गुमला। उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संयुक्त रूप से बसिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापित बिरसा मुंडा पुस्तकालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा क्षेत्र है जिससे हम विकास के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। शिक्षा विकास की जननी है। प्रखंड प्रशासन बसिया द्वारा स्थापित यह पुस्तकालय एक बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में ज्ञान अर्जन करने के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी मन लगाकर करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के माध्यम से अपने-अपने मनों में शिक्षा के प्रति चेतना जगाते हुए चारित्रिक समावेश की ओर अग्रसर होने की अपील की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में सहायता प्रदान करने की बात कही। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना परचम लहराने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि अक्सर सोच को धरातल पर उतारना कठिन होता है किंतु प्रखंड प्रशासन बसिया द्वारा पुस्तकालय की स्थापना की इस सोच को धरातल पर उतारने का कार्य बेहद सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में पारस्परिक चिंतन-मनन कर निरंतर प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का भरपूर उपयोग कर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रखंड प्रशासन के इस सराहनीय पहल से प्रेरणा लेने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को इस पुस्तकालय का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित भी किया। अनुमंडल पदाधिकारी बसिया संजय पी.एम. कुजूर ने कहा कि पुस्तकालय के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ प्रतिस्पर्धात्मक माहौल भी प्रदान किया जाएगा जिससे विद्यार्थी न सिर्फ सामान्य अध्ययन अपितु विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की भी तैयारी कर पाएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी पथरिया ने बताया कि विगत 1 वर्ष से पुस्तकालय अधिष्ठापित किए जाने का प्रयास प्रखंड प्रशासन द्वारा किया जा रहा था, जो आज साकार हो गया। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में शिक्षकों के अलावा प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों यथा अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा भी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित बारिकीयां एवं जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के क्षिजित विद्यार्थियों को पुन: शिक्षा की धारा से जोड़कर उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करना है तथा मैट्रिक एवं इंटर के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं का क्रैश कोर्स प्रदान कर उन्हें इन प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयार करना भी है। मौके पर बसिया इंटर कॉलेज के प्राचार्य केदारनाथ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पुस्तकालय के शुभारंभ के अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा सहित उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया संजय पीएम कुजूर, प्रकंड विकास पदाधिकारी बसिया रविंद्र कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी कामडारा अमृता प्रियंका एक्का, अंचल अधिकारी बसिया रविंद्र, जिला परिषद सदस्य चैतू उराँव, बसिया इंटर कॉलेज के प्राचार्य केदारनाथ , बाबा राईस मिल के मालिक, विद्यार्थी व अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने आज प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय बसिया का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में संधारित रोकड़ पंजी, आगत-निर्गत पंजी, कर्म पुस्तिका आदि की मांग की। जाँच के क्रम में रोकड़ पंजी फरवरी माह तक अद्यतन नहीं पाई गई। जिसपर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए प्रतिमाह रोकड़ पंजी को अद्यतन करने का निर्दश दिया। वहीं उन्होंने प्रतिमाह सामान्य रोकड़ पंजी को सारांशित करने तथा बैंक खाते से रोकड़ पंजी का मिलान करने का भी निर्देश दिया। जांच के क्रम में कर्म पुस्तिका भी अद्यतन नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर कर्म पुस्तिका भी अद्यतन करने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय में संधारित सामान्य रोकड़ पंजी की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में रोकड़ पंजी फरवरी माह तक अद्यतन नहीं पाया गया। जिसपर उपायुक्त ने सामान्य रोकड़ पंजी अद्यतन करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। जाँच के दौरान पाया गया कि संग्रहण हेतु निर्धारित लक्ष्य 02 लाख 12 हजार के विरूद्ध 01 लाख 64 हजार का राजस्व संग्रहण किया गया है। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा की। पाया गया कि वित्तीय वर्ष 21-22 में 780 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें से 773 लाभुकों को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है। इसके साथ ही 314 लाभुकों को द्वितीय किश्त की राशि का भी भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त ने लक्ष्य के आधार पर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने आवास निर्माण के प्रत्येक चरण में निर्माण कार्य की अद्यतन छायाचित्र भी संधारित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कंप्यूटर कक्ष की जाँच की। जाँच के दौरान कक्ष में अधिष्ठापित मशीनी उपस्कर, उपकरण एवं सामग्रियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सुदृढ़िकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मशीनी उपकरणों, उपस्कर आदि पर उचित मार्किंग करते हुए ऐसेट पंजी में उक्त सामग्रियों को संधारित करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया संजय पी.एम. कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बसिया रविंद्र कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी रविंद्र सहिय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मीगण व अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। रूपेश पांडेय हत्याकांड के विरोध में और हत्यारों को फांसी देने, पीड़ित परविार को न्याय और मुआबजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को विहिप और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रैली निकाली गई। यह रैली महाराणा प्रताप चौक से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए झंडाचौक पहुंची। रैली के क्रम में रूपेश पा्रडेय के हत्यारों को फांसी दो, पीडित परिवार को न्याय और मुआबजा दो जैसे नारे लगाए जा रहे थे। इस मौके पर पंकज दूबे, अरविंद सिंह, रजनीश सिंह, विशााल भदानी, मनोज चंद्रवंशी, राजू यादव, सदानंद यादव, आकाश कुमार, अजय वर्मा, आकाश सिंह, अमन कपसीमे, सौरी पांडेय, तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह काफी संख्या में तिलैया थाना के जवान मौजूद थे।
टीम एबीएन, गुमला। नगर भाजपा मंडल के द्वारा शुक्रवार को पालकोट रोड स्थित शक्ति मंदिर परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी। भाजपा कार्यकतार्ओं व नेताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल की सादगी व ओजस बौद्धिक चेतना से परिपूर्ण जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिस प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर नए भारत निर्माण की आधारशिला रखी है। उस पर हमें सुदृढ़ इमारत बनाना होगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सविंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री श्री मुनेश्वर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा, भूपन साहू, मिसिर कुजूर, युवा अध्यक्ष रविंद्र सिन्हा, संदीप प्रसाद, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र लाल उरांव, छोटेलाल उरांव, शंभू सिंह, अजीत प्रसाद, भेला चौधरी, सोनामनी उरांव, गौरी किंडो, कौशलेंद्र जमुआर, दामोदर कसेरा, ओम गोयल, शकुंतला उरांव, नगर मंडल महामंत्री बालकेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया आज दिनांक 11 फरवरी को झुमरी तिलैया प्रखण्ड परिसर स्थित रॉयल सेलिब्रेशन में झुमरी तिलैया नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष किशोर पंडित की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया7 जहां वन्दे मातरम की स्तुति कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कोडरमा जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह,विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर यूनियन मंच के झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मानिक चंद सेठ, कोडरमा भाजपा जिला के भूतपूर्वप जिलाध्यक्ष अशोक आर्या कोडरमा भाजपा जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष सह झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष प्रकाश राम, भाजपा के वरीय पदाधिकारी रमेश हर्षधर कोडरमा भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कामिनी देवी, वरीय पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद वर्मा, झुमरी तिलैया नगर मण्डल बूथ प्रभारी दिनेश्वर प्रसाद मंचासिन हुए! वहीं मुख्य अतिथि रामचन्द्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के मूल सिद्धांतों पर आगे चलने की सभी की जरूरत है जिसे आत्मसात कर ग्रहण करना चाहिए। वहीं प्रकाश राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है! जिससे आनेवाली सहयोग राशि से भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान होती है! वहीं रमेश हर्षधर ने अपने सम्बोधन में कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दो प्रमुख एकात्म मानववाद एवं हत्यारिन राजनीति के बिन्दु को दोहराते हुए इन्होंने कहा कि स्वाधीन देश की राजनीति बतला कब तक कुर्सी की खातिर किस - किस को मरवाएगी, सिलसिला राजनीतिक हत्याओं का आखिर इस लोकतंत्र में कब तक और चलाएगी। वहीं मानिक चंद सेठ ने कहा कि भाजपा पूरे विश्व में मोदी जी के नेतृत्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है! वहीं कोडरमा भाजपा जिला भूतपूर्व जिला अध्यक्ष अशोक आर्या ने पुष्पांजलि अर्पित कर माथा टेका!दिनेश्वर प्रसाद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सफल कार्यों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ चलना सिखाती है! वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री साबित देवी उपस्थित हुई!वहीं कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल के महामंत्री हरि पण्डित एवं विनय शांडिल्य ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह,भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजा यादव भाजपा नगर मण्डल मंत्री विजय यादव भाजपा नगर मिडिया प्रभारी संजीत कुमार कार्यकारिणी समिति सदस्य विजय पंडित,कार्यक्रम में उपस्थित युगल शर्मा, दिलिप पंडित,छोटू पंडित,अशोक यादव,दामोदर सिंह, मनोज सिंह, राजन सिंह, धर्मेंद्र पाण्डेय, विनोद सिन्हा, कैलाश सिंह, किशुन यादव, मंटु यादव, पप्पू यादव, रामस्वरूप यादव, विजय प्रजापति,प्रकाश दास,पंचम महतो,अमित भट्टाचार्य, चन्दन कुमार, प्रीतम पाण्डेय, प्रकाश सिंह सुनील माली, नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राजकुमार पंडित,अरुण यादव, रामजी मोदी विनोद यादव, सतीश कुमार सुरेश प्रजापति, सीताराम राणा,भोला चौधरी, रंजीत यादव, संदीप केसरी पंकज राणा, सुभाष, शिवम पंडित, गुलशन पंडित, अवधेश सिंह समेत सैकड़ों समर्थकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अमर रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें के नारों से गुंजायमान हुआ रॉयल सेलिब्रेशन।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा- पूर्व मध्य रेलवे के लिए बजट 2022-23 के प्रावधानों के बारे में मुख्य संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बजट 2022-23 में पूर्व मध्य रेल परियोजनाओं में यात्री सुविधा, संरक्षण आधारभूत संरचना के उन्नवयन कार्य के लिए की गई राशि आवंटित की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के लिए 6549 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। जो गत बजट 2021-22 की आवंटित राशि की तुलना में लगभग 35 प्रतिशत अधिक है। वहीं आतंरिक संसाधानों पीपीपी सहित अन्य माध्यमों से 6057 करोड निवेश किये जायेगें। इस प्रकार दोनों मिलाकर 12.606 करोड रुपए का प्रावधान किया गया। उन्होनें बताया कि राज्यवर बजट आवंटन के दृष्टिकोण से देखा जाय तो झारखण्ड राज्य में चल रही नई रेल लाइनों के निर्माण, अमन परिवर्तन और दोहरीकरण से जुडी 57 परियोजनाओे शामिल है। नई रेललाइन परियोजना के लिए 3438 करोड रुपए प्राप्त हुए हैं। इसमें दिसम्बर 2022 तक पुरी की जाने वाली कुछ महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं मे झारखण्ड के कोडरमा, रॉची नई रेललाइन के तहत सिधवर सांकी के तहत 25 किमी लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा और इसके साथ ही कोडरमा हजारीबाग टाउन के रास्ते तीसरी विकल्प यात्रियों को मिल जायेगा और संभावना है कि इस नये रूट से हजारीबाग टाउन होते हुए कोडरमा के रास्ते ट्रेन परिचालन होगां वहीं कोडरमा से रॉची 202 किमी में कुल लागत 3377 करोउ है जिसमें इस वर्ष बजट 55 करोड की राशि प्राप्त हुई है। वहीं कोडरमा तिलैया 65 किमी रेल परियोजना 1625.87 करोड है। इस बजट में 275 करोड का आवंटन दिया गया है। इसी प्रकार पारसनाथ से मघुवन गिरिडीह 49 किमी की रेल परियोजना 971.52 करोड है जिसमें 50 करोड की राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा दोहरीकरण के लिए धनबाद, कोडरमा, सोननगर तिहरी लाइन 291 किमी के लिए 1085 करोड उपलब्ध हुई है। इस तरह रेल परियोजनाओं को जहॉ गति मिलगी। पारसनाथ से मधुवन होकर गिरिडीह तक रेल सफर का ख्वाब बनेगा हकीकत : जैनियों का सबसे बडा तीर्थ स्थल पारसनाथ से मधुवन और मधुवन से गिरिडीह तक रेलगाडी का सफर हकीकत में बदल गया है। गत बजट में प्रांरभिक फंड की स्वीकृति दी गई थी और अब केन्द्र सरकार के ग्रीन सिंग्नल के तहत 2022-23 के बजट में 50 करोड प्राप्त हुआ है। पारसनाथ से मधुवन होकर गिरिडीह तक रेल परियोजना स्वीकृति लगात 451.45 करोड रुपए है। 2019 में इस प्रोजेक्ट का शिल्यानास किया गया और दो तीन बजट में इस परियोजना का महज एक-एक हजार की स्वीकृति मिल रही थी। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि 1000 की फड वैसी रेल परियोजना के लिए स्वीकृत होता है जिस वर्तमान समय में काम शुरू नहीं होना है लेकिन इस परियोजना को कोडरमा गिरिडीह लाइन से जोडा जायेगा। ताकि लोग गिरिडीह मधुपुर होते हुए मैन लाइन पटना आसनसोल के रास्ते देश के किसी भी स्थल के लिए सफर कर सकते हैं।
टीम एबीएन, रामगढ़। जिले के बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन फैक्ट्री के पास तालाब में दो सगे भाइयों के डूबने से मौत हो गई है। दोनों मृतक यशराज (आठ) और राघव राज (छह) अंबवाटांड़ निवासी सेठीलाल करमाली के पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेठीलाल करमाली के दोनों पुत्र यशराज और राघव राज दोनों हेहल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ते थे। यशराज दूसरी और राघव राज पहली कक्षा का छात्र था। दोनों स्कूल से आने के बाद दोपहर 3 बजे के करीब खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे, लेकिन शाम होने तक जब वे घर नहीं पहुंचे तब परिजन और ग्रामीण दोनों की खोज में निकले। इसकी शिकायत बरकाकाना थाना में की गई, जिसके बाद बरकाकाना पुलिस भी बच्चों की पड़ताल में जुट गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने तालाब के पास चप्पल देखा। जिसके आधार पर तालाब में बच्चों की खोज की गई और दोनों भाई तालाब से बरामद किए गए। आनन फानन में दोनों को सदर अस्पताल ले जाएगा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बरकाकाना थाना के प्रभारी मंटू चौधरी ने बताया कि दोनों भाइयों के लापता होने की सूचना पर वे वहां पहुंचे थे। तब तक दोनों बच्चे तालाब में डूबे मिले। उन्हें निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा मामले जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन और पुलिस की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। हथियारबंद भाकपा माओवादी नक्सली दस्ते के साथ सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों का आमना-सामना हुआ है। यह घटना लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र की है। पुलिस की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की बात भी सामने आ रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse