झारखंड

View All
Published / 2021-12-18 13:25:09
2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन : प्रो आदित्य साहू

गुमला। भाजपा कार्यकर्ता स्वाभिमानी, कर्मयोगी होते हैं। जो सेवाभाव से कार्य करते हैं। भाजपा का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय का पहल करना है। अंत्योदय से समाज के अंतिम पायदान में रहनेवाले लोगों के चेहरे में मुस्कान लाना है। विकास की किरण पहुंचाना है। उक्त बातें प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बिंदेश्वरी प्रसाद साहू सरस्वती शिशु सह विद्या मंदिर भलमंडा रायडीह के प्रशाल कक्ष में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सत्र को संबोधित कर रहे थे। उहोंने कहा कि हमारी पार्टी का प्रशिक्षण राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत है। जो अन्य पार्टियों से भिन्नता है। भाजपा मुद्दे को गंभीरता से सुनती है, देखती है फिर कार्य करती है। श्री साहू ने केंद्र सरकार की उपलब्धि स्वर्ण चतुर्भुज सड़क योजना, शौचालय निर्माण, उज्जवला गैस योजना, जन धन योजना, किसान समृद्धि योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान योजना, पिछड़ा आयोग का गठन के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा 2014 के बाद देश में युगांतरकारी परिवर्तन आया है। पूर्व स्पीकर डॉ दिनेश उरांव ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य और प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य, भाजपा की भूमिका के बारे में बताया। डॉ जीतू चरण राम ने आत्मनिर्भर के बारे बौद्धिक दिया। मौके पर मुनेश्वर साहू, भूपन साहू, विनय कुमार लाल, अनूप चंद्र अधिकारी, सत्यनारायण पटेल, मिसिर कुजूर, सविंद्र कुमार सिंह, यशवंत सिंह, निर्मल गोयल,विनोद कुमार, किरण माला बाड़ा, रमेश उराँव, शकुंतला उरांव,अशोक उराँव, भिखारी भगत, सागर उरांव, जगनारायण सिंह, अरविन्द मिश्रा,लखन प्रसाद सिंह, योगेंद्र सिंह ,संजय वर्मा,अजीत कुमार, शम्भु सिंह,संजय साहू, बालकेश्वर सिंह,सुबा अलबुम, तिग्गा, राधेश्याम कुशवाहा, दिनेश्वर प्रसाद,यशोदा उराँव, शक्ति साहू, सुर्यदेव सिंह, रामअवध साहु, पायल तिवारी,अशरफ राय लालो, राम प्रसाद साहू, गायित्री देवी, मांगू उरांव, सोना मनी देवी, गौरी किंडो, गुड्डी नंदा, गीता मिश्रा, ममता कुमारी दास, गोपाल प्रसाद केसरी, अरविंद सिंह ,विनोद कुमार ,विजय शंकर दास , हरिशंकर त्रिपाठी, शत्रुघन सिंह, विजय प्रसाद केसरी ,अनिरुद्ध चौधरी ,किशोर मिश्रा गायत्री देवी, अमरमणि उरांव, बहादुर सिंह ,शंकर पांडे ,बुधराम नायक, राम प्रसाद साहू, लखन प्रसाद सिंह ,मनीष कुमार सिंह, सुजीत नंदा ,योगेंद्र सिंह, भरत प्रधान, प्रदीप प्रसाद, सुशील गोस्वामी, श्याम साहू ,कौशलेंद्र जमुआर, जितेंद्र चौबे सुमित कुमार महली, लक्ष्मी नारायण यादव, अनिल कुमार गुप्ता, पारसनाथ राम, कैलाश साहू ,बसंत साहू, विजय सिंह पिंटू, विनोद भगत, कृष्ण कुशवाहा, नवीन सिंह, जगदंबा साहू, अनीश लोहरा सरिता देवी, रामेश्वर दास, आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published / 2021-12-18 13:24:00
चित्रगुप्त नगर में शहर के पहले ई-रिक्शा रिपेयरिंग सेंटर का जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने किया उद्घाटन

कोडरमा। झुमरी तिलैया शहर में करीब 400 से ज्यादा ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ रही है। लेकिन शहर में अबतक सर्विस सेंटर और चार्जिंग पॉइंट नहीं रहने से ई रिक्शा चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब झुमरीतिलैया के चित्रगुप्त नगर में जिले का पहला ई रिक्शा सर्विस सेंटर का उदघाटन जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर किया। जिप प्रधान ने बताया कि सर्विस पॉइंट खुलने से यहां के ई रिक्शा चालकों और मालिको को काफी सहूलियत होगी, साथ ही उन्होंने कहा कि स्वरोजगार कर रहे युवको को ई रिक्शा खराब होने पर शहर में ही समाधान की सुविधा मिल जाएगी। मौके पर रेखा देवी, निर्मला देवी, पिंकी देवी, गुड़िया देवी, लीलावती देवी, पूजा देवी, नीलम देवी, बालगोविंद मोदी, नरेंद्र सिंह चंदेल, किशोर साव, संतोष साव, शैलेश कुमार शोलु, रघुवीर सिंह, अनिल यादव, नीरज यादव, गोपाल मोदी, अमर गुप्ता, छोटू मोदी, किशोर मोदी, रंजन मोदी, चंदन मोदी, सुशील अग्रवाल, संजय प्रसाद, रोहित झा, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

Published / 2021-12-18 13:22:56
जिला क्रिकेट टीम के लिए अंडर 14 का ट्रायल 19-20 को

कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाले इंटर डिस्टिक अंडर 14 टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए कोडरमा जिला की टीम का गठन होना है। इसके लिए 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से स्थानीय सी एच हाईस्कूल मैदान में ओपन ट्रायल रखा गया है । इस ओपन ट्रायल में पूरे जिले भर से 14 साल से कम उम्र के क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल में बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनकर सप्ताह भर चलने वाले कैंप में रखा जाएगा। और कैंप में बेहतर खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों का कोडरमा जिला अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन होगा। ओपन ट्रायल में शामिल होने को इच्छुक खिलाड़ी सीएच हाई स्कूल में अजय राणा को रिपोर्ट करेंगे। उक्त आशय की जानकारी केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने दी।

Published / 2021-12-18 13:20:45
अभद्रता और उत्पीड़न का केंद्र बन चुकी है कोडरमा पुलिस : सईद नसीम

कोडरमा। कांग्रेस नेता सईद नसीम ने पुलिस महानिदेशक झारखंड को ट्वीट कर उचित अनुशासात्मक कार्रवाई की मांग करते हुवे कहा कि कोडरमा थाना के प्रभारी के मौजूदगी में पुलिस द्वारा की गई एक विशेष समुदाय के प्रथना को ले अभद्रता आपत्तिजनक व अलोकतांत्रिक है सामूहिक भीड़ की उपस्थिति मे अभद्रता की सारी सीमाएं लांघती पूर्व के क्रियाकलापों से लगता है कोडरमा पुलिस अभद्रता और उत्पीड़न का केंद्र बन चुका है। पुलिस प्रशासन द्वारा जो अभद्रता और गाली गलौच की गई वह अक्षम्य निंदनीय है। पुलिस को नागरिक एवं अपराधी में फर्क समझना चाहिए। इनकी हरकतों से पुलिस प्रशासन को बराबर शर्मसार होना पड़ता है। एक प्रशानिक अधिकारी के द्वारा लगतार ऐसा करना इस पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की चुप्पी कई सवाल को जन्म दे रही है। सवाल उठता है अगर निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता के सम्मान के लिए मुखर होते तो पुलिस इस तरह की अभद्रता करने की न तो साहस जुटा पाते न ही धर्मनिरपेक्ष मुल्क में धमार्लंबियों चाहे वो किसी समुदाय से आते हो उनके आस्था पर प्रहार करने की हिम्मत होती ।

Published / 2021-12-18 09:06:19
डीवाईएफआई का जिला सम्मेलन 13 फरवरी को

कोडरमा। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की बैठक महावीर मुहल्ला में जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला सचिव सुरेंद्र राम ने जिला मे युवाओं की स्थिति और संगठन को मजबूत करने संबन्धी रिपोर्ट पेश किया जिसे बाद में सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में उपस्थित डीवाईएफआई के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि केन्द्र की भाजपानीत मोदी सरकार के द्वारा देश की नवरत्न कंपनियों बैंक, बीमा, रेलवे, कोयला, स्टील, पेट्रोलियम, हवाई अड्डा आदि को निजीकरण के नाम पर बेच रही है और देश को अडानी अम्बानी जैसे पूंजीपतियों के हांथों में गिरवी रखने की साजिश कर रही है, जिसके कारण सरकारी नौकरी खत्म हो रही है। मोदी सरकार ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन आज करोड़ों युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। यहां तक कि डीप्रेशन के कारण आत्महत्या तक कर रहे हैं। वहीं झारखंड की हेमन्त सरकार भी युवाओं को भ्रम में रख रही है, विभिन्न विभागों की योजना कर्मियों सहिया, पोषण सखी, जल सहिया आदि को आठ महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। इसलिए रोजगार के सवाल पर और निजीकरण के खिलाफ युवाओं को आगे आना होगा। बैठक में एक हजार युवा युवतियों को डीवाईएफआई का सदस्य बनाने, 10 फरवरी तक यूनिट व अंचल सम्मेलन करने तथा 13 फरवरी को कोडरमा में डीवाईएफआई का जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव, जिला सचिव सुरेंद्र राम, सुरेन्द्र यादव, शम्भु कुमार, शिवशंकर कुमार, मुकेश यादव आदि मौजूद थे।

Published / 2021-12-17 17:19:01
ओरमांझी : एनसीबी के छापे में 309 किलो गांजा बरामद, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

एबीएन डेस्क, रांची। राजधानी रांची में गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार हो रही है। ताजा मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जिले के ओरमांझी इलाके में बड़ा एक्शन लेते हुए 309 किलो गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में बिहार के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों से एनसीबी पूछताछ कर रही है। रांची में एनसीबी ने पहली बार इतने बड़े पैमाने पर गांजा बरामद किया है।

Published / 2021-12-17 15:11:11
विद्यार्थियों का फर्जी नामांकन करवाने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज, 5 पर होगी प्राथमिकी

कोडरमा। जवाहर नवोदय विद्यालय कोडरमा में वर्ग छह के प्रवेश परीक्षा, 2020 में कुछ विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्र छात्राओं का फर्जी नामांकन कर फॉर्म भरवाया गया था। परीक्षा में चयनित होने के उपरान्त उनके द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर नामांकन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय, पूतो, कोडरमा को उपलब्ध कराया गया। मामले के संज्ञान में आने के बाद उपायुक्त ने पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया था। जांचोपरांत टीसी एवं हस्ताक्षर फर्जी पाया गया। अब जांच समिति द्वारा 5 प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गई है। विधि सम्बत कार्रवाई करने के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की भी मांग की गई है। दोषी पाये गये प्रभारी प्रधानाध्यापक उ प्रावि, बेलखारा, चंदवारा के ब्रहमदेव राम, उ प्रावि, गुड्डुटांड, चंदवारा के बालबोध पाण्डेय, उ प्रावि, सिकन्द्री, चंदवारा के सिकन्दर भुइयां, नव प्रावि झराही, चंदवारा के पप्पू कुमार और उ प्रावि कझियाडीह, चंदवारा के पवन कुमार। जवाहर नवोदय विद्यालय, पूतो कोडरमा में वर्ग छह के प्रवेश परीक्षा 2021 में संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, लोहासीकर, कोडरमा पर भी सवाल उठे हैं। अपेक्षित अवधि में मान्यता नहीं रहने के बावजूद इस विद्यालय से छात्र-छात्राओं का फॉर्म भराया गया था और इस विद्यालय से 9 छात्र-छात्राओं का चयन भी हुआ है। पर अपेक्षित अवधि में मान्यता नहीं रहने के कारण इन बच्चों का नामांकन जवाहर नवोदय विद्यालय, पूतो कोडरमा नहीं हो पाया है।

Published / 2021-12-17 14:02:48
गृह रक्षा वाहिनी : शून्यकाल में विधायक ममता देवी ने उठाया प्रशिक्षण का मामला

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल प्रश्न के माध्यम से रामगढ़ विधायक ममता देवी ने रामगढ़ जिला में विज्ञापन संख्या 01/2018 के सफल अभ्यर्थियों को अभी तक प्रशिक्षण में नहीं भेजने के मुद्दे को सदन में उठाया। साथ ही उन्हें जल्द ही प्रशिक्षण पर भेजे जाने की मांग सदन से की। गृह रक्षा वाहिनी को बुनियादी प्रशिक्षण में पिछले 4 वर्षों से अब तक विलंब किया जा रहा है। जिससे बहुत से सफल अभ्यर्थियों के उम्र की समय सीमा समाप्त हो रही है जिसके कारण सभी सफल अभ्यर्थी व उनके परिजन काफी निराश हताश हैं जिसके लेकर पूर्व में भी विधायक ममता देवी कई माननीय मंत्रियों मुख्यमंत्री सहित झारखंड के डीजीपी तथा होमगार्ड डीजी से भी मिलकर इस समस्या से अवगत कराया था। पूर्व में सभी सफल अभ्यर्थियों ने विधायक से अवगत कराया था कि नियुक्ति प्रक्रिया में उनका शारीरिक जांच में विलंब हो रहा है। जिस पर विधायक महोदय ने पहल कर यह प्रक्रिया पूरी करवाई थीं। बीते कुछ दिन पूर्व ही सभी सफल अभ्यर्थी गणों ने रामगढ़ विधायक से आग्रह किया था। शारीरिक जांच होने के बावजूद उन्हें प्रशिक्षण में नहीं भेजा जा रहा है, जिसे लेकर आज विधायक महोदय आने माननीय सदन के माध्यम से सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में भेजने की मांग की।

Page 1506 of 1612

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse