झारखंड

View All
Published / 2026-07-18 18:16:26
शांतिपूर्ण आवाज को दबाना लोकतंत्र पर हमला है : सुखदेव भगत

  • शांतिपूर्ण आवाज को दबाना लोकतंत्र पर हमला है : सुखदेव भगत
  • जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोहरदगा सांसद

टीम एबीएन, रांची। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शांति एवं संवैधानिक तरीके से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक जी के समर्थन में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत खुलकर सामने आये हैं।

सांसद सुखदेव भगत ने सोनम वांगचुक जी की मांगों और उनके संघर्ष का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर लोकतंत्र की आवाज का प्रतीक है। 21 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से बैठे एक नागरिक पर कार्रवाई करना अत्यंत शर्मनाक, कायरतापूर्ण और गैर-कानूनी है

सांसद ने कहा कि यह डिक्टेटरशिप है और यह मंजूर नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और डेमोक्रेसी तथा लोगों के मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इसलिए घबरा गई है क्योंकि सोनम वांगचुक जी ने 20 तारीख को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की थी और संसद का मॉनसून सत्र भी शुरू होने वाला है।

सांसद भगत ने कहा कि देश के आदिवासी क्षेत्रों, पर्यावरण और संविधान की रक्षा के लिए उठ रही हर आवाज का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत सोनम वांगचुक की मांगों पर सकारात्मक वार्ता करे और दमन की नीति छोड़कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करे।

Published / 2026-07-18 18:12:38
धनबाद : पहली बारिश में ही बह गयी नयी सड़क

  • धनबाद : पहली बारिश में ही बह गयी नयी सड़क
  • निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तमाल, जेई पर कार्रवाई और ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। नगर निगम के लोयाबाद वार्ड संख्या 08 एवं लोयाबाद नंबर 09 में हाल ही में बनी सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गयी। सड़क की ऊपरी परत बह जाने से जगह-जगह केवल बालू ही बालू दिखाई दे रही है। 

रत्नेश कुमार का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण कुछ ही महीनों में सड़क जर्जर हो गयी। करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई निगरानी नहीं रखी गयी। आरोप है कि वार्ड संख्या 08 में हुए अधिकांश निर्माण कार्यों में अनियमितताएं और भारी घोटाला हुआ है।

इसी बीच अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या 08 के जेई द्वारा निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता और बिना गुणवत्ता जांच के ही ठेकेदारों का बिल पास कर दिया जाता है। उन्होंने इस पूरे मामले में जेई और ठेकेदार की मिलीभगत बताया है और कहा है कि वार्ड वार्ड में हुए नये निर्माण कार्य में भारी घोटाला किया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, धनबाद के उपायुक्त तथा विधायक रागिनी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत भेजते हुए संबंधित जेई को तत्काल निलंबित करने, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने तथा वार्ड संख्या 08 में हाल के सभी निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य में हुई कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ सके।

Published / 2026-07-18 18:10:57
धनबाद : बीसीसीएल में खनन चालान की मंजूरी में देरी से कोयला प्रेषण पर गहराया संकट

  • धनबाद : बीसीसीएल में खनन चालान की मंजूरी में देरी से कोयला प्रेषण पर गहराया संकट
  • सीएमडी ने डीसी से मांगी मदद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीसीसीएल में खनन चालान (माइनिंग चालान) की मंजूरी में हो रही देरी अब कोयला प्रेषण पर सीधे असर डालने लगी है।

 कंपनी ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित चालानों का तत्काल जारी नहीं किया गया तो अगले दो दिनों में प्रतिदिन करीब 25 हजार टन कोयला प्रेषण प्रभावित होगा। वहीं, चार दिनों के भीतर बीसीसीएल से सड़क और रेल मार्ग से होने वाला कोयला डिस्पैच पूरी तरह ठप पड़ सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने स्वयं हस्तक्षेप किया है।

उनके निर्देश पर जिला प्रशासन से तत्काल समन्वय स्थापित किया गया और उपायुक्त (डीसी) धनबाद से तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित खनन चालानों की मंजूरी दिलाने का अनुरोध किया गया है। प्रबंधन का कहना है कि समय रहते समाधान नहीं निकला तो बिजली संयंत्रों समेत कई औद्योगिक उपभोक्ताओं को कोयले की आपूर्ति प्रभावित होगी।

इस बीच गोविंदपुर स्थित एसएलजी साइडिंग में रैक लोडिंग पूरी तरह बंद हो गई है। जिला परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 19 डंपर और कई पेलोडर जब्त किये जाने के बाद साइडिंग से कोयले का परिवहन पूरी तरह रुक गया है। इससे पहले से लंबित चालानों की समस्या और गंभीर हो गयी है।

बीसीसीएल के बिक्री विभाग के अनुसार ब्लाक-दो, लोदना और सिजुआ क्षेत्रों के बड़ी संख्या में खनन चालान विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। ब्लाक-दो क्षेत्र के 10 से 13 जुलाई के बीच के पांच आवेदन खनन निरीक्षक स्तर पर दूसरे चरण में अटके हैं। लोदना क्षेत्र के दो से 15 जुलाई के बीच के छह आवेदन जिला खनन पदाधिकारी और खनन निरीक्षक स्तर पर विभिन्न चरणों में लंबित हैं।

वहीं सिजुआ क्षेत्र के 27 जून से 15 जुलाई के बीच के 17 आवेदन अभी तक स्वीकृत नहीं हो सके हैं। इनमें छह आवेदन जिला खनन पदाधिकारी स्तर पर चौथे चरण में, 10 आवेदन प्रथम चरण में तथा एक आवेदन खनन निरीक्षक स्तर पर दूसरे चरण में लंबित है। ये सभी चालान सड़क और रेल मार्ग से कोयला परिवहन के लिए अनिवार्य हैं। इनके लंबित रहने से डिस्पैच की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

बीसीसीएल की डिस्काउंट स्कीम रंग लायी, कोयला उठाव में 40 फीसदी उछाल

बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि मौजूदा समय में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। यदि कोयला प्रेषण बाधित रहा तो बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार तेजी से घट सकता है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है।

इसी वजह से कंपनी ने जिला प्रशासन से लंबित मामलों का युद्धस्तर पर निपटारा कराने का आग्रह किया है। प्रबंधन का कहना है कि यदि तत्काल मंजूरी मिल जाती है तो कोयला प्रेषण सामान्य हो जाएगा और बिजली क्षेत्र सहित अन्य उद्योगों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से बच जाएगी।

Published / 2026-07-18 18:06:49
जामताड़ा : झाड़ियों से नौ शातिर साइबर क्राइमर धराये

  • जामताड़ा : झाड़ियों से नौ शातिर साइबर क्राइमर धराये
  • जामताड़ा में पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, झाड़ियों से साइबर ठगी चला रहे 9 शातिर गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। देश में साइबर अपराध के सबसे बड़े गढ़ के रूप में कुख्यात जामताड़ा जिले में पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध एक बार फिर कड़ा और निर्णायक प्रहार किया है। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार सिंह को मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्माटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्रों में एक व्यापक और योजनाबद्ध सर्जिकल स्ट्राइक की।

इस विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपकर देशव्यापी ठगी का नेटवर्क चला रहे कुल 9 शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण, सक्रिय सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

झाड़ियों में चल रहा था ठगी का खेल

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक  प्रेस वार्ता के दौरान एसपी शंभू कुमार सिंह ने इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए साइबर अपराध के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमित कुमार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस त्वरित कार्रवाई दल में साइबर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक नितीश कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक बिनोद सिंह समेत अन्य चुनिंदा पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस टीम ने पहली बड़ी कार्रवाई कर्माटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम सियाटांड़ और मट्टांड़ के समीप स्थित झाड़ीनुमा परती जमीन पर की, जहां घेराबंदी कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरी समानांतर कार्रवाई जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा से पोसोई जाने वाली पुरानी पक्की सड़क के दाहिने किनारे स्थित घनी झाड़ियों में की गयी, जहां से 4 अन्य अपराधियों को पकड़ा गया। ये अपराधी इन सुनसान झाड़ियों को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाकर देश के भोले-भाले नागरिकों को निशाना बना रहे थे।

अपराधियों की सूची

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक, अमृत रुईदास, मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह जामताड़ा में स्थित अपने ससुराल आया हुआ था और वहीं बैठकर इस काले धंधे को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार किए गए अपराधियों का विवरण निम्नानुसार है:

  1. मुजाहिद अंसारी (24 वर्ष), पिता- रफिक मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़) — इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है (कांड सं० 44/24 में चार्जशीटेड)।
  2. सलामत अंसारी (27 वर्ष), पिता- अलाउद्दीन मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़) यह भी पूर्व के कांड सं० 59/20 में आरोपी है।
  3. सनवर अंसारी (33 वर्ष), पिता- कबीर मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़)
    तधारक अंसारी (25 वर्ष), पिता- कबीर मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़)
  4. सरफराज अंसारी (30 वर्ष), पिता- स्वर्गीय जाकिर मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़)
  5. रोक्की कुमार दास (23 वर्ष), पिता- दिलीप दास (पोसोई, जामताड़ा)
  6. अर्जुन दास (37 वर्ष), पिता- भरत दास (पोसोई, जामताड़ा)
  7. सचिन दास (23 वर्ष), पिता- खेदन दास (पोसोई, जामताड़ा)
  8. अमृत रुईदास (24 वर्ष), पिता- शंभू रुईदास (ग्राम- दासपाड़ा बराकर, कुल्टी, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल)

बरामदगी का विवरण (जब्त सामान)

पुलिस ने अपराधियों के पास से तकनीकी हथियारों का जखीरा बरामद किया है जिसमें शामिल हैं:

  • मोबाइल फोन : 27 पीस (विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन)
  • सिम कार्ड : 39 पीस (फर्जी आईडी पर एक्टिवेटेड)
  • ठगी का तरीका : कैसे बनाते थे शिकार
  • पुलिस पूछताछ में इन शातिर अपराधियों ने अपनी कार्यप्रणाली का विस्तार से खुलासा किया है।

इस तरह करते थे ठगी

कैशबैक का झांसा व फर्जी कस्टमर केयर
ये अपराधी पीड़ितों को फोन पे पर भारी कैशबैक मिलने का एक फर्जी पॉप-अप या मैसेज भेजते थे और उन्हें एक्सेप्ट बटन दबाने के लिए बरगलाते थे। जैसे ही पीड़ित झांसे में आकर बटन दबाता, उसके खाते से पैसे अपराधियों के डमी वॉलेट या बैंक खातों में स्थानांतरित हो जाते थे। इसके अतिरिक्त, ये गूगल सर्च इंजन पर देश की नामी कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर देते थे, जिससे संपर्क करने वाले ग्राहक सीधे इनके जाल में फंस जाते थे।

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर भय का माहौल बनाना

ये अपराधी स्वयं को नामी बैंकों के मुख्य अधिकारी या मैनेजर बताकर सीधे लोगों को कॉल करते थे। पीड़ितों को डराया जाता था कि उनका क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड तत्काल ब्लॉक होने वाला है। कार्ड को सुचारू रूप से चालू रखने के नाम पर ये उनका 16 अंकों का एटीएम नंबर, सीवीवी और मोबाइल पर प्राप्त होने वाला गोपनीय ओटीपी हासिल कर लेते थे और पलक झपकते ही ई-वॉलेट के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे।

Published / 2026-07-18 14:39:08
लोहरदगा : सेवा भारती का 214वां सेवा सप्ताह 19 को

  • लोहरदगा : सेवा भारती का 214वां सेवा सप्ताह 19 को

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय बाहर गेट के समीप में लगातार  214वां सप्ताह से चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर कल दिनांक:- 19/07/2026 दिन रविवार को सुबह- 7:30 से 8:30 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

जिसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, ऑक्सीजन लेवल, हार्डबीट आदि जांच के अलावा, डॉ. कुमुद अग्रवाल जी के द्वारा चेकअप करते हुए स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी देंगे। आप समय पर शिविर में आकर अपना स्वास्थ चेकअप करा सकते हैं।

Published / 2026-07-17 20:12:49
रांची : 12 घंटे में ही खोज निकाली गयी बच्ची, तीन गिरफ्तार

  • रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण कांड का खुलासा, बच्ची बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण कांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के 12 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने अपहरण का खुलासा किया है। 

रांची पुलिस ने बिहार के गया जी इलाके के 40 लोकेशन पर छापेमारी कर पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल मुक्त कराया। दलादली TOP क्षेत्र के सपारोम से गुरुवार को बच्ची का अपहरण किया गया था। बिहार के गया का रहने वाले रमेश कुमार मिश्रा मुख्या साजिशकर्ता निकला। मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

रमेश कुमार मिश्रा, सचिन कुमार और मोनू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रमेश कुमार मिश्रा ने बच्ची के मां को भरोसे में लेकर अपहण कांड की घटना को अंजाम दिया था। पिछले दो महीने से पीड़िता के घर के बगल में किराए के मकान में आरोपी रह रहा था।

पहले उसने परिवार से जान पहचान बढ़ाई और फिर मौका देख गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे बच्ची का अपहरण कर लिया। कर्ज चुकाने के लिए रमेश कुमार मिश्रा ने इतनी बड़ी साजिश रची थी। रांची एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में SIT बनाई गई थी, जिसने इस मामले का 12 घंटे में ही उद्भेदन कर दिया। 

Published / 2026-07-17 20:09:34
8-9 को धूमधाम से मनाया जाएगा झारखंड आदिवासी महोत्सव

  • विश्व आदिवासी दिवस: 8-9 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन, दिवंगत शिबू सोरेन को होगा समर्पित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य में 8 और 9 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन कर रही है। ये आयोजन जेएमएम के संस्थापक संरक्षक रहे दिवंगत शिबू सोरेन को समर्पित होगा।

आदिवासी महोत्सव का मुख्य आयोजन राजधानी रांची में होगा। वहीं सभी जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस आदिवासी महोत्सव में आदिवासी कला संस्कृति और आधुनिक तकनीक का समागम देखने को मिलेगा।

Published / 2026-07-17 18:08:51
19 को कांके रोड से निकलेगी भव्य रथ यात्रा

  • 19 जुलाई 2026 को कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू एवं बसंत विहार के सानिध्य में रथ यात्रा निकाली जाएगी

टीम एबीएन, रांची। आगामी रविवार 19 जुलाई को रांची के कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू एवं बसंत विहार के सानिध्य में कांके के इस्कॉन मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर निकाली जाने वाली भब्य रथ यात्रा के अवसर पर भजन संकीर्तन सहित प्रसाद वितरण भी किया जायेगा।

कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि प्रातः 10 बजे से कांके रोड के ईस्कॉन मंदिर से रथ प्रारंभ होगा जो रिलायंस मार्ट होते हुए कृषि भवन से बसंत विहार कॉलोनी में प्रवेश कर वहां समाप्त हो जाएगा। भगवान के रथ पर जगन्नाथ भगवान विराजमान रहेंगे। जो भी भक्त भगवान के रथ को खींचना चाहते हैं वे प्रातः इस्कॉन मंदिर पहुंचकर इस पवित्र यात्रा रथ का हिस्सा बन सकते हैं।

रथ यात्रा के शुभ अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, कांके  के माननीय विधायक सुरेश बैठा, कुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं उप-महापौर नीरज कुमार की उपस्थिति रहेगी। रथ यात्रा का यह कार्यक्रम प्रातः इस्कॉन मंदिर से सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए 12:30 बजे बसंत विहार पहुंचेगी जहां आरती के उपरांत प्रसाद  वितरण के कार्यक्रम स्थगित होगा।

रथ यात्रा को सफल बनाने में मुकेश काबरा, श्रवण जाजोदिया, विकास सिंह, रविंद्र मोदी, अंचल किंगर, प्रमोद सारस्वत, राजेश अग्रवाल, अनिल मोदी, रामअवतार राजगढ़िया, विनोद मोदी, आशीष खेतान सहित कई लोग सेवा भाव के साथ लगे हुए हैं।

कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि रविवार को सुबह 10 बजे इस्कॉन मंदिर प्रांगण में सपरिवार पहुंचकर दिव्य रथ यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य अर्जित करें। उक्त जानकारी संयोजक मुकेश काबरा ने दी। 

Page 3 of 1666

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse