झारखंड

View All
Published / 2021-12-16 12:50:24
ग्रिजली महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को बतायी संविधान की महत्ता

कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आॅफ एजुकेशन झुमरी तिलैया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर महाविद्यालय की स्वयंसेवक मंशिका जैन, दयानंद कुशवाहा पवन कुमार, श्वेता कुमारी, सोनम बाखला, गीता कुशवाहा, अनुपम कुमार सिंह, लक्ष्मी कुमारी ने महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड में जाकर वहां के ग्रामीणों को जागरुक किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने ग्रामीणों को मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि संविधान की दृष्टि में सभी लोग एक समान की अवधारणा को समझाया। कॉलेज के स्वयंसेवक दयानंद कुशवाह ने ग्रामीणों को संविधान की महत्ता के बारे में बताया सभी स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। मौके पर कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने संविधान के तैयार होने की प्रक्रिया पर विस्तृत विचार व्यक्त किया। मौके पर कॉलेज के प्राध्यापकगण मोहित तिवारी, वागीश दुबे, मृदुला भगत, कृष्ण कुमार सिंह, अजय गुप्ता, मनीष पासवान, रोहित कुमार उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देखरेख में हुआ।

Published / 2021-12-16 12:48:20
नप क्षेत्र, डोमचांच व जयनगर प्रखंड में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

कोडरमा। आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के नगर परिषद झुमरी तिलैया वार्ड संख्या-24, डोमचांच प्रखंड के जानपुर पंचायत व जयनगर प्रखंड के तेतरोन पंचायत में शिविर लगाया गया। बीडीओ व प्रखंड के कर्मियों ने ग्रामीणों को इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार आपकी सुविधा के लिए पहुंची है, इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का आॅन द स्पॉट प्रयास किया जा रहा है। कुछ समस्याओं जिनका निष्पादन आॅन द स्पॉट संभव नहीं है, उसे सप्ताह भर में निष्पादित कर दिया जाएगा। आपके अधिकार आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गरांटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जायेंगे।

Published / 2021-12-16 12:47:22
स्कूल में कस्तूरबा संगम से हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है : उपायुक्त

कोडरमा। बागीटांड़ स्टेडियम कोडरमा के प्रांगण में झारखंड शिक्षा परियोजना कोडरमा के सौजन्य से जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त आदित्य रंजन ने भी शिरकत किया। उपायुक्त आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, एसडीओ मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कस्तूरबा संगम 2021 का शुभारंभ किया। कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 के माध्यम से उपायुक्त ने अपनी पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम होने से हमें आगे बढ़ाने की ऊर्जा मिलती है। ऐसे कार्यक्रम से अपने अंदर की छिपे हुनर को दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा संगम एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है, जिसका बच्चे इंतजार करते हैं। ऐसे कार्यक्रम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप हर क्षेत्र में बेहतर करें। अपने स्कूल, शिक्षका का मान-सम्मान राज्य स्तर पर रौशन करें। खेलकूद, गायन, नृत्य या विज्ञान प्रदर्शनी में बहुत कुछ अच्छा करते हैं, तो आप अपने स्थान का नाम रौशन कर सकते हैं। कस्तूरबा संगम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। कस्तूरबा विद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो हमें सूचित करें तत्काल निराकरण किया जायेगा। राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास में पठन-पाठन के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कस्तूरबा संगम कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अत्यंत ही सुनहरा अवसर है। ऐसे आयोजन से माता-पिता एवं समुदाय भी बच्चों को आगे बढ़ते देखकर विद्यालय से जुड़ते हैं। इस तरह की गतिविधियों का संचालन विभिन्न स्तर पर कराने से छात्राओं में शैक्षणिक विकास के साथ-साथ गैर शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। कस्तूरबा संगम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान करते हुए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से गुणात्मक सुधार करना है। जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, विज्ञान बैंड प्रदर्शन प्रतियोगिता की गयी। जिले के सारे कस्तूरबा विद्यालय के बच्चियों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगायी थी, जहां उपायुक्त ने बच्चियों के विज्ञान से संबंधित बनी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही प्रतियोगिता में सफल बच्चियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, एसडीओ मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, एडीपीओ शिव मल्लिक व स्कूल के शिक्षणगण व बच्चे मौजूद रहे।

Published / 2021-12-16 12:46:17
विजय दिवस : कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में कारगिल के जवान सम्मानित

कोडरमा। 50वां विजय दिवस पर गुरुवार को कारगिल हवलदार हिटलर कुमार यादव को सम्मान किया गया। 26 जुलाई की तारीख इतिहास के पन्नों में हमेशा- हमेशा के लिए दर्ज है। यह वही तारीख है जो भारतीय सेना की आन-बान- शान को बताती है। कारगिल विजय दिवस उन वीर शहीदों को याद करते हुए नमन करने का दिन है, जिन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों को पीछे खदेड़ दिया। इस विजय दिवस के पीछे प्रदेश व देश के कई शहीदों की शहादत भी है। जिन्हें अभ्रकांचलक्षेत्र हमेशा याद रखेगा। शहर में जगह-जगह लगी वीर शहीदों की प्रतिमाएं आज भी नई पीढ़ी को भारतीय सेना के अदम्य साहस की प्रेरणा देती हैं। गुरूवार को कैलाश राय सरस्वती विधा मंदिर में एक समारोह में कारगिल युद्ध में लडाई लडने वाले हिटलर कुमार यादव के अलावा सहायक उपनिरीक्षक विजय मिश्रा को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की बहन अंशु कुमारी, शीतल कुमारी, आयुषी कुमारी, मेघा कुमारी ने कभी पर्वत मुरझाया भी है कभी दरिया रोकी भी नई रूकती जवानी है न रूकती रवानी गीत प्रस्तुत कर लोंगों को भाव विभुर कर दिया। वहीं सीमा सुरक्षा बल के सेवा निवृत हवलदार हिटलर कुमार यादव ने एक गीत के माध्यम से कहा कि क्यों मरते हो इस दुल्हन के लिए मरो अपने देश के वतन के लिए मर जाओगें जिस रोज चंदा करेंगे तेरे कफन के लिए दोस्त आयेंगे दुश्मन की टोली उस तोपो से सजाओंगें मंैं वादा करता हूू तेरी लाश को फुलों से सजाउंगा... प्रस्तुत कर लोगों को देश के प्रति समर्पण की भावना पैदा कर दिये। उन्होनें आगे कहा कि इस दिन बंगला देश भी अलग हुआ और 13 दिनों तक युद्ध के बाद पाकिस्तान 93500 सैनिक आत्मसमर्पण किया था। छात्रों से उन्होनें कहा कि बच्चों को देश प्रेम की भावना होनी चाहिए। सेना में निस्वार्थ भावना के साथ जाने की जरूरत है। देश का हर बच्चा फोजी बने ये मेरी अपील है। मौके पर कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी, सचिव नारायण सिंह ने कहा कि 26 जुलाई 1999 से कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर यह लड़ाई लड़ी गई। कारगिल की यह लड़ाई 20 मई 1999 को शुरू हुई जिसमें देश के कई के जवान भी तिरंगे की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने में आगे रहे। जहां सैनिक कारगिल की दुर्गम पहाडियों पर दुश्मनों को धाराशाई कर रहे थे। तो उन सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए सामान्य नागरिक भी पीछे नहीं रहे। युद्ध के समय हर किसी की नजर टीवी और समाचार पत्रों पर रहती थी। मंच संचालन आचार्य मनोज सिंह ने किया। मौके पर कोषाध्यक्ष नवल कुमार, सहसचिव सुषमा सुमन, प्राचार्य शमेंद्र कुमार साहू, आचार्य प्रदीप कुमार, नीरज कुमार सिंह, स्मीष्टा शाह, रानी प्रसाद, स्वेता श्रीवास्तव, सोनी कुमारी, प्रभात सौरभ, मुन्ना सिंह, मुरली धर, बीरेंद्र मिश्रा, विजय तिवारी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञावन चंद्रशेखर कुमार ने किया।

Published / 2021-12-16 11:05:49
दो दिनी हड़ताल : अपनी मांगों के समर्थन में बैंककर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

कोडरमा। बैंकों की निजीकरण के खिलाफ दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का कोडरमा जिले में भी असर रहा। बैंकों में जहां ताले लटके रहे। वहीं ग्राहक इस एटीएम उस एटीएम तक की दौड़ लगाते नजर आये। बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निजी बैंकों के साथ-साथ सीएसपी को भी बंद करा दिया। वहीं रैली भी निकाली और बैंक के बाहर धरना दिया। झुमरी तिलैया के बैंक ऑफ इंडिया के पास बैंककर्मी जुटे और सरकार विरोधी नारे लगाये। इस दौरान बैंक इम्पालइ फ्रउेरेशन ऑफ इंडिया के संगठन सचिव शिवशंकर वर्णवाल एवं अफसर एसोसिएशन के शिव कुमार पासवान ने कहा कि केन्द्र सरकार बैंकों का निजीकरण कर देश हित एवं आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक युनियन के दौरान बैंकों निजीकरण, बैंक के निजीकरण किये जाने वाले बैंकिंग कानून में संशोाधन एवं प्रतिकुल दिशा में ले जाने वाले बैंकिंग में सुधार की मांग को लेकर हड़ताल किया गया है। बैंककर्मियों ने धरना प्रदर्शन के दौरान आवाज दो हम एक हैं, जनविरोध बैंक नियम वापस वापस लो, दुनिया के मजदूर एक थे और एक रहेगें। वित्तमंत्री होश में आओ होश में आओ, उज्जवल भविष्य हमारा है, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे जनविरोध नारे लगाये जा रहे थे। बाद में बीओआई से एक रैली निकाली गई। जो कि भारतीय स्टेट बैंक होते हुए विभिन्न निजी बैंकों की तरफ पहुॅचे और निजी बैंकों को बंद कराया। इधर, हड़ताल की वजह से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एलडीएम महेश प्रसाद ने बताया कि हडताल की वजह से पहले दिन करीब 70 करोड का व्यवसाय प्रभावित हुआ। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अमरदीप केशरी, अजीत चौरसिया, मनीष कुमार वर्णवाल, उपासना कुमारी, पी मागेश्वरी, मेघा रानी, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार, प्रेम चैधरी, रविन्द्र चौधरी, किशोर रवानी , राजु सिंह, संजय यादव, प्रमोद कुमार चैधरी, मुकेश कुमार संट्रेल बैंक के नवीन कुमार, सुरज मुर्म, एसबीआई के खुबी लाल अनिल कुमार, संतोष सोनी, अनामिका अग्रवाल, विमला लकडा आदि उपस्थित थे।

Published / 2021-12-16 11:00:09
कोडरमा : बांग्लादेश मुक्ति के शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस निर्देशित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 के 50वीं वर्षगांठ पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम 16 दिसंबर विजय दिवस पर बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के वीर शहीदों को बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात कोडरमा जिला से स्वतंत्रता संग्राम के परिजन एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन को अंगवस्त्र (शाल) एवं बुके देकर सम्मानित किया गया, जिसमें वयोवृद्ध कांग्रेसी ज्ञानी पांडेय, वरिष्ठ नेत्री पूर्व महिला जिलाध्यक्ष केसरी देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी मो जलाल, वरिष्ठ समाजसेवी सरदार हरभजन सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी जमालुद्दीन, भीम राम एवं डोमचांच शहीद स्थल के वरिष्ठ कांग्रेसी बालगोविंद पांडेय शामिल हैं। श्रद्धांजलि सह सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज ही के दिन 16 दिसंबर 1971 को आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सफल नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को युद्ध में हरा कर बांग्लादेश को मुक्त कराकर अलग राष्ट्र का निर्माण कराया, जबकि 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय फौज के सामने समर्पण किया था। श्रद्धांजलि सह सम्मान कार्यक्रम का सफल संचालन अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर ने किया, जबकि कार्यक्रम में प्रतिनिधि तुलसी मोदी, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद मेहता, जिला सचिव अरविंद सेठ, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधांशु शेखर सुमन, सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास, अल्पसंख्यक महासचिव चांद आलम, मीडिया प्रभारी जहीर उद्दीन, रोहित राय, ओम प्रकाश सिन्हा, सुबोध कुमार, सरस कुमार बबलू सहित जिले के कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Published / 2021-12-16 09:31:38
गीता जयंती पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का शौर्य पथ संचलन 19 को

एबीएन डेस्क। 19 दिसंबर (रविवार) को प्रातः 10 बजे से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जमशेदपुर महानगर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती पर शौर्य पथ संचलन 19 दिसंबर को मनाएगा, जिसमें कार्यक्रम, बजरंग दल शौर्य संचलन है।बजरंग दल का मूल मंत्र है सेवा, सुरक्षा व संस्कार। इसी लक्ष्य के साथ हम सब आगे बढ़ते हैं। यह संचलन कार्यक्रम स्थल ठाकुर प्यारा सिंह और धुरंधर सिंह काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान से आगामी रविवार सुबह 10 बजे से निकलेगी। संचलन पथ - काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान से प्रारंभ होकर, बारिडीह रोड पर निकलकर सीधे रामलीला मैदान के मुख्य सड़क से होते हुए साकची गोलचक्कर से बसंत सिनेमा होते हुए मनोकामना मंदिर से सागर होटल के बगल से होते हुए सीधे काशीडीह मैदान वापस आकर कार्यक्रम संपन्न होगा। उक्त जानकारी जमशेदपुर महानगर विश्व हिंदू परिषद के मंत्री दीपक वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2021-12-16 08:53:30
बदलता झारखण्ड : नसबन्दी के बाद महिलाओं को स्ट्रेचर की जगह हाथों पर लाकर जमीन पर लिटा दिया

कोडरमा। जिले के सदर ब्लॉक स्थित पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। कोडरमा पीएचसी में जिन महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया, उन्हें ही जमीन पर लिटा दिया गया। महिलाओं के लिए नसबंदी ऑपरेशन के बाद बेड तक नहीं मिला और ठंड के इस मौसम में जमीन पर ही लेटा दिया गया। सिर्फ यही नहीं, इलाज के बाद उन्हें स्ट्रेचर तक नहीं मिला, जिसकी वजह से वार्ड ब्यॉय उन्हें हाथों में उठाकर बाहर लाए। जमीन पर ऐसे लेटाने से महिलाओं को इंफेक्शन का खतरा भी था। नियमानुसार नसबंदी आपरेशन के बाद महिलाओं को ठंड और संक्रमण से बचाने के लिए पलंग पर लिटाना जरूरी होता है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद आला अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है।जब इस बाबत स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल ने टारगेट का हवाला देते हुए कहा कि भले ही सुविधा ना हो, लेकिन हमें तो ऑपरेशन करना ही करना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड तो 4 ही हैं, लेकिन ऑपरेशन का टारगेट बड़ा मिला है जिसे पूरा करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी जी जान से लगे हुए हैं। भले ही स्वास्थ्य कर्मी जी जान से लगे हो मरीजों की जान तो हलक में ही दिखती हैं। पैसे लेने की बात पर भी स्वास्थ्य प्रभारी का कहना है कि जो स्वास्थ्य कर्मी पैसा लिया है उसका नाम बताएं।अब बेचारे मरीज स्वास्थ्य कर्मी का नाम पूछे या अपना इलाज करवाएं। बहरहाल, कोडरमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हालत को देखकर तो यही अंदाज लगाया जा सकता है कि मरीजों का इलाज आज भी बीमार हॉस्पिटल में ही किया जाता है।

Page 1509 of 1612

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse