झारखंड

View All
Published / 2021-12-20 12:53:31
हजारीबाग : पंचायत सेवक 5 हजार रूपये घूस लेते धराया

बड़कागांव। भ्रष्टाचार निरोधक टीम हजारीबाग (एसीबी) ने बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित ग्राम पंचायत चंदौल के पंचायत सेवक अशोक नारायण तिवारी को ब्लॉक मोड़ से 5000 रुपए रिश्वत लेते धर दबोचा। एसीबी टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सह हजारीबाग एससीबी थाना प्रभारी विजय शंकर कर रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पहुंची कि सभी सरकारी कर्मियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया। सूचक बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चंदौल पंचायत के ग्राम मरदुसोती निवासी जितेंद्र रजवार हैं। जितेंद्र रजवार मुखिया बिंदिया देवी से अनुशंसित 15वें वित्त आयोग मद के 2,49,900 प्राक्कलन राशि से मरदु सोती गांव में दशकर्मा सेड का निर्माण में अध्यक्ष हैं। जितेंद्र रजवार ने बताया कि पंचायत सेवक द्वारा योजना निर्माण में काफी परेशान किया जा रहा था। बार-बार कार्य को रुकवा कर भारी भरकम राशि की मांग की जा रही थी, जिससे तंग आकर मुझे एसीबी टीम का सरण में जाना पड़ा। एसीबी टीम को शिकायत के बाद पूरी जांच-पड़ताल के पश्चात पूर्व नियोजित समय अनुकूल पंचायत सेवक को ब्लॉक मोड बुलाकर जैसे ही पैसा दिया की घात लगाए बैठे एसीबी टीम के सदस्यों ने पैसा लेते रंगे हाथ धर दबोच लिया गया। एसीबी की टीम में डीएसपी विजय शंकर के अलावा दंडाधिकारी आयुक्त सह सचिव परिवहन हजारीबाग के रवि राज वर्मा, इंस्पेक्टर बिंदेश्वरी दास, नूनू देवराम, सुखदेव सोरेन सहित अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Published / 2021-12-20 12:35:22
एनएसयूआइ ने किया देश बचाओ शिक्षा बचाओ का पोस्टर लांच

चतरा। जिला एनएसयूआइ कमेटी की ओर से राष्ट्रीय कार्यक्रम शिक्षा बचाओ देश बचाओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एनएसयूआइ ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पोस्टर लांच किया। विद्यार्थियों के बीच इस कैंपेन के संबंध में कॉलेज और यूनिवर्सिटी सभी को जागरूक किया जाना है। चतरा जिला एनएसयूआइ कमेटी की ओर से राष्ट्रीय कार्यक्रम शिक्षा बचाओ देश बचाओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को एनएसयूआइ की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में पोस्टर लांच किया गया। विद्यार्थियों के बीच इस कैंपेन के संबंध में सभी को जागरूक किया गया। सभी को अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़ने के आह्वान किया गया। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आमिर हाशमी ने कहा आज जिस प्रकार देश में युवाओं के बीच एक निराशा का माहौल छाया हुआ है उसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। आज रोजगार बस एक चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है। तीन साल होने के पश्चात भी रेलवे का एग्जाम संपूर्ण नहीं हो पाया है और ना ही उसके बाद कोई नई वैकेंसी निकली। आज जो भी परीक्षाएं जैसे कि नीट, जेईई जैसे परीक्षाएं हो रही है वह भी केंद्र सरकार निष्पक्ष करवाने में सक्षम नहीं है। कार्यक्रम में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रताप शेखर सिंह, एनएसयूआई प्रदेश संयोजक सुवेंदु राणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष धीरज अंबेडकर, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला महासचिव प्रियदर्शी कुमार, जिला महासचिव इफ्तेखार अंसारी, सोशल मीडिया संयोजक जुलकर नैन, राजवीर, नसरूदीन अंसारी,अरूण यादव, अभिषेक कुमार, मो अनवारुल मौजूद रहे।

Published / 2021-12-20 12:34:29
चतरा : हथियार के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

चतरा। हंटरगंज थाना पुलिस ने चतरा-डोभी मार्ग स्थित नागर गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान तीन अंतराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक 9 एमएम का देशी पिस्टल, 7 राउंड जिंदा कारतूस, स्विफ्ट कार व विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाईल फोन बरामदगी की गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शिवेन्द्र सिंह पिता स्व0 ललन सिंह, कुणाल सिंह पिता दिलीप सिंह और रोहित सिंह पिता गुलाब सिंह के रूप में हुई है। तीनों तस्कर गया (बिहार) के रहने वाले हैं। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सोमवार देर रात्रि को थाना प्रभारी सचिन दास के नेतृत्व में संध्या गश्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान चतरा- डोभी मार्ग स्थित नागर गांव के समीप डोभी के तरफ से एक तेज रफ्तार से स्विफ्ट (बीआर 02 एस 8666) आ रही थी, जिसे वाहन चेकिंग के दौरान कार में सवार तीन व्यक्ति सवार थे। कार चला रहे व्यक्ति के कमर से एक 9 एमएम का देशी पिस्टल लोडेड अवस्था में बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति अवैध कारोबाद एवं शराब की तस्करी में संलिप्त रहता है और प्राय: स्कोर्ट कर शराब गाड़ी को हथियार के बल पर पार कराते है।

Published / 2021-12-20 12:28:53
जेजे कॉलेज में इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता : पुरुष में भुरकुंडा और महिला में हजारीबाग की टीम विजेता

कोडरमा। जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया में सोमवार को इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में जुबली कॉलेज ने जेजे कॉलेज को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। जबकि महिला वर्ग में केवी विमेंस कॉलेज हजारीबाग ने जुबली कॉलेज भुरकुंडा को हराकर प्रतिस्पर्धा पर विजय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर्गत दो कॉलेज ही यहां शिरकत कर पाए थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ संध्या प्रेम ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग होता है। यह केवल स्वास्थ्य और मनोरंजन की दृष्टि से ही नहीं खेला जाता बल्कि इसमें कैरियर और भविष्य भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन का पाचवी पढ़ाता है। प्रतियोगिता सचिव डॉक्टर शमशाद आलम की देखरेख में हुई। मौके पर जेजे कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और विभिन्न कॉलेजों से आए खिलाड़ी, कोच मौजूद थे।

Published / 2021-12-20 12:27:59
सरकार आपके द्वार : नगर परिषद् झुमरी तिलैया और जयनगर प्रखंड में हुआ कार्यक्रम

कोडरमा। आज नगर परिषद् झुमरी तिलैया के वार्ड संख्या-27 व जयनगर प्रखंड के हिरोडीह पंचायत में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। नगर परिषद् झुमरी तिलैया व जयनगर प्रखंड के कर्मियों के पर्यवेक्षण में शिविर का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर सभी पंचायतों में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त आमजनों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के विभिन्न समस्याओं को उनके घर पर सुनना एवं यथासंभव समस्याओं का त्वरित समाधान निकालना है। कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं कहा कि सरकार आप लोगों के लिए कार्य कर रही है, यह सभी योजना आपके लिए हैं। इसका आप लोग लाभ उठाएं। शिविर के माध्यम से नया किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल नया पंजीकरण, लगान रसीद निर्गत, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा अन्तर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्यूटेशन, पेंशन शिकायतें, जाति व आय प्रमाण पत्र, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।

Published / 2021-12-20 12:24:22
पाकुड़ : ठंड को देख डीसी ने करायी अलाव की व्यवस्था, किया निरीक्षण

पाकुड़। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करायी है। जिसका पाकुड़ी उपायुक्त श्री वरुण ने निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर अलाव जलते मिलने पर उपायुक्त ने संतोष जताया। कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। सभी प्रखंडों में भी विभिन्न चौक चौराहों पर भी अलाव जलाए जा रहे हैं। शाम होते ही सभी स्थानों पर अलाव जलवाकर लोगों को सर्दी से निजात दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने, नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

Published / 2021-12-20 12:10:11
मातृभूमि का जयकार करना अपराध है तो हम बार-बार करेंगे: अजय

गुमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के शिशु विद्या मंदिर भलमंडा रायडीह में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। समापन सत्र में भारत वैश्विक प्रदेश, बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व, भाजपा के वैश्विक समझ विषय पर संघ के अजय कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने अपने विचार रखे। संघ के अजय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता धैर्य, लक्ष्य, विवेक दक्षता को अपनाकर अपनी सहभागिता देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए दे सकते हैं। उन्होंने कहा मातृभूमि की जयकार करना अगर अपराध है तो यह अपराध हम बार-बार कर सकते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकतार्ओं को अपनी ताकत का एहसास कर हनुमान जी की भूमिका में आने के लिए प्रेरित किया। वही समापन समारोह के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय मंत्री आशा लाकड़ा ने पार्टी के संघर्षमय इतिहास को विस्तार से बताया। उन्होंने पार्टी की सरंचना, कार्यपद्धती, परस्पर-संपर्क, समन्वय बनाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया। उन्होंने सामूहिकता से ही राष्ट्रवाद को मजबूती दी जा सकती है इस पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्री, सभी सातों मोर्चा के अध्यक्ष-महामंत्री, जिला कार्यसमिति,जिला पदाधिकारी ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजूर, अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी ने की। प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, भूपन साहू, महामंत्री सत्यनारायण पटेल, मिसिर कुजूर, विनोद कुमार, जगनारायण सिंह, कौशलेंद्र जमुआर, रविन्द्र सिन्हा, गायत्री देवी, किरणमाला बाड़ा, प्रदीप प्रसाद, बहादुर सिंह, चितरंजन मिश्रा, सुजीत नंदा, दिनेश्वर प्रसाद, देवेंद्र लाल उरांव, रामअवतार भगत, लक्ष्मीकांत बड़ाईक, निर्मल कुमार, किशोर मिश्रा लखन प्रसाद सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, मनोज वर्मा, सुमित महली, मांगू उरांव, हरिनाथ सिंह, अमरमणि उरांव, गौरी किंडो, अरविंद मिश्रा, संतोष सिंह, वालकेश्वर सिंह, पायल तिवारी, गीता मिश्रा, सोनमणि उरांव, प्रतिमा देवी, गुड्डी नंदा, ममता दास, संदीप कुमार, नितेश गुप्ता, सुबा एल्बुम तिग्गा, सुरेश सिंह, गौतम सिंह, कामेश्वर साय, शंभू सिंह, संजीव कुमार, मंगल सिंह भोक्ता आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published / 2021-12-20 12:09:04
तेजधार हथियार से मारकर लकड़ी कारोबारी की हत्या, गुमला-जशपुर रोड तीन घंटे जाम

रायडीह। रायडीह थाना क्षेत्र के जरजट्टा गांव निवासी लकड़ी कारोबारी हिबजुल मंसूरी की अज्ञात अपराधियों ने मिलमिली नदी के पास तेजधार हथियार से मारकर हत्या कर दी। इधर हत्या के विरोध में व अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक गुमला - जशपुर मार्ग को मांझाटोली के पास जाम कर दिया। बाद में एसपी ऐहतेशाम वकारीब के अश्वासन के बाद जाम कर्ताओं ने जाम हटा लिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक हिबजुल मंसूरी पिता शहदुल मंसूरी नवीन एक्का एवं लालो पांडा के साथ लकड़ी के कारोबार में उनका सहयोग किया करता था। मृतक रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे घर पर फोन पर सूचना दी गई थी कि वह नवीन एक्का एवं लालो पांडा के साथ मांझाटोली में है एवं सुबह घर पहुं चने की बात कही।उसके कुछ देर बाद महुअ ाटोली गांव के ही एक व्यक्ति मृतक के मोटरसाइकिल उसका घर छोड़ गया। उसके बाद सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे उसकी हत्या करने की बात सामने आयी। ग्रामीणों के द्वारा लगभग 6:30 बजे रायडीह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मृतक युवक की पहचान हिबजुल मंसूरी जरजट्टा महुआटोली निवासी के रूप में की तथा उसके परिजनों को सूचित किया गया। इधर रायडीह पुलिस के पहुंंचने से पहले परिजन घटना स्थल पर पहुचकर विलाप करने लगे। रायडीह पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा दल बल के साथ 8 बजे घटना स्थल पहुंचे। लेकिन परिजनों ने मृतक का शव घटनास्थल से पुलिस को उठाने नहीं दिया। रविवार को उसके साथ रहे नवीन एक्का ग्राम पारा सीमा एवं लालो पांडा ग्राम सुरसांग को मृतक की हत्या करने की बात कह गिरफ्तार करने की मांग करने लगे और सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ सिरिल मरांडी घटनास्थल पहुंच और जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किये लेकिन लोग उनकी बात नहीं माने। गुमला एसडीओ रवि आनंद भी जाम की सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर जामकर्ताओं को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने जाम नहीं हटाया। जाम की सूचना पर स्वयं एसपी ऐहतेशाम वकारीब रायडीह थाना पहुंचे और थाना बुलाकर जाम कर्ताओं से वार्ता की। एसपी के अश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। इधर, जाम के दौरान मिशन चौक से कुछ भीड़ शंख मोड़ मांझाटोली में बन रहे नवीन एक्का के घर पर हमले के उद्देश्य से जाने लगी। लेकिन पुलिस को भनक लगते ही भीड़ को तुरंत नियंत्रित किया और उनके मंसूबे को विफल कर दिया। पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर वापस भेजा। सुबह 8 बजे से ही सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे अधिक परेशानी यात्री वाहन में सवार लोगों को हुई। आवश्यक काम से घरों से निकले लोग समय पर अपना कार्य नहीं कर पाये। जाम के कारण पैदल चलान भी मुश्किल हो गया था।

Page 1544 of 1654

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse