टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज पंजाब केसरी अमर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 157वीं जयंती का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम के सिन्हा समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने अमर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि लाला लाजपत राय उन्हें देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। लाहौर में हुए लाठीचार्ज का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के बाद उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी और बाद में उन्होंने देश के लिए कुर्बानी दे दी। श्री सिन्हा ने कहा कि लाला लाजपत राय का आर्य समाज में उनका भी विशेष स्थान है। मौके पर प्राचार्य एमके सिन्हा, डॉ नरेंद्र कुमार पांडेय, विवेक कुमार जायसवाल, पी सारंगी, पीएन झा समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्रगुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। सार्वजनिक काली पूजा समिति गुमो-बरवाडीह के तत्वावधान में 4 दिवसीय मां की काली पूजा गढ़ पर 30 जनवरी रविवार से प्रारंभ होगा। समिति के द्वारा पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप प्रसाद वर्मा और सचिव विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि 30 जनवरी को पूजा प्रारंभ एवं चंडी पाठ, 31 जनवरी को दिन में पूजा-पाठ एवं रात्रि में महापूजा कार्यक्रम, एक फरवरी मंगलवार को पूजन और हवन कार्यक्रम तथा दो फरवरी बुधवार को कलश विसर्जन कार्यक्रम होगा। यहां आचार्य के रूप में जय राम पांडेय और दशरथ पांडेय जबकि यजमान के रूप में मनीष कुमार पांडेय पूजा में शामिल होंगे। इस वर्ष पूजा का 16 वर्ष होगा। पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष दिलीप प्रसाद वर्मा, सचिव विवेक कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष बनवारी वर्मा, राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय के अलावा अर्जुन राम, मनोज राम, लोकनाथ वर्मा, संतोष वर्मा, संरक्षक दीनानाथ पांडेय, सीताराम पांडेय, त्रिवेणी पांडेय, द्वारिका सिंह, बद्री महतो, सुदामा तिवारी और जगदीश साव सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। पूजा कमेटी में अंकेक्षक के रूप में दिनेश कुमार सिंह को रखा गया है। आयोजन स्थल पर पंडाल बनाया गया है। पूजा कमेटी ने बताया कि सभी कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर किए जाएंगे। पूजा स्थल पर पहुंचने वाले लोगों से मास्क पहनकर आने के लिए कहा जा रहा है।
टीम एबीएन, टंडवा (चतरा)। कोरोना की लपेटे में मां की मौत से दिव्यांग परिवार पर पहाड़ टूटने जैसा संकट छा गया। यह घटना टंडवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिसई निवासी नेत्रहीन दिव्यांग सोमेश कुमार और दोनों हाथ से दिव्यांग सुदर्शन कुमार के यहां की है। घर की एक मात्र सहारा देने वाली मां के चल बसने से ये दोनों दिव्यांग बेसहारा हो गए। टंडवा प्रखंड में मानवता की मिशाल के पर्याय बने सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय के द्वारा पहल करते हुए इन दिव्यांग परिवार के मदद के लिए चतरा सांसद डॉ सुनील कुमार सिंह और स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास के संज्ञान में देते हुए एनटीपीसी के जी जीएम से आग्रह किया गया। श्री पांडेय के द्वारा अवगत कराया गया कि गांव में पानी पीने की व्यवस्था कुआं से होता है जहां संकट यह है कि नेत्रहीन कुआं पर जा नहीं सकता और उसका भाई दोनों हाथ से दिव्यांग है जो पानी कुआं से भर नहीं सकता। इस बात के प्रति संवेदनशील होते हुए एनटीपीसी (नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट टंडवा) के समूह महाप्रबंधक तजेंद्र गुप्ता के निर्देश पर दिव्यांग के घर में बोरिंग कराया गया और पेयजल व्यवस्था बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। दिव्यांग नेत्रहीन सोमेश और सुदर्शन के साथ साथ गांव के ग्रामीणों ने इस नेक कार्य के लिए सांसद, विधायक, एनटीपीसी के अधिकारी और पहल करने वाले सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय के प्रति आभार प्रकट किया। ज्ञात हो कि एनटीपीसी के द्वारा नेत्रहीन सोमेश को उच्च शिक्षा पढ़ाई के लिए एक नया बड़ा डिवाइस भी सहयोग किया जा चुका है।
कोडरमा। सर्व ब्राह्मण गुमो के तत्वावधान में वनभोज सह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी का गठन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंद किशोर पांडेय ने की। कमेटी में सीताराम पांडेय को अध्यक्ष, धीरज पांडेय, सत्यदेव राय को उपाध्यक्ष, शशिकांत पांडेय बरवाडीह को सचिव, सुरेश तिवारी को सह सचिव, मुरली मनोहर पांडेय को कोषाध्यक्ष, विक्की तिवारी को सह कोषाध्यक्ष और भरत लाल पांडेय को प्रवक्ता के रूप में चुना गया। इसके अलावा सौरव कुमार पांडेय, चंकी पांडेय, विक्की पांडेय, सोनू राय, रामफल तिवारी, सूरज पांडेय, नितेश गौतम पांडेय, विजय तिवारी, आलोक कुमार पांडेय, अमित कुमार पांडेय, प्रमोद तिवारी, देवराज पांडेय, पवन पांडेय और रतन लाल पांडेय को कार्यकारिणी समिति में रखा गया है। जबकि संरक्षक के रूप में त्रिवेणी पांडेय, अनंत पांडेय, कामेश्वर पांडेय, उपेंद्र तिवारी, शशिकांत पांडेय, संजय पांडेय, मनोज पांडेय, अशोक राय, आशीष पांडेय और अशोक पांडेय को रखा गया है। इसके बाद लोगों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया। मौके पर कार्यकारिणी समिति की बैठक शीघ्र कराने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं समाज का बाइलॉज तैयार करने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। मौके पर अर्जुन पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, नंदलाल तिवारी, प्रदीप पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, प्रवीश पांडेय, नवलकिशोर पांडेय, मनीष पांडेय, मदन पांडेय, विवेक पांडेय, शशि भूषण पांडेय, अभय पांडेय, अमित कुमार पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे। सभी कार्यक्रम कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुसार हुए।
टीम एबीएन, धनबाद। धनबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन यहां बमबाजी, फायरिंग, लूट और छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। रात के अंधेरे से दिन के उजाले तक अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बाघमारा पुलिस अनुमंडल के मधुबन थाना क्षेत्र का है। गुरुवार देर शाम खरखरी निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और सिंह मेंशन समर्थक टिंकू मिश्रा के आवास पर बाइक से आए दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दिया। बाइक सवार अपराधियों ने पहले टिंकू मिश्रा के घर के बाहर लोगों से पूछताछ की फिर गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज को सुन कर लोगों की भीड़ जुटी तो अपराधी बाइक छोड़ भाग निकले। बाइक सवार अपराधियों की फायरिंग की वारदात ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के आवास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मधुबन थाने की पुलिस और एसडीपीओ निशा मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद स्थानीय लोगों तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के परिजनों से मामले की जानकारी ली। बाद में बाघमारा डीएसपी और आसपास की पुलिस भी पहुंची। सभी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की। पुलिस ने अपराधियों की बाइक जब्त कर ली है। साथ ही मौके से एक खोखा और 2 गोली भी जब्त की है। इधर, घटना की खबर पाकर झरिया की भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, बाघमारा के कोल व्यवसायी कन्हाई चौहान सहित कई लोग टिंकू मिश्रा के घर पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया। घटना के बाद से घर के सदस्य भयभीत हैं। घटना स्थल की जांच करने पहुंचीं एसडीपीओ बाघमारा ने कहा कि बाइक सवार अपराधियों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर फायरिंग की है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर फायरिंग क्यों की गई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। व्यवसायी ने किसी से भी दुश्मनी या पहले से कोई धमकी नहीं मिलने की बात कही है।
टीम एबीएन, रांची। केंद्र से दिए जाने वाले कर हस्तांतरण व सहायता राशि पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार को देश की सबसे निकृष्ट सरकार बताया है। साथ हा कहा कि हेमंत सरकार ने जनता को झूठ बोलकर सत्ता में आई और आज भी जनता को गुमराह कर रही है। दीपक प्रकाश ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हेमन्त सरकार बार बार केंद्र पर झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है। यह सरकार केंद्र पर कर हस्तांतरण व सहायता अनुदान के झूठे आरोप लगाते रही है। जबकि सच यह है कि 2009 से 2014 के बीच यूपीए सरकार ने झारखंड को 35,998 करोड़ कर हस्तांतरण किया जबकि 21,069 करोड़ सहायता अनुदान दिया। दीपक प्रकाश ने कहा कि इसके इतर 2014 से 2019 के बीच एनडीए की सरकार ने झारखंड को 89,648 करोड़ कर हस्तांतरण किया जबकि 44,641 करोड़ सहायता अनुदान दिया। कुल मिलाकर देखें तो 2009 से 14 और 2014 से 19 के बीच 149.04त्न कर हस्तांतरण में बढ़ोतरी हुई, जबकि 111.88त्न सहायता अनुदान में वृद्धि हुई।जबकि 2019 से 2022 के बीच केंद्र सरकार ने झारखंड को 62,315 करोड़ कर हस्तांतरण किया और 45,362 करोड़ सहायता अनुदान दिया।
टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम के लिए काम कर रही कंपनी सीडीसी कंपनी के सभी कर्मचारियों (आउटसोर्सिंग कर्मचारी) ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से काम बंद कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से निगम में बतौर सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कंपनी के तरफ से न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही अन्य सुविधाएं मिल रहीं हैं। इसको लेकर उन्होंने काम बंद कर दिया है। इधर, शुक्रवार सुबह हरमू डंपिंग यार्ड में सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आए तो नगर निगम के पर्मानेंट कर्मचारियों को साफ सफाई के काम में लगाकर काम सुचारू कराया गया। बता दें कि नगर निगम में करीब ढाई हजार से 3000 प्राइवेट सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं, जबकि पर्मानेंट सफाई कर्मचारियों की संख्या मात्र 400 से 500 है। शुक्रवार को प्राइवेट कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इधर, निगम के लिए काम कर रही कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों से बात की जा रही है, उनकी जो भी परेशानी है। उसपर चर्चा की जाएगी और जल्द से जल्द सभी सफाई कर्मचारियों को काम पर वापस लाया जाएगा। इधर प्राइवेट सफाईकर्मियों के काम बंद करने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने का खतरा पैदा हो गया है।
टीम एबीएन, पाकुड़। जिले में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई है।नघटना जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा के मांझी टोला की है। दोनों बच्चों की अपराधियों ने एक-एक आंख निकाल ली है। घटनास्थल पुलिस पहुंच चुकी है। घटना की पुष्टि अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse