झारखंड

View All
Published / 2021-11-19 14:39:55
सत्याग्रह की बदौलत निरंकुश सत्ता को आज भी झुकाया जा सकता है : जयशंकर

रांची। शुक्रवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के झारखंड प्रदेश समन्वयक जयशंकर पाठक की अध्यक्षता में एक आनलाइन बैठक हुई। जिसमें किसान सत्याग्रह की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मौके पर श्री पाठक ने बताया कि कि आज भी गांधी के बताए हुए सत्याग्रह का मार्ग काफी कारगर है और सत्याग्रह के मार्ग से निरंकुश सत्ता को आज भी झुकाया जा सकता है उन्होंने बताया कि देश में 1 वर्ष से सतत अन्नदाता तीनों कृषि काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में लगभग 1000 से ज्यादा किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अनगिनत किसानों को पुलिसिया जुर्म का सामना करना पड़ा। ठंड गर्मी बरसात में भी किसानों ने सड़कों पर रात गुजारी, पर संघर्ष जारी रखा। इस संघर्ष में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में कहा था कि केंद्र सरकार को यह काले कानून वापस लेने ही होंगे। किसान अपने निर्णय से एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों के संघर्ष के आगे मजबूर होकर केंद्र सरकार को इस काले कानून को वापस लेने पड़े। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन किसानों के संघर्ष की जीत पर हर्ष व्यक्त करता है। इस आॅनलाइन बैठक में छोटा नागपुर एम पलामू प्रमंडल एवं कार्यालय प्रभारी मो कैसर इकबाल खान, प्रदेश प्रवक्ता एफएन निलेश, अजीत पाल कुजूर, प्रदीप सोरेंग, संदीप गुप्ता, रेणु तिग्गा के आलावा सभी जिले के समन्वयक एवम प्रभारी उपस्थित थे।

Published / 2021-11-19 13:35:01
चतरा : टीएसपीसी संगठन के 7 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

चतरा। पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ संगठन के 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक स्टेनगन, एक एसएलआर, एक रेगुलर रायफल, एक सेमी और एक दो नाली पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस, मोबाईल और नक्सली पर्चा बरामद किया। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चतरा जिला के टुटकी क्षेत्र में टीएसपीसी सबजोनल कमाण्डर रामराज रजक उर्फ गोरा बैठा उर्फ अनिल बैठा उर्फ दिलीप उर्फ नायक अपने दस्ता सदस्यों के साथ भ्रमणशील है तथा अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार गोली के भय पर चतरा जिला में लेवी का पैसा लेने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सिमरिया अनुमंडल एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी तथा सीआरपीएफ 22 बटालियन के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल के द्वारा टुटकी के जंगल में नाका एवं एम्बुश की कार्रवाई की गई इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति छापामारी दल को देख कर भागने लगा तत्पश्चात छापामारी दल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया जिसे पुछ - ताछ हेतु थाना लाया गया पुछ - ताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि ये टीएसपीसी के सबजोनल कमाण्डर रामराज रजक उर्फ गोरा बैठा उर्फ अनिल बैठा उर्फ दिलीप उर्फ नायक जी है जो अपने टीम सदस्यों के साथ लेवी लेने के लिए एकत्रित होने वाले थे। रामराज रजक उर्फ गोरा बैठा उर्फ अनिल बैठा उर्फ दिलीप उर्फ नायक जी इसके पूर्व 1997 से 2010 तक भाकपा माओवादी में सब-जोनल कमांडर के पद पर थे। वर्ष 2015 में टीएसपीसी संगठन में एरिया कमाण्डर के रूप में जुड़े बाद में सब-जोनल कमांडर अविनाश उर्फ विकाश के न्यायिक हिरासत में जाने के उपरांत यह सब जोनल कमांडर के नाम से हजारीबाग, पलामू, चतरा जिला में लेवी एवं रंगदारी के उद्देश्य से सक्रिय है। इनके निशानदेही पर छह अन्य सदस्यों के साथ-साथ इनके द्वारा घटना में इस्तेमाल किये जाने वाले हथियार को बरामद किया गया। इस संदर्भ में सिमरिया थाना कांड सं- 150 / 21 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों का पहचान रामराज रजक उर्फ गोरा बैठा उर्फ अनिल बैठा उर्फ दिलीप उर्फ नायक जी पिता- स्व चनारिक बैठा ग्राम सरसोत, थाना- हरिहरगंज जिला- पलामू, उमेश कुमार पिता स्व रामेश्वर प्रसाद ग्राम तपसा थाना सिमरिया जिला- चतरा, गणेश महतो पिता विशुन महतो ग्राम गोपदा थाना- केरेडारी, जिला- हजारीबाग, होरिल भुइयां पिता- स्व जागेश्वर भुइयां ग्राम सिघानी (सिनपुर), थाना पत्थलगड्डा, जिला- चतरा, राहुल कुमार उम्र पिता विजय महतो , ग्राम मनातु, थाना- केरेडारी, जिला- हजारीबाग, श्याम उरांव उम्र पिता रामसहाय उरांव, बालुमाथ, जिला- लातेहार, दिलीप कुमार पिता लालो साव, ग्राम तपसा, थाना- सिमरिया जिला- चतरा के रूप में हुई हैं।

Published / 2021-11-19 12:35:06
लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाकर गारंटी देने की जरूरत : भारतीय किसान संघ

रांची। प्रधानमंत्री के तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर भारतीय किसान संघ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संघ ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का सरकार का निर्णय अनावश्यक विवाद डालने के संदर्भ में ठीक है। यह तथाकथित किसानों की हठधर्मिता के कारण किसान का दीर्घकालिक नुकसान करने वाला ही है। इन कानूनों में सुधार करने से किसानों को खासकर छोटे और मझोले किसानों को अधिक लाभ होता। उक्त बातें भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को और प्रभावी करने की बात कही है और इसके लिए एक समिति बनाने का भी उल्लेख किया है। भारतीय किसान संघ इसका स्वागत करने के साथ-साथ इनमें देश के गैर राजनीतिक संगठनों का प्रतिनिधित्व निश्चित करने का आग्रह करता है। भारतीय किसान संघ के अनुसार किसानों की सही समस्या तो उसका बाजार में होने वाला शोषण है। इसे लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाकर गारंटी देने की जरूरत है। हालांकि, इस संदर्भ में भारतीय किसान संघ के महामंत्री बद्री नारायण चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है।

Published / 2021-11-19 12:07:36
किसान आंदोलन ने मोदी सरकार को झुकने पर किया मजबूर : बिनोद सिंह

झुमरी तिलैया। किसान आंदोलन ने मोदी सरकार को झुकने पर किया मजबूर उक्त बातें रोटरी क्लब में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के द्वारा निजीकरण, मौद्रीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रभाव विषय पर आयोजित सेमिनार का उदघाटन करते हुए बगोदर के विधायक बिनोद सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में स्थापित किए गए सार्वजनिक क्षेत्रों को जहां लाखों रोजगार मिलता है, उसे निजीकरण मौद्रीकरण के नाम पर बड़े पूंजीपतियों के हांथों गिरवी रखकर देश को गुलामी के रास्ते पर ले जाया जा रहा है। मुख्य वक्ता बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के महासचिव जगदीश चन्द्र मित्तल ने कहा कि एलआईसी छोटे बड़े बचतों के माध्यम से जमाधन का 95 प्रतिशत लाभांश अपने बीमा धारकों को देती है और बाकी भी सरकार के माध्यम से कृषि, सड़क, परिवहन, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में जनता के सेवार्थ पर ही खर्चा होता है। आजादी के बाद इसने देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए हम कहते हैं कि जनता का पैसा जनता के कल्याण के लिए। अब ऐसी लाभकारी संस्था को निजीकरण के रास्ते ढकेलना कहाँ तक जायज है। विशिष्ट वक्ता मजदूर नेता और सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली संस्था रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है, बंदरगाह, एयरपोर्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय स्मारक, स्टेडियम, पर्यटक स्थल और यहां तक कि देश की सेना को आयुध और सुरक्षा साजो सामान देने वाले कारखाने आदि सभी भाजपा सरकार में बेचा जा रहा है जो हमें फिर से एक बार गुलामी की ओर ढ़केल देगा। मोदी सरकार की इस सत्यानाशी नीतियों के खिलाफ और देश को बचाने के लिए सड़कों पर आना होगा। सेमिनार में विषय प्रवेश बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्मदेव प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव सुमित कुमार सिन्हा व संचालन महावीर यादव ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव मनोरंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम में रेलवे यूनियन बीबी सिंह, सिविल सोसाइटी के उदय द्विवेदी, दामोदर यादव, जिप सदस्य महादेव राम, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, बीमा विकास पदाधिकारी संघ के अमित कुमार, एजेन्ट यूनियन के सिकन्दर यादव, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, सचिव शशि पाण्डेय, दिनेश रविदास, आंगनबाड़ी संघ की जिला सचिव वर्षा रानी, मजदूर नेता प्रेम प्रकाश, एलआईसी झुमरीतिलैया के शाखा प्रबंधक नारायण चन्द्र बेहरा, शिक्षक संघ के शिवशंकर रजक, रविकांत यादव, कौलेश्वर ठाकुर सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Published / 2021-11-19 12:06:24
भारत को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता, जूनियर में डीएवी व सीनियर में कैलाश राय रहे प्रथम

कोडरमा। भारत विकास परिषद झुमरीतिलैया शाखा के तत्वाधान में शुक्रवार को ब्लॉक रोड स्थित शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में भारत को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जयंती सेठ ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रुप में बैंक आॅफ इंडिया के चीफ मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा उपस्थित थे। प्रतियोगिता दो ग्रुप, जूनियर व सीनियर ग्रुप वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में 8, वहीं सीनियर में 11 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल स्कूल के वर्षिता शुक्ला व रणवीर सिंह सलूजा, दितीय विक्रमशिला विद्यापीठ के अनुकल्प सिंह व संस्कृति कुमारी जबकि तृतीय सेक्रेड हार्ट स्कूल के जाहृवी ओझा व मयंक पांडे रहे। सीनियर में प्रथम कैलाश राय विद्या मंदिर की ज्योत्सना कुमारी व चंदन कुमार, दितीय सेक्रेड हार्ट स्कूल के माही पांडे व श्रेया व तृतीय बिजली विद्यालय के पलक हिसारिया व आदित्य राज रहे। सभी विजेताओं को मौके पर ही शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बैंक आॅफ इंडिया के चीफ मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि सतत प्रयास से ही सफलता मिलती है। सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। परिषद के प्रांतीय संयोजक रामप्रवेश पांडे ने परिषद के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम आए बच्चे राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग लेने जाएंगे। वहीं अध्यक्ष जयंती सेठ ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भरना है। वहीं कार्यक्रम के परियोजना निदेशक अरुण कुमार ओझा ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार -जीत तो लगी रहती है, हार से घबराने के बजाय सीख लेते हुए और मेहनत कर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव छोटेलाल पांडे ने किया । जबकि क्विज मास्टर की भूमिका अजय अग्रवाल व अश्विनी तिवारी ने निभाया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने किया। मौके पर परिषद के कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी त्रिवेदी, दीनदयाल केडिया, प्रोफेसर कैलाश राणा, अरुण सेठ, रिंकीओझा, संध्या देवी आदि उपस्थित थे।

Published / 2021-11-18 12:48:14
जैन साध्वी ने बच्चों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

कोडरमा। श्री दिगंबर जैन विद्यालय पानी टंकी रोड में जैन साध्वी गुरु मां सौभाग्य मती माताजी का आगमन गुरुवार को हुआ। यहां जैन समाज के मंत्री पदाधिकारी के साथ, विद्यालय कमेटी, शिक्षकों और बच्चों ने गुरु मां का स्वागत किया। विद्यालय के लाइब्रेरी कक्ष में स्कूल के बच्चों के साथ पूज्य गुरु मां ने बच्चों को धर्म संस्कृति और नैतिकता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण से विद्यालय की छात्राएं शिवानी, साक्षी रॉय और ईशा ने किया। पूज्य आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन विद्यालय के संयोजक सुनील कुमार जी छाबड़ा, नवीन जी सेठी, संदीप जी सेठी, मनीष जी सेठी, राजेश जी पाड्या, प्रदीप जी पांड्या, कमल जी सेठी, ललित जी सेठी, राज जी छावड़ा,सुरेश जी झाझरी, जय कुमार जी गंगवाल, सुशील जी छाबड़ा ने किया। विद्यालय के संयोजका सुनील छाबड़ा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय हमेशा नए-नए आयाम को छू रहा है। हम लोगों ने एक लक्ष्य निर्धारित किया कि आने वाले दो साल में हम विद्यालय में 1000 से अधिक बच्चों को शिक्षा देने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि नगर के सभी विद्यालयों में जिन सुविधाओं को बच्चों के मध्य दिया जाता है। कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, इन्डोर स्पोट्र्स, आउटडोर स्पोट्र्स, साइंस लैब, वाटर फिल्टर आदि सुविधाएं विद्यालय में हैं। आर्थिक रुप से कमजोर हैं उन्हें स्कॉलरशिप देकर पढ़ाया जाता है। विद्यालय की प्रगति में किशोर जी पांड्या का बहुत बड़ा सहयोग है। सौभाग्य मती माताजी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा की वर्तमान में हमें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करते समय तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिसमे अथक परिश्रम, सच्ची लगन, मन में विश्वास जब होगा तो हम कोई भी काम आसानी से कर लेंगे। सेबी माथुर, शिवम, प्रियम, महिमा आदि छात्रों को पुरस्कार दिया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीध्रुवदेव झा साथ ही विद्यालय के शिक्षक अभिषेक सिंह, वसंत सर, मानसी जैन, प्रवीण सर, राजदेव कुमार, आरती, ऋतु, सुुनील बड़जात्या मौजूद थे। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन ने दी।

Published / 2021-11-18 12:36:02
गुरूनानक जयंती को लेकर सजा विशेष दीवान, छत्तीसगढ़ के रागी जत्था ने किया शबद-कीर्तन

कोडरमा। गुरु नानक देव जी महाराज के 552वेंं प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में विशेष दीवान सजाया गया। गुरुवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर एक विशेष दीवान 10:30 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ से आए रागी जत्था ज्ञानी दविंदर सिंह निरोल ने अपने शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर कीर्तन करने वालों में राजा सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह शामिल थे। मौके पर मौजूद गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया की 2 बजे समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वर्तिका होगा। उन्होंने बताया की प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब को भव्य तरीके से सजाया गया है। मुख्य कार्यक्रम 19 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें कानपुर से आए रागी जत्था भाई वीरेंद्र सिंह जी अपने शब्द कीर्तन से निहाल करेंगे। अपराह्न 2 बजे समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरसेगा। उसी दिन रात 8:30 बजे से विशेष दीवान सजेगा। जिसमें अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत विशेष दीवान में रागी वीरेंद्र सिंह एवं लोकल जत्थे अपने शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। रात 1:40 पर गुरु महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि इस साल के प्रकाश पर्व के सारे कार्यक्रमों की समाप्ति होगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह, अशोक छाबड़ा, गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह, दुर्गेश सिंह शम्मी, राजेश चावड़ा, किशोरी भाटिया, हरजीत सिंह सलूजा, कुलवंत सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, मनजीत सिंह सोनी, हरभजन सिंह, धर्मपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, मनजीत कौर, रजनी कौर, सनी सलूजा, हरप्रीत कौर, पूनम कौर, सिमरन कौर, मनप्रीत कौर, प्रोफेसर दलजीत कौर, पूनम कौर, सिमरन कौर, शालू सलूजा, प्रीति सलूजा, रजनी कौर समेत कई श्रद्वालु उपस्थित थे। शुक्रवार के विशेष दीवान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्य को करने में सभी समाज के लोगों का सहयोग मिल रहा है। प्रधान अवतार सिंह इस विशेष कार्यक्रम को लेकर बहुत ही सक्रिय हैं।

Published / 2021-11-17 15:18:59
पत्रकारिता के छात्रों के लिये महानगरों में नौकरी की भरमार : मनोज श्रीवास्तव

रांची। वरिष्ठ पत्रकार और सीएनबीसी आवाज मुंबई में कार्यरत मनोज श्रीवास्तव पत्रकारिता विभाग रांची विश्वविद्यालय के छात्रों से रुबरू हुये। इस स्पेशल क्लास में उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों को वर्तमान में अच्छे कैरियर के लिये कई जानकारियां दीं और बताया कि आज महामारी से उबर रहे भारत में पत्रकारिता एवं जनसंचार किये नये युवाओं के लिये नौकरियों की भरमार है। लेकिन इसके लिये छात्रों को पहले से ही अपने लक्ष्य को तय कर खुद को निखारना भी होगा। उन्होंने छात्रों के उत्सुकता भरे सवालों के जवाब भी दिये और यह भी कहा कि सोशल मीडिया को ही सूचनाओं का मुख्य स्त्रोत न समझें। उन्होंने छात्रों को बताया कि आज सिर्फ मीडिया ही नहीं बल्कि पत्रकारिता एवं जनसंचार किये युवाओं के लिये इंजीनियरिंग, आइटी, इकौमर्स जैसे क्षेत्रों में भी भरपूर अवसर हैं , इन सेक्टर्स को भी अच्छे कंटेट राइटर, मार्केटिंग और कौरपोरेट कम्युनिकेटर की आवश्यकता होती है जिसे सिर्फ पत्रकारिता एवं जनसंचार के युवा ही पूरी करते हैं। इस लिये छात्र मीडिया के अलावा इन क्षेत्रों की ओर भी जायें। इंटरनेट पर वैसे सोशल साइट्स से भी जुड़ें जो आपकी रुचि और स्किल के अनुसार रोजगार की सूचनायें उपलब्ध कराती हैं। पत्रकारिता के छात्र थोड़ा भी परिश्रम करें तो वो बहुत अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। मौके पर छात्रों के अलावा विभाग के शिक्षक संतोष उरांव, मनोज शर्मा, संकर्षण परिपूर्णन भी उपस्थित थे।

Page 1540 of 1609

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse