टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह आॅनलाइन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन व भारत माता पूजन करते हुए ध्वजारोहण किया। उन्होंने 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुनिया का सबसे मजबूत गणतंत्र भारत का है। हमें अपने संविधान के मौलिक अधिकार के अनुसार अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जिससे कि यह देश पूरे विश्व में अपना परचम लहरा सके। उन्होंने शहीदों एवं वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, सारी दुनिया में भारत को आज नई पहचान मिल रही है। साथ ही विद्यालय के सचिव नारायण सिंह ने 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं आॅनलाइन शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद, सहशिक्षा, पर्यावरण शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास की भावी योजना के बारे में भी बताया। आॅनलाइन कार्यक्रम में विद्यालय के भैया -बहनों ने संस्कृत बौद्धिक, हिंदी बौद्धिक, अंग्रेजी बौद्धिक समूह गीत, समूह नृत्य आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम में दर्शकों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल कुमार सह सचिव सुषमा सुमन सदस्य कुंज बिहारी त्रिवेदी तथा बच्चु बाबू विद्यालय के भैया-बहनें, आचार्य, बंधु-भगिनी एवं अभिभावक गण उपस्थित थे। आॅनलाइन कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू एवं मंच संचालन विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार के निर्देशन में बहन ज्योत्सना और अनशिका एवं धन्यवाद ज्ञापन आचार्य मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में आचार्य रामानुज पांडे, शैलेश कुमार, विजय कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार नवीन, डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, संजय महतो, दीपक कुमार विश्वकर्मा, प्रभात सौरभ, कुमार मुरलीधर, पवन कुमार शर्मा, बिरेंद्र प्रसाद, विपिन कुमार डे, शर्मिष्ठा साहा, रानी प्रसाद, श्वेता श्रीवास्तव, सोनी कुमारी, अर्चना सिन्हा आदि आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी पश्चिमी जोन के रिजनल डायरेक्टर एमके सिन्हा ने स्वामी मुक्तरथ को शॉल भेंट करते उनका स्वागत किया। डीएवी के वृहद सभागार में मुख्य अतिथि आचार्य मुक्तरथ ने 150 शिक्षक, 200 एनसीसी कैडेट के छात्र और 50 विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, मनुष्य के विकास का आधार है स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य का साधन है योग। आचार्य मुक्तरथ विद्यार्थियों से देश हित में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा विद्या ऐसी हो जो आपको नेक इन्सान के रूप में खड़ा कर दे। राष्ट्रहित की भावना आप में कूट-कूट कर भरी हो। देश के उस प्रहरी को आपकी ताकत चाहिये जिसके भरोसे आप चैन की नींद सोते हैं। हम उनका कर्ज नहीं चुका सकते पर उनका मनोबल तो बढ़ा ही सकते हैं।आज हमारा देश हर तरफ तरक्की कर रहा है इसमें आप की अच्छी पढ़ाई,स्वास्थ्य और ईमानदारी देश को समृद्ध भारत बनाएगा। प्राचार्य एमके सिन्हा ने स्वामी जी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि डीएवी हेहल आचार्य जी का आभारी है जिनका हमेशा योगदान मुझे मिलते रहता है। उन्होंने कहा इस बात का डीएवी परिवार को बहुत गर्व है कि स्वामी मुक्तरथ भारत के प्रतिष्ठित मनोचिकित्सा केंद्र सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ साईकेट्री के इथिकल कमिटी के सदस्य हैं। बताते चलें कि आचार्य मुक्तरथ सत्यानंद योग मिशन, रांची के अध्यक्ष हैं।
टीम एबीएन, गुमला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरोना महामारी के समय सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु किए गए कार्यों एवं सामाजिक प्रयासों के लिए गुमला के पुलिस लाइन में झंडोतोलन कार्यक्रम के दौरान मिशन बदलाव को उपायुक्त के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये कार्यक्रम में गुमला उपायुक्त श्री शिशिर कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब एसडीओ रवि आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं गुमला डीएसपी एवं सभी पुलिस प्रसाशन उपस्थित थे। मिशन बदलाव के भूषण भगत के द्वारा प्रसशती पत्र ग्रहण किया गया।ये कार्यक्रम में मिशन बदलाव के जितेश मिंज, अखिल कुमार, अनन्त कुमार कुणाल प्रजापति, तपन कुमार, अस्वनी राज उपस्थित थे।
टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आईटीडीए भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई। उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए जिले के गरीब एवं वंचित परिवारों को इस योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने उक्त योजना को प्राथमिकता देते हुए योजना की संपूर्ण जानकारी प्रतिवेदित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजनांतर्गत सूचीबद्ध बिमारियों की जानकारी/ सूची भी प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। इसके साथ झ्रसाथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी अन्य योजनाओं का विस्तृत प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस संबंध में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने प्रखंडवार आयुष्मान भारत योजना के आंकड़े प्रतिवेदित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने बताया कि जिलांतर्गत यक्ष्मा मरीजों के ईलाज हेतु पिरामल फाउंडेशन द्वारा कोविड संबंधित जागरूकता सह टीबी के सक्रिय मामलों के निष्कर्ष हेतु 100 दिवसीय अभियान चलाया जाना है। उक्त अभियान के तहत पिरामल फाउंडेशन द्वारा सभी प्रखंडों में उनकी टीम द्वारा सर्वेक्षण कराते हुए टीबी के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। टीम में शामिल पारा चिकित्सीय सदस्यों द्वारा मरीजों के स्पुटम (थूक) की जांच हेतु सैंपल एकत्रित किया जाएगा। उक्त सैंपलों के जांचोपरांत पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज का समुचित ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जाएगा। इसपर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से पिरामल फाउंडेशन द्वारा जिले में यक्ष्मा मरीजों को चिह्नित किया जाना है। 07 चार पहिया वाहन तथा दुर्गम एवं पाट क्षेत्रों के लिए 05 दो पहिया वाहनों की सहायता से सभी प्रखंडों में सर्वेक्षण कर टीबी के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर टीबी के मरीजों को चिन्हित करने का कार्य किया जाएगा। इसपर अपर समाहर्त्ता ने घरों में सर्वेक्षण हेतु जाते वक्त मरीज सहित परिवार के प्रत्येक सदस्यों से कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी भी प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलांतर्गत यक्ष्मा मरीजों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई। जिसपर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिलांतर्गत 272 चिन्हित टीबी मरीज हैं। इसपर अपर समाहर्त्ता ने जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को सभी 272 मरीजों की रेखा सूची के आधार पर पंचायतवार डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायतवार डेटाबेस तैयार करने के पश्चात् चरणबद्ध तरीके से वैसे क्षेत्र जहाँ टीबी मरीजों की संख्या कम है, को पहले टारगेट करते हुए यक्ष्मा मुक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को यक्ष्मा मरीजों की पंचायतवार सूची/ डाटाबेस अगले एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा सहित उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी केके मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, पिरामल स्वास्थ्य फाउंडेशन के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।
एबीएन डेस्क। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा ने कहा है कि अलग राज्य गठन के बाद पुलिस ने पिछले लगभग 21 वर्षों में 9,631 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके कब्जे से पुलिस से लूटे गये 524 हथियारों समेत हजारों हथियार और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। बुधवार को देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के पुलिस ग्राउंड में परेड की सलामी लेने के बाद डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2000 में बहुत सीमित संसाधनों के साथ निर्मित नये राज्य में अपने संकल्प की बदौलत राज्य की पुलिस ने माओवादियों व अन्य नक्सली संगठनों के खिलाफ अभियान चलाया जिनमें अभी तक कुल 9,631 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं जबकि कई अन्य मुठभेड़ों में मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिछले 21 वर्षों में माओवादियों के पोलित ब्यूरो के तीन सदस्यों, उनकी केन्द्रीय समिति के तीन सदस्यों के अलावा क्षेत्रीय समिति के 38 सदस्यों, 90 जोनल कमांडरों, 263 सब जोनल कमांडरों और 420 एरिया कमांडरों की गिरफ्तारी की है। सिन्हा ने कहा कि सुरक्षाबलों ने इस अवधि में नक्सलियों के कब्जे से पुलिस से लूटे गये 524 हथियारों समेत हजारों हथियार और बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 229 नक्सलियों को सरेंडर भी करवाया गया। वहीं, मुठभेड़ों में 931 नक्सली मारे गये। डीजीपी ने बताया कि कानून व्यवस्था के अन्य क्षेत्रों में भी राज्य पुलिस ने अनेक सफलताएं प्राप्त की हैं। विशेष कर साइबर अपराध के क्षेत्र में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाइयां की हैं और बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कोरोना काल में तो राज्य पुलिस ने मानवता से जुड़े अनेक उल्लेखनीय कार्य किये हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी से पुलिस का सहयोग करने और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रखने की अपील की।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार अब धीमी हो चली है तो बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित ठीक हो रहे हैं। इस वजह से एक्टिव केस की संख्या राज्य में घटी है। 26 जनवरी को भी राज्य में कोरोना से 05 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 26 जनवरी को 42,600 सैंपल की जांच में 1009 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं तो 2921 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस बीच कोरोना से राज्य में 05 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से 5286 लोगों की जान गयी है। बुधवार को 2921 संक्रमित के कोरोना मुक्त होने के बावजूद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 13908 है। राज्य के 22 जिलों में मिले नए संक्रमितः बुधवार 26 जनवरी को जामताड़ा और पलामू जिले को छोड़ अन्य सभी 22 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। 26 जनवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा रांची में 289 नए केस मिले हैं। गोड्डा में 180 नए केस मिले हैं। जमशेदपुर में 107 नए मामले मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रांची सहित 03 जिले राज्य में ऐसे हैं जहां 100 या उससे ज्यादा नए संक्रमित बुधवार को मिले हैं। 26 जनवरी 2022 को किस जिले में कितने नए केस मिलेः स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सिमडेगा में 78 नए केस मिले हैं। वहीं जमशेदपुर में 107 और रांची में 289 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह बोकारो में 20, चतरा में 31, देवघर में 11, धनबाद में 14, गिरिडीह में 01, गोड्डा में 180, गुमला में 01, हजारीबाग में 14, जामताड़ा में 00, खूंटी में 01, कोडरमा में 15, लातेहार में 35, लोहरदगा में 14, पलामू में 00, पाकुड़ में 59, रामगढ़ में 03, पश्चिमी सिंहभूम 25, गढ़वा में 02, साहिबगंज में 53 और सरायकेला में 01 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
टीम एबीएन, रांची। पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि झारखंड की संस्कृति के एक मजबूत स्तम्भ स्वर्गीय गिरधारी राम गंझु को केंद्र सरकार ने पद्मश्री सम्मान देकर राज्य की अस्मिता को सम्मानित किया है। नायक ने कहा कि मरणोपरांत गंझु जी को मिला ये सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हम सभी झारखंड वासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इन्होंने झारखंड आंदोलन को खड़ा करने में एक बड़े चिन्तक के रूप में भूमिका निभाई। पारम्परिक संस्कृति एवम भाषा पर इन्होंने कई शोध किए। पच्चीस से अधिक पुस्तकें इन्होंने सम्बन्धित विषयों पर लिखी हैं। झारखंड सम्मान, झारखंड रत्न समेत कई बड़े पुरस्कारों से इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। सरल स्वभाव वाले स्वर्गीय गिरधारी जी ने झारखंड को सवारने का काम किया है। कोरोना महामारी ने इन महान विभूति को अपने प्रकोप के चपेट में ले लिया। मानो खुशी और गम दोनों का अनुभव एक साथ हो रहा है। पद्मश्री मुकुंद नायक इनके बहुत ही ख़ास मित्र रहे हैं । बाबा मुकुंद नायक इन्हें सहिया कह कर सम्बोधित करते थे। नायक ने स्वर्गीय गंझु के आवास पर जाकर उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। मिठाई खिलाकर फूल देकर उनकी पत्नी को सम्मानित किया।
टीम एबीएन, पलामू। पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर टीएसपीसी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री को भी जब किया है। गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। गिरफ्तार तीनों नक्सली कई नक्सल हमले के आरोपी हैं। गिरफ्तार तीनों कभी पीएलएफआई के सदस्य थे और बाद में टीएसपीसी में शामिल हो गए थे। तीनों पलामू के पांकी के इलाके के रहने वाले हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse