झारखंड

View All
Published / 2022-01-23 11:35:26
अलग कोल्हान राज की मांग के दौरान ग्रामीणों ने घेरा थाना, पुलिस पर किया पथराव

टीम एबीएन। कोल्हान अलग राज की मांग करने वाले और गैर कानूनी तरीके से नियुक्ति पत्र बांटने के मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना का घेराव किया है। 100 से ज्यादा संख्या में परंपरागत हथियारों के साथ लैस होकर ग्रामीण मुफस्सिल थाना पहुंचे हैं। थाना के सामने विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरों, लाठी डंडे से हमला किया है। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। इसके जवाब में पुलिस ने ग्रामीणों पर आंसू गैस छोड़े और लाठीचार्ज भी किया है। इस कार्रवाई में मुफस्सिल थाना पुलिस ने अजय पाडिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण लादूराबासा गांव का निवासी अजय और कोबरा बटालियन का जवान हैकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।

Published / 2022-01-23 11:30:50
नेताजी की सोच में एक अलग ऊर्जा थी : शालिनी गुप्ता

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले भर में रविवार को आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाषचंद्र बोस को जन्म दिन पर लोगों ने उन्हें नमन किया। मौके पर झुमरी तिलैया के सुभाष चौक स्थित नेता जी की प्रतिमा स्थल पर मौसम खराब होने के बाद भी श्रद्धांजलि देने का कार्य दिन भर चलता रहा। यहां लोगों ने नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तुम मुझै खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा भी बुलंद दिया गया। नेता जी की 125वीं जयंती व पराक्रम दिवस पर नेता जी जन्मोत्सव समिति के लोगों कोविड को लेकर सादगी के साथ जयंती मनाई। समति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष अशोक दास गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनूप सरकार, संस्थापक सदस्य प्रणव चटर्जी, सुगंधो घोष ने ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस आइसीएस की नौकरी छोड़कर असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया। अधिकारी बनने के बजाय नेता जी ने मातृभूमि की सेवा करना स्वीकार किया। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया और तुम मुझे खून दो मौ तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद किया। वहीं दूसरी ओर जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उनकी सोंच में एक अलग ऊर्जा थाी। जिसमें कई देश भक्तों के मन में उत्साह का संचार किया। वो सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गंणतंत्र दिवस कार्यक्रम 23 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि नेता की ने विषम परिस्थितियों में भी देश की आजादी के लिए फिरंगियों से लोहा लिया और आजादी का मार्ग प्रशस्त किया। इस प्रकार के कार्य युवा ही कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के जलाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी, महमंत्री अनूप जोशी, चंद्रशेखर जोशी, प्रो राखी भदानी, व्यूटी सिंह, शैलेश कुमार शोलू, वजीर आलम, विशाल सिंह, सोनी कुमारी, पंकज वर्णवाल, रविंद्र दास, उत्तम चटर्जी, जीतेंद्र भाटिया, उत्तमदास पाल, विमल चटर्जी, मनीष सूद, अमरजीत सिंह छाबड़ा, पिंटू मजूमदार, आलोक सरकार, किशोर चटर्जी, अरशद खान ने माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सतिति की ओर से भीमराव अंबेडकर और कुंवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा विभिन्न संगठनों और बुक्ष्जिीवियों ने भी माल्यार्पण किया।

Published / 2022-01-23 10:46:02
नेहरू युवा केंद्र ने मुरकुंडा में शुरू किया निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

टीम एबीएन, गुमला। नेहरू युवा केंद्र गुमला (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा क्लब मुरकुंडा में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ मेन रोड मुरकुंडा स्थित अविनाश भवन में किया गया। मुख्य अतिथि अजय उरांव ने कहा कि आज के परिवेश में कंप्यूटर की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। कंप्यूटर के बिना मानव जीवन लगभग अधूरा है। वर्तमान समय में कंप्यूटर का महत्व बढ़ गया है। युवा पीढ़ी के लिए डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया गया है, ताकि युवाओं को डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया कार्यक्रम जैसी योजनाओं का लाभ मिल सके। अतः उन्होंने सभी बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद युवा क्लब मुरकुंडा के अध्यक्ष दीपक कुमार साहू ने कहा कि निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण मुरकुंडा गांव में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण दिये जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि बच्चों को प्रशिक्षक शशिकांत ओहदार प्रशिक्षण देंगे। मौके पर आरती कुमारी सुनीता कुमारी किशन लाकड़ा अमित कुमार नंदिता कुमारी मधु कुमारी मौजूद थे।

Published / 2022-01-23 10:41:01
विकास भारती के कार्यकर्ताओं ने मनाई नेताजी की 125वीं जयंती

टीम एबीएन, गुमला। विकास भारती बिशुनपुर के कार्यकर्ताओं ने बनारी के पांच पांडव में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर नेताजी के 125वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने बताया कि आज देश नेताजी की जयंती को पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। नेताजी का आदर्श एवं बलिदान हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। श्री महेंद्र भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को एवं उनका स्वर्गवास 18 अगस्त 1945 को हो गई जो कि अभी तक स्पष्ट नहीं है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज की स्थापना की एवं उस समय उन्होंने जनता से अपील की कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, इसका बहुत बड़ा असर पड़ा जिसका अपार जनसमर्थन मिला। जापान में आज भी 18 अगस्त को पूरे देश में शहीद दिवस के नाम पर मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने नेताजी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में विनोद कुमार चौरसिया नीरज कुमार के साथ-साथ जतरा टाना भगत विद्या मंदिर एवं कोलेश्वर नाथ विद्या मंदिर बनारी के शिक्षकों ने भाग लियाl

Published / 2022-01-23 10:35:11
गुमला : पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

टीम एबीएन, गुमला। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला प्रशासन गुमला द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद ने संयुक्त रूप से मंच पर अधिष्ठापित नेताजी के आदमकद कटआउट पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर शत-शत नमन किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्मरण करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन तक न्यौछावर कर दिया। अतः हमें नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि सुभाष चंद्र बोस का प्रमुख नारा "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। वर्तमान समय में युवाओं को नेताजी के आदर्श पर चलकर देश की सेवा में निस्वार्थ रूप से योगदान देने की जरूरत है। सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनके द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए बलिदान को देश कभी भी भुला नहीं पाएगा। आज हमें उस ही बलिदान को स्मरण करते हुए उनके जज्बे, त्याग और समर्पण से सीखने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गुमला जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की स्थापना के विषय में कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा जिले में प्रमुख स्थल को चिन्हित कर नेताजी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अमूल्य योगदान रहा। हमें उनके इस योगदान को स्मरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश के युवाओं को नेताजी के जीवन से न केवल साहस बल्कि बुद्धि की भी प्रेरण लेनी चाहिए, ताकि राष्ट्र के निर्माण में महनत, साहस और बुद्धि का प्रयोग करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण की जो कल्पना नेताजी ने की थी, उस कल्पना की ओर आगे बढ़ सकें। आज राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सम्मिलित होने के लिए हमें उनके मुख्य आदर्श राष्ट्रवाद को अपनाने का संकल्प लेना होगा। इससे पूर्व स्वागत भाषण करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय ने नेताजी के असाधारण देशप्रेम, अदम्य साहस और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। इसके पश्चात् प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदमकद कटआउट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती समारोह के अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, नजारत उप समाहर्त्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, एडीपीओ पीयुष कुमार, एसएमपीओ रेचल जोजोवार सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य स्वपन कुमार राय ने किया।

Published / 2022-01-23 07:46:45
रांची विवि का 35वां दीक्षांत समारोह 4 फरवरी को, बंटेंगे 80 गोल्ड मेडल

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह 4 फरवरी को रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह में शामिल होनेवाले 80 गोल्ड मेडलिस्ट की सूची रांची विश्वविद्यालय ने शनिवार को जारी कर दी है। इसमें विश्वविद्यालय की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विश्वविद्यालय की लड़कियां लड़कों से अधिक गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। अलग-अलग श्रेणी के 80 गोल्ड मेडल में से 49 पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। रांची विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट की इस सूची में सभी विभागों के टॉपर शामिल हैं, जिन्हें राज्यपाल रमेश बैस प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। इससे पहले दीक्षांत समारोह रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित होता आया है पर कोविड-19 के कारण दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम इस वर्ष आर्यभट्ट सभागार में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि दीक्षांत मंडप में दीक्षांत समारोह के दौरान खुला जगह होने के कारण काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती थी। लेकिन कोरोना महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय को प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना है और इसी कड़ी में गोल्ड मेडलिस्ट को ही सिर्फ राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाना है। 35वें दीक्षांत समारोह में 49 बेटियों ने गोल्ड मेडल मिलेगा, जबकि दीक्षांत समारोह में 80 गोल्ड मेडल कुल दिए जाने हैं। वहीं गोस्सनर कॉलेज के पीजी डिपार्टमेंट के एंथ्रोपोलॉजी विभाग में मोनिका बैग, रांची यूनिवर्सिटी के बांग्ला डिपार्टमेंट में अनीता पॉल, इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट में दिशा, इंग्लिश डिपार्टमेंट में इशिका सिंह, भूगोल डिपार्टमेंट में श्रेया कुमारी, हिंदी डिपार्टमेंट में आलोक कुमार, जैन कॉलेज धुर्वा के हिस्ट्री डिपार्टमेंट मंं बेबी कुमारी, होम साइंस में अर्पिता नीतू बारा, पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में लक्ष्मी गोप, साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में तृषा शर्मा, संस्कृत डिपार्टमेंट में बिंदेश्वर कुमार, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में अजय कुकरेती, रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में तरुण कुमार महतो, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में अपूर्वा कुमार पाठक, एमबीबीएस में भव्य गिरी को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा, जिसकी सूची संबंधित विभाग से विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं।

Published / 2022-01-23 04:40:09
रफ्तार का कहर : राजधानी में सड़क हादसे में तीन की मौत

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। एक हादसा नगड़ी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा रांची-टाटा हाइवे पर बुंडू के तैमारा घाटी में हुआ, जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई। बता दें कि रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एनएच 23 पर पतराचौली स्कूल गेट के पास दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई चोली गांव के रहने वाले थे। उनका नाम अमीन तिग्गा और अजीत तिग्गा था। दोनों बाइक से रोड क्रॉस कर रहे थे। उसी वक्त रांची की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने इन्हें टक्कर मार दी। हादस में एक भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। हादसे में एक शख्स घायल है, जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। पुलिस दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आई है। वहीं दूसरी घटना दशम फॉल थाना क्षेत्र में घटी। जहां रांची-टाटा हाइवे पर तैमारा घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बलराम नायक दशम फॉल थाना क्षेत्र के ही नवाडीह गांव का निवासी था। पेशे से वह राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के समय वह अपनी बाइक पर तैमारा से अपने घर नवाडीह लौट रहा था। दशम फॉल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है।

Published / 2022-01-23 04:20:53
माओवादी बंदी को लेकर धनबाद रेल मंडल में हाई अलर्ट

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रतिबंधित संगठन माओवादी की ओर से बुलाए गए पांच दिवसीय प्रतिरोधक सप्ताह 21 से 26 जनवरी तथा 27 जनवरी को झारखंड और बिहार में बंद बुलाया है। जानकारी के अनुसार माओवादी के पोलित व्यूरो सदस्य प्रशंत बोस और सेंट्र्रल कमेटी सदस्य शिला मरांडी की रिहाई को लेकर प्रतिरोध स्पताह मानाया जा रहा है। इसको लेकर धनबाद रेल मंडल में अलर्ट जारी किया गया है। कोडरमा आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि बंदी को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। जीआरपी, आरपीएफ और लोकल पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।

Page 1477 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse