झारखंड

View All
Published / 2021-12-30 12:14:20
कोरोना : आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने की मांग, बकाया वेतन के लिए 5 को प्रदर्शन करेंगी सेविकाएं

कोडरमा। जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों को अविलंब बंद करने की मांग सीटू ने किया है। उक्त प्रस्ताव झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) की बैठक में लिया गया। बैठक ब्लॉक परिसर स्थित पार्क में उर्मिला देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चार माह से बकाया पोषाहार राशि और सेविका सहायिका का तीन माह से बकाया मानदेय भुगतान के लिए, बिना मोबाइल व डेटा रिचार्ज के पोषण ट्रैकर ऐप पर काम बंद करने, हेमन्त सरकार का वादा 10 हजार रुपये मानदेय चालू करने की मांग सहित अन्य मांगों पर 5 जनवरी को उपायुक्त के समक्ष सेविका शायिकाओं ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य कमिटी सदस्य और मजदूर नेता संजय पासवान ने कहा कि समाज कल्याण विभाग आंगनबाड़ी सेविकाओं को सभी तरह के डेटा पोषण ट्रैकर ऐप पर लोड करने का दबाव बना रहा है, जबकि पांच साल पूर्व निम्न दर्जे का टू-जी मोबाइल फोन दिया गया था, जो अब खराब है, विभाग से मिले सिम कार्ड में रिचार्ज नहीं किया जा रहा है। ऐसे में ऐप पर डेटा लोड करने का दबाव बनाया नहीं जा सकता है। इसलिए आंगनबाड़ी सेविका को अविलंब नया स्मार्ट फोन और डेटा रिचार्ज की व्यवस्था किया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत प्ले वे स्कूलों के नाम पर आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्कूल में मर्ज कर आंगनबाड़ी का निजीकरण करने की साजिश की जा रही है। जिसके खिलाफ 23-24 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा। आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि कोरोना काल में दो साल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के लाभुक वर्ग गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 6 से तीन वर्ष के बच्चों को जेएसएलपीएस के द्वारा मिलने वाला पोषाहार टेक होम राशन (टीएचआर) कई माह से नहीं दिया जा रहा है और जिसके कारण कुपोषण बढ़ रहा है। जिला सचिव वर्षा रानी ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को प्रतिदन खिचड़ी के लिए एफसीआई से मिलने वाला चावल भी नियमित रूप से नहीं मिलता है और गोदाम से वजन भी कम दिया जा रहा है। इसलिए चावल जन वितरण प्रणाली की दुकानों से दी जाय। बैठक में चिंतामणी देवी, उर्मिला देवी, कविता यादव, संगीता सिन्हा, सुप्रीती कुमारी, मीना देवी, गीता देवी, रीना देवी, माधुरी देवी, सुनीता सिंह, फरजाना खातुन, ललिता देवी, संजू देवी, उषा कुमारी, किरण देवी, कांति देवी, बिमला कुमारी, किरण देवी, रेखा देवी, कुंती देवी, अर्चना देवी आदि मौजूद थे।

Published / 2021-12-30 12:08:01
पसवा के सचिव को पत्नीशोक, संघ के लोगों ने की शोक सभा

कोडरमा। तौफिक हुसैन पसावा प्रदेश सचिव सह कोडरमा जिला सचिव की धर्मपत्नी का देहावसान के पश्चात 30 दिसंबर को चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल अस्नाबाद में अपराह्न 12:30 बजे जिला अध्यक्ष डॉ बी एन पी वर्णवाल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत आत्मा संजीदा खातून की आकस्मिक निधन पे गहरा शोक व्यक्त किया तथा तौफिक जी के साथ पूरे परिवार एवम एक लौती बेटी आयात का जीवन यापन सुखमय हो और इस विकट परिस्थिति में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा में संरक्षक ओ पी राय , कोषाअध्यक्ष दिलीप यादव, मीडिया प्रभारी प्रवीण वर्णवाल , जयनगर प्रखंड अध्यक्ष हिरामन मिस्त्री, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, रंजीत पांडेय, शेख अमीरूल , ताहिर हुसैन , शिवम कुमार, शशि बाला सेठ, जूही परवीन, संदीप सिंह, दिलीप वर्णवाल, अनिल दास, नीलकंठ वर्णवाल, रामदेव यादव, अर्जुन चौधरी, कन्हाई चंद्र यादव, बासुदेव यादव, अभय कुमार, अजय कुमार, कृष्णंदन जी, भानु कुमार, जय प्रकाश मेहता, सीता राम शर्मा, भुनेश्वर कुमार, नजमा खातून श्यामसुंदर मंडल जय प्रकाश यादव, राजेश सिन्हा आदि उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Published / 2021-12-30 11:40:30
पसवा के सचिव को पत्नीशोक, संघ के लोगों ने की शोक सभा

कोडरमा। तौफिक हुसैन पसावा प्रदेश सचिव सह कोडरमा जिला सचिव की धर्मपत्नी का देहावसान के पश्चात 30 दिसंबर को चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल अस्नाबाद में अपराह्न 12:30 बजे जिलाध्यक्ष डॉ बीएनपी वर्णवाल की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत आत्मा संजीदा खातून की आकस्मिक निधन पे गहरा शोक व्यक्त किया तथा तौफिक जी के साथ पूरे परिवार एवम एक लौती बेटी आयात का जीवन यापन सुखमय हो और इस विकट परिस्थिति में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा में संरक्षक ओ पी राय, कोषाअध्यक्ष दिलीप यादव, मीडिया प्रभारी प्रवीण वर्णवाल, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष हिरामन मिस्त्री, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, रंजीत पांडेय, शेख अमीरूल , ताहिर हुसैन, शिवम कुमार, शशि बाला सेठ, जूही परवीन, संदीप सिंह, दिलीप वर्णवाल, अनिल दास, नीलकंठ वर्णवाल, रामदेव यादव, अर्जुन चौधरी, कन्हाई चंद्र यादव, बासुदेव यादव, अभय कुमार, अजय कुमार, कृष्णंदन जी, भानु कुमार, जय प्रकाश मेहता, सीता राम शर्मा, भुनेश्वर कुमार, नजमा खातून श्यामसुंदर मंडल जय प्रकाश यादव, राजेश सिन्हा आदि उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Published / 2021-12-30 11:33:25
कोडरमा : उपायुक्त ने समस्याएं सुन दिए समाधान के निर्देश

कोडरमा। उपायुक्त आदित्य रंजन जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये आम-जनों की समस्याओं से रुबरु हुए। उपायुक्त ने सभी के शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनता दरबार में जयनगर के विवेक कुमार ने वेतन भुगतान करने, डोमचांच के बंसत कुमार ने जाति, आवासीय व ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं बना देने, वरुण कुमार ग्राम आरागारो ने हाई पावर के तार को घर के ऊपर से हटाने, मरकच्चो प्रखंड के बहादुरपुर के ग्रामीणों ने सिंचाई हेतु तालाब निर्माण करने से संबंधित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगायी। उपायुक्त श्री रंजन द्वारा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया।

Published / 2021-12-30 11:29:16
अलकतरा घोटाला : सीबीआई ने वर्ष 1997 में दर्ज किया था केस, 24 साल बाद भी आरोप तय नहीं

रांची। संयुक्त बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री मो इलियास हुसैन से जुड़े 24 साल पुराने करोड़ों रुपये के अलकतरा घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई जारी है। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने घोटाले को लेकर अलग-अलग नौ केस दर्ज किया था। इसमें से अब तक तीन मामले में फैसला आया है। इलियास हुसैन को दो मामले में चार से पांच साल तक की सजा सुनाई गयी है। इसके अलावा अन्य 16 आरोपियों को भी सजा सुनाई जा चुकी है। लंबी सुनवाई के दौरान दो दर्जन से अधिक आरोपियों की मौत हो चुकी है। वहीं कांड संख्या आरसी 9/1997 मामले में तो अब तक आरोपियों के खिलाफ आरोप तय नहीं किया जा सका है। अन्य मामलों में सीबीआई की ओर से गवाही जारी है। कोविड-19 प्रकोप के कारण पिछले डेढ़ साल से अलकतरा घोटाले की सुनवाई पूरी तरह से प्रभावित रही। लेकिन 17 अगस्त से सप्ताह में तीन दिन फिजिकल कोर्ट एवं अक्तूबर से पूरी तरह फिजिकल कोर्ट प्रारंभ होने के साथ ही सुनवाई प्रारंभ हुई। जिस मामले में अब तक आरोप तय नहीं हुआ है, उस पर अदालत सख्त है। वर्ष 1994 में आरसीडी रोड डिवीजन हजारीबाग, गुमला, चतरा, डालटेनगंज समेत अन्य जिलों में सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना था। इसके लिए हल्दिया ऑयल रिफाइनरी कोलकाता से अलकतरा आना था, लेकिन मंत्री व इंजीनियरों ने कम्पनी से साठगांठ कर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया। कई मीट्रिक टन अलकतरा अवैध तरीके से बेच दिया गया। इसकी कीमत उस समय करोड़ों रुपये थी।

Published / 2021-12-30 08:47:25
झारखंड : नए साल में साफ हो जायेगा मौसम, लेकिन बढ़ जाएगा सर्दी का सितम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूपी में कायम साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से बुधवार को भी झारखंड में कहीं हल्की तो कहीं भारी बरिश हुई। इतना ही नहीं बादल होने की वजह से पूरा राज्य कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इस वजह से सिहरन ज्यादा रही। उधर, मौसम विज्ञानियों की मानें तो 31 दिसंबर के बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन इसके बाद सूबे में सर्दी का सितम बढ़ जाएगा। नए साल में सर्द हवाओं का बहाव शुरू होगा, जिसके कारण पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कायम साइक्लोनिक सरकुलेशन और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से दक्षिण बिहार तक बने टर्फ लाइन के मिलन की वजह से राज्य के सभी स्थान पर बारिश हुई। मौसम पूर्वानमान में गुरुवार से बारिश में कमी आएगी। हालांकि सिस्टम के आगे बढ़ने की वजह से कोयलांचल और संताल में हल्की बारिश होगी। 31 दिसम्बर से बारिश थम जाएगी। इसके बाद आसमान साफ होगा और धूप खिलेगी। बावजूद तीन दिन तक घना कोहरा रहेगा। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि अभी तापमान बढ़ा हुआ है। दो दिन के बाद फिर से सर्द हवा का बहाव होगा। इससे सिहरन बढ़ेगी।

Published / 2021-12-30 06:21:22
2021 का लेखा-जोखा : झारखंड में 1 करोड़ के इनामी समेत 410 नक्सली गिरफ्तार, 19 का सरेंडर और मुठभेड़ में 6 ढेर

एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में साल 2021 में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलताएं मिलीं। जनवरी 2021 से अबतक राज्य पुलिस के नक्सल अभियान में 410 नक्सली गिरफ्तार हुए, वहीं 19 का सरेंडर पुलिस ने विभिन्न जिलों में कराया, जबकि पुलिस मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए। राज्य पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, पुलिस ने पोलित ब्यूरो सदस्य व एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस, सेंट्रल कमेटी सदस्य शीला मरांडी, सैक सदस्य व 25 लाख के इनामी प्रद्युम्न शर्मा, रीजनल कमेटी मेंबर व 15 लाख के इनामी रमेश गंझू उर्फ आजाद समेत 28 बड़े उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने दो रीजनल कमेटी मेंबर, दो जोनल कमांडर, 4 सबजोनल कमांडर, 4 एरिया कमांडर का सरेंडर कराया। साल 2021 में टीपीसी के 15 लाख के इनामी माओवादी मुकेश गंझू, माओवादी जोनल कमांडर जीवन कंडुलना समेत 19 माओवादियों ने सरेंडर किया है। वहीं, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस मुठभेड़ में बुद्धेश्वर उरांव, शनिचरा सुरीन, महेश भुइयां, विनोद भुइयां, मंगरा लुगून व एक अज्ञात उग्रवादी मारे गए थे।

Published / 2021-12-30 05:57:40
झारखण्ड : बुधवार को राज्यभर में मिले कुल 344 कोरोना संक्रमित

रांची। झारखंड में एक बार फिर कोरोना तेजी से अपना पांव पसारने लगा है। बुधवार को मिले संक्रमितों की संख्या ने डराना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य में 344 नए संक्रमित मिले। जिसमें रांची में अकेले 118 शामिल है। वहीं कोडरमा से 56, पूर्वी सिंहभूम में 43, धनबाद में 31, पश्चिमी सिंहभूम में 22, हजारीबाग में 21, बोकारो में 17, देवघर में 7, गिरिडीह में 7, चतरा में 6, खूंटी में चार, रामगढ़ में 3, गुमला में 2, दुमका, लातेहार और पलामू में एक-एक संक्रमित शामिल है। रांची, कोडरमा और रामगढ़ का पॉजिटिविटी रेट का सबसे अधिक है। बुधवार को मिले 344 नये केस के साथ अब राज्‍य में एक्टिव केसों की संख्‍या 9 सौ के पार हो गई है। संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या ने चिंता बढ़ा दी है। सरकार के कान खड़े हो गये हैं। वहीं पूरे देश की बात करें तो बुधवार को 9195 केस मिले।

Page 1525 of 1653

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse