतर्गत चयनित योजनाओं हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त द्वारा नगर परिषद् झुमरी तिलैया के विभिन्न वार्डों का भ्रमण का योजनाओं का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारी को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया गया। इस मौके पर नगर प्रशासक श्री विनीत, नगर प्रबंधक प्रशांत भारती व अन्य मौजूद थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। आज डोमचांच अंचल में राजस्व, न्यायालय से संबंधित विभिन्न मामले जैसे धारा 107, धारा 144, 145 और दाखिल-खारिज, सीमांकन, आॅनलाइन रेकॉड से संबंधित, सीएनटी परमिशन, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, प्राकृतिक आपदा आदि मामलों का त्वरित गति से निष्पादन को लेकर अंचल दिवस का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार अंचल दिवस में शामिल हुए। अंचल दिवस के दौरान डोमचांच प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये हुए लोगों की समस्याओं का निराकरण अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किया गया। अंचल दिवस के माध्यम से राजस्व से संबंधित करीब 40 आवेदनों की प्राप्ति हुई। अधिकतर आवेदन लगान, दाखिल खारिज, शुद्धि से संबंधित थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों पर अंचल अधिकारी से चर्चा करते हुए एक हफ्ते के अंदर आवेदनों का निस्पादन करने का निर्देश दिये। साथ ही अंचल कर्मियों के साथ बैठक कर आने वाले लोगों को किसी तरह का परेशानी न हो, 90 दिनों से अधिक दाखिल खारिज मामले लंबित न हो, विभिन्न मामले जैसे धारा 107, धारा 144, 145 और दाखिल-खारिज, सीमांकन, आॅनलाइन रेकॉड से संबंधित, सीएनटी परमिशन, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, प्राकृतिक आपदा आदि मामलों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हम लोगों के जितना बेहतर कार्य करने के लिए समर्पित रहेंगे उतना बेहतर आत्मविश्वास बढ़ता है। थाना प्रभारी के साथ समन्वय बनाकर मामलों के अच्छे तरह से निस्पादन करें। जाति आवासीय प्रमाण पत्रों को ससमय निर्गत करे ताकि किसी को परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त धान अधिप्राप्ति को लेकर अधिक से अधिक किसानों का निबंधन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि अगल अंचल दिवस कोडरमा अंचल में मनाया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अंचल दिवस एक बेहतर अवसर है, आप अपनी समस्या रख सकते हैं, जिसका समाधान किया जायेगा। साथ ही अंचल दिवस से संबंधित एक पंजी का संधारित करें। मौके पर अंचल अधिकारी मादेव प्रिया व अन्य अंचल कर्मी मौजूद थे।
टीम एबीएन, गुमला। विशुनपुर थाना क्षेत्र के कुजामपाट माइंस दो यार्ड में खडेÞं 27 वाहनों व मशीनों में आग लगाने में अहम भूमिका निभाने व पुलिस टीम की रेकी करने का आरोपी भाकपा माओवादी संगठन का सहयोगी बुधराम उरांव को गुरदरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधान के दौरान गढ़ा कुजाम निवासी बुधराम उरांव का नाम सामने आया था। जिसकी सुचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन मेरे नेतृत्व में किया गया। गठित दल ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बुधराम उरांव ने अपनी स्वीकारोक्ति ब्यान में बताया कि घटना को अंजाम देने हेतु वह पुलिस की गतिविधि की सूचना व रेकी का काम कर रहा था। साथ ही माओवादी सदस्यों के साथ मिलकर वाहनों को आग के हवाले किया था। बताया जा रहा है कि बुधराम उरांव राशन डीलर भी है जो माओवादियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराता था। छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावे पुअनि अशोक कुमार, पुअनि चंदा उरांव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने आज सदर प्रखंड के टोटो पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायत सचिवालय में बैठक कर विभिन्न संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रगति तथा पंचायत एवं राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की भी जांच की। निरीक्षण के क्रम पाया गया कि पंचायत सचिवालय कार्यालय के सामने स्थित तहसील कचहरी विगत 02-03 सालों से तालाबंद है। उप मुखिया द्वारा बताया गया कि तहसील कचहरी के हैंडोवर नहीं होने के कारण भवन कार्यात्मक नहीं है। उपायुक्त ने तहसील कचहरी के तालाबंद एवं कार्यात्मक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व कर्मचारी एवं उप मुखिया को फटकार लगाया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को आज ही तहसील कचहरी भवन सदर अंचलाधिकारी को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उप विकास आयुक्त को जिले के अन्य पंचायतों के तहसील कचहरी कार्यालयों की कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय सहित परिसर की नियमित साफ-सफाई, रख-रखाव, रंगरोगन सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। पंचायत सचिवालय में बैठक के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय में संधारित ग्राम सभा पंजी, मनरेगा पंजी, कार्यकारिणी पंजी आदि की मांग की। पाया गया कि उक्त पंजियां कार्यालय में संधारित नहीं हैं। सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव विनोद उराँव द्वारा पंजियों का संधारण नहीं किए जाने, कार्यालय से नियमित रूप से अनुपस्थित पाए जाने, कार्य के प्रति संवेदनहीनता एवं शिथिलता बरतने की शिकायत की गई। जिसपर उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत सचिव को निलंबित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने टोटो पंचायत में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 21-22 में 191 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 191 लाभुकों का चयन कर लिया गया। 62 लाभुकों के आवासों में ढलाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, 80 आवासों में विंडो लेवल तथा शेष 49 आवासों का निर्माण कार्य संचालित होने की जानकारी दी गई। इसपर उपायुक्त ने सरकार द्वारा आवास निर्माण हेतु निर्धारित दायरे में ही लाभुकों को आवास निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के आधार पर शत-प्रतिशत लाभुकों का आवास निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने समन्वयक को आवास के लाभुकों से समय-समय पर मिलकर उन्हें आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निर्माण सामग्रियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि लाभुक समय पर अपने आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर सकें। बैठक में मनरेगा अंतर्गत आॅनगोइंग योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने मनरेगा अंतर्गत पंचायत में 02 दीदी बाड़ी, 08 आम बागवानी, 10 गाय/ बकरी शेड, 02 कच्चा नाला आदि योजनाओं के आॅनगोइंग होने की जानकारी दी। जिसपर उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को वित्तीय वर्षवार योजनाओं का सारांश प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। बैठक में लगान वसूली की समीक्षा की गई। राजस्व कर्मचारी ने बताया कि 5000 जमाबंदी के आधार पर 602 रसीद काटे गए। जिसपर उपायुक्त ने विगत 03 वित्तीय वर्षों में किए गए लगान वसूली/ काटे गए रसीदों की जानकारी प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। वहीं म्यूटेशन से संबंधित लंबित एवं अस्वीकृत मामलों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि म्यूटेशन से संबंधित 131 आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें से 21 आवेदन लंबित हैं तथा 51 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं। इसपर उपायुक्त ने म्यूटेशन से संबंधित अस्वीकृत मामलों के 05 अभिलेख उप विकास आयुक्त तथा अपर समाहर्त्ता के कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश राजस्व कर्मचारी को दिया। आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने राशन कार्ड बनाने के नाम पर बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को टोटो पंचायत के पीडीएस दुकानों द्वारा राशन वितरण की अनियमितता की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं पीडीएस डीलर राजेश कुमार द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन एवं अनाज उपलब्ध कराने पर उपायुक्त ने फटकार लगाते हुए डीलर को निलंबित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, जिला योजना पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विभूति कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मोनिका रानी टूटी, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा, सदर अंचल अधिकारी कुशलमय केनेथ मुण्डू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बेबी कुमारी, पणन पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी, कनीय अभियंता विशेष प्रमंडल, पंचायत सेवक, जन सेवक, टोटो ग्राम एवं झरगाँव ग्राम की जलसहिया, उप मुखिया, मनरेगा मेट व अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिले के बरलंगा थाना अंतर्गत मुरी-बरकाकाना रेल खंड पर स्वर्णरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार को युवक-युवती का शव बरामद किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आज बताया कि जवानों ने सुबह गश्ती के दौरान ओवरब्रिज के बीचों-बीच रेलवे ट्रैक पर शवों को वहां देखा। आशंका है कि युवक एवं युवती की हत्या कर अपराध छिपाने के उद्देश्य से शवों को ओवरब्रिज पर लाकर फेंक दिया गया होगा। जांच-पड़ताल के दौरान पुल के नीचे दो मोबाइल भी मिले है। मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद बरलंगा थाना प्रभारी अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली के संसद कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित सांसद सुनील कुमार सिंह, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, समीर उरांव, सुनील सोरेन, बीडी राम, महेश पोद्दार, विद्युतवरण महतो, संजय सेठ शामिल हुए। बैठक में राज्य की समस्याओं, राज्य सरकार की विफलताओं, केंद्रीय बजट से राज्य को मिलनेवाले लाभ, कोरोना संकट में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दी जाने वाली सहायता सहित आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा की गई।
टीम एबीएन, बोकारो। झारखण्ड में बोकारो जिले के बेरमो में सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के अलार्गो आउट सोर्सिंग कोयला प्रोजेक्ट से निकाले गए अवैध कोयले से लदे एक ट्रक को जब्त किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर दुगधा इलाके में अवैध कोयले से लदे ट्रक को जब्त किया गया है। मामले में कुख्यात कोयला तस्कर प्रदीप पांडेय समेत पांच लोगों के खिलाफ चंद्रपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया जाता है कि कुख्यात कोयला तस्कर प्रदीप पांडेय झारिया क्षेत्र के घटवे के घनघोर जंगल में कोयले का अवैध धंधा कई वर्षों से चला रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse