झारखंड

View All
Published / 2022-01-10 12:51:59
बेरोजगारी के खिलाफ हथियार है कौशल विकास : डॉ विश्वनाथ

लोहरदगा। जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया घाघरा में आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को बेरोजगार युवाओं के प्रशिक्षण हेतु प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (कौशल भारत कुशल भारत) का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वनाथ खिल्लर ने प्रशिक्षुओं को कौशल विकास योजना का महत्व समझाते हुए इसे बेरोजगारी के खिलाफ एक हथियार बताया तथा विद्यालय परिसर में उपलब्ध सभी सेवाओं का शत प्रतिशत लाभ देने का वचन भी प्रशिक्षुओं को दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलागड़ा मुखिया संजय उरांव ने इस कार्य के लिए विद्यालय परिवार और प्राचार्य का विशेष आभार जताया। मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार सिंह, जे टूटी एवं प्रशिक्षक गोपी वल्लभ तथा विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Published / 2022-01-10 12:43:05
चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

चतरा। सदर पुलिस ने सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के ग्राम चंगेर निवासी अजय कुमार के मकान से चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली की ग्राम चंगेर के अजय कुमार के घर पर चोरी का सामान छुपा कर रखे हुए हैं। इसकी बरामदगी हेतू एक टीम गठित किया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा त्वारित कार्रवाई करते हुए चोरी का तीन मोटर पंप (टुलु पम्प ) एवं एक सोलर प्लेट तथा कांड सं0- 174/21 में चोरी की गई मोटरसाईकिल की बरामदगी चतरा स्थित तुलसी मोटर गैरेज से बरामद किया गया है । बरामद सामानों के संबंध में सदर थाना कांड सं0-14 / 2022 , दिनांक- 10.01.2022 धारा 414 भादवि दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक अन्य कांड में 5 कार्टून हल्दीराम कम्पनी का नमकिन बरामद किया गया है एवं एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार युवकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चंगेर निवासी अजय कुमार पिता स्व महेश यादव, ओबरा निवासी तुलसी कुमार यादव पिता सुदेश्वर याजव और लाइन मुहल्ला निवासी दशरथ पाण्डेय उर्फ चैतु पिता मकरध्वज पाण्डेय के रूप में हुई है।

Published / 2022-01-10 12:42:07
10 दिन बाद मिला तमासीन जलप्रपात में डूबे युवक का शव

चतरा। कान्हाचट्टी प्रखंड में स्थित तमासिन जलप्रपात में एक जनवरी को डूबा युवक का शव सोमवार की सुबह मिला। स्थानीय तमासिन विकास व सुरक्षा समिति ने शव मिलने की पुष्टि की। समिति के लोगों ने इसकी जानकारी राजपुर पुलिस को दी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार दल बल के साथ तमासिन जलप्रपात पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया और उसकी पहचान कराई गई। जिसमें शव की युवक की होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दस दिनों से शव पानी में रहने से जलीय जीवों ने शव को खाना शुरू कर दिया था। मालूम हो कि नववर्ष के मौके पर हजारीबाग जिले के सुल्ताना निवासी तफज्जुल अंसारी अपने रिश्तेदारों के साथ जलप्रपात पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इस दौरान तफज्जुल सेल्फी लेने झरना के पास पहुंचा। सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसल गया और जलप्रपात में गिर गया था। तफज्जुल अंसारी को गिरने की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई थी। तफज्जुल की खोजबीन के लिए दूसरे दिन चौपारण से गोताखोर टीम को बुलाया गया था। गोताखोर टीम जलप्रपात पहुचकर शव की खोजबीन किया, लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया था। घटना के चौथे दिन एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स) टीम पहुंची। एनडीआरएफ टीम भी दिनभर जलप्रपात में तफज्जुल की खोजबीन किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था। साथ ही एनडीआरफ की टीम ने हाथ खड़ा कर दिया था। इसके बाद सभी ने उम्मीद छोड़ दिया था। इस मामले को लेकर पूरे जिले में चर्चा का विषय था।

Published / 2022-01-10 12:40:52
चतरा : 5 एकड़ में लगी पोस्ता की खेती नष्ट

सिमरिया। सिमरिया और लावालोंग पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका कुरुमडाड़ी, कोची, बैरागढ़ आदि जगहों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी कर छापामारी अभियान चलाया है। अभियान के दौरान क्षेत्र में लगे 5 एकड़ में लगे पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर चला कर नष्ट किया है। यह जानकारी सिमरिया थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुल 5 एकड़ में लगे पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया है साथ ही सुसंगत धाराओं के तहत थाना में मामला दर्ज की जा रही है। अभियान में सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के अलावे सिमरिया और लावालौंग थाना के पुलिस के जवान शामिल थे।

Published / 2022-01-10 12:39:37
गलऊ पंचायत में हाथियों ने 10 एकड़ की फसल किया नष्ट

सोनाहातू। प्रखंड के गलऊ पंचायत अंतर्गत काशीडीह, मुरुतडीह, चनाकी, वनडीह आदि गांवों में रविवार रात 40 की संख्या में जंगली हाथियों ने दर्जनों किसानों के 10 एकड़ जमीन में आलू,मटर ओर राहड़ को रौद दिया है। कई किसानों के खलिहान में रखे धान को खाया और नष्ट किया है। गांव में नुकसान की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा, आजसू नेता मिहिर मेहता, राजेश महतो, ने गांव जाकर नुकसान की जानकारी ली। गांव के किसान वैयार महतो, विजय महतो, बैथनाथ महतो, शंकर महतो, हेमंत महतो, रंजीत महतो, केशव चंद महतो, नागेश्वर महतो, जोटला लोहरा,जीतलाल लोहरा,लोहरा महतो, धनेश्वर महतो, करम सिंह महतो, रविंद्र नाथ महतो, विष्णु अहीर, आदि के फसल नष्ट हुये है। किसानों ने वन विभाग को सूचित कर मुआवजा की मांग किया है।

Published / 2022-01-10 12:36:30
कोरोना इफेक्ट : बढ़ते संक्रमण को देख नहीं लगेगा हथिया पत्थर मेला

बेरमो /फुसरो। राज्य और जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण, पुलिस—प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर हर वर्ष फुसरो—पिछरी स्थित दामोदर नदी तट पर लगने वाला हथिया पत्थर मेला इस बार नहीं लगाया जायेगा। उक्त जानकारी रविवार को हथिया बाबा धाम परिसर में श्री श्री हथिया बाबा धाम मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर दी है। बैठक में पत्रकारों को कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव संजय मल्लाह, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि वर्षों से 14 जनवरी के दिन मकर संक्रांति के उपलक्ष पर हथिया बाबा धाम में हथिया पत्थर मेला का आयोजन होते आया है। इस मेला में लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालु मेला देखने आते थे। साथ ही हथिया बाबा की पूजा अर्चना कर मन्नत पूरा होने वाले श्रद्धालु बकरा व मुर्गा की बलि देने का काम करते थे। लेकिन इस वर्ष पहली बार ऐसा होगा कि पूजा व मेला का आयोजन नहीं किया जायेगा। देश, राज्य व जिला में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। मेले में भीड़भाड़ से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए श्रद्धालुओं द्वारा हथिया बाबा की पूजा अर्चना पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। हथिया बाबा मंदिर को ताला बंद कर रखा जायेगा। ताकि कोई भी श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश पर पूजा अर्चना नहीं कर सके। कमेटी के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण को देखते हुए कोई भी श्रद्धालु हथिया पत्थर धाम में नहीं आये। मेला में लगने वाले दुकानदार भी अपनी दुकान लगाने का काम नहीं करें। कमेटी के अपील के बाद भी श्रद्धालु व दुकानदार अपनी दुकान लगायेंगे तो कमेटी नहीं वे स्वयं जिम्मेवार होंगे। इसलिए अपने व अपने परिवार व जनता के हित में सभी मिलकर सरकार, पुलिस, प्रशासन को कोरोना के चुनौतियों से लडने में सहयोग करें। मौके पर सदस्य बादल महतो, प्रताप सिंह, तारकेश्वर सिंह, जयलाल मल्लाह, गोपाल मल्लाह, विकास सिंह, मुरलीधर सिंह आदि मौजूद थे।

Published / 2022-01-10 10:39:57
गुमला में प्रीकॉशन और बूस्टर डोज की शुरुआत, डीसी बोले- जिलावासियों की सुरक्षा जिला प्रशासन का परम कर्त्तव्य

टीम एबीएन, गुमला। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर के बढ़ते प्रसार को दृष्टिपथ करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आज से पूरे देशभर में स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कोमॉर्बिडिटी वाले व्यक्तियों, जिन्होंने द्वितीय डोज के पश्चात् 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण कर ली हो, उनके लिए प्रीकॉशन डोज टीकाकरण का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी के तहत आज गुमला जिलातंर्गत उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संयुक्त रूप से सदर अस्पताल परिसर में प्रीकॉशन डोज टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज से प्रारंभ हुए प्रीकॉशन डोज टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले के सगभग 14000 स्वास्थ्यकर्मी/ फ्रंटलाइन कर्मी व लगभग 20000 कोमॉर्बिडीटी वाले 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों को कोरोना की अतिरिक्त डोज/ प्रीकॉशन डोज दिया जाना है। उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों/ फ्रंटलाइन कर्मियों जिन्होंने कोविड-19 का दूसरा टीका लगवा लिया हो व दूसरा टीका लगवाने के पश्चात् 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण कर ली हो, उन्हें अनिवार्य रूप से कोरोना की अतिरिक्त डोज/ प्रीकॉशन डोज लगवाने की अपील की। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के नीमित्त प्रीकॉशन डोज को अत्यावश्यक बताया। उपायुक्त ने विगत 03 जनवरी से 15-18 वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए प्रारंभ हुए टीकाकरण कार्यक्रम की चर्चा करते हुए सभी अभिभावकों से, जिनके बच्चों की उम्र 15-18 वर्ष है, उनका टीकाकरण अवश्य कराने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने जिले में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना के दोनों टीके लगवाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार इस महाअभियान के तहत घर-घर, गांव-टोलों तक जा-जाकर कोरोना का टीका लगवाने का कार्य किया जा रहा है, अतः छूटे हुए लोग कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। जिले में अबतक प्रथम एवं द्वितीय डोज से टीकाकृत हुए लोगों की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 07 लाख 48 हजार के आधार पर लगभग 80 प्रतिशत लोगों को प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका लगाया जा चुका है। शेष बचे हुए लोगों से उन्होंने 15 जनवरी तक टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि जिले को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रसासन लगातार टीकाकरण अभियान के माध्यम से शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगवाने की ओर कटिबद्ध है। इस महा अभियान को सफल बनाने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। आपकी सुरक्षा ही जिला प्रशासन का कर्त्तव्य है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि प्रीकॉशन डोज टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में जल्द से जल्द सुयोग्य व्यक्तियों को प्रीकॉशन लगवाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंटलाइन कर्मियों द्वारा कोरोना काल में निरंतर तत्परता के साथ कार्य किए गए हैं। जिले को सुरक्षित रखने में इनकी भूमिका एहम रही है। अतः सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं फ्रंटलाइन कर्मी प्राथमिकता के आधार पर प्रीकॉशन डोज लगवाएं, ताकि पुनः एक नई जोश एवं उत्साह के साथ इस महामारी को मात दिया जा सके। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार से बचाव के निमित्त सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से इस टीकाकरण कार्यक्रम का अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि जिले के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सके। प्रीकॉशन डोज टीकाकरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केके मिश्रा ने कोवीशील्ड का प्रीकॉशन डोज लगवाया। इसके पश्चात् 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कोमॉर्बिडिटी वाले लोगों ने टीका लगवाया। आज टीका लगवाने वाले लोगों में 71 वर्षीय कृष्णा साहू, 69 वर्षीय धनुषधर मिश्रा, 72 वर्षीय सीताराम विश्वकर्मा तथा 68 वर्षीय बशिष्ट नारायण शर्मा शामिल थे।प्रीकॉशन डोज टीकाकरण कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केके मिश्रा, डॉ नागभूषण प्रसाद, डीपीएम जया रेशमा खाखा, डीडीएम राजीव, टीकाकरण टीम, स्वास्थ्य विभाग के कर्मीगण व अन्य उपस्थित थे।

Published / 2022-01-10 10:33:28
कोडरमा में धर्म रक्षा निधि का कार्यक्रम 15 जनवरी से

कोडरमा। धनबाद के महुदा में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति की आयोजित बैठक में कोडरमा जिले से विशेष प्रांत संपर्क सह प्रमुख अरविंद सिंह, कोडरमा जिला मंत्री पंकज दुबे, जिला संयोजक बजरंग दल राजू यादव शामिल हुए। जिला मंत्री पंकज दुबे ने परिषद के पिछले 6 माह का हो रहे जिला कोडरमा के कार्यक्रम का वृत्त प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की वार्षिक समर्पण धर्म रक्षा निधि का कार्यक्रम पूरे जिले में 15 जनवरी से 25 जनवरी तक संपन्न करने की योजना है। जिले में कुछ दायित्व का परिवर्तन एवं नए दायित्व की भी घोषणा बैठक के अंतिम सत्र में की गई। जिसमें प्रवीण चंद्रा को बजरंग दल का विभाग संयोजक, जिले में भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, नीरज सिंह को गौरक्षा प्रमुख, ऋषि कांत पांडेय को जिला सेवा प्रमुख, रजनीश कुमार सिंह को बजरंग दल जिला सहसंयोजक, आदित्य बर्णवाल को जिला गौरक्षा सह प्रमुख एवं अभिनव पाठक को जिला धर्माचार्य सह प्रमुख के दायित्व की घोषणा प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू ने की।

Page 1501 of 1651

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse