झारखंड

View All
Published / 2021-12-28 13:32:11
हड़गड़ी : मसना समाज के लोगों ने किया पूर्वजों को याद

रांची। मंगलवार को मिसिर गोंदा में पूस माह मसना व हड़गड़ी पूजा स्थल पर ग्रामवासियों ने अपने-अपने पूर्वजों और परिवारों के सदस्यों (मृत व्यक्ति) को याद किया। मसना व हड़गड़ी पूजा स्थल में रूढ़िवादी परंपरा से उनके स्थानों पर तेल-सिंदूर, उरदा भात, पानी, फूल व तपावन अर्पित किया। मौके पर मिसिर गोंदा सरना विकास समिति अध्यक्ष प्रदीप लकड़ा, मुन्ना गाड़ी, पंकज उरांव, विजय टोप्पो, प्रियंका लकड़ा, मुन्ना टोप्पो, गुनवा उरांव, रिंकी लकड़ा, राहुल मुंडा, विजय लकड़ा, सोनी लकड़ा, सूरज लकड़ा, अजय उरांव, सुकरा लकड़ा, आकाश लकड़ा, भानु उरांव, सोमारी कच्छप व अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मिसिर गोंदा सरना विकास समिति, कांके रोड रांची के अध्यक्ष प्रदीप लकड़ा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2021-12-28 13:31:20
रांची : आर्चबिशप और सहायक बिशप ने रिक्शा चालकों और विधवाओं संग मनायी ख्रीस्त जयंती

रांची। पुरुलिया रोड रांची स्थित आर्चबिशप हाउस में रांची काथलिक महाधर्मप्रांत ने गरीब और जरूरतमंदों के बीच 20 रिक्शा चालकों और विधवाओं को 32 सिलाई मशीन क्रिसमस उपहार में देकर ख्रीस्त जयंती मनायी। रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो और रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप थिओडोर मस्कारेंहस ने एक साथ मिलकर क्रिसमस केक काटा और क्रिसमस नए वर्ष की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिये। लाभुकों का चुनाव एमसी की धर्मबहनों के दोबारा किया गया जो अत्यंत गरीब थे। जिसका परिवार कोविड के समय टूट गया है तथा सिलाई मशीन के लिए विधवा तथा टूटे परिवार को चिह्नित किया गया। सहायक विशप ने सभी शुभ चिंतकों और एससीजेएम धर्मसमाज को उनकी उदारता के लिए धन्यवाद दिया। अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का त्योहार हमारे लिए खुशी, प्रेम, शांति, एकता और भाईचारे का त्यौहार है, जो हमें एक दूसरे के साथ खुशी बांटने की प्रेरणा देता है। उसी खुशी और प्रेम को इस उपहार के रूप में बांट रहे हैं। आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने उपस्थि सभी लोगों के लिए और पूरे मानव जाति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर है कि सभी एक साथ रह सकें। एक दूसरे की मदद कर सकें। यह नया वर्ष प्रगति और उन्नति का वर्ष हो सके। मौके पर एससीजेएम धर्मसमाज प्रोविंशियल सिस्टर मेरी, फा टोबियास टोप्पो, फा यूस्तास, फा सुशील टोप्पो, ब्र जोवेल, ब्र हिलारिउस एमसी धर्मसमाज की धर्मबहनें कुलदीप और उनके सहयोगी उपस्थित थे।

Published / 2021-12-28 13:30:16
पंजाब में रेल पटरी पर बैठे किसान, रद्द रही कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस

कोडरमा। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। आप नए वर्ष में पिकनिक मनाने के लिए सोचे हैं और खासकर पंजूाब, जम्मू कश्मीर और हरियाणा का सफर पर्यटन स्थल के लिए करनेवाले हैं तो आपके लिए यह खबर जरुरी है। पंजाब में किसान नौकरी, कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर रेल की पटरी पर बैठक हैं। ऐसे में रेलवे ने ट्रेनों को आधे रास्ते से निरस्त करने के साथ-साथ रद्द करने की प्रक्रिया अपनाई है। पूर्व मध्ध्य रेलवे हाजीपुर के डीपीआरओ राजेश कुमार और धनबाद के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि कोडरमा के रास्तेहोकर चलनेवाली 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सपे्रस को मंगलवार को रद्द कर दिया गया। इस प्रकार ट्रेनों के पहिए पूरी तरह से लड़खड़ा गए हैं। गत एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 दिसंबर को अप में और 25 को डाउन में रद्द रही थी। इससे धनबाद, कोडरमा, गया और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलनेवाले अन्य ट्रेने भी प्रभावित हो रही हैं। धनबाद से खुलनेवाली गंगा सतलज एक्सप्रेस लुधियाना तक ही चल रही है। 29 दिसंबर को गंगा सतलज-लुधियाना से ही खुलेगी। ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने और आधे रास्ते से निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ गई है।

Published / 2021-12-28 13:21:25
ट्रेन से थैले में शराब की तीन बोतलें बरामद

कोडरमा। निरीक्षक प्रभारी कोडरमा के नेतृत्व में 28 दिसंबर को सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह साथ प्रधान आरक्षी नवीन कुमार व आरक्षी यशवंत कुमार शर्मा द्वारा कोडरमा प्लेटफार्म पर गश्त एवं चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 18626 अप जो पीएफ संख्या 4 पर समय 11:11 बजे आई इसके कोच संख्या डी 3 बोगी के टोयलेट के पास एक उजला रंग का झोला लावारिस हालत में दिखाई दिया। जिसको चेक करने पर उसमें अंग्रेजी शराब का 1 अदद इंपिरियल ब्लू ब्लेंडर ग्रीन व्हिस्की जिसकी क्षमता 750 एमएल व कीमत 620 रुपये, 2 अदद रॉयल चैलेंज्स प्रीमियम व्हिस्की जिसमे प्रत्येक की क्षमता 750 एमएल व कीमत 740 रु तथा 2 अदद मैहर रॉयल देशी शराब जिसमें प्रत्येक की क्षमता 600एमएल व कीमत 110 रू है। कुल क्षमता 3450 एमएल, कीमत 2320 रुपए पाया गया। उक्त झोले के संबंध में उस बोगी के पैसेंजर से पूछा गया लेकिन कोई भी पैसेंजर बताने से इनकार किया। उक्त झोले में रखे शराब की जब्ती सूची बनाकर आरपीएफ पोस्ट कोडरमा लाया गया। इसकी सूचना एससीएनएल धनबाद को दे दी गई है। अ्िरग्रम कार्यवाही हेतु उत्पाद विभाग को दिया जाएगा।

Published / 2021-12-28 13:20:18
रोटरी क्लब आॅफ कोडरमा ने भद्रकाली और तमासीन में किया वनभोज

कोडरमा। रोटरी क्लब आॅफ कोडरमा के द्वारा इटखोरी और तमासिन जलप्रपात मैं पिकनिक का कार्यक्रम किया गया। सभी रोटेरियन पुरुष महिलाएं और बच्चों ने इटखोरी में मां भद्रकाली मंदिर और जैन धर्म तीर्थ क्षेत्र भगवान शीतल नाथ जन्मस्थली का दर्शन किया। सभी लोगो ने मां भद्रकाली मंदिर के दरबार में पूजा-अर्चना की और पूरे कोडरमा जिले वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उसके बाद सभी लोगों ने प्रथम बार चतरा जिले में स्थित तमासिन जलप्रपात की प्रृिति का आनंद लिया। तमासीन जलप्रपात का दृश्य भी बड़ा ही प्राकृतिक और मनोरम था। रोटरी सचिव नवीन जैन ने कहा कि इस प्राकृतिक स्थल पर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है। जलप्रपात का रास्ता बहुत ही खराब है। यदि इस पर ध्यान दिया जाए तो झारखंड का बहुत बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। रोटरी अध्यक्ष रितु सेठ के द्वारा वहां पर हॉजी मालामाल गेम कराया गया, जिसका लोगों ने आनंद लिया। इसके अलावा लोगों के बीच म्यूजिक, संगीत, बैडमिंटन और कई मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम के पीडी रोटेरियन विकास सेठ, रोटेरियन महेश दारुका, रोटेरियन कुमार पुजारा, कैलाश चौधरी, कमल सेठी, अजय अग्रवाल, संतोष सिन्हा, राजकुमार वर्मा, कमल दारूका, संजीव अग्रवाल, प्रदीप केडिया, अनिल खाटूवाला, सुशील छाबड़ा, नवीन आर्य,माला दारुका, अंजना केडिया, आरती आर्य, ज्योति पुजारा, शशि छाबड़ा, कविता दारूका, अनीता अग्रवाल, संतोष चौधरी, कंचन अग्रवाल, पुष्पा सिन्हा, आकाश कुमार,उज्जवल अग्रवाल, वेदांत अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, सारांश, मौली, प्रज्ञा, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन मौजूद थे।

Published / 2021-12-28 13:19:25
राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी में कोडरमा को तीसरा स्थान

कोडरमा। धनबाद के सिंदरी में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर बालक तथा बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा की बालक टीम ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह कोडरमा जिले का कबड्डी में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। तीसरे स्थान के लिए खेले गए एक तरफा मुकाबले में कोडरमा की टीम ने पूर्वी सिंहभूम को 36-11 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला कबड्डी टीम क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। ज्ञात हो उक्त प्रतियोगिता में पूरे राज्य की बालक तथा बालिका वर्ग की टीम ने हिस्सा लिया था। कोडरमा जिले की बालक टीम में विल्सन पॉल सोरेन, बिट्टू कुमार, बंटी कुमार, सावन कुमार मेहता, सूरज पाण्डेय, संदीप कुमार राणा, राहुल कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, सोनू यादव,अमित कुमार सिंह, विशाल पांडेय, प्रवीण यादव तथा बालिका टीम में काजल प्रवीण, खुशी राय, सोनाली कुमारी, विद्या भारती, दिव्य सहानी, खुशी सिंह, खुशी कुमारी, ममता कुमारी, प्रियांशु कुमारी, काजल कुमारी, तरन्नुम खान वहीं क्रमश: बालक टीम के कोच सुनील साव व मैनेजर संदीप कुमार राणा तथा बालिका टीम के कोच प्रवीण कुमार, मैनेजर रामू कुमार थे। टीम के बेहतर प्रदर्शन पर कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्य्क्ष संदीप सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, संरक्षक प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, संयुक्त सचिव जय गोपाल शर्मा, विजय साव, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Published / 2021-12-28 13:18:30
स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लोगों को मिले डस्टबिन

कोडरमा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत कोडरमा नगर पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घर पर ही गीला कचरा सूखा कचरा को अलग करने की जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। इस जागरूकता अभियान का नेतृत्व श्री जितेंद्र कुमार जैसल, प्रशासक नगर पंचायत तथा श्री अभिषेक प्रकाश नगर प्रबंधक के द्वारा किया गया।

Published / 2021-12-28 12:36:00
सरायकेला : शीर्ष माओवादी अंगरक्षक प्रकाश गोपे का आत्मसमर्पण

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सलियों के सरगना के एक अंगरक्षक ने रविवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य रमेश माझी उर्फ अनल दा के अंगरक्षक प्रकाश गोपे (22) ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों द्वारा उत्पीड़न से तंग आ गया था और उसने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपे कई मामलों में वांछित था। वह 2019 में संगठन में शामिल हुआ था और माझी द्वारा अंजाम दी गईं कई घटनाओं में संलिप्त था।

Page 1529 of 1653

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse