मेदिनीनगर। आजसू पार्टी पलामू जिला के प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड के राजपाल महामहिम रमेश बैस से मिलकर पलामू में 500 करोड़ का धान व ट्रांसपोर्टिंग घोटाला की जांच की मांग करेगा। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखण्ड के मुख्यमंत्री का पलामू में 10 दिसम्बर को संभावित कार्यक्रम है। आजसू पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर झारखण्ड को कलंकित करनेवाले धान क्रय घोटाले की सीबीआई से जांच की अनुशंसा में देरी क्यों की बात करेगा। पलामू के गरीब किसानों को धान क्रय घोटाले में दोहरी मार का शिकार होना पड़ रहा है। एक ओर किसानों का धान क्रय केन्द्र पर नहीं लिया गया। कुछ किसानों को जानकारी नहीं हुई और तीन सौ क्विंटल धान क्रय हो गया। लाल पीला कार्डधारियों को उपायुक्त पलामू ने आदेश दिया है कि वैसे किसान जो 50 क्विंटल धान बेचे हैं, वो 10 दिसम्बर तक अपना कार्ड सरेंडर कर दें। रामदास साहू के धान क्रय घोटाले की जांच के लिए उपायुक्त ने 13 अंचल अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री अब तक इस कलंकित धान क्रय घोटाला पर चुप्पी साधे हुए हैं। हमारी पार्टी इस घोटाले को गांव से राजधानी तक ले जाएगी। सड़क से सदन तक आन्दोलन होगा। जरुरत पड़ी तो न्यायालय की शरण में भी हमारी पार्टी जाने से गुरेज नहीं करेगी। रामदास के चमचे इस जांच को प्रभावित करने के लिये कुछ राजनीतिक दल के लोगों पर चांदी के जूते चमकाने लगे हैं। यह घोटाला गरीब किसानों के खून से लथपथ है। इसकी जांच मंजिल तक पहुंचाने का हमारा संकल्प है। कई राजनितिक दलों और सफेदपोश का चेहरा बेनकाब होगा। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने दी है।
मेदिनीनगर। भाकपा माओवादी संगठन 2 से 8 दिसम्बर तक पीएलजीए दिवस मना रहे हैं। पलामू के मनातू में नक्सलियों ने पोस्टर फेंका है। नक्सली संगठन पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी) का पीएलजीए सप्ताह दो दिसंबर से शुरू है, जो आठ दिसंबर को खत्म होगा।नक्सलियों ने पलामू जिले के मनातू के चक इलाके में पोस्टरबाजी की है। चिपकाये गये पोस्टर व बैनर में नक्सलियों ने पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी) का गुणगान किया है और लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
एबीएन डेस्क, रांची। टाटा स्टील ने झारखंड में रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो क्षेत्र के किशोरों और युवाओं में एड्स की संवेदनशीलता के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रयास में बुधवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ टीएसएफ कार्यालय परिसर से किया गया। टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिविजन के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा ने झण्डा दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली टीएसएफ़ कार्यालय से होते हुए 12 नंबर चौक से गुजरती हुई पुराना कांटा से वापस टीएसएफ कार्यालय आकार समाप्त हुई। जागरूकता रैली में डॉ. बी आर अंबेडकर हाई स्कूल, सेंट पीटर हाई स्कूल और मिडिल स्कूलो के दर्जनों छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और एड्स से बचाव पर स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को एड्स से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया।
रांची। राजधानी रांची के बरियातू रोड स्थित मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। कॉलेज के एक्सिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कोरनेलिस मुर्मू के हाथों इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने उद्घाटन संबोधन में कोरनेलियुस मुर्मू ने कॉलेज के एनुअल स्पोर्ट्स कम्पीटिशन के तमाम प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवीय जीवन में स्पोर्ट्स और खेल वो गतिविधियाँ है जो, व्यक्ति को उच्च स्तर की क्षमता के साथ अधिक सक्षम बनाता है। मानसिक थकावट दूर करने के साथ अनुशासित रखते हुए किसी भी कठिन से कठिन काम को करने के लिए सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में, शिक्षा को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाया गया है। खेलों के बिना शिक्षा को अधूरा माना जाता है क्योंकि खेलों के साथ ही बच्चों का ध्यान शिक्षा की ओर ज्यादा आकर्षित होता है। बच्चों व युवाओं के लिए स्पोर्ट्स को जरुरी बताते हुए कहा कि खेलकूद से ही शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इससे स्मृति स्तर, एकाग्रता स्तर व सीखने की क्षमता को भी बढ़ाता है। एक छोटा बच्चा भी यदि बचपन से ही अपने प्रिय खेल का नियमित अभ्यास करें तो राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बन सकता है। इसलिए बच्चों को स्पोर्ट्स में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। एक अच्छे खिलाड़ी स्पोर्ट्स व खेल को अच्छा भविष्य, कैरियर के रुप में रखते हैं। बताया कि आजकल, सभी स्कूलों और कॉलेजों में स्पोर्ट्स सुविधाओं को ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में विकसित कर दिया गया है ताकि विद्यार्थी खेल गतिविधियों में रुचि लें और एक बेहतर मार्ग चुन सकें।. हर विद्यार्थी को चाहिए कि वो खेलकूद को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। किसी भी प्रतियोगिता को जीतना या हारना आपकी सोच का हिस्सा न हो बल्कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी आलोक नारायण वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम के कई इवेंट हुए जिसमें परिणाम इस प्रकार है। 100 मीटर बॉयज..... प्रथम स्थान जेफरी तुषार, द्वितीय स्थान राज बाबू एवं तृतीय स्थान धान थापा 100 मीटर गर्ल्स...... प्रथम स्थान एंजल निशा मिंज, द्वितीय स्थान अलीशा टोप्पो एवं तृतीय स्थान काजल कुमारी 200 मीटर बॉयज......प्रथम स्थान जेफरी तुषार, द्वितीय स्थान बिराज सुरीन एवं तृतीय स्थान मृणाल दास 200 मीटर गर्ल्स......प्रथम स्थान अलीशा टोप्पो, द्वितीय स्थान सावित्री एवं तृतीय स्थान काजल कुमारी स्कीपिंग रेस गर्ल्स..... प्रथम स्थान अलीशा टोप्पो, द्वितीय स्थान अनुप्रिया एवं तृतीय स्थान खुशबू वॉकिंग रेस बॉयज..... प्रथम स्थान धान थापा, द्वितीय स्थान सुमीत कुमार एवं तृतीय स्थान सौरभ वॉकिंग रेस गर्ल्स..... प्रथम स्थान दीप्ति हेमरोम, द्वितीय स्थान मोनिका टोप्पो एवं तृतीय स्थान मरियम बोदर मार्बल एंड स्पून गर्ल्स...... प्रथम स्थान नैंसी तिर्की, द्वितीय स्थान श्रावंती साहू एवं तृतीय स्थान पूजा कुमारी शॉट पुट बॉयज..... प्रथम स्थान जितेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान राज बाबू एवं तृतीय स्थान सचिन मंडल शॉट पुट गर्ल्स..... प्रथम स्थान किरण महतो, द्वितीय स्थान आकृति रिविधा मिंज एवम तृतीय स्थान मोनिका सवाइयां नीडल एंड थ्रेड गर्ल्स..... प्रथम स्थान प्रिया एवं प्रियंका केरकेट्टा, द्वितीय स्थान श्रावंती एवं श्रृष्टि एवं तृतीय स्थान रीना मुर्मू एवम प्रियंका कुजूर और आशा मिंज एवम अलका कुजूर लॉन्ग जंप बॉयज.... प्रथम स्थान जेफरी तुषार, द्वितीय स्थान बिराज सुरीन एवं तृतीय स्थान राज बाबू सैक रेस बॉयज..... प्रथम स्थान राज बाबू,द्वितीय स्थान प्रणव एवम तृतीय स्थान ओरन बागे सैक रेस गर्ल्स....प्रथम स्थान सुमति कुमारी, द्वितीय स्थान श्रद्धा पन्ना एवं तृतीय स्थान मोनिका टोप्पो लॉन्ग जंप गर्ल्स......प्रथम स्थान एंजल निशा मिंज, द्वितीय स्थान प्रियांशु केरकेट्टा एवम तृतीय स्थान हेलेन कुमारी
कोडरमा। शहर के स्टेशन रोड स्थित देवश्री काम्प्लेक्स में कॉटन वर्ल्ड लेडीज वेयर का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। दुकान का उद्घाटन मैमून खातून ने फीता काटकर किया। उद्घाटनकर्ता ने कहा कि आज के दौर में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो अपने माता-पिता से किसी भी प्रतिष्ठान का उद्घाटन कराते हैं। ज्यादातर लोग चकाचौंध की दुनिया में नेताओं से उद्घाटन करते हैं। मगर हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि आज हमारे ही दुकान का उद्घाटन हमने किया। वहीं दुकान के संचालक मो कलीम अंसारी ने कहा कि हमारा दुकान शुरू से ही बेस्ट क्वालिटी एवं अच्छे रेंज को लेकर के युवाओं में काफी चर्चित रहा है, जिसका आज तिलैया में कॉटन वर्ल्ड कट पीस का दो दुकान चल रहा है। मगर लोगों की मांग को देख हमने तिलैया में कॉटन वर्ल्ड के नाम से तीसरी दुकान लेडीस वेयर का खोली है, जिसमे यहां के लोगों को कम कीमत में बेहतर क्वालिटी के लहंगा, साड़ी, सूट पीस, फ्रॉक, अगल-अगल रंग के उपलब्ध हैं। मौके पर दिलावर मियां, मिनहाज अंसारी, हासीद अंसारी, अरमान खान, अरशद खान, विशाल भदानी, अजीत चंद्रवंशी समेत कई लोग उपस्थित थे।
पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव में मां-बेटी समेत तीन की फंदे पर लटकी लाश मिलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जीतन सिंह की पत्नी लाखो देवी (28वर्ष) ने पहले अपनी एक साल की बेटी को फंदे पर लटका कर मार डाला। इसके बाद खुद फांसी लगा दी। बच्ची का नाम टहली कुमारी था। पुलिस इस मामले में महिला के पति जीतन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इन दोनों मौतों का जिम्मेदार कौन है। सतबरवा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दूसरी ओर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष व सतबरवा उपमुखिया पप्पू सिंह उर्फ ज्योति सिंह के छोटे भाई त्रिपुरारी सिंह (25) का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। इस घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मां-बेटी समेत तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में पप्पू सिंह ने बताया कि मेरे भाई की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से खराब थी। दो माह पहले भी वह ज़हर खाकर जान देने का प्रयास कर चुका था।
लोहरदगा। राज्य सरकार के निदेश पर चलाये जा रहे कार्यक्रम आपके अधिकार, आपकी सरकार-आपके द्वार के अंतर्गत आज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 7 एवं 8 के लिए मैना बगीचा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा ने कहा कि झारखंड सरकार ने सभी गरीब को राशन देने का निर्णय लिया है। जिनके पास पहले से लाल या पीला कार्ड नहीं है उनके लिए हरा राशन कार्ड सरकार लायी है। झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत यह लाभ वैसे लोगों को दिया जा रहा है जिनके पास खाने का अन्न नहीं है। सरकार की सोच है कि कोई भी भूखा ना रहे। वहीं सोना सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना में राशन कार्डधारी को मात्र 10 रुपए में तन ढंकने के लिए परिवार के एक सदस्य को धोती/लुंगी व साड़ी दिया जा रहा है। प्रत्येक राशन कार्डधारी इस योजना का लाभ उठायें। जिनके पास कार्ड सादा कार्ड है वे उस पुराने कार्ड की जगह हरा कार्ड बनवायें। कार्यक्रम में नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने 60 वर्ष से उपर सभी वृद्धों, सभी विधवा व 40 प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता वाले सभी दिव्यांगों को प्रतिमाह एक हजार रुपए पेंशन देने का निर्णय लिया है। सभी योग्य लोग इसके लिए आवेदन दें। इसी प्रकार जिनके पास आवास नहीं है उन्हें आवास दिया जाना है। आप आवेदन करें, योग्य आवेदक को लाभ मिलेगा। आज के कार्यक्रम में कुल 1334 आवेदन आये जिसमे से 552 आवेदन त्वरित रूप से निष्पादित किये गए। 22 लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया और 61 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया गया।
लोहरदगा। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के सीएसआर मद से आज डूमरटोली, तिसिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो के कर कमलों से बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिंज, अंचल अधिकारी बुढाय सारू, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के सीएसआर हेड नीरज कुमार, प्रकाश कुमार, आंगनबाड़ी सेविका अफतरी उरांव व अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse