रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोविड जांच के दौरान होनेवाली भीड़ से यात्रियों की कठिनाइयों पर चिंता जताते हुए चैंबर के सीविल एवीयेशन उप समिति ने एयरपोर्ट निदेशक से पत्राचार कर समस्या के समाधान का आग्रह किया। उप समिति चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि एयरपोर्ट पर एक अतिरिक्त एक्जिट गेट है, जो वर्तमान में ऑपरेशनल नहीं है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को उस एक्जिट गेट को शीघ्र ऑपरेशनल करना चाहिए। कोविड के बाद से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रेस्तरां का संचालन अब तक बंद होने से हो रही समस्या पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि कोविड के प्रतिबंधों में शिथिलता के बाद से एयरपोर्ट पर यात्रियों का आवागमन बढ़ा है। एयरपोर्ट के आंकड़ों पर गौर करें तो एयरपोर्ट में सबसे अधिक इंडस्ट्रियल एरिया के यात्री आते हैं। इनमें धनबाद, जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, राउरकेला सहित अन्य जगहों के यात्री शामिल हैं। वर्तमान में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 30 फ्लाइटों का परिचालन हो रहा है और आनेवाले दिनों में विमानों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में एयरपोर्ट पर रेस्तरां का संचालन प्रारंभ करना चाहिए। रेस्तरां बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने वर्तमान में कई फ्लाइटों के रद्द होने तथा विलंब से खुलने पर भी चिंता जताई और कहा कि रेस्तरां बंद होने की स्थिति में यात्रियों की समस्या और भी बढ़ जाती है।
लोहरदगा। रविवार को रसिक पीठाधीश्वर श्री जन्मेजयशरण जी महाराज, जानकी घाट बड़ा स्थान अयोध्या, युपी का आगमन दुर्गा मंदिर चांपी में हुआ। जिनका जय श्रीराम समिति, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया l तत्पश्चात मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीष वचन दिए। साथ ही आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद देते हुए महाराज जी ने अयोध्या आने का निमंत्रण दिया, जिसे सभी ने स्वीकार कियाl ब्रह्मलीन श्री रघुनाथ दास जी रामायणी सूरदास बाबा के ग्राम होटवार में पहुंचे।बाबा द्वारा संकल्पित मंदिर निर्माण कार्य जो बाबा के ब्रह्मलीन होने के बाद निर्माणाधीन था। संकल्पित कार्य को पूरा करने के उद्देश्य को लेकर आगमन हुआ और मंदिर निर्माण के लिए महाराज श्री ने निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का संकल्प लिया, जो महाराज जी के लिए एवं हम सभी ग्रामीण जनता के लिए आशीर्वाद स्वरुप रहेगा। मौके पर जय श्रीराम जिला समिति के संरक्षक श्रीमती सुषमा सिंह, अजय सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो, अनूप गुप्ता, डाॅ राकेश सिंह, अवधेश पाठक, मंदिर समिति में अनूप देव पौराणिक, रमेश देव पौराणिक, यदुनंदन तिवारी, लाल गौरी नाथ शाहदेव, लाल पंचम नाथ शाहदेव, नंदलाल तिवारी, आनंद कुमार सिंह, मुकेश साहू, भूषण साहू एवं समस्त बड़की चापी के भक्तगण काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
रामगढ़। आजसू पार्टी रामगढ़ जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष विजय साहू की अध्यक्षता एवं जिला सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के संचालन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। इसमें मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी उपस्थित हुए। मौके पर उन्होंने 18 दिसंबर को होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि पार्टी ने वर्ष 2021 को निर्माण वर्ष घोषित किया है। इसी क्रम में पूरे राज्य में एक लाख सक्रिय सदस्य तथा दस लाख सदस्य बनाने का सिलसिला जारी है। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि जिला सम्मेलन 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे पटेल छात्रवास में होगा। इसमें रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी केंद्रीय, जिला के पदेन पदाधिकारी एवं जिला के सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी के सभी अनुषांगिक इकाई के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। उन्होंने सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सचिव को निर्देश दिया गया है कि सभी अपने-अपने प्रखंड में जिला सम्मेलन की तैयारी करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजसेवी धनेश्वर महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, विभावि प्रभारी राजेश महतो, नगर अध्यक्ष अरूण अग्रवाल, सचिव नीरज मंडल, संजय बनारसी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
रांची। हरमू नदी के समीप हुए अवैध निर्माण के मामले में रांची नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत नगर आयुक्त के न्यायालय में मामला चल रहा है। 16 दिसंबर को नगर आयुक्त न्यायालय में इसकी सुनवाई होगी। उप नगर आयुक्त ने सभी वादियों को आम नोटिस जारी करते हुए कहा है कि सभी प्रतिवादीगण खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उक्त तिथि में उपस्थित रहकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें। अगर उक्त तिथि में अनुपस्थिति रहे तो मामले का निष्पादन कर दिया जाएगा।
गम्हरिया। पूर्व सैनिकों ने छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के सीडीएस जनरल बिपीन रावत, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य भारतीय सेना के वीर सैनिकों को दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व सैनिकों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। मौके पर कैप्टन अनिल महतो, सूबेदार मेजर बीरबल सिंह, सार्जेंट देवशरण कुमार सिंह, सार्जेंट शेखर, हवलदार सीएल महतो, नायक प्रभात कुमार, सर्जन नरसिंह दास, अजीत सिंह, रश्मि साहू, अजीत यादव, सपन महतो, नरेंद्र दास, सुग्रीव महतो, अमरजीत सिंह, कामदेव महतो, अभिजीत दास, रामबहल यादव, विवेक कुमार, अभिषेक मिश्रा, अमरेंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
गम्हरिया। श्री राजपूत करणी सेना की एक बैठक रविवार को गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर परिसर में कोल्हान अध्यक्ष ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी अम्बिका प्रताप सिंह, कोल्हान मीडिया प्रभारी सूरज सिंह तोमर, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष चिंटू सिंह आदि शामिल हुए। मौके पर सरायकेला-खरसांवा जिला कमेटी का गठन किया गया। जिला के नए पदाधिकारियों की घोषणा कोल्हान अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने की, जिसमें गौरीशंकर सिंह को सरायकेला-खरसावां का जिलाध्यक्ष और रविशंकर सिंह को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही नए युवाओं को संगठन की नई जिम्मेदारी भी दी गई, जिसमें अमरजीत कुमार सिंह व चंदन कुमार को उपाध्यक्ष, महासचिव मनोज कुमार तथा अमरजीत सिंह को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर गौरी शंकर सिंह ने पूरी निष्ठा के साथ मिले जिम्मेदारी को निर्वहन करने का संकल्प लिया। कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता सभी को साथ लेकर चलने और संगठन को मजबूत बनाने की होगी।
कोडरमा। नगर के धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल की एक बैठक रविवार को हुई। जिसमें मंडल के वरीय सदस्य सत्येंद्र सिन्हा के पिता कोलेश्वर प्रसाद के असामयिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर मंडल के अध्यक्ष विमल मोदी, सचिव विजय सिंह, संरक्षक मधुसूदन दारूका ने कहा कि कोलेश्वर मिलनसार व समाजसेवी व्यक्ति थे। उनके निधन से मंडल परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि यह विधि का विधान है। विधाता के इस विधान को स्वीकार करते हुए सभी सदस्य ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य धारण की शक्ति दे। मौके पर मंडल के सचिव विजय सिंह, नवीन सिन्हा, दिलीप शर्मा, सुशील सिन्हा, विनोद चौरसिया, विकास थापा, बॉबी कपशिमे, अरविंद चौधरी, अनूप कुमार, सुरेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
गुमला। खेलकूद युवा निदेशालय झारखंड सरकार रांची एवं जिला प्रशासन गुमला द्वारा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक/बालिका) का फाइनल आयोजन गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में किया गया। आज फाइनल आयोजन में गुमला प्रखंड के अपने अपने पूल के विजेता पंचायतों की बालक और बालिका की टीमो ने भाग लिया। समापन प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन कुमारी हेमलता बून जिला खेल पदाधिकारी गुमला एवम प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला ने किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड सरकार खेल के प्रति जागरूकता दिखाते हुए ऐसा आयोजन कर रही है, जो सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से देहात के क्षेत्रों में फुटबॉल खेल में निखार पैदा की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रो के खिलाड़ियों को एक उचित प्लेटफार्म मिलने की पूर्ण सम्भावना हो सकती है। इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने निखर कर आयेगी। बीडीओ ने कहा कि गुमला खेल नगरी के रूप में झारखंड में जाना जाता है। सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है वे इस खेल नगरी की गरिमा बचा कर रखे। साथ ही युवाओं को खेल के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का प्रयास राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।आप लोग आने वाले प्रतियोगिता में खेल भावना से खेल कर जिला का नाम रोशन करें। इस प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला के द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सुकेशनी केरकेट्टा केरकेट्टा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ी को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर रिजवान अली, वीना केरकेट्टा, प्रभात रंजन तिवारी, आनंद कुजूर, कृष्णा उरांव, भगवान चंद्र दीक्षित, नरेश लोहरा, अमित एक्का, अतुल बाड़ा, एर्नेयूस केरकेट्टा, कार्तिक उरांव आदि उपस्थित थे। इस मैच के रेफरी प्रमोद साहू, मनोज साहू, गोपाल कुमार, स्टीफन बाड़ा, अनुराग उरांव थे। परिणाम : बालक वर्ग - 1. घटगाव बनाम पुगु फुगु 1-0से जीता बालिका वर्ग - 1.डूमरडीह बनाम तेलगाव तेलगाव 2-0 से जीता
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse