झारखंड

View All
Published / 2021-12-22 12:09:05
जनहित मामलों को लेकर जनवरी में चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी भाकपा माले

बेरमो/ललपनिया। गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंततर्गत साड़म पश्चिमी की निवर्तमान मुखिया सह ऐपवा नेत्री शोभा देवी एवं माले नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बोकारो डीसी द्वारा झारखंड सरकार को पत्र लिख अवगत कराया है कि बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखण्ड के सैकड़ों लोगों का वृधा पेंशन पिछले तीन माह से भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप बीमारी से ग्रसित पेंशनधारियो के समक्ष दवा खरीदने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कहा बहुत से पेंशनधारी ऐसे हैं, जो सरकार के द्वारा मिलने वाली पेंशन की राशि से ही आश्रित हैं।जिनका दिनों दिन हालत बिगड़ते जा रही है।माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड सरकार एक तरफ ढिंढोरा पीट रही है कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकम में जनताका हर समस्या का आॅन द स्फोट निष्पादन किया जा रहा है, नये -नये लाभूको का पेंशन स्वीकृति किया जारहा है,वहीं दूसरी तरफ पूर्व से मिल रहे पेंशनधारियो का पेंशन की राशि का भुगतान बंदकर दिया गया।गोमिया अंचल में जाति आवासीय एवं आय प्रमाणपत्र निर्धारित समय पर नहीं मिल पा रहा है। जिसकी शिकायत करने पर भी कोई पहल नहीं की गई। कहा इन तमाम सवाल जो जनहित से जुड़े हैं इसको लेकर हमारी भाकपा माले जनवरी माह में चरणबद्ध आन्दोलन चलाएगी। इस अवसर पर कृष्णदास प्रसाद, कार्तिक केवट, हलीम राय, मरियम खातून, गंधारी देवी,रेणुका देवी,मारो देवी,सुरधनी देवी, भानु देवी, सत्यवती देवी, मदीना खातून, मालती देवी, रेखा दे, मीरा देवी के अलावा दर्जनों पेंशनधारी शामिल थी।

Published / 2021-12-22 10:57:08
गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शहीदी सप्ताह शुरू, शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ गुरुद्वारा

कोडरमा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार से शहीदी सप्ताह प्रारंभ हुआ। गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया कि सीख 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं। यह सप्ताह सिखों के लिए शहीद सप्ताह होता है। इन 8 दिनों में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों एवं माता गुजर कौर ने सिख धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। जालिमों ने गुरु महाराज के पुत्रों को दूसरा धर्म स्वीकार करने को कहा, परंतु उन्होंने सिख धर्म को ही अपना परम धर्म माना और अपने प्राण निछावर कर दिया। दोनों बड़े पुत्र चमकौर के युद्ध में जहां जालिमों से लड़ते हुए अपने प्राण त्यागे वहीं छोटे पुत्रों को जालिमों की तरफ से दीवार में चिनवा दिया गया। परंतु उनके चेहरे पर एक भी सीकन नहीं थी। यह सारा सप्ताह शोक का होता है। इन 8 दिनों में सिखों के घर में कोई भी खुशी का कार्य नहीं किया जाता और न ही मिठाई बनाई एवं खाई जाती है। यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया की इस हफ्ते मैं 26 दिसंबर को कोषाध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह खालसा के द्वारा श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ कराया जाएगा, जिसकी समाप्ति 28 तारीख को होगी। उसी दिन रात को पटियाला से आए हुए रागी जत्था भाई साहब भाई जगतेश्वर सिंह जी शान अपने शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। इसी के साथ पूरे शहीदी सप्ताह का समापन होगा। कार्यक्रम में ज्ञानी गुरु भेज सिंह शम्मी और ज्ञानी राजा सिंह ने शब्द-कीर्तन किया। गुरभेज सिंह ने इतिहास बताया और सिमरन जो कि विशेष रूप से इस मौके पर होता है करवाया। इस मौके पर बच्चों ने जिसमें सरदार राजवीर सिंह, हरमन सिंह, हरनेक सिंह, अरविंद सिंह, तेजस सिंह, हरजीत कौर, बानी कौर ने सिखों के बलिदान की कविता पढ़ी। सवा 8 बजे आनंद साहब का पाठ हुआ और उसी के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरता। सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया यह कार्यक्रम रोजाना 7 से 8:30 बजे तक 28 तारीख तक चलेगा। मौके पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान अवतार सिंह ने सिखों को इस सप्ताह में सादगी से रहने की सलाह दी एवं बताया कि सिख धर्म बलिदान का धर्म है। सिखों ने इस देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्यागे हैं। कार्यक्रम में सरदार हरपाल सिंह, गुरजीत सिंह, हरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह, जसमीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरु नानक भवन के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह सलूजा, बब्बल सिंह, नवजीत सिंह, जसकीरत सिंह, हरनेक सिंह, अरविंद सिंह, तेजस सिंह, हरमन सिंह, राजवीर सिंह, परमिंदर सिंह लांबा, सनी भाटिया, जानू भाटिया, सुरेंद्र सिंह पप्पू, मनजीत कौर, सिमरन कौर, जसवीर कौर, पूनम कौर, मनप्रीत कौर, गुड़िया कौर, गुरमीत कौर, हरमीत सिंह समेत सिख धर्म के कई श्रद्वालु मौजूद थे।

Published / 2021-12-22 10:53:15
पलामू : तीन आरोपियों को 20 वर्ष व एक आरोपी को 10 वर्ष की सजा

टीम एबीएन, मेदिनीनगर। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ जिला व सत्र न्यायाधीश सह स्पेशल जज पोक्सो एक्ट के पीएन पांडेय की अदालत ने मनातू थाना कांड संख्या 45/2016 के तीन के तीन आरोपियों को 20 वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। सजा पाने वालों में अफजल अंसारी, बबलू सिंह उर्फ बिक्रम राजा व नौशाद अनवर अंसारी शामिल है। वहीं इसी थाना कांड संख्या के आरोपी गूंजा बीबी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। इस इस मामले में मनातू थाना के रहेया ग्राम की तबस्सुम खातून ने 16 दिसंबर 2016 को तीन लोगों के विरुद्ध मनातू थाना में नामजद प्राथमिकी मनातू थाना कांड संख्या 45/2016 दर्ज कराई थी। वह प्राथमिकी में आरोप लगाई थी कि उसकी शादी उसके गांव के ही अफजल अंसारी से हुई थी। उसका पति अफजल अंसारी बदमाश किस्म का लड़का है ।14 दिसंबर 2016 को रात 8 बजे उसके पति अफजल अंसारी अपने साथ दो लड़का बबलू सिंह व टूनु को लाया और डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। मोबाइल से वीडियो बनाया। उसके पति अफजल अंसारी मदद कर रहे थे। जब वह इसका विरोध की तो जान मारने की धमकी दी एवं हथियार दिखाया। पीड़िता का घर का रास्ता एक तरफ है। जाड़े की रात रहने के कारण सुनसान था। इसके बाद तीनों अभियुक्त वहां से चले गए। सुबह में उसका पति बोला किया यह बात किसी को नहीं बताना। लेकिन पीड़िता अपने घर में पिता को बताई व मनातू थाना गए। वहां लिखित शिकायत दर्ज कराई। अदालत ने पोक्सो 57/2017 के आरोपी अफजल अंसारी को 376(d) में दोषी पाते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। वहीं पोक्सो 57 ए 2017 के आरोपी बबलू सिंह उर्फ विक्रम राजा को भी 376(d) में दोषी पाते 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा व 20 हजार रुपए अर्थदंड लगाया है। अर्थ दंड की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। वही पोक्सो 57 बी / 2017 के आरोपी नौशाद अनवर अंसारी को भी 376(d) के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। वहीं पोक्सो 57ए 2017 के आरोपी गुंजा बीवी को धारा 6 के तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है व 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। विदित हो कि चारों आरोपी पूर्व से ही केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में बंद हैं।

Published / 2021-12-22 10:44:02
कोडरमा के शाद रजा का चयन राज्य कबड्डी टीम में

कोडरमा। कोडरमा में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी लगातार इस बात को प्रमाणित करते रहे हैं। इसी कड़ी में कोडरमा के शाद रजा का चयन नेशनल कबड्डी के लिए राज्य कबबड्डी टीम में हुआ है। रांची में आयोजित पूर्व प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर शाद का चयन किया गया है। शाद की इस सफलता पर इसका चयन हुआ है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार उतराखंड में 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित 31वीं सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में शाद रजा झारखंड की ओर से अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देगा। इसकी इस सफलता पर झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के जेनरल सेके्रटरी विपीन सिंह, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार,जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव जयगोपाल शर्मा, संदीप सिन्हा, उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन, विजय कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, कोच सुनील साव, प्रवीण कुमार दास ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Published / 2021-12-22 10:41:08
शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें भविष्य उज्ज्वल करने का विश्वास जगाना है : उपायुक्त

गुमला। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंख्ला में आज जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त मध्य, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय स्थित एस.एस. बालक प्लस टू उच्च विद्यालय गुमला में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र पाण्डेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी एवं एसएमपीओ रेचल जोजोवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने शिक्षक-अभिभावक सगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके अंदर उस विश्वास को जागृत करना है जिससे वे अपना भविष्य उज्जवल कर सकें। इसमें अभिभावकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में अभिभावकों की सहभागिता अति आवश्यक है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी आगे आना होगा। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, साफ-सफाई, स्वच्छता, अनुशासन आदि का भी ज्ञान देना होगा। अभिभावकों को अपने बच्चों के शिक्षण गतिविधियों का सतत अनुश्रवण करना होगा ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से न चूकें। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हुए कहा कि वे शिक्षा के अलावा चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान दें। पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीवन में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की आदतों को भी अपनाएं। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए 15 जनवरी 2022 तक पूरे गुमला जिले को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने के लक्ष्य की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इस वैश्विक महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। अतः विद्यालय के सभी 18 वर्ष से अधिक आयु वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने संगोष्ठी में शामिल अभिभावकों को भी कोरोना के दोनों टीके लगवाने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मास्क पहनने, हाथों को धोने तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की भी अपील की। जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र पाण्डेय ने शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में अभिभावकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। अभिभावकों का नाता विद्यालय के साथ होना चाहिए, ताकि शिक्षकों के साथ रूबरू होकर शिक्षा के क्षेत्र में होने वाली कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि अभिभावकों का दायित्व केवल विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराना ही नहीं है, अपितु बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सदैव उनका मार्गदर्शन करना, पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों की अभिरूची के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने के लिए उनका सहयोग करना भी है। संगोष्ठी में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शुभ्रा भारती ने शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी की विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में अभिभावकों की उपस्थिति को अति महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी के भविष्य को उज्जवल बनाने में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करना चाहिए ताकि बच्चे अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाएं। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों को परस्पर एवं आपसी सम्नवय स्थापित कर शैक्षणिक शैली में विकास, पठन-पाठन में उन्नयन, पाठ्येतर गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने विद्यालय के सभागार की जर्जर अवस्था की जानकारी देते हुए सभागार के जीर्णोद्धार की अपील की। जिसपर उपायुक्त ने अगले दो–से-तीन दिनों के अंदर सभागार के जीर्णोद्धार/ मरम्मती हेतु स्वीकृति प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। संगोष्ठी में कक्षा नवमी के छात्र देवनाथ नगेशिया द्वारा देश-भक्ति गीत प्रस्तुत की गई। वहीं बालिकाओं द्वारा ऊंचा-नीचा पहाड़-पर्वत गीत पर सामूहिक नृत्य (झारखंडी नृत्य) की प्रस्तुति दी गई। वहीं कक्षा बारहवीं की छात्रा आलिया फलक द्वारा विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक-अभिभावक के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त द्वारा वर्ष 2021 में कक्षाओं में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र पाण्डेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी, एसएमपीओ रेचल जोजोवार, प्रधानाध्यापिका शुभ्रा भारती सहित शिक्षक विंद, अभिभावक, विद्यार्थी व अन्य उपस्थित थे।

Published / 2021-12-22 08:47:19
अवैध शराब उद्योग का जखीरा ध्वस्त

नौडीहा बाजार। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नौडीहा बाजार रंजीत प्रसाद यादव के नेतृत्व में नौडीहा पुलिस के छापेमारी दल ने अमवा में बड़े पैमाने पर चल रहे शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा महुआ, ड्रम को आग के हवाले कर नष्ट कर दिया गया।विदित हो कि अमवा से बिहार में अबैध शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही थी। जिसकी खबर लगातार नौडीहा पुलिस को मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर नौडीहा पुलिस ने अप्रत्याशित कदम उठाई।

Published / 2021-12-22 08:41:53
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाशदेव ने सीएम से की प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग

मेदिनीनगर। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, झारखंड के अध्यक्ष सह झामुमो नेता अविनाश देव ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय खोलने से संबंधित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि विगत 22 मार्च 2020 के जनता कर्फ़्यू से आज तक हम सबने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखा और समझा। इन 22 महीनों में निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों की हालत उन ज़ख़्मों की जैसी हो गई है, जिसे न तो हम देख सकते हैं और न ही किसी को दिखा सकते हैं। भविष्य का भारत अब तबाही के क़गार पर है, जिसे बिना विलंब किए शिक्षा व रोज़गार के द्वारा नये सिरे से गढ़ने की ज़रूरत है। आपके ही कथनानुसार अब आप जीवन भी, जीविका भी, झारखंड भी, झारखंडी भी को धरातल पर उतार दीजिए, ताकि शिक्षक वर्ग एवं शिक्षकेत्तर कमर्चारी अपनी जीविका निर्बाध रूप से चला सकें, क्योंकि जैसे-जैसे शैक्षणिक सत्र निकट आ रहा है, हर मां-बाप अपने बच्चों की तालीम को लेकर चिंतित हैं, इसलिए महोदय आपसे विनम्र अपील है कि कोरोना के इस नाज़ुक दौर से शिक्षा और शिक्षित वर्ग को अविलंब बाहर करने की कृपा करें। ज्ञापन के अंत में उन्होंने कहा कि हम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, झारखंड माननीय मुख्यमंत्री महोदय से यह मांग करता है कि यथाशीघ्र प्राथमिक विद्यालय खोलने का कष्ट करें। इस पुनीत कार्य के लिए हम सभी विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावकगण आपका सदा आभारी रहेंगे। वहीं ज्ञापन ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि हम यथाशीघ्र इस दिशा में सार्थक क़दम उठाएंगे। ताकि शिक्षा का स्तर ऊंचा हो सके, वहीं विद्यालय से जुड़े हुए शिक्षक एवं कर्मचारियों को जीवनोपार्जन के लिए भटकना न पड़े।

Published / 2021-12-21 15:39:07
मख मंदरो पेरिश में कैथोलिक चैरिटीज ने बांटा कंबल

रांची। कड़ाके की ठंड को देख मख मंदरो पेरिश में कैथोलिक चैरिटीज रांची ने कंबल बांटे। यह समय क्रिसमस का भी है तो जरूरत की चीजें बैठकर क्रिसमस की खुशियां भी मनाई जाती है। मौके पर फादर बिपिन किशोर बिलुंग ने कहा कि क्रिसमस खुशी बांटने का त्योहार है। हम उसी खुशी को आपके साथ बांटने आये हैं। आज येसु शारीरिक रूप से खुशी देने के लिये जन्म नहीं लेंगे पर हमारे सेवा के कार्य से, हमारे अच्छे आचरण से, हमारे प्रेम के कार्य के माध्यम से हमारे बीच जन्म लेंगे। इसलिए इस क्रिसमस के अवसर पर हम उसी खुशी और प्रेम को एक छोटे से उपहार से बांट रहे हैं। फादर अनिल कुजूर ने कहा कि ये उपहार किसी की उदारता का चिह्न है। हम आपसे निवेदन करते हैं कि उन उदार ब्यक्तियों के लिए प्रार्थना कर दीजिए जिन्होंने इस ठंड के समय आप के बारे में सोचा।

Page 1541 of 1654

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse