झारखंड

View All
Published / 2021-12-27 13:30:18
कोडरमा जिले की अंडर-14 क्रिकेट टीम का गठन

कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोडरमा जिला अंडर 14 टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित 15 सदस्यीय टीम में पीयूष कुमार सिंह, (कप्तान), प्रियस कुमार, साकिब अंसारी, कुश कुमार, हिमांशु कुमार सिंह, अनुज कुमार, प्रिंस कुमार, रोहन कुशवाहा, विक्रम कुमार साव, शौर्य प्रताप सिंह, सोनू कुमार, प्रिंस केसरी, कौशल कुमार, संदीप कुमार, सागर कुमार साव हैं। वहीं टीम का मैनेजर अजय राणा को बनाया गया। उल्लेखनीय हो कि कोडरमा जिला की टीम 29 दिसंबर को चतरा के लिए रवाना होगी, जहां अन्य जिलों से उसे अपना मैच खेलने को मिलेगा। उक्त जानकारी केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने दी।

Published / 2021-12-27 13:28:13
चरही के जरबा पंचायत में चला सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

चरही। चुरचू प्रखंड के जरबा पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चुरचू बीडीओ इंदर कुमार, जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, उपप्रमुख चौलेश्वर महतो, इंद्रा मुखिया दशरथ महतो, पूर्व मुखिया रामदुलार साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। लाभुकों से कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर प्रांगण में सभी विभाग के द्वारा कई स्टॉल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से लाभुकों को आॅन लाइन वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधान मंत्री आवास, विधवा पेंशन का कार्य किया गया। दर्जनों ग्रामीणों को कोविड का वैक्सीन दिया गया। विकलांगों के कई आवेदन लिए गए। जिसका निष्पादन नहीं किया गया। इसके अलावे पंचायत के वरिष्ठ नागरिक खेमलाल बैठा द्वारा जमीन से संबंधित कई आवेदन दिया गया। लेकिन इसका भी निष्पादित नहीं किया गया। मौके पर उप मुखिया इसाक अंसारी, किशुन महतो, अनील वर्मा, रजनी देवी, उषा देवी, वसीर अंसारी, कृष्ण कुमार मांझी, संतोष सिंह सहित ग्रामीण, प्रखंड और अंचल के कई लोग उपस्थित थे।

Published / 2021-12-27 13:26:49
आईसेक्ट विवि : सुपर ओवर में आरोग्यम11 की टीम विजयी

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से सिलवार ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर जाकर रूका। मुकाबला सुपर ओवर तक गया। सुपर ओवर में आखिरकार आरोग्यम 11 जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। दरअसल, फाइनल मुकाबले का टॉस आरोग्यम 11 के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी के लिए एसकेडीजे को आमंत्रित किया। बल्लेबाजी में एसकेडीजे के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों महज 79 रन ही बना सके। कोरी के 18 गेंदों पर 29 रनों की पारी छोड़ एसकेडीजे का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। आरोगयम 11 की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मुकेश ने अपने 3 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरोग्यम 11 ने शानदार शुरुआत की और 3 ओवरों में 45 रन बना डाले। एक समय ऐसा लगने लगा कि मैच आसानी से आरोग्यम 11 की टीम जीत जाएगी लेकिन एसकेडीजे के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की और इस रोमांचकारी मुकाबले के 12 वें ओवरों की एक गेंद शेष रहते 79 रनों पर ही आरोग्यम 11 के सभी 10 विकेट चटका कर मैच को ड्रॉ करा दिया। अंतिम निर्णय के लिए मैच सूपर ओवर में गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरोग्यम 11 की टीम ने मनिकांत और किशन के छक्के की मदद से 14 रन बनाए। 15 रनों का पीछा करने उतरी एसकेडीजे की टीम सूपर ओवर में महज 7 रन ही बना सकी और इस बेहद रोमांचकारी मुकाबले में आरोग्यम 11, विजेता बन खिताब अपने नाम कर लिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जेपी पटेल ने सभी खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की। कार्यक्रम में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जेपी पटेल, आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, कुलपति डॉ पीके नायक, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार, आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा, सदर विधायक प्रतिनिधि रंजन चौधरी, सदर पूर्वी क्षेत्र के जिप सदस्य कौलेश्वर रजक, सिलवार कला मुखिया महेंद्र राम, पंसस ओमप्रकाश देव, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, सचिव धर्मनाथ प्रसाद, जगन्नाथ स्पोर्ट्स कमिटी अध्यक्ष रवि किशोर देव, राजेश गोप, रणधीर सहित अन्य अतिथियों के हाथों विजेता को 21 हजार का चेक और शिल्ड जबकि उप-विजेता को 11 हजार का चेक और शिल्ड प्रदान किया गया। पांच विकेट लेने वाले आरोग्यम 11 की टीम के मुकेश को मैच जबकि अल्फा कॉरनर के बल्लेबाज सिकंदर को मैन आॅफ द सिरीज दिया गया। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि युवाओं के प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। आने वाले समय में ऐसे और भी आयोजन विश्वविद्यालय की ओर से कराए जाएंगे। फाइनल मैच की अंपायरिंग सौरभ सरकार व रवि ने की। कमेंट्री की जिम्मेदारी शिवजी व शमीम अहमद ने संभाली। बतौर स्कोरर रविकांत कुमार ने अपनी अहम भूमिका निभाई। कैमरे के पीछे की जिम्मेदारी डॉ ललित कुमार व नरेश गौतम ने संभाली। मैच को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कमिटी के चेयरपर्सन डॉ रूद्र नारायण, अजय रवि, रविकांत कुमार, डॉ ललित, संजय कुमार दांगी, सौरभ सरकार, शमीम अहमद, शिव जी, नरेश गौतम, अमित कुमार, राज शर्मा, गुलाब कुमार, रोहित कुमार, अभिनव कुमार, सिलावार के स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, जगन्नाथ स्पोर्ट्स कमिटी व स्थानीय लोगों का अहम योगदान रहा।

Published / 2021-12-27 13:25:30
मनरेगा : हजारीबाग के हजारीधमना में कागज पर हुई मेढ़बंदी, अब होगी 91,000 की रिकवरी

चौपारण, हजारीबाग। सिंघरावां पंचायत के ग्राम हजारीधमना में मनरेगा योजना की जांच के बाद ग्रामीण एवं मनरेगा कर्मियों में हलचल मची हुई है। मालूम हो कि हजारीधमना निवासी विनोद कुमार सिंह की जमीन पर मनरेगा योजना से मेढ़बंदी कागज पर ही गयी। जिसकी जानकारी मिलने पर जांच के लिए आवेदन दिया। जांच टीम ने हजारीधमना के महाबीर यादव, सत्येन्द्र सिंह, खिरोधर यादव, विकाश सिंह, सुखदेव भुइयां, बिनोद सिंह, बालेश्वर सिंह के जमीन पर बना मेढ़बंदी की जांच किया। जिसमे किन्ही के जमीन पर मेढबंदी नही किया गया पाया गया। साथ ही हजारीधमना बरगद पेड़ से सुगवा आम तक मिट्टी मोरम रोड़ एवं हजारीधमना आहर के पास से हजारी तक मिट्टी मोरम रोड़ निर्माण कर राशि निकासी कर ली गई है। सन्तोष सिंह के जमीन पर 100 गुणा 100 गुणा 10 डोभा निर्माण, सन्तोष सिंह के जमीन पर 60 गुण 60 गुणा 10 डोभा निर्माण खाता नम्बर 73 प्लाट नम्बर 2407, सन्तोष सिंह के जमीन पर समतलकरण, द्वारिका सिंह के जमीन पर टीसीबी सहित दर्जनों मनरेगा योजना का कार्य किया गया है। विनोद सिंह एवं ग्रामीणों का कहना है कि लीपापोती के आधार पर जांच करने पर 90 हजार 500 रुपये की हेराफेरी का रिकभरी का नोटिस जारी किया गया है। वही सिंघरावां पंचायत सहित पूरे प्रखंड में उच्च स्तरीय जांच किया जाय, तो लाखो-करोड़ो का हेराफेरी की खुलासा हो सकती है और सरकार की राशि रिकभर हो सकती है।

Published / 2021-12-27 12:59:15
पिछड़ा वर्ग के हक-हकूक के लिए सामाजिक आंदोलन की जरूरत : सुदेश महतो

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग राजनीति का शिकार होता रहा है इसलिए हक और अधिकार के लिए बड़े दायरे का सामाजिक आंदोलन खड़ा करना होगा। सुदेश कुमार महतो ने ओडिशा के मयूरभंज में ओबीसी मंच के द्वारा आयोजित सम्मेलन में कहा कि अलग-अलग राज्यों में पिछड़ा वर्ग की बड़ी आबादी है और उनकी पीड़ा एक जैसी है। इस सम्मेलन में कई राज्यों के राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं आजसू प्रमुख ने कहा कि इस वर्ग की सामाजिक हैसियत का सही मूल्यांकन नहीं हो रहा। राजनीति और शासन के स्तर पर सही मूल्यांकन और विचार नहीं हो, तो सामाजिक गोलबंदी की जरूरत और एहमियत बढ़ जाती है। ताकत की जड़ें पकड़नी होगी। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। लड़ाई बड़ी हो और असरदार, इसके लिए वे आवाज बनकर साथ देंगे।

Published / 2021-12-27 12:51:16
डीएवी गुमला में विश्व शांति तथा कल्याण के लिए हवन-पूजन

गुमला। डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में विश्व शांति तथा कल्याण हेतु हवन किया गया जिसमें कक्षा दशम के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। हवन की अध्यक्षता प्रधानचार्य डॉ रमाकांत साहू ने करते हुए सभी के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। श्री पीके मोहंती ने कहा कि वातावरण एवं मन की शुद्धि के लिए हवन जरुरी है। हवन आचार्य श्री दुर्गेश कुमार पाठक एवं यजमान श्री अभिजीत झा के नेतृत्व में यह वैदिक हवन संपन्न हुआ। उन्होंने यज्ञ में आहुतियां देते हुए देश व समाज में खुशहाली की कामना की।यज्ञ के महत्व पर विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि यज्ञ आयोजन से वातावरण शुद्ध होता है, इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने-अपने घर में भी सप्ताह में कम से कम एक बार यज्ञ जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती संजुक्ता खटवा तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Published / 2021-12-27 12:50:19
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति (बैंकिंग) की बैठक

गुमला। आईटीडीए भवन गुमला के सभागार में उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (बैंकिंग) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न बैंकों द्वारा 2021 सितम्बर तिमाही की कार्यप्रगति, एसीपी की समीक्षा, सीडी रेसियों, केसीसी, मुद्रा लोन, स्वयं सहायता समूह, पीएमईजीपी, फाइनेंसियल इंक्लूजन प्लान, क्षेत्र विकास स्कीम, आरसेटी स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के सितम्बर तिमाही तक एसीपी का कुल उपलब्धि 26.93 प्रतिशत हुआ है। जिसमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा यूनियन बैंक का उपलब्धि क्रमश: 290.23 प्रतिशत, 200.16 प्रतिशत, 75.62 प्रतिशत, जबकि कॉ-आॅपरेटिव बैंक का 2.68 प्रतिशत, एक्सिस बैंक का 0.35 प्रतिशत तथा इंडियन आॅवरसीज बैंक का 3.91 प्रतिशत रहा। जिस पर उपायुक्त ने अगले तिमाही तक एसीपी की उपलब्धि में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष 2021-22 में सितम्बर तिमाही तक कृषि ऋण में उपलब्धि एसीपी का 16 प्रतिशत हुआ है। उपायुक्त ने सभी बैंक शाखाओं से आगामी तिमाही में इस पर विशेष ध्यान देने तथा कृषि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा ऋण मुहैया कराने का निर्देश दिया। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कॉ-आॅपरेटिव बैंक के क्रमश: 0 प्रतिशत, 0 प्रतिशत, 2.29 प्रतिशत की उपलब्धि पर सुधार लाने को कहा। बैठक में बताया गया कि मुद्रा लोन के अंतर्गत सितम्बर माह में कुल 708 व्यवसायों को ऋण स्वीकृति हुआ है। जिसमें शिशु, किशोर तथा तरूण लोन में क्रमश: 226, 341 तथा 141 लोगों को ऋण स्वीकृत हुआ है। यूनियन बैंक, बैंक आॅफ इंडिया, सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया तथा इंडियन बैंक की उपलब्धि अच्छी रही, जबकि एक्सिस बैंक, कॉ-आॅपरेटिव बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा का प्रदर्शन 0 रहा। स्वयं सहायता समूह में कुल 329 ग्रुप का क्रेडिट लिंकेज इस तिमाही के अंत तक में हुआ है। जिसमें बैंक आॅफ इंडिया द्वारा 156 ग्रुप तथा झारखंड ग्रामीण बैंक ने 95 ग्रुप को क्रेडिट लिंकेज किया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में पीएमईएमजीपी के अंतर्गत कुल लक्ष्य 102 का है जिसके विरूद्ध बैंकों द्वारा 12 मामलें स्वीकृत किए गए हैं। बैंक आॅफ इंडिया द्वारा 04 मामलें, इंडियन बैंक 03 मामलें, सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया में 02 मामलें, एक्सिस बैंक, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया द्वारा 01-01 मामलें स्वीकृत किया गया है। बैठक में बताया गया आरसेटी स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गुमला के द्वारा वर्ष 2010 से अब तक इस संस्थान के द्वारा कुल 224 प्रशिक्षण कार्यक्रम में 5888 लाभुकों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया गया है। जिसमें कुल 3628 लाभुकों ने अपना रोजगार शुरू कर चुके है। इसमें से 1530 लाभुक स्वयं की पूंजी से 1950 लाभुक बैंक ऋण से एवं 148 लाभुक सेवा क्षेत्र में कार्य कर रहे है। वर्ष 2020-21 में कुल 28 लाभुकों का बैंक ऋण हेतु आवेदन एवं वर्ष 2021-22 में कुल 41 लाभुकों का बैंक ऋण आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजा जा चुका है। जिसमें 66 आवेदन लंबित है। जिस पर उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों से लंबित आवेदन की अद्यतन प्रतिवेदन से आरसेटी को अवगत कराने का निर्देश दिया। ताकि प्रशिक्षित लाभुकों का स्वरोजगार जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके। बैठक में गुमला जिले में छात्र-छात्राओं को बैंक के माध्यम से छात्रवृति वितरण की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिला में 35 हजार विद्यार्थियों का खाता और मैपिंग नहीं होने के कारण संबंधित छात्र-छात्राओं को छात्रवृति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के छात्रवृति भुगतान के लिए अग्रणी बैंक प्रबंधक रोस्टर के आधार पर विद्यार्थियों का छात्रवृति भुगतान के लंबित मामलों के लिए बैंक मैपिंग करते हुए खाता खुलवाना सुनिश्चित करें। आज की बैठक में उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि केसीसी ऋण वितरण के मामलें में बैंक आॅफ इंडिया का कार्य असंतोषजनक है। उन्होंने कहा कि यदि बैंक आॅफ इंडिया केसीसी ऋण स्वीकृत नहीं करता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुमण्डल पदाधिकारी रवि आनन्द ने कहा कि गुमला कृषि प्रधान जिला है। किसानों को केसीसी ऋण नहीं मिलने से जिले में कृषि का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने योग्य किसानों को निर्धारित मापदण्ड के आलोक में बैंकों द्वारा निर्धारित समय में केसीसी लोन स्वीकृत करने का निर्देश दिया। बैठक में नाबार्ड द्वारा संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2022-23 पुस्तिका का विमोचन किया गया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी रवि आनन्द, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक राजीव प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड रवि शंकर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, जिला प्रबंधक जेएसएलपीएस संदीप कुमार एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

Published / 2021-12-27 12:48:40
सदर अस्पताल की नौकरी में स्थानीय युवाओं की अवहेलना बर्दास्त नहीं : असीम

कोडरमा। आउटसोर्स कंपनी द्वारा सदर अस्पताल में स्थानीय युवाओं को तृतीय और चतुर्थवर्गीय पदों पर नहीं रखकर मोटी रकम लेकर सरकार के गाईड लाईन के खिलाफ बाहरीओं को बहाल किया जा रहा हैं। जनता के पैसे से खरीदी गई अलट्रासाउण्ड, डिजीटल मशीन सह अनेकों मशीन खरीदी गई पर आज तक उसे चालू नहीं किया गया। जिला अस्पताल सहितजिला के प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना में भारी अनियमितताएं व्याप्त है, आम लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। पुरी योजनाओं में लूट मची हैं। अस्पताल प्रबंधन आयुष्मान के लाभार्थी को घोषित लाभ नही देकर बंदरबांट कर रही हैं। मरीजों की जांच, खाना दवा आदि पर खर्च अपने से करना पड़ रहा है। पर कोई देखने वाले नहीं है। जिला प्रशासन भी अपनी पीठ थपथपाने में ही लगी है। उल्टे वर्तमान में सुधार के नाम पर उपलब्ध सुविधा भी छीनी जा रही है। साधारण से साधारण लैब जांच में भी शुल्क लिया जा रहा है। सदर अस्पताल में दवाओं का घोर अभाव है। इन परिस्थितियों के खिलाफ सीपीआइएम आंदोलन के प्रथम चरण में आज 27 दिसंबर को जोरदार प्रदर्शन कर विरोध प्रकट करते हुए नारा लगाया गया कि लैब जांच में लिए जा रहे चार्ज को वापस किया जाए क्योकि गर्भवती माताओं, बन्धयाकरण के लिए आ रही महिलाओं, बीपीएल सभी से चार्ज लिया जा रहा है। आउटसोर्स कंपनी से बाहरीयों को हटाते हुए स्थानीय युवाओं को नौकरी पर रखा जाए, आउटसोर्स कर्मियों को नियमित और पूरा वेतन दिया जाए। आयुष्मान कार्ड पर अक्षरश: सुविधाएं दी जाए और रोगियों से नाजायज वसूली रोगी जाए। सदर अस्पताल में रोगियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाए, सहियाओं का बकाया प्रोत्साहन राशि की भुगतान करते हुए नियमित भुगतान की व्यवस्था की जाए, सदर अस्पताल में सभी तरह की दवाओं का मुहैया करवाया जाए आदि नारा लगाया जा रहा था। इस अवसर पर एक रैली जेल मोड़ से निकाल कर शहर की परिक्रमा कर सदर अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया गया। जो सभा में बदल गई ।सभा कीअध्यक्षता रमेश प्रजापति ने किया। सभा को सीपीआई एम के जिला सचिव असीम सरकार रमेश प्रजापति, महेन्द्र तुरी, परमेश्वर यादव,सुरेन्द्र राम, दिनेश रवि दास, ग्यास उद्दीन, नागेश्वर दास आदि ने सम्बोधित किया। सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सिविल सर्जन से मिलकर स्मार पत्र दिया और वार्ता की गई।

Page 1532 of 1653

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse