झारखंड

View All
Published / 2022-01-25 18:21:40
दुमका पहुंचे सीएम हेमंत, झामुमो के स्थापना दिवस समारोह की जानेंगे तैयारी

टीम एबीएन, दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की दोपहर दुमका पहुंचे। मुख्यमंत्री 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर उपराजधानी में झंडोत्तोलन करेंगे। दुमका हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय विधायक बसंत सोरेन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीधे शिबू सोरेन आवास पहुंचे, जहां झामुमो की प्रमंडलीय बैठक में भाग ले रहे हैं।बैठक दुमका में होनेवाले झामुमो स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर हो रही है। मौके पर झामुमो सांसद विजय हांसदा और विधायक बसंत सोरेन, नलिन सोरेन, दिनेश मरांडी सहित अन्य नेता उपस्थित थे। चार फरवरी 1973 को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में शिबू सोरेन एके राय और विनोद बिहारी महतो ने झामुमो की स्थापना की थी। इसके बाद से हर साल इसी दिन पार्टी की ओर से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में किया जाता है। कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पार्टी के सभी सांसद विधायक भाग लेते थे। 2021 में कोरोना की वजह से पार्टी ने स्थापना दिवस समारोह नहीं मनाने का फैसला किया था। इस बार भी सरकार द्वारा राज्य में लगाए गए मिनी लॉकडाउन में 100 से अधिक लोगों के जुटने पर रोक लगाने की वजह से यह माना जा रहा है कि पार्टी अपना कार्यक्रम नहीं करेगी।

Published / 2022-01-25 16:55:04
पाकुड़ : एनडीआरएफ ने चौथे दिन निकाला खादान से युवक का शव

टीम एबीएन, पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले में हिरणपुर प्रखंड के वीरग्राम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने केसीसी बिल्डकॉन की बंद पत्थर खदान में डूबे सूरज मालतो का शव आखिरकार आज चौथे दिन दोपहर बाद बाहर निकाल लिया। दरअसल, शनिवार को खदान में नहाते समय सूरज पत्नी की नजरों के सामने डूब गया था। उसकी पत्नी मैसी मालतो के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े आए और उसे ढूंढने की हर संभव कोशिश दिन ढलने तक की। यही स्थिति सोमवार तक कायम रही। आखिरकार प्रशासन की पहल पर देवघर से 15 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची। टीम ने सूरज का शव पानी से निकाला। सूरज के परिजन सहित ग्रामीणों ने शव की बरामदगी तथा मुआवजा की मांग को ले रविवार से ही हिरणपुर- बरहड़वा मुख्य पथ को जाम कर रखा था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया है। मृतक साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी गांव का निवासी था। वह पाकुड़ जिले के पड़ोसी गांव वीरग्राम स्थित बंद पत्थर खदान में रोज की तरह अपनी पत्नी के साथ नहाने गया था। एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर हिरणपुर सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी मदन कुमार सदल बल मौके पर मौजूद थे।

Published / 2022-01-25 16:34:12
आरपीएन के इस्तीफे के बाद अविनाश पांडे बने झारखंड कांग्रेस प्रभारी

एबीएन डेस्क। आरपीएन सिंह के इस्तीफे के 10 घंटे के अंदर कांग्रेस ने अविनाश पांडे को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी बना दिया है। अविनाश पांडे कांग्रेस महासचिव है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेनुगोपाल ने यह जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अविनाश पांडे को तुरंत प्रभाव से झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है।

Published / 2022-01-25 12:15:19
आकर्षक झांकी के रूप में दिखेगा नौनिहालों के लिए शिक्षा विभाग का प्रयास

कोडरमा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बागी टांड़ स्टेडियम में होने वाले झंडो तोलन कार्यक्रम में जिला शिक्षा विभाग की आकर्षक झांकी प्रदर्शन के माध्यम से संपूर्ण गतिविधियों को दशार्यायेगी। महामारी में स्कूल बंदी से चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के बावजूद नौनिहालों के बीच विभिन्न डिजिटल कार्यक्रमों एवं मोहल्ला क्लास से शिक्षण को सुचारु रुप से पहुंच की व्यवस्था का झांकी में प्रस्तुतिकरण किया गया है। भव्य झांकी में डिजिटल प्लेटफॉर्म के बलबूते बच्चों को घर बैठे शिक्षा के साथ ही विभाग की तरफ से महामारी के बीच कोविड से बचाव एवं वैक्सिनेशन के लिए चलाए गए महाअभियान से जोड़ने एवं प्रोत्साहित करने को दशार्या गया है। एसडिपीओ शिव कुमार मालिक ने बताया की लॉकडाउन में शिक्षा विभाग अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा का अलख जगाने का अनवरत कार्य कर रही है। जिसकी झलक झांकी के माध्यम से विभाग दिखाने की एक कोशिश की है। झांकी निर्माण में उदय सिंह, क्रांति कुमार चांद, संजय कुमार, सुभाष कुमार, रविकांत रवि, अमित कुमार, सुनील कुमार दास, संजीत भारती, गगन कुमार आदि शामिल हैं।

Published / 2022-01-25 12:14:44
दुमका : भूमि विवाद में कर दी थी विधवा की हत्या, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार, जेल

दुमका। जमीन विवाद में 52 वर्षीय विधवा महिला की हत्या काण्ड का पुलिस खुलासा करते हुए एक को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव निवासी बाबुश्वर बास्की है। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए एसपी अम्बर लकड़ा ने जानकारी दिया। एसपी ने बताया कि अपराधियों ने हत्या कर महिला का शव करीब दो किलोमीटर दूर दफना दिया था। घटना रविवार की देर शाम में आमगाछी पंचायत के डहरलंगी टोला में घटी। रविवार की देर रात 47 वर्षीय महिला सुबोधी बास्की अपने झोपड़ी सोयी हुई थी। महिला का एक पुत्र है, जो शराब के नशे में देर रात को घर आया था। रात में वह नशे की हालत में सो गया। सुबह में उसकी मां नहीं मिली तो उसने खोजबीन शुरू की। पुत्र देखा कि मां के विस्तर में खून लगा हुआ है। झोपड़ी के अंदर के सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था। पुत्र ने घटना की सूचना मसलिया थाना की पुलिस को दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए महज 24 घंटे के शव बरामद करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए उद्भेदन करने में सफल रही। पुलिस डॉग स्क्वायड और तकनीकी सहयोग की मदद से मामले का खुलासा कर सकी। एसपी ने बताया जमीन विवाद पूर्व से चल रहा था। इसी बीच महिला का बैल आरोपी के खेत मे चला गया था। पुरानी विवाद को लेकर आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या कर साक्ष्य छुपाने को लेकर शव को दो किलोमीटर दूर जंगल मे दफना दिया था। आरोपी विधवा महिला का रिश्ते में चाची लगता था। पुलिस विधवा महिला के पुत्र रूपधन सोरेन के लिखित शिकायत पर पुलिस कांड संख्या 09/22 के तहत भादवि की धारा 302,201/34 के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन में जुट गई थी। पुलिस पुलिस कड़ी मशक्कत कर शव को तलाशने और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तारी का दावा की है। एसपी ने बताया कि हत्याकांड का उद्भेदन डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार के नेतृत्व मे थाना प्रभारी ईश्वर मराण्डी का सराहनीय प्रयास रहा।

Published / 2022-01-25 03:39:12
मौसम इफेक्ट : रांची एयरपोर्ट से एयर एशिया की विमान सेवा प्रभावित

टीम एबीएन, रांची। पिछले 2 दिनों से राजधानी रांची में घना कोहरा छाया हुआ है। इससे हवाई यातायात सेवा पटरी से उतर गई है। फ्लाइट परिचालन के लिए जरूरी विजिबिलिटी न्यूनतम 1200 मीटर न होने से कई कंपनियों की सेवा प्रभावित हुई है। कोहरे के कारण कुछ विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई है, तो कुछ के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। रांची से दिल्ली जाने वाली एयर एशिया की उड़ान रद्द कर दी गई है, तो एयर इंडिया गणतंत्र दिवस के दिन रांची से दिल्ली नहीं जाएगी। रांची में रविवार से ही घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को भी इसका असर दिखा। विजिबिलिटी कम होने के कारण दोपहर बाद ही यहां विमानों की लैंडिंग हो पाई थी। घने कोहरे की वजह से सोमवार को सुबह 8 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली फ्लाइट दोपहर 1:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी थी। इसके अलावा कई उड़ानों को रीशेड्यूल किया गया था। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विमानों का परिचालन जारी है लेकिन कुछ विमान सेवाओं को अभी भी बंद रखा गया है। शर्मा ने बताया कि घने कोहरे के कारण रांची से दिल्ली जाने वाली एयर एशिया की विमान सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की विमान सेवा को 26 जनवरी को रद्द कर दी गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि मौसम के साथ गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भी विमान सेवाओं को रीशेड्यूल किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कई प्राइवेट एयरलाइंस ने अपने विमानों की उड़ान को रीशेड्यूल किया है। इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी गई है। फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन 30 से 35 विमान सेवाएं संचालित हैं। लेकिन पिछले 3 दिनों से आसमान में घने कोहरे होने के कारण 10 से 15 विमान ही समय पर उड़ान भर पा रहे हैं। मंगलवार को भी कई विमानों को रद्द कर दिया गया है।

Published / 2022-01-25 02:53:09
झारखंड : 24 जनवरी को मिले 1411 नये संक्रमित, 11 की मौत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार अब धीमी हो चली है और नए मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। चिंता की बात यह है कि हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है। राज्य में 24 जनवरी को 58,190 सैंपल की जांच में 1411 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 3409 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस बीच कोरोना से राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से 5,272 लोगों की जान गयी है। सोमवार को 3,409 संक्रमित के कोरोना मुक्त होने के बावजूद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 17,457 है। राज्य के सभी जिले में सोमवार को कोरोना के नए मामले मिले हैं। 24 जनवरी 2022 को जहां- जहां नए केस मिले हैं। उसमें सबसे ज्यादा सिमडेगा में 295 नए केस मिले हैं। दुमका में 189 नए केस मिले हैं। वहीं रांची में 259 और जमशेदपुर में 204 नए मामले मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रांची सहित 4 जिले राज्य में ऐसे हैं जहां 100 या उससे से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सिमडेगा में जहां सबसे ज्यादा 295 नए केस मिले हैं, वहीं जमशेदपुर में 204 और रांची में 259 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह बोकारो में 87, चतरा में 7, देवघर में 56, धनबाद में 11, गिरिडीह में 1, गोड्डा में 14, गुमला में 28, हजारीबाग में 28, जामताड़ा में 1, खूंटी में 11, कोडरमा में 4, लातेहार में 17, लोहरदगा में 6, पलामू में 28, पाकुड़ में 77, रामगढ़ में 13, पश्चिमी सिंहभूम 29, गढ़वा में 13, साहिबगंज में 22 और सरायकेला में 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। झारखंड में कोरोना से 24 जनवरी 2022 को 11 मौत हुई है, जिसमें बोकारो, देवघर, धनबाद, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 और जमशेदपुर में 3 की मौत शामिल है। झारखंड में बड़ी संख्या में मिल रहे नए केस के बाद अब बड़ी संख्या में रिकवरी से कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड की स्थिति मामूली रूप से थोड़ी सुधरी है। राज्य में 7डेज ग्रोथ रेट 0.40% है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 175.23 दिन का हो गया है। रिकवरी रेट भी 94.61% है। मोर्टेलिटी रेट 1.24 % है।

Published / 2022-01-24 17:20:26
अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 11 साल कैद की सजा, 20,000 जुर्माना भी

टीम एबीएन, रांची। दोस्त की पत्नी को अगवा कर पिस्टल की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी अभियुक्त बुंडू निवासी शंकर जायसवाल को अपर न्यायायुक्त निदेश राय की अदालत ने 11 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त एक साल जेल काटनी होगी। अदालत ने अभियुक्त को उक्त आरोप में 19 जनवरी को दोषी ठहराया था। आरोपी के खिलाफ खुद पीड़िता ने दो नवंबर 2017 को बुंडू थाने में कांड संख्या 70/2017 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। एपीपी श्याम प्रसाद चौधरी ने बताया कि घटना के दिन 31 अक्टूबर 2017 की सुबह सात बजे पीड़िता हटिया से सिंह मोड़ स्थित देवर के घर जा रही थी। रास्ते में पीड़िता के पति का मित्र शंकर जायसवाल से मुलाकात हो गई। बातचीत के क्रम में पीड़िता के पति को कहीं से फोन आया और वह अपने मित्र पर विश्वास कर उसे कहा कि मेरी पत्नी को इसके देवर के घर तक छोड़ दो। यह कहकर पीड़िता के पति अपने काम से कहीं निकल गया। आरोपी शंकर जायसवाल ने अपने मित्र की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने निवास स्थान बुंडू पतराटोली ले गया। वहां ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पिस्टल का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि इस घटना का जिक्र किसी से नहीं करोगी। अन्यथा तुम्हारे खानदान को समाप्त कर देंगे। तुम्हारे 2 साल के बेटे को जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता अपने घर आकर अपने पति से घटना का जिक्र किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने अपहरण एवं दुष्कर्म दोनों आरोप में दोषी पाकर सजा सुनाई है।

Page 1474 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse