टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस को उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दर्जनों रंगदारी कांड में वांछित दो लाख का पीएलएफआी का इनामी नक्सली चूहा जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा को एटीएस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। चूहा जायसवाल हजारीबाग के बड़कागांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ झारखंड पुलिस ने दो लाख का इनाम जारी किया था। राज्य पुलिस के आला अधिकारियों ने अवधेश जायसवाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जल्द ही उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल गुप्त ठिकानें पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अवधेश की गिरफ्तारी कहां से हुई है, अधिकारियों ने इसका खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक बिहार से चूहा जायसवाल की गिरफ्तारी की गयी है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया बांध, गुमला (झारखंड) में आज दिनांक 10 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को विद्यालय के किशोर छात्र -छात्राओं का कोवीड टीकाकरण कराया गया। विद्यालय संस्थान से कुल 149 विद्यार्थियों ने कोवैक्सिन का दूसरा टीकाकरण भी सफलता पूर्वक प्राप्त कर लिया। टीकाकरण को लेकर छात्र- छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला तथा इसके लिए सब ने जिला प्रशासन और विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वनाथ खिल्लर, स्टाफ नर्स कुमारी निशा टोप्पो एवं सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का आभार जताया।
टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित गुमो, काली मंडा के प्रांगण में कोडरमा जिला सर्व ब्राह्मण महासंघ की एक बैठक हुई। जिसमें कोडरमा जिला सर्व ब्राह्मण महासंघ के जिला वरीय पदाधिकारी त्रिवेणी पाण्डेय जी की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी हुई। जहां गोष्ठी को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि भाजपा कोडरमा जिला के जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी का रवैया काफी चिंताजनक है और इनके सभी क्रियाकलापों पर गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है। जहां एक ओर भाजपा संगठन कैसे मजबूत हो। इसके लिए प्रदेश स्तर से लेकर केन्द्र स्तर तक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वही कोडरमा जिलाध्यक्ष भाजपा पार्टी के संविधान के संविधान के खिलाफ होकर अपने ही मण्डल अध्यक्षों को निष्कासित करने के कार्य कर रहे हैं। जो एक असंवैधानिक प्रक्रिया को जन्म देती है आगे बताते हुए इन्होंने कहा कि यह कार्य भाजपा के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व का कार्य है कि किसे कहां पर नियुक्त करना है और किन्हें किन परिस्थितियों में पदमुक्त करना है। लेकिन विगत कुछ महीनों से भाजपा जिलाध्यक्ष अपने नैतिक जिम्मेदारियों को न निर्वहन करते हुए मूलभूत सिद्धांतों से भटके हुए प्रतीत हो रहे हैं। जहां एक ओर भाजपा मण्डल अध्यक्षों को निष्कासित करने का कार्य धड़ल्ले से करते नजर आ रहे हैं!जो पार्टी हित के लिए काफी चिंताजनक समझा जा सकता है।एक ओर कोडरमा मण्डल अध्यक्ष अजय पाण्डेय को पदमुक्त करते हुए मण्डल संयोजक के रुप में घोषणा,किया जाता है। वहीं डोमचांच ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामदेव पासवान के द्धारा इस्तीफा के बावजूद भी इस्तीफा नामंजूर करते हुए संयोजक के नाम की घोषणा तक होना नामंजूर समझा जाता है। विगत दिनों पूर्व झुमरी तिलैया नगर मंडल अध्यक्ष किशोर पंडित को निष्कासित करने का कार्य वाट्स ऐप के माध्यम से अखबार के द्धारा प्रकाशित करवाते हुए हटाया जाना सुनिश्चित समझा जाता है। लेकिन इसके पूर्व में सांसद के आवास पर जिला कार्यसमिति की बैठक में नवल शाही मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के द्धारा अपना इस्तीफा पत्र जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी को सुपुर्द किए जाने पर भी ठणडे बस्ते में डाल कर नामंजूर समझा जाना सुरक्षित समझा जाता है! ऐसे में इनके द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों को मैं जितना निंदा किया जाए तो कम ही मालूम पड़ता नजर आएगा। यह कहना कोई दुभर नहीं होगा कि की इनके दोहरे मानसिकता का मापदंड होना अतिआवश्यक समझा जाना चाहिए। वहीं श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ कोडरमा जिला अध्यक्ष आत्मानंद पाण्डेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यों को बिल्कुल दोषपूर्ण करार देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष का रवैया काफी चिंताजनक हैं! जो बिल्कुल विवाद को जन्म देने का कार्य कर रही हैं। वही गोष्ठी मे उपस्थित सैकड़ों विप्र बनधुगण समर्थक ने अजय पाण्डेय को पुन: मण्डल अध्यक्ष पद आसीन करने की मांग को दोहराते हुए झुमरी तिलैया नगर मण्डल अध्यक्ष किशोर पण्डित के उल्लेखनीय कार्यों का सराहनीय बताते हुए सभी ने भाजपा केन्द्र की योजनाओं का मोदी सरकार की सफलता को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के लोकप्रिय सांसद सह केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा झारखण्ड सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक डॉ नीरा यादव के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया। मौके पर शशिकांत पाण्डेय, सत्यदेव रॉय, अखिलेश पांडेय, कुंतलेश पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, प्रीतम पाण्डेय, प्रेम जीत रॉय, बब्लू पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, संदीप रॉय, असीत पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, अंशु पाण्डेय, रवि पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, मुललु पाण्डेय, सुनील पांडेय, अजय पाण्डेय, प्रधुमन पाण्डेय, सीता रॉय, पवन पाण्डेय, रंजन पाण्डेय, पंकज पांडेय, पप्पू पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, सुमन पाण्डेय, विकास पाण्डेय, अनुज पाण्डेय आदि मौजूद हुए। धन्यवाद ज्ञापन विनय शांडिल्य ने किया।
टीम एबीएन, गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र खंभिया कुंबटोली निवासी 29 वर्षीय जगनारायण गोप को गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जगनारायण को अपने बताया कि वह खंभिया गांव में साइकिल व किराना दुकान किराए के मकान में चलाता है। साथ ही प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से वृद्धा पेंशन की राशि भी निकालकर देता है। उसने बताया कि 1 माह पूर्व उससे कुछ लोगों ने रंगदारी की मांग की थी। लेकिन वह उसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। आज शाम जब वह दुकान में था तब उस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक गोली उसके सीने में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे स्थानीय लोगों व परिजनों ने इलाज के लिए तत्काल गोंडा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित हैवी इंजीनियरिंग कापोर्रेशन, एचईसी आवासीय परिसर में खाली पड़ी जमीन की लूट मची है। अतिक्रमणकारी एचईसी की जमीन कब्जा कर लोकेशन के हिसाब से पांच हजार से लेकर पचास हजार रुपये कट्ठा बेच रहे हैं। अवैध जमीन खरीदने वाले लोगों को रातों-रात आशियाना बनाने में भी सहयोग कर रहे हैं। हाल के दिनों में प्रबंधन ने अतिक्रमण और जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर सख्ती दिखायी है। आम लोगों से भी अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने वालों की जानकारी देने को कहा है। जगह- जगह प्रबंधन ने जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण नहीं करने का बोर्ड भी लगाया है, लेकिन बोर्ड के पास ही अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत एचईसी के सीएमडी तक से की गई है। नगर विकास विभाग में भी शिकायत की गई है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने और अवैध निर्माण नहीं होने देने के प्रबंधन के तमाम प्रयासों के बावजूद आवासीय परिसर में अवैध निर्माण का सिलसिला बदस्तूर जारी है। एचईसी प्रबंधन का कहना है कि अतिक्रमण रोकने और अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन कतिपय राजनीतिक हस्तक्षेप और जिला प्रशासन की ओर से समुचित सहयोग नहीं मिलने के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान सफल नहीं हो पाता है। हालांकि प्रबंधन इस दिशा में गंभीर है। एचईसी प्रबंधन ने कई अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से अतिक्रमणकारियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट लिया है। राज्य के अधिकांश इलाके में बुधवार शाम से बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम के इस बदले मिजाज से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। तापमान में गिरावट से सर्दी फिर बढ़ जाएगी। वर्तमान में उत्तर पूर्व राजस्थान में एक मौसम परिवर्तन का सकुर्लेशन बन रहा है। जिसका असर बुधवार दूसरी प्रहर से झारखंड के कई हिस्सों में दिखना शुरू हो गया। सुबह में धूप निकली, परंतु दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। पूवार्नुमान है कि 10 फरवरी को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के अलावा मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ व दक्षिणी भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। इस दौरान रांची समेत आसपास के इलाकों का 10 से 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 21-25 और न्यूनतम आठ से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। रांची में देर रात बूंदाबांदी : मौसम का मिजाज बदलने के बाद रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार की देर रात बूंदाबांदी भी हुई। यहां बारिश रात करीब डेढ़ बजे के बाद शुरू हुई। यहां गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश के आसार जताए गए हैं। उधर, मौसम विभाग की मानें तो 13 फरवरी को पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा हैं। जिसका असर 16 फरवरी को राज्य में पड़ेगा।
टीम एबीएन, रांची। बिहार और झारखंड के नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में पहली बार नवजात बच्चों के लिए नियोनेटोलॉजी विभाग की ओपीडी शुरू हुई। निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने ओपीडी का उद्घाटन किया। चिकित्सकों के अनुसार बिहार और झारखंड के किसी भी मेडिकल कॉलेज में इस तरह की यह पहली ओपीडी होगी। सप्ताह में सिर्फ एक दिन बुधवार को इस ओपीडी का संचालन होगा। नियोनेटोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ किरण शंकर दास ने बताया कि इस ओपीडी के खुल जाने से नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती बच्चों के इलाज के बाद फॉलोअप में परेशनी नहीं होगी। पहले ऐसे बच्चों को सीधा विभाग में बुलाकर देखना पड़ता था या फिर पीडियाट्रिक ओपीडी में दिखाना पड़ता था। उद्धाटन के दौरान डॉ कामेश्वर प्रसाद ने बताया कहा कि भविष्य में अधिक रिस्क वाले नवजात के फोलोअप के लिए न्यूरो डेवलपमेंटल क्लीनिक शुरू करने की योजना है।
टीम एबीएन, चतरा। झारखंड के चतरा में हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठनगर के पिपरपांती मोहल्ले में एक तिलक समारोह में भोजन करने के बाद लगभग पांच सौ लोगों की तबियत खराब हो गई, जिनमें से 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तिलक समारोह में भोजन के बाद लगभग 500 लोग बीमार हो गए, मरीजों को निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, बाद में गंभीर अवस्था में कई लोगों को गया व रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिपरपांति मोहल्ले में ध्रुवानंद राव के पुत्र परमिंदर राव का शनिवार को तिलक समारोह था, जिसमें लगभग 500 लोग आमंत्रित थे और लोगों ने रात्रि भोजन किया। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर कुछ लोगों के बीमार होने की बात सामने आई। लोगों को पेट में और पूरे शरीर में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, इसके बाद सभी लोगों को निजी और सरकारी अस्पतालों में रविवार शाम और सोमवार को भर्ती कराया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुराने तेल से बना भोजन खाने से यह घटना हुई। घटना की सूचना पाते ही जिला मुख्यालय से सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम जोरी पहुंची। चतरा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्यामनन्दन सिंह ने बुधवार को मामले की पुष्टी की लेकिन 500 लोगों के बीमार होने की बात को गलत बताया और कहा कि इस घटना में 35 लोग बीमार हुए जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया और अब अधिकतर को छुट्टी दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों की हालत गंभीर थी, जिनका इलाज किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse